Home Blog Page 717

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे बंद, अलर्ट जारी

0

ऋषिकेश: उत्तराखंड में बीती देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर रास्ते बंद होने लगे हैं। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे व्यासी में अटाली गंगा के पास मलवा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। मार्ग खुलने में कई घंटे लग सकते हैं। फिलहाल रास्ता बंद होने के कारण इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

पुलिस यातायात व्यवस्था संभाल रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मार्ग खुलने में दो-तीन घंटे का समय लग सकता है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी मार्गों पर हादसों का खतरा भी बना रहता है।

इस बीच मौसम विभाग ने अलगे 24 घंटों के लिए पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड: CM धामी ने जिला बनाने पर दिया बयान, पूर्व CM हरदा ने कहा, ध्यान भटका रहे हैं…

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नए जिलों के गठन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों से बात की जाएगी, जहां जरूरत होगी। लोगों की सहमति से आगे बढ़ा जाएगा। इस बयान के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत भी सामने आ गए।

हरदा ने कहा कि क्या जिले बनाने वाली खबर में कुछ सच्चाई है! केवल ध्यान हटाने के लिए यह शगुफा छोड़ा जा रहा है कि कॉमन सिविल कोड, कोई कह रहा है भू-कानून ताकि जो चूल्हे हिल गई हैंए भाजपा की भर्ती घोटाले और अन्य घोटालों से उससे ध्यान हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार सच में जिले बनाना चाहती हैं तो मैं सीएम धामी को बधाई दूंगा और कहूंगा कि हमने पूरा होमवर्क किया हुआ है। ऐसे में अगर आप इसको आगे बढ़ाएंगे तो आप सिकंदर साबित होंगे। वहीं, हरदा ने यह भी कहस कि अगर जिले बन रहें हैं तो कमीशनरी भी बनाई जाए, जिससे काम आसान हो।

सीएम धामी का बयान
सीएम धामी ने इस मांग पर सभी जनप्रतिनिधियों से बात की जाएगी और इस दिशा में चर्चा करके आगे बढ़ा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, नई जिलों की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। सरकार शीघ्र ही इस पर विचार करेगी कि, प्रदेश में कहां-कहां पुनर्गठन हो सकता है और वास्तव में कहां नए जिले की आवश्यकता है, इस बारे में सभी जनप्रतिनिधियों से बात की जाएगी। इसके बाद इस दिशा में चर्चा करके आगे बढ़ा जाएगा।

दो दशक पुरानी मांग
करीब दो दशक पहले उत्तर प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों को अलग करके बने उत्तराखंड में फिलहाल 13 जिले हैं। साल 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 4 जिले बनाए जाने की घोषणा की थी। इसमें गढ़वाल मंडल में 2 जिले (कोटद्वार, यमुनोत्री) और कुमाऊं मंडल में 2 जिले (रानीखेत, डीडीहाट) बनाने की बात कही थी। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के पद से हटते ही यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इसके बाद विजय बहुगुणा की सरकार ने इस मामले को राजस्व परिषद की अध्यक्षता में नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन संबंधी आयोग के हवाले कर दिया।

आठ जिलों की घोषणा
2016 में मुख्यमंत्री बदलने के बाद हरीश रावत सरकार ने 8 जिलों (डीडीहाट, रानीखेत, रामनगर, काशीपुर, कोटद्वार, यमुनोत्री, रुड़की, ऋषिकेश) को बनाने का खाका भी तैयार किया। हरीश रावत ने नए जिलों के गठन के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था करने की बात की थी। नए जिलों के गठन के लिए बनाए गए आयोग ने हर नए जिले के निर्माण में करीब 150 से 200 करोड़ रुपए के व्यय का आकलन किया था। हालांकि, इसके बाद कांग्रेस में राजनीतिक उठा-पटक शुरू हुई और नए जिलों की मांग फिर ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

जैकलीन फर्नांडीज, 26 सितंबर को हाजिर हों, दिल्ली कोर्ट का आदेश

0
Jaiklin

नई दिल्ली : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ED की FR का संज्ञान लेते हुए बालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 26 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। मामला सुकेश चंद्रशेखर द्वारा 200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़ा हुआ है।

