Home Blog Page 716

भारी बारिश ने बढ़ाई भारत और पाकिस्तान की मुश्किलें, कई इलाकों में आई बाढ़, मौसम विभाग ने लगाया ये अनुमान…

0

IMG 20220828 WA0000

इस साल बारिश से देश में काफी तबाही हो चुकी है। अभी भी ये सिलसिला जारी है, देश के कई इलाकों में बारिश बारी के कारण बाढ़ आ गई है। जिसको लेकर जनता और सरकार दोनों ही परेशान हैं। आपको बता दें कि इन दिनों सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान भी आसमान से बरस रही इस आफत का सामना कर रहा है। पाकिस्तान के कई इलाकों में भी बाढ़ की खबरें आ रही हैं। बताते चले कि पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और इन दिनों वह आर्थिक संकटों से जूझ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में बाढ़ आने उनके लिए एक बड़ी समस्या है।

IMG 20220827 WA0000

सूत्रों के मुताबिक बिगड़ती हालत को देखते हुए पाकिस्तान ने ने फिर एक बार भारत के साथ व्यापार शुरू करने की इच्छा जताई है। खास बात ये है कि इस बात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई आपत्ती नहीं जताई है। सूत्रों की माने तो देश के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में बिगड़ रहे हालातों पर दुख जाहिर किया है। बताते चले कि पाकिस्तान में बिगड़ रहे हालात के कारण करीब 1200 लोगों ने अपनी जान दे दी है।

images 3

वहीं, अगर बात करें भारत की तो भारत में भी बारिश ने तहलका मचा रखा है। देश के हर एक कोने से बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार जैसे कई राज्यों में बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी सक्रिय है और देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। यानी सितंबर के पूरे महीने में भी बाढ़ की संभावना है। बाढ़ से जूझ रहे राज्यों में बचाव कार्य जारी है।

भारतीय नौसेना को आज सौंपा जाएगा INS विक्रांत, ये है खासियत…

0

IMG 20220828 WA0000

भारत लगातार कामियामी की ओर बढ़ता जा रहा है। भारत अब कमियाबी की ओर एक और बड़ा कदम उठा दिया है। आपको बता दें कि आज का दिन भारत के लिए यादगार दिन होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर ‘आईएनएस विक्रांत’ भारतीय नौसेना को सौंपने जा रहे हैं। बता दें कि ये भारत के लिए अब तक का सबसे बड़ा जहाज है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि आज आईएनएस विक्रांत चालू किया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “2 सितंबर रक्षा क्षेत्र में आत्मानिर्भर बनने के भारत के प्रयासों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया और निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत चालू किया जाएगा। नए नेवल एनसाइन (निशान) का भी अनावरण किया जाएगा।” बता दें कि आईएनएस विक्रांत को भारत के प्रमुख औद्योगिक घरानों के साथ-साथ 100 से अधिक एमएसएमई द्वारा आपूर्ति किए गए स्वदेशी उपकरणों और मशीनरी का उपयोग करके बनाया गया है।

images 1

आईएनएस विक्रांत से 32 बराक-8 मिसाइलें दागी जा सकेंगी। 44,570 टन से अधिक वजनी, यह युद्धपोत 30 लड़ाकू जेट विमानों को समायोजित करने में सक्षम है। INS विक्रांत पर तैनात किए जाने 30 एयरक्राफ्ट में से 20 लड़ाकू विमान होंगे और 10 हेलीकॉप्टर होंगे। आईएनएस विक्रांत 20,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इसका डिजाइन भारतीय नौसेना की अपनी संस्था वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है।

IMG 20220827 WA0000

आईएनएस विक्रांत को लेकरभारतीय नौसेना के वाइस चीफ, वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने कहा था कि “आईएनएस विक्रांत हिंद प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में योगदान देगा। आईएनएस विक्रांत नवंबर में शुरू होगा, जो 2023 के मध्य तक पूरा हो जाएगा। मिग-29 जेट को पहले कुछ सालों तक युद्धपोत से संचालित किया जाएगा। आईएनएस विक्रांत का चालू होना रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”

