Home Blog Page 702

दिल्ली के शराब घोटाला केस, ED के 40 जगह छापे, हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड

0

नई दिल्ली : कथित शराब घोटाले के मामले में ED ने हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश भर में 40 ठिकानों पर छापेमारी की है। अकेले हैदराबाद में ही 25 जगहों पर रेड डाली है। इसी मामले में आज ED दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ कर सकती है। गुरुवार को ही CBI की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने सत्येंद्र जैनसे पूछताछ की इजाजत दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जैन से तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए, जहां वह बंद हैं। उससे पहले एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

इस केस की जांच में CBI भी जुटी है और उसने दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर भी की जांच की थी। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बीते कई दिनों से टकराव तेज है। एक तरफ आम आदमी पार्टी इस मामले को गलत बताते हुए भाजपा पर जबरदस्ती घेरने का आरोप लगा रही है तो वहीं भगवा दल का कहना है कि एक्साइज पॉलिसी में कारोबारियों को कमीशन देने का घोटाला किया गया है।

दिल्ली के एक्साइज पॉलिसी केस में छापेमारी का यह दूसरा दौर है। इससे पहले 6 सितंबर को भी एजेंसी ने 45 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने शराब कारोबारियों, वितरकों और सप्लाई चेन नेटवर्क से जुड़े लोगों के ठिकानों पर रेड डाली है। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कुछ नौकरशाहों के नाम आरोपियों के तौर पर सीबीआई ने अपनी एफआईआर में शामिल किए हैं।

सीबीआई ने 19 अगस्त को इसी केस में सिसोदिया के घर और आईएएस अधिकारी एवं दिल्ली के पूर्व एक्साइज कमिश्नर आरव गोपी कृष्ण के घर पर छापेमारी की थी। इस केस में ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें कोई आर्थिक अनियमितता भी हुई है। बीते साल नवंबर में दिल्ली सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लाई थी।

कर्मचारियों की लापरवाही के कारण PNB का भारी नुक्सान, 42 लाख के नोट…

0

IMG 20220828 WA0000

लापरवाही के अब तक अपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन आज जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं, उनको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर में पेश आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांडू नगर की पंजाब नेशनल बैंक में लापरवाही की हद पार हो गई है। आपको बता दें कि बैंक कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से बैंक का भारी नुक्सान हो गया है। जिसकी वजह से बैंक के चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

आपको बता दें कि एक छोटी सी गलती की वजह से 42 लाख रुपए की करेंसी बेकार हो गई। यहां आप सोच रहे होंगे कि करेंसी केसे बेकार हो गई? तो आपको बता दें कि ये 42 लाख रुपए के नोट एक छोटी सी गलती की वजह से पानी में गल जाए। दरअसल, बैंक के लॉकर्स में पैसे रखने की जगह नहीं बची थी, जिसके कारण इन पैसों को एक बक्से में कर के रख दिया गया था और बक्से को दीवार के सहारे रख दिया गया था।

IMG 20220827 WA0000

लेकिन जब बारिश हुई तो दीवार में सीलन आ गई और नोटों से भरे बक्से में पानी भर गया। कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बक्से को खोलकर देखा, ऊपर के सभी नोट सूखे थे, उन्हें लगा कि पानी सुख गया होगा। लेकिन पानी बक्से के निचले हिस्से में था। जिसके कारण नोट धीरे धीरे गल जाए। इसकी जानकारी मिलने पर आरबीआई की एक टीम जांच करने पहुंची और चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। इस चार अधिकारियों में वरिष्ठ प्रबंधक देवीशंकर, प्रबंधक आसाराम, चेस्ट ऑफिसर राकेश कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव का नाम शामिल हैं।

दिल्ली के शराब नीति घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, 40 ठिकानों पर..