EDकी ओर से दायर चार्जशीट पर पटियाला हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज एक्ट्रेस को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कोर्ट ने समन जारी किया है। ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले की चार्जशीट में आरोपी बनाया था। ED ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म एक्ट्रेस के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। जानकारी के मुताबिक यह चार्जशीट प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत दायर की गई थी।

गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर का अफेयर थाl दोनों की कई इंटीमेट तस्वीरें भी लीक हुई हैl वहीं सुकेश चंद्रशेखर ने भी अपने लेटर में स्वीकार किया है कि वह जैकलीन फर्नांडिस को डेट कर रहे थेl सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन फर्नांडिस को किस करते भी नजर आए है। जैकलीन को ईडी ने हवाला मामले के कारण देश छोड़ने पर भी रोक लगा रखी हैl

इसके अलावा वह जैकलीन को सुकेश द्वारा मिले उपहार भी जब्त कर चुका हैl सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। उसने लैविश लाइफस्टाइल जीने के लिए 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। बेंगलुरु में ठगी करने के बाद उसने चेन्नई और दूसरे शहरों में भी लोगों को निशाना बनाया। उसके निशाने पर टॉप पॉलिटिशियन, बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रहे हैं।

उत्तराखंड: क्या बड़ा संदेश देना चाहती है BJP, कुर्सी पर तो नहीं मंडरा रहा ख़तरा?

0

देहरादून: उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की जांच ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया है। एक के बाद एक कई भर्ती घोटाले सामने आए हैं। सीएम धामी ने लगातार एक्शन लिए और एसटीएफ ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, कुछ भर्तियों की अब जांच भी शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि पार्टी विधानसभा भर्ती घोटाले में सख्त कदम उठा सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रही है। अगर रुख सख्त हुआ तो अग्रवाल की कुर्सी पर भी संकट हा सकता है।

हालांकि, इसको लेकर कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन तय मानिए कि भाजपा आलाकमान पार्टी पर उठ रहे सवालों को लेकर बहुत अधिक गंभीर है। पार्टी के नेता यह बयान तक दे चुके हैं कि किसी की गलती के वजह से पार्टी को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इससे संदेश साफ है कि पार्टी किस तरह से गंभीर है।

jp nadda pram chand agrweal

इस बीच विधानसभा भर्ती घोटाले का मामला सामने आया। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही सरकारों में अपने को खूब नौकरियां बांटी गई। लेकिन, तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के एक बयान ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी दीं। मीडिया को धमकाने के अंदाज में कहा था कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई और ना जांच की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया था कि यह कोई नई बात नहीं है। पहले ही ऐसा होता रहा है।

जानकारी के अनुसार उनके इस बयान को पार्टी ने बहुत गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि उनको दिल्ली तलब किया गया है। जानकारों की मानें तो भाजपा आला कमान इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। भाजपा किसी भी तरह से अपनी छवि को नुकसान नहीं होने देना चाहती है। खासकर ऐसे वक्त में जब पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटी हो।

उत्तराखंड : लखवाड़ से विकासनगर आ रही यूटीलिटी हादसे का शिकार

0

 विकासनगर : लखवाड़ से विकासनगर आ रही एक यूटीलिटी बोसान बैंड से करीब 3 किमी पहले लखवाड़ की तरफ रोंडा बैंड पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यूटीलिटी में 10 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों को चोटे आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कालसी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकरघायलों को प्राइवेट वाहन के माध्यम से पीएचसी कालसी भिजवाया।

नाम पता घायल व्यक्ति
1- सरदार सिंह चौहान निवासी लाइन जीवनगढ़, विकासनगर ।

2- दीपिका पुत्री रिंकू दास निवासी लखवाड़ ।

3- मनीषा पुत्री दौलतराम निवासी कटापत्थर ।

4- खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी धर्मावाला । 5- विजमा देवी पत्नी बाहदुर निवासी लखवाड़ ।

6- गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा निवासी कालसी गेट।

7- निर्मल देवी पत्नी बाबूलाल नि ग्राम पपड़ियां बड़वाला ।

8- बाला निवासी वैनीपुर धामपुर, बिजनौर।

तो कुछ ही दिनों में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंगे अडानी, ये बड़ी वजह

0

नई दिल्ली: हाल ही में अरबपतियों की सूची जारी की गई है, जिनमें बिजनेसमैन गौतम अडानी तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर एलन मस्क और दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं। जानकारों की मानें तो बहुत जल्द गौतम अडानी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना कब्जा जमा लेंगे। माना जा रहा है कि चंद दिनों बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं।