नौसेना को मिला ‘बाहुबली’, PM बोले- समंदर और चुनौतियां अनंत तो भारत का उत्तर- ‘विक्रांत’

0

केरल : PM नरेंद्र मोदी ने आज देश को पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत सौंप दिया है। उन्होंने इस दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि यह समंदर की सभी चुनौतियों को भारत का जवाब है। उन्होंने कहा कि आज यहां केरल के समुद्र तट पर हर भारतवासी देश के नए सूर्योदय का साक्षी बन रहा है। INS विक्रांत पर हो रहा यह आयोजन विश्व के क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है। आजादी के आंदोलन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस सक्षम भारत का सपना देखा था, उसकी एक सशक्त तस्वीर आज हम यहां देख रहा है। विक्रांत विशाल है, विराट है और विहंगम है।

PM ने कहा कि विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है बल्कि 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। समंदर और चुनौतियां अनंत हैं तो भारत का उत्तर है, आईएनएस विक्रांत। आजादी के अमृत महोत्सव का यह अतुलनीय अमृत है। आत्मनिर्भर होते भारत का अद्वितीय प्रतिबिंब है विक्रांत। यह हर भारतीय के लिए गौरव का अवसर है। यह हर भारतीय का स्वाभिमान बढ़ाने वाला अवसर है। इसके लिए मैं हर देशवासी को बधाई देता हूं। लक्ष्य कठिन से कठिन क्यों न हों, चुनौतियां बड़ी से बड़ी क्यों न हों, भारत जब ठान लेता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता है। आज भारत विश्व के उन देशों में शामिल हो गया है, जो स्वदेशी तकनीक से इतने विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण करता है।

पीएम ने कहा कि अभी तक इस तरह के एयरक्राफ्ट कैरियर केवल विकसित देश ही बनाते थे, आज भारत ने इस लीग में शामिल होकर विकसित राष्ट्र की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। साथियों जल परिवहन के क्षेत्र में भारत का गौरवमयी इतिहास रहा है। हमारी समृद्ध विरासत रही है। वैदिक काल से लेकर गुप्त और मौर्य काल तक भारत के समुद्री सामर्थ्य का डंका पूरे विश्व में बजता था। जब अंग्रेज भारत आए तो वे भारतीय जहाजों और उनके जरिए होने वाले व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे। इसलिए उन्होंने भारत के समुद्री सामर्थ्य को तोड़ने का फैसला लिया। ब्रिटिश संसद में कानून बनाकर भारतीय जहाजों और व्यापारियों पर पाबंदियां लगा दी गईं।

नौसेना को मिले नए निशान को लेकर पीएम ने कहा, ”हम कमजोर पड़े और गुलामी के दौर में अपनी ताकत को भुला बैठे। अब भारत आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी खोई हुई शक्ति को वापस ला रहा है। आज भारत ने गुलामी के एक निशान को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है। अब तक भारतीय नौसेना के ध्वज पर गुलामी की पहचान बनी हुई थी और आज से छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित नया ध्वज समंदर और आसमान में लहराएगा। कभी दिनकर जी ने अपनी कविता में लिखा था कि नवीन सूर्य की नवीन प्रभा, नमो, नमो, नमो।