0

IMG 20220828 WA0000

दिल्ली की शराब नीति में हुए घोटाले को लेकर ईडी ने आज बड़ा एक्शन लिया है। ईडी आज देशभर में करीब 40 ठिकानों पर छापा मारा रही है। इनमें पंजाब, तेलंगाना, नेल्लोर, चेन्नई और दिल्ली एनसीआर में रेड चल रही है। इसके अलावा हैदराबाद के भी करीब 20 जगहों पर छापेमारी जारी है। इससे पहले भी ईडी ने इस मामले में छापेमारी की थी और आज एक बार फिर इसके लिए ईडी एक्शन में आई है। आपको बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर नई शराब नीति के जरिए घोटाले का आरोप लगाए हैं।

गोरतलब हैं कि ये छापे कुछ शराब कारोबारियों और पूर्व आबकारी अधिकारियों के घर मारे गए। मनीष सिसोदिया ने इसको लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि “पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे इस में कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है अरविंद केजरीवाल जी जो काम कर रहे हैं उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे। यह सीबीआई यूज कर ले ये ईडी यूज कर ले। उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे। मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है । मेरी क्या तैयारी है मैंने ईमानदारी से काम किया है 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे।”

IMG 20220827 WA0000

गौरतलब है कि इस वक्त ईडी देशभर में उन लोगों के ठिकानों पर रेड कर रही है जो दिल्ली की नई शराब नीति को बनाने में कहीं ना कहीं शामिल हैं या फिर जिनको नई आबकारी नीति से फायदा पहुंचा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई। लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार एक्सटेंशन दिया गया था। आबकारी नियमों का उल्लंघन कर शराब नीति के नियम बनाए गए।

भारी बारिश के चलते ढह गईं घरों की दीवारें, तीन बच्चाें सहित नौ की मौत

0

लखनऊ : लखनऊ में भारी बारिश के चलते कई मकान की दीवारें ढह गईं। लोगों का बहुत नुकसान भी हो गया। वहीं कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे वाली कालोनी से नौ लोगों के मरने की सूचना मिली है।सीएमओ के मुताबिक, नौ लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं बचाव को तेजी देने के ल‍िए दिलकुशा में एनडीआरएफ को बुलाया गया है। दो द‍िन से हो रही भारी बारिश के बाद शहर में हर ओर जल भराव है।

cm योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। सभी मृतकों के परिजनों को शासन की आर से 400,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सभी मृतक उल्दन गांव झांसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक आनंद ओझा ने बताया कि हादसे में नौ की मौत हुई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन दोनों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिविल अस्पताल आने की सूचना है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार दिलकुशा कालोनी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुई है। दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है। हालांकि उनके पैर की हड्डियां टूट गईं हैं। सिर पर भी चोटें आईं हैं। डीएम ने सिविल हास्पिटल पहुंच कर उनका हालचाल लिया।

लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि लखनऊ में एक दीवार गिरने से कई लोगों की मृत्यु होने के समाचार से मुझे बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों को इस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारी बारिश को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है या फिर और कोई हानि हुई है, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कई जिलों में बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इसका सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए।

मृतकों के नाम

  • प्रदीप (28) – पचवारा झांसी
  • रेशमा (25) पत्नी प्रदीप – झांसी
  • नैना (01) – झांसी
  • चंदा (25) – पचवारा पत्नी धर्मेंद्र
  • धर्मेंद्र (28) – पचवारा
  • मानकुंवर देवी (45) – पत्नी पप्पू
  • पप्पू (50) – पचवारा
  • एक साल का लड़का – पिता धर्मेंद्र झांसी
  • दो साल का लड़का- पिता धर्मेंद्र झांसी

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर सफर करने से बचें

0

देहरादून: प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश हो रही है। अधिकांश जिलों में खराब मौसम के कारण कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे में कुमाऊं के ज्यादातर जिलों के अलावा गढ़वाल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन, प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के साथ ही  बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, राजधानी दून व आसपास के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम सोनिका ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें।

UTTARAKHAND : 4 जिलों के लिए अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश की चेतावनी, आप भी रहें सावधान

0

 देहरादून : लगातार हो रही भारी बारिश लोगों को परेशान कर रही है। कई जगहों  पर भारी नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग ने 4 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी कि है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है।

अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, आज देहरादून में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। जिससे तापमान मं भी गिरावट दर्ज की गई।

