Home Blog Page 833

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव का फैसला, CWC ने मीटिंग कर बताया कि…

0

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लगातार चर्चा हो रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस में फैसले लेने वाली सबसे बड़ी कमिटी कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव मई में होंगे। केसी वेणुगोपाल ने सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी का शेड्यूल पढ़ा और बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मई में चुनाव होंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि आंतरिक चुनाव के चलते पार्टी का ध्यान भटके।

एडिलेड टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद बनाई थी योजना, आधी रात को कोहली…

0

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ टेस्ट सीरीज आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। इस टेस्ट सीरीज को याद रखने की दो अहम कारण हैं। पहला जब भारतीय टीम (Team India) इस दौरे पर पहले टेस्ट मैच में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं दूसरा वो जब भारतीय टीम ने पलटवार कर ऑस्ट्रेलिया से सीरीज छीन ली। बता दें कि एडिलेड टेस्ट (Adelaide test) की दूसरी पारी में भारतीय टीम प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। जिसके बाद भारतीय टीम ने पलटवार की योजना बनाई। इस बीच इस योजना के बारे में बात करते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर (R Shridhar) ने बताया कि कैसे आधी रात को ही विराट कोहली (Virat Kohli) इस मीटिंग में पहुंच गए थे।

राष्ट्रपति पद संभालते ही बाइडेन ने बदले ट्रंप के फैसले, जलवायु परिवर्तन समेत…

0

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिए गए बहुत से फैसलों को पलट दिया है। बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद से ही वह एक्शन में आ गए। बाइडेन राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ही लोगों को उम्मीद थी कि बाइडेन ट्रंप के कुछ फैसलों में बदलाव करेंगे और शपथ ग्रहण के बाद ठीक वैसा ही हुआ। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों को पलटने के साथ कई बड़े फैसले लिए। बाइडेन ने पहले दिन कई फैसलों पर हस्ताक्षर कर दिए। जिनमें वह पेरिस जलवायु समझौते से जुड़ेंगे।

फ़ोन कॉल पर बात करते हुए तेजस्वी यादव का हुआ वीडियो वायरल, पटना के डीएम से…

0

जैसा कि सभी जानते हैं कि इस समय सबसे पावरफुल प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है। यहां पलभर में लोग पॉपुलर हो जातें हैं। किसी का वीडियो वायरल होता है तो किसी की तस्वीरें। जो भी हो लेकिन इन सबका भरपूर आनंद इसके यूजर्स उठाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) का है। इस वीडियो में तेजस्वी कॉल पर पटना डीएम से बात कर रहें हैं और उनको फटकार लगा रहे हैं।

पुलिस के साथ बैठक में साफ बोले किसान, हर हाल में निकलेगी…

0

हरियाणा-यूपी से लगे दिल्ली के छह बॉर्डर पर पिछले 56 दिनों से किसानों की घेराबंदी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान इन बॉर्डर्स पर तैनात हैं। किसानों की मांग है कि सरकार पूरी तरह से अपने इन कानूनों को वापस ले। हालांकि फिलहाल नए कृषि कानूनों पर गतिरोध को दूर करने के लिए बुधवार को हुई 10वें दौर की बैठक में केंद्र सरकार ने थोड़ी नरमी दिखाई और कानूनों को 1.5 साल के लिए निलंबित रखने का प्रस्ताव दिया। लेकिन सरकार के प्रस्ताव पर फिलहाल किसानों ने कोई जवाब नहीं दिया है। उनका कहना है कि आपसी चर्चा के बाद केंद्र के समक्ष अपनी राय रखेंगे।

CBSE एग्जाम पासिंग क्राइटेरिया में नहीं हुआ कोई बदलाव, पीआईबी ने किया…

0

हाल ही में सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम को लेकर बहुत सी खबरें सुनने में आ रही हैं। जिसको लेकर अब सरकार ने जांच की है। सरकारी एजेंसी पीआईबी यानी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की एक फैक्ट चेक टीम ने जांच करते हुए इन सभी खबरों को गलत बताया है। पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि शिक्षा मंत्री की ओर से इस तरह की कोई भी घोषणा नहीं की गई। उन्होंने लिखा कि “सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं की 2021, बोर्ड परीक्षा में अब पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक को घटाकर 23 प्रतिशत कर दिया गया है। यह दावा फर्जी है। शिक्षा मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।”

सरकार के नए फैसले से मिली पेंशनर्स को राहत, नई सुविधा के बाद अब…

0

कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉक डाउन में लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार द्वारा लिए गए बहुत से फैसलों से लोगों को राहत मिली। अब एक बार फिर सरकार के फैसलों से लोगों को राहत मिलने वाली है। सरकार ने पेंशनर्स (Pensioner) के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिससे अब पेंशनर्स को बहुत मदद मिलेगी। बता दें कि सरकार के इस फैसले के चलते अब पेंशनर्स को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खत्म हुआ भज्जी का सफर, आईपीएल 2021 में…

0

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने स्पिनर और आईपीएल (IPL) में अपनी अलग पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने बीते साल आईपीएल के 13वें सीजन में खेलने से इंकार कर दिया था। वहीं इस साल होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ उनका सफर खत्म हो गया है। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने दी है। बता दें कि उन्होंने अपने आईपीएल करियर के आख़री 2 साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

आमिर खान के गाने को किया वायरल, इस तरह आर्टिस्ट ने बजाया गाना…

0

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह साल में 1 ऐसी फिल्म लाते हैं जो सिनेमा हॉल में आतंग मचा देती है। हाल ही में उनकी फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये गाना उनकी फिल्म ‘गुलाम’ का है जो साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस गाने में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी नजर आई हैं। आमिर खान की इस फिल्म का गाना ‘ऐ क्या बोलती तू (Ae kya bolti tu)’ फिर एक बार लोगों के दिलों में उतर गया है। लेकिन इस बार इसकी वजह आमिर खान नहीं हैं।

किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर बहस जारी, पुलिस ने जताई परेशानी…

0

सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद भी ये प्रदर्शन जारी है। उनका कहना है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे वे प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मामले पर सुनवाई के दौरान किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन करने देने की मांग की गई। जिसके बाद अब गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड (Farmers Tractor Parade) को लेकर बहस जारी है। इस बीच इस मुद्दे को लेकर किसानों और पुलिस के बीच एक बैठक भी हुई जो कि अब ख़तम हो चुकी है। जिसको लेकर पुलिस ने कहा है कि आउटर रिंग रोड पर परेड निकालने से परेशानी हो सकती है।