कोरोना काल में बिगड़ी अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए सरकार द्वारा बहुत से फैसले लिए गए। जिससे लोगों को इसका फायदा भी खूब हुआ। इन सबके बारे में बात करते हुए शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन कहा कि हम लगातार सुधार कर रहे हैं और जल्दी ही सबको इसके नतीजे भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि “पिछले 6 सालों में हमने 1500 से ज्यादा पुुराने कानूनों को खत्म किया है। अब देश की जरूरतों के हिसाब से कानून बनाना जारी रखेगें।
झारखंड के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले “द्वेष की भावना से कार्रवाई करना बीजेपी का काम है”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम उनके खिलाफ किसी भी दुश्मनी की भावना से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हमरे पास पुख्ता सबूत हैं जिनके दम पर हम कार्रवाई को आगे बढ़ा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “द्वेष की भावना से कार्रवाई करना बीजेपी का काम है। हमारा नहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा का नहीं।”
सीएम हाउस के बाहर धरना दे रहे बीजेपी नेताओं को दिल्ली पुलिस का नोटिस, जल्दी ही…
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 11 दिनों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना चल रहा है। बता दें कि ये धरना केजरीवाल सरकार के खिलाफ उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal corporation) के मेयर और साथ ही बीजेपी के सभी पार्षद मिलकर दे रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सभी को नोटिस भेजा और मुख्यमंत्री के घर के बाहर से धरना हटाने को कहा। दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए नेताओं से धरने को कहीं और शिफ्ट करने को कहा।
इन बैंकों में मिल रहा है एफडी पर शानदार ब्याज, 7.50 फीसदी तक…
कोरोना काल में लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को सरकार की ओर से भी बहुत से फायदे मिले। पिछले एक साल में रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से भी ब्याज दरों में कटौती की गई थी। जिसका असर अब बैंको के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) की ब्याज दर पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) बड़े नागरिकों (Senior Citizen) के साथ साथ आम आदमी के लिए भी सबसे पॉपुलर निवेश विकल्प में से एक माना जाता है।
इस कंपनी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर किया बड़ा दावा, कहा ‘वैक्सीन की दो डोज…’
दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब सबको इसकी वैक्सीन का इंतजार बेसब्री से है। शुरुआती दौर में बहुत से देशों ने दावा किया था कि कोरोना वैक्सीन का निर्माण हो चुका है लेकिन अभी तक पूरी तरह कोई भी इस वैक्सीन को बनाने में सफल नहीं हो सका है। हालांकि कुछ कंपनी ऐसी हैं जिनकी वैक्सीन का अंतिम ट्रॉयल चल रहा है। खबर है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी (Oxford-AstraZeneca coronavirus vaccine) ने दावा किया है कि वैक्सीन के 2 फुल डोज बेहतर इम्यून रेस्पोंस दे रहे हैं।
BJP के बड़े नेताओं ने लगाया ममता सरकार पर आरोप, कहा ‘TMC छोड़ी है तबसे…’
साल 2021 में पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधान सभा चुनाव (Assembly election 2021) होने जा रहे हैं। जिसके लिए पार्टियों की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool congress party) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच टकराव बढ़ने लगा है। बता दें कि इस बीच दोनों पार्टियों के बीच का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट (supreme court) तक जा पहुंचा है।
मौसम विभाग ने की इन राज्यों में शीतलहर की घोषणा, पहाड़ी इलाकों में माइनस में पहुंचा पारा..
देश की राजधानी दिल्ली के साथ साथ उत्तरी भारत के बड़े बड़े शहरों में भी ठंड बढ़ने लगी है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि ये ठंड और कोहरा लगभग शुक्रवार तक जारी रहेगा। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में बताया कि “17 दिसंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।” बता दें कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली और आस पास के शहरों में मौजूदा तमाम में तेज़ी से गिरावट आई है।
NASA ने शेयर की एक खूबसूरत तस्वीर, अंतरिक्ष से दिखाई चमचमाती…
जैसा कि सभी जानते हैं हिमालय चोटी कितनी खूबसूरत लगती है और लोग इसको देखने के लिए कितने ज़्यादा दीवाने होते हैं। हाल ही में अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने हिमालय की चोटियों की एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटी (Snow-Covered Himalayan Peak) को अंतरिक्ष से दिखाया गया है। इस दौरान हिमालय की चोटी के साथ साथ देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) भी लाइटों से चमचमाती हुई नजर आई।
‘राइट टू प्रोटेस्ट’ के समर्थन में SC, कहा हम कटौती नहीं कर सकते..
किसान बिल के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर अदालत ने कहा कि हम किसानों के प्रदर्शन करने के अधिकार में कोई कटौती नहीं कर सकते। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने कहा कि “हमें यह देखना होगा कि किसान अपना प्रदर्शन भी करे और लोगों के अधिकारों का उलंघन भी न हो।”

