गा का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के तीन दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकी सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन नूपुर वर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15, 16 और 17 सितंबर को कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। गढ़वाल में बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ सकता है।

उत्तराखंड : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DLED अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सरकार पर जुर्माना

किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना

किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना संबंधित अधिकारी राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 8218867005 एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर- 01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800 पर तत्काल दर्ज कराएं।

स्कूलों की छुट्टी 

मौसम विभाग के 15 व 16 सितंबर को भारी बारिश के पूर्वानुमान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में आंगनबाड़ी सहित कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जबकि संबंधित कार्मिक अपने-अपने कार्यस्थलों पर यथावत रहेंगे।

भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 15 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इंटर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।

उत्तराखंड : देहरादून में CBI की छापेमारी, कैंट बोर्ड कार्यालय से कर्मचारी गिरफ्तार

0

देहरादून: राजधानी देहरादून में CBI की छापेमारी से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार CBI की एक टीम ने कैंट बोर्ड छावनी परिषद कार्यालय में छापा मारा, जहां से टीम ने एक कलर्क को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड कार्यालय में करीब डेढ़ बजे बजे सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) की टीम पहुंची, और दस्तावेजों के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। CBI टीम कैंट में बाबू रमन से पूछताछ कर रही है। इस दौरान कैंट बोर्ड कार्यालय में CBI टीम के भ्रष्टाचार की जांच शुरू होने की खबर से यहां के कर्मचारियों-अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

BJP के ‘स्टिंग वीडियो’ पर सिसोदिया को आया गुस्सा, मुझे 4 दिन में गिरफ्तार करो नहीं तो…

0

नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा की ओर से जारी स्टिंग VIDEO पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि CBI इसकी जांच करे। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी इसे तुरंत CBI को दे और 4 दिन के भीतर इसकी जांच की जाए। दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में सीबीआई केस में आरोपी नंबर 1 बनाए गए सिसोदिया ने कहा कि यदि चार दिन में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो माना जाए कि यह स्टिंग फर्जी है।

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे BJP के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर सवाल किया गया तो सिसोदिया ने कहा, श्श्ये जो कथित स्टिंग है, उसे बीजेपी अभी CBI को दे। चार के दिन के अंदर इसकी जांच करके सीबीआई मुझे गिरफ्तार कर ले। CBI इसकी गहनता औऱ तेजी से जांच करे। यदि यह स्टिंग सच्चा है तो चार दिन के अंदर, आज गुरुवार है, सोमवार तक मुझे गिरफ्तार कर ले। नहीं तो आप मान लेना यह BJP और PM मोदी के दफ्तर से रची गई साजिश है। आजकल पीएम ऑफिस में सरकारें गिराने की साजिश ही रची जा रही है।

CBI इसकी जांच करे और पूरे इंटेलिजेंस लगाकर जांच करे। पूरी जांच करके अरेस्ट करें नहीं तो मानो कि स्टिंग झूठा है और प्रधानमंत्री दफ्तर की साजिश है। माफी मांगें कि स्टिंग झूठा है, गलत साजिश की। सिसोदिया ने कहा इन्होंने मेरे यहां सीबीआई की रेड कराई, कुछ नहीं मिला। फिर लॉकर में गए वहां भी केवल बच्चे का झुनझुना मिला। इन्होंने सारी जांच करा ली। सीबीआई के बाद ईडी की जांच करा ली, इसमें भी कुछ नहीं मिला तो स्टिंग लेकर आए हैं, कि देखो जी यह आदमी कह रहा है, इनको दिए होंगे, इनको दिए होंगे।श्श् सिसोदिया ने कहा कि भाजपा आजकल सीबीआई की एक्सटेंडेड ब्रान्च है।

BJP ने गुरुवार को एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करते हुए कहा कि AAP घोटाले के उद्देश्य से नई आबकारी नीति लेकर आई थी, ताकि चुनिंदा लोगों को इसका फायदा मिले और इससे अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में किया जा सके।

BJP मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कथित शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के एक कथित स्टिंग ऑपरेशन का हवाला दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या तो इस मामले में कार्रवाई करें या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी अपने पूर्ववर्ती बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगे।