कभी दुनिया सबसे बड़े रईस रहे अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस की दूसरे नंबर की कुर्सी अब खतरे में है। अडानी की दौलत जिस स्पीड से बढ़ रही है और बेजोस की जिस तरह से घट रही है, उससे यह 9 अरब डॉलर का फासला बहुत जल्द मिट जाएगा। एक और अच्छी खबर यह है कि मुकेश अंबानी ने फिर से टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजी सूची में वह 94 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर रह गई है। एक हफ्ते में जेफ बेजोस की संपत्ति में 5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अगर पिछले एक तिमाही की बात करें तो जेफ बेजोस की संपत्ति में 8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

दूसरी तरफ अगर गौतम अडानी के नेट वर्थ की बात करें तो अडानी की संपत्ति एक महीने में 124 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, जबकि उनकी संपत्ति एक हफ्ते में 8 अरब डॉलर बढ़ी है। और अगर एक तिमाही के आधार पर देखें तो 98.1 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। यानी इस अवधि में उनकी संपति करीब 45 अरब डॉलर बढ़ी।

अगर दोनों की संपत्ति के बढ़ने और घटने की स्पीड की तुलना करें तो पिछले एक महीने में अडानी की संपत्ति 19 अरब डॉलर बढ़ी है और जेफ बेजोस की संपत्ति इस अवधि में 7 अरब डॉलर घटी है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो चंद दिनों में ही अडानी जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया दूसरे सबसे अमीर शख्स हो जाएंगे, क्योंकि अभी जेफ बेजोस और गौतम अडानी के बीच केवल 9 अरब डॉलर का फासला है। अडानी के पास अभी 143 अरब डॉलर की संपत्ति है तो जेफ बेजोस के पास 152 अरब डॉलर की।

बड़ी खबर : हटाये गये कानून मंत्री, CM का बड़ा फैसला

0

बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कैबिनेट में विधि मंत्री बनाए गए पटना के बाहुबली अनंत सिंह के करीबी एमएलसी कार्तिक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। कार्तिक कुमार के स्थान पर अब  गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री डा. शमीम अहमद  को नया विधि मंत्री बनाया गया है। वहीं कार्तिक को अब बिहार के गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नए मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर कैबिनेट सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिया है। कार्तिक कुमार को एक सितंबर तक के लिए हाईकोर्ट ने जमानत दी थी।

16 अगस्त को कार्तिक कुमार को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद था। उन पर अपहरण के एक मामले में फरार होने को लेकर वारंट जारी हुआ था। इसके बाद से कार्तिक सिंह पर बीजेपी काफी हमलावर थी। यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं दूसरी तरफ मामले में नीतीश कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में वह कुछ भी फैसला नहीं लेंगे। जो फैसला लेना है वह तेजस्वी यादव ही लेंगे। अब विवादों को विराम देने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्‍यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि संविधान के अनुच्‍छेद 166 (3) में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं संविधान के अधीन बनी कार्यपालि‍का नियमावली के नियम 6 (1) एवं 7 (1)  के अनुसार मुख्‍यमंत्री की सलाह से राज्‍यपाल के आदेश पर कार्तिक कुमार को विधि विभाग के स्‍थान पर गन्‍ना उद्योग विभाग एवं गन्‍ना उद्योग विभाग के मंत्री डॉ शमीम अहमद विध‍ि विभाग का कार्य आवंटित किया गया है।

उत्तराखंड: आज घरों और पंडालों में विराजेंगे बप्पा

0

देहरादून: आज श्री गणेश चतूर्थी है। देश के कोने-कोने में आज भगान गणेश पंडालों में विराजमान होंगे। मंगलमूर्ति की मूर्ति स्थापित की जाएगी। गजानन को उनके पसंदीदा मोदक का भोग लगाया जाएगा। यह आयोजन अगले 10 दिनों तक चलेगा। ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश का जन्मोत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी यानी 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर रात में चंद्रदेव के दर्शन नहीं करना चाहिए। 30 अगस्त की शाम 3.33 बजे से शुरू होने वाली चतुर्थी तिथि 31 अगस्त को शाम 3.22 बजे समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दिन में हुआ था। उस दिन बुधवार था। इस साल भी कुछ ऐसा ही संयोग बन रहा है। 31 अगस्त से नौ सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो वर्ष से गणपति उत्सवों के पंडाल सूने रहे, लेकिन इस बार भक्तों में उल्लास देखा जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चकराता रोड से लेकर सभी बाजारों में गणपति की मूर्तियों का बाजार लगा है।

