अक्सर गांव और शहरों में राशन कार्ड से राशन न मिलने के बहुत से मामले दर्ज होते हैं। लेकिन ऐसे में कोई इसके खिलाफ ज़्यादा बड़ा कदम नहीं उठाता। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर आप सभी हैरान हो जाएंगे। राशन कार्ड पर राशन न मिलने पर एक शख्स प्रधान मंत्री के दफ्तर (PMO) तक पहुंच गया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि यह शख्स बिहार के एक गांव से साइकिल चला कर पीएमओ तक पहुंचा है।
कृषि कानूनों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान, 16 जनवरी से कांग्रेस करेगी…
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में अब कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने इस फैसले के चलते बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं। इससे MSP खत्म हो जाएगा। इसके खिलाफ कांग्रेस 16 जनवरी से छिंदवाड़ा में किसान सम्मेलन आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि “केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। केंद्र सरकार के कानून की बुनियाद कमजोर है।”
देश में बढ़े ब्रिटेन कोरोनावायरस के मामले, 72 तक पहुंची मरीजों की संख्या
कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यूके से आया कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन भी अब दुनिया भर में तेज़ी पकड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत में बुधवार को कोरोनावायरस के यूके स्ट्रेन के 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके चलते अब देश में इस नए स्ट्रेन के कुल मामलों की संख्या 72 हो चुकी है। इसके अलावा मंगलवार को इस नए कोरोना वायरस के 20 मामले केवल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी में मिले थे।
मुख्यमंत्री रावत ने मांगी कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश से माफी, बोले “मैं अति दुखी हूँ..”
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत (Vanshidhar Bhagat) ने भी नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) पर टिप्पणी की थीं। जिसको लेकर अब वह कांग्रेस के निशाने पर हैं। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत के बयान पर इंदिरा हृदयेश ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
किसान विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले CJI एस ए बोबडे, कहा “हम भी चाहते हैं बातचीत से मामला सुलझे”
सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लाखों किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे में भारी संख्या ने किसान दिल्ली की सीमाओं पर मौजूद हैं। जहां किसान बीते कई दिनों से इन कानूनों के विरोध में हैं, वहीं सरकार भी अपने फैसलों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर बहुत सी याचिकाएं दायर की गई हैं। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में दायर सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाएगी।
कांग्रेस की बैठक में नेताओं की मांग, राहुल फिर संभालें अध्यक्ष पद…
कांग्रेस पार्टी (Congress party) के नए अध्यक्ष (New congress president) के चुनाव के लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच बैठक हुई है। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे। यह बैठक सोनिया गांधी के आवास पर हुई और करीब 5 घंटे तक ये बैठक चली। बैठक में मौजूद नेताओं में फिर एक बार राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी की बात रखी।
पुलिस ने फिर एक बार जीता लोगों का दिल, 70 साल की बुजुर्ग महिला को दी नई जिंदगी…
हम अक्सर पुलिस की सख्ती के मामले सुनते हैं कि किस तरह पुलिस ने चोर-बदमाशों पर सख्ती बरती। ऐसे बहुत ही कम मामले सुनने को मिलते हैं जिसमें पुलिस अपने नर्म लहजे से कोई काम करती है। कोरोनावायरस के दौर में पुलिस के ऐसे बहुत से मामले सामने आए। हाल ही में भोपाल में भी ऐसा ही एक मामले देखने को मिला है। भोपाल पुलिस अधिकारी ने एक 70 साल की बुज़ुर्ग महिला को नई ज़िन्दगी दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने दी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को मंजूरी, बिना किसी रुकावट बनेगा नया संसद भवन
बदलती जरूरतों के साथ केंद्र सरकार ने संसद भवन को भी बदलने की योजना बनाई है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। सरकार ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट (Central Vista Project) के तहत नए संसद भवन बनाने की बात रखी थी। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ नए संसद भवन के निर्माण की अनुमति दे दी है। जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने मंगलवार को 2:1 से इस परियोजना (Central Vista Project) के पक्ष में फैसला सुनाया।
रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, बेनामी संपत्तियों को लेकर करेगी पूछताछ..
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पर आज इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि बेनामी संपत्ति से जुड़े एक मामले में आयकर विभाग की एक टीम उनसे पूछताछ करेगी। वाड्रा और उनकी कंपनी से जुड़ी कुछ बेनामी संपत्तियों के मामले में उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स की टीम उनसे बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करेगी। हालांकि इससे पहले भी इनकम टैक्स की टीम उनसे पूछताछ करना चाहती थी लेकिन उन्होंने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का हवाला देते हुए बयान देने से इंकार कर दिया।
कोरोना की रोकथाम के लिए PM मोदी का बड़ा कदम, भारत में होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन…
दुनियाभर में देशों में अब कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को अब इसका दर भी सताने लगा है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये वायरस पहले वाले से 70 फीसदी तक ज़्यादा संक्रामक है। बढ़ते नए कोरोनावायरस स्ट्रेन के संकट के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि भारत में बनाई गई दो कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। DCGI की ओर से covaxin और covishield को इस्तेमाल में लाने की अनुमति दी जा चुकी है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश के वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की तारीफ की।

