उत्तराखंड: चंपावत की घटना के बाद शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, ध्वस्त होंगे जर्जर स्कूल

0

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चम्पावत जनपद के पाटी ब्लॉक के राजकीय विद्यालय की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुये विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये। उन्होंने प्रदेशभर में जर्जर हो चुके विद्यालयी भवनों का जनपदवार सर्वे करा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके।

बुधवार को चम्पावत जिले की पाटी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा में शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की दुःखद मृत्यु हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने सचिव शिक्षा रविनाथ रमन को भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशभर में जीर्ण-शीर्ण विद्यालयी भवनों का सर्वे करा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, साथ ही जो भवन मरम्मत योग्य हैं उनकी डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजा जाय। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने उक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दे दिये गये हैं।

विभागीय मंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुये बुधवार को ही समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर जीर्ण-शीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण के निर्देश जारी कर दिये। विभागीय की ओर से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने अपने आदेश में प्रदेशभर के जीर्ण-शीर्ण भवन जो निष्प्रयोज्य हो चुके हैं का चिन्हिकरण कर ध्वस्त करने व ऐसे भवनों का उपयोग न करने को कहा है।

ऐसे भवनों को आपदा की श्रेणी में मानते हुये तत्काल ध्वस्तीकरण करने को कहा गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटना को रोका जा सके। महानिदेशक ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि इससे पूर्व भी समय-समय पर जर्जर भवनों को उपयोग में न लाने के निर्देश दिये जाते रहे हैं इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं घटित होना कहीं न कहीं विद्यालय प्रशासन की लापरवाही प्रतीत होती है। उन्होंने पत्र में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भवनों में बिठाने और विद्यालय परिसर में स्थित पेड़, बिजली की तार व ट्रांसफार्मर से छात्रों को दूर रखे जाने के निर्देश भी जारी किये हैं।

न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर का बयान जानकार चौंक जाएंगे आप…

0

मुंबई: न्यूड फोटोशूट मामले में मुबंई पुलिस को एक्टर रणवीर सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। पुलिस को दिए बयान में रणवीर सिंह ने कहा कि उनकी फोटोज के साथ किसी ने छेड़छाड़ की थी। उन्होंने अपनी कोई भी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने मुंबई पुलिस को दावा किया है कि किसी ने उनकी फोटो को मॉर्फ किया है यानी कि किसी ने उनकी फोटो में एडिटिंग करके उसे ऑनलाइन शेयर किया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले रणवीर ने न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस ने एक्टर को समन भेजा था और इस मामले में स्टेटमेंट दर्ज करवाने के लिए कहा था। इसके बाद 29 सितंबर को रणवीर ने स्टेटमेंट दर्ज किया था। एक्टर ने उस दौरान क्या कहा इसकी जानकारी सामने आ गई है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस ने एक्टर को उनकी फोटोज को दिखाया तो एक्टर ने साफ कहा कि उन्होंने उन फोटोज को अपलोड नहीं किया है जिसमे उनके प्राइवेट पार्ट्स दिख रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि रणवीर ने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं और हो सकता है कि आगे बाकी जांच के लिए उन्हें दोबारा समन भेजा जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान रणवीर ने पूरा सहयोग दिया है। वहीं डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कृष्ण कांत ने बताया कि हमने एक्टर को 30 अगस्त तक पुलिस स्टेशन आने को कहा था। वह सोमवार को फिर सुबह 7.30 बजे आए थे और 9.30 बजे तक पुलिस स्टेशन में ही रहे थे। रणवीर की न्यूड फोटोशूट को पेपर मैगजीन ने जुलाई 2021 में पोस्ट किया था। फोटोज में रणवीर ने कपड़े नहीं पहने थे। एक्टर को जहां इस फोटोशूट के लिए काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा वहीं फिल्म इंडस्ट्री से सेलेब्स ने एक्टर को पूरा सपोर्ट किया था।

रणवीर लास्ट फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म चली नहीं। अब एक्टर के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। वह सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सर्कस को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमे रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।