PM मोदी ने कहा कि मैं यह नया ध्वज छत्रपति वीर शिवाजी महाराज को समर्पित करता हूं। मुझे विश्वास है कि भारतीयता की भावना से ओतप्रोत नौसेना के आत्मबल को नई ऊर्जा देगा। विक्रांत जब हमारे समुद्री क्षेत्र की रक्षा के लिए उतरेगा तो उस पर नौसेना की अनेक महिला सैनिक भी तैनात रहेंगी। समंदर की अथाह शक्ति के साथ असीम महिला शक्ति नए भारत की बुलंद पहचान बन रही है। मुझे बताया गया है कि अभी नेवी में करीब 600 महिला अफसर हैं और अब नेवी ने अपनी शाखाओं को महिलाओं के लिए खोलने का फैसला लिया है। पाबंदियां अब हट  रही हैं, जैसे समर्थ लहरों के लिए दायरे नहीं होते। वैसे ही भारत की बेटियों के लिए भी कोई दायरे और बंधन नहीं हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : UKSSSC पेपर लीक मामले में और एक सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

0

स्पेशल टास्क फोर्स
उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:अब तक 32

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने राजबीर निवासी लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया

अभियुक्त द्वारा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर में नकल के सेंटर में प्रश्न पत्र लीक कराया गया था

गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया

अभियुक्त राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में नियुक्त है

UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, इससे जुड़ें हैं तार

0

देहरादून: UKSSSC प्रश्न पत्र लीक मामले से संबंधित मुकदमें की विवेचना के दौरान में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों और गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 1 सितंबर 2022 को अभियुक्त विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में तैनात है। अभियुक्त का भाई मनोज जोशी जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था और पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।

अभियुक्त विनोद जोशी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ/वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था जहां पर अन्य अभियुक्तों द्वारा कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था। साथ ही कई परीक्षार्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के साक्ष्य पर गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई में हो सकती है बारिश, हाई टाइड को लेकर IMD का अलर्ट

0

मुम्बई : दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूमधाम के बीच, मुंबई में हल्की बारिश  होने की संभावना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि गुरुवार को मुंबई और उसके उपनगरों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (MID) ने बुधवार को कहा कि 1 और 2 सितंबर को रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा और सांगली में बिजली और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दोपहर 2.46 बजे 4.02 मीटर का हाइ टाइड आने का अनुमान है। साथ ही 1 सितंबर की रात 8.48 बजे 0.82 मीटर का लो टाइड आने की संभावना है।

कोरोना के कारण दो साल से गणेशोत्‍सव का पर्व नहीं मनाया जा रहा था लेकिन इस बार मुंबई वासियों में दस दिवसीय इस पर्व को लेकर गजब का उत्‍साह देखा जा रहा है। जगह – जगह पंडाल लगा गणोशोत्‍सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। ऐसे में बारिश होने से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

पत्नी का व्रत था इसलिए देर से पहुंचा डॉक्टर, मासूम ने मां की गोद में तोड़ा दम

0

जबलपुर: मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा मामला जिसने भी इसके बारे में सुना, उसने बस एक ही बात कही कि सिस्टम पूरी तरह मर चुका है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन उन दावों की जमीनी हकीकत रुलाने वाली ही। हर दिन प्रदेश के किसी न किसी ग्रामीण इलाके से बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की एक ऐसी तस्वीर आती है जो लोगों को झकझोर देती है।

हाल ही में जबलपुर के बरगी में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। जहां लापरवाह सिस्टम का खामियाजा एक बेबस मां को अपने पांच साल के बेटे को खोकर चुकाना पड़ा। अस्पताल के दरवाजे पर मां गोद में बीमार बेटे को लिए बैठी रही लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे, बच्चे ने मां की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

चरगवां थाना क्षेत्र के तिनहेटा देवरी निवासी संजय पन्द्रे अपने पांच वर्षीय बेटे ऋषि पन्द्रे को इलाज के लिए बरगी के स्वास्थ्य आरोग्यम केंद्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। बेबस मां और परिजन काफी देर तक बेटे को लेकर अस्पताल के दरवाजे पर डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा, मासूम बच्चे ने अस्पताल की दहलीज पर ही मां की गोद में दम तोड़ दिया।

