Home Blog Page 701

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

0

देहरादून : भारी बारिश लगातार कहर बरपा रही है। भारी बारिश के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग नें देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। पहाड़ी जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश होआ रही है। लगातार बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ यात्रा को आज भी रोका गया है। कुछ जिलों में स्कूलों में भी छुट्टी की गयी है।

यमुनोत्री मार्ग भी डाबरकोर्ट के बाद लगातार बंद हो रहा है। डाबरकोट लैंडस्लाइड जोन बड़ा खतरा बन गया है। यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते बार-बार वाहनों की अवाजाही ठप हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इंटरव्यू की बात पर सौरव गांगुली ने दिया ऐसा जवाब, बोले “अभी मैच देखने दो यार…”

0

IMG 20220828 WA0000

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का है। दरअसल, इस वीडियो में एक पत्रकार सौरव गांगुली से इंटरव्यू लेना चाहता है। लेकिन वह उसको माना कर देते हैं, वीडियो वायरल होने की ये वजह नहीं है। बता दें कि वीडियो वायरल होने की वजह उनका माना करने का अंदाज है। वह इतने मजेदार अंदाज में इंटरव्यू के लिए मना करते हैं कि उसको देख लोगों का दिल खुश हो गया।

हालांकि ये वीडियो