बाजार में श्रीगणेश की मूर्तियों की सुंदर दुकानें सजी हैं। चकराता रोड, राजपुर रोड, पलटन बाजार, धर्मपुर समेत शहरभर के छोटे-बड़े बाजारों में घरों में स्थापित करने वालीं छोटी मूर्तियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 से 5000 रुपये तक है।मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापना के लिए बड़ी मूर्तियां बाहर से मंगाई जा रही हैं। इसके साथ ही श्रीगणेश का सिंहासन, वस्त्र और सजावटी सामान भी दुकानों पर उपलब्ध हैं।

घर में काम करने वाली महिला के साथ हिंसा करने पर गिरफ्तार बीजेपी नेत्री, पिछले 10 सालों से…

0

IMG 20220828 WA0000

अब तक अपने हिंसा के कई मामले सुने होंगे और देखे भी होंगे, लेकिन आज जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके बारे में न तो अपने सुना होगा और न ही देखा होगा। बता दें कि ये मामला भाजपा की नेत्री सीमा पात्रा के घर का है। मिली जानकारी के अनुसार सीमा पात्रा को इस मामले के कारण गिरफ्तार भी कर लिया गया है। झारखंड के रांची में सीमा पात्रा के घर में काम करने वाली महिला पर इस तरह जु़ल्म किया गया है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इस महिला ने खुद ही इस सबके बारे में बताया है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। ।

उसने बताया है कि भाजपा नेत्री सीमा पात्रा उसके साथ पिछले कई सालों से मारपीट कर रही हैं। उसके ऊपर सीमा पात्रा ने ऐसे जुल्म किए हैं। जिसको सुनते हुए भी वह युवती रोने लगी। उसका कहना है कि सीमा पात्रा ने उसको कभी गरम तवे से जलाया तो कभी रॉड से दांत तक तोड़ दिए। उसको एक कैदी की तरह रखा न खाना दिया और न ही पानी। बस उसको एक कमरे में बंद कर दिया। सीमा पात्रा अपनी हरकतों में इतनी गिर गईं कि उन्होंने युवती को अपनी जुबान से पेशाब भी साफ करने पर मजबूर कर दिया।

1084190 seema patra bjp

उस युवती के अनुसार ये जुल्म उस पर पिछले 8 सालों से किया जा रहा है और उसने पिछले कई समय से सूरज की रोशनी तक नहीं देखी। इस मामले के खुलकर सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की खबर सीमा पात्रा के पड़ोसियों ने दी थी। उनकी शिकायत के बाद ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली और उस युवती को उनके चंगुल से बाहर निकाला गया।

मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई सरकार की चिंता, बाढ़ की चपेट में आए यूपी के 1100 से ज्यादा गांव..

0

IMG 20220828 WA0000

भीषण गर्मी से जूझने के बाद अब देश के कई हिस्सों में लोग मूसाधार बारिश का सामना कर रहे हैं। तेज बारिश का कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। जिससे लोगों का काफी नुकसान हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अभी कई और इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। इन इलाकों में बाढ़ के पूरे आसार हैं, नदियों में पानी का लेवल खतरे के निशान से भी ऊपर जा चुका है। जिसको देखते हुए प्रशासन की परेशानी में लगातार इजाफा हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार केरल के कोट्टायम में लगातार बारिश के चलते घरों और रास्तों में जलभराव हो गया है।

वहीं, अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो यूपी में भी कई जिलों में जलभराव हो चुका है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के 1,111 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और हजारों हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। यूपी में हालात काफी गंभीर हैं। वाराणसी में हालत बदतर हैं, जहां घाटों के पानी में डूब जाने के कारण शवदाह में काफी मुश्किलें आ रही हैं। वहीं, अगर बात करें बलिया की तो बलिया में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

images 7 3

सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से प्रभावित 1,111 गांव में से करीब 116 गांव से बाकी और क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में 344 शरणालय बनाए गए हैं, जहां लगभग 13,496 लोगों को रखा गया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। कुल 26 टीमों को बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है।