लेकिन, बच्चे की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कलेजा नहीं पसीजा। मौत के कई घंटे बाद भी कोई डॉक्टर और अधिकारी बेबस मां-बाप का हाल जानने नहीं पहुंचा। नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि समय पर बेटे को इलाज मिल जाता तो आज वह जिंदा होता। आरोग्यम केंद्र के डॉक्टर ने अस्पताल देरी से पहुंचने की बड़ी ही अजीबोगरीब वजह बताई है। डॉक्टर का कहना है कि एक दिन पहले उनकी पत्नी का व्रत था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल पहुंचने में देर हो गई।

उत्तराखंड: डबल मर्डर से सनसनी, प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां की दिनहाड़े कर दी हत्या

0

काशीपुर: अल्लीखा मोहल्ले में मां बेटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इससे इलाके मे दहशत फैल गई। मां की घर में घुसकर जबकि बेटी की घर के बाहर हत्या की गई। दिनदहाड़े मर्डर से काशीपुर में दहशत फैल गई।

वहीं, खबर है कि मर्डर की घटना को अंजाम देकर हत्यारा मौके से फरार हो गया। हत्यारे को पकड़ने के लिए शहर में अलर्ट जारी किया गया है, जगह-जगह पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है

जानकारी मिली है कि आरोपी सलमान मोहल्ला अल्लिखा का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

PM नरेंद्र मोदी, अडाणी और CM जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ मुकदमा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति गौतम अडाणी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर हुआ है। इस संबंध में तीनों को अमेरिकी कोर्ट की तरफ से समन भी जारी किए जा चुके हैं। खास बात है कि पेगासस, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर मुकदमा रिचमंड के डॉक्टर लोकेश वय्यूरू ने दर्ज कराया है।

न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी वकील रवि बत्रा ने पहले ही इसे खत्म मुकदमा बता दिया है। वहीं, यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की तरफ से इन नेताओं समेत कई लोगों को समन जारी किए गए हैं। इसके अलावा मुकदमे में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के चेयरमैन प्रोफेसर क्लाउस श्वाब का नाम भी शामिल है।

आंध्र प्रदेश से आने वाले भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने बगैर किसी दस्तावेजी सबूत के इन नेताओं को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पीएम मोदी, रेड्डी और अडाणी समेत कई लोग भ्रष्टाचार और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल में शामिल हैं। उन्होंने अमेरिका में बड़े स्तर पर नगदी भेजे जाने की बात भी कही है। यह मुकदमा 24 मई को दाखिल किया गया था।

बत्रा का कहना है कि वय्यूरू के खिलाफ बहुत खाली वक्त है। साथ ही उन्होंने इसे फिजूल का मुकदमा बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साझेदार भारत को बदनाम करने के लिए 53 पन्नों की शिकायत दर्ज करा फेडरल कोर्ट्स का गलत इस्तेमाल किया है।

उत्तराखंड: अब दरोगा भर्ती की भी होगी जांच, CM धामी ने दिए निर्देश

0

देहरादून:  सीएम धामी ने 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में धांधली की विजिलेंस जांच को मंजूरी दे दी है। सीएम धामी की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें चर्चा के बाद जांच के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों हाकम के साथ दो दरोगाओं की लगातार फोटो वायरल हो रही थी। आशंका है कि इसमें भी कुद गड़बड़ी हुई है।

पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेजा था। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई थी।

शुरुआत में इस भर्ती के रिजल्ट में आरक्षण का पेच फंसा था। दो बार रिजल्ट जारी करना पड़ा था। अब इसमें धांधली की बात भी सामने आ रही है। वर्तमान में चल रही आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की जांच में एसटीएफ को धांधली के साक्ष्य मिले थे।

कुछ लोग इसमें भी गलत तरीके से पास हुए हैं। या तो उन्होंने नकल की है या फिर उनकी अर्हता को लेकर कुछ गड़बड़ी की गई है। चूंकि, यह परीक्षा पुलिस विभाग की है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली कोई एजेंसी इसकी जांच नहीं कर सकती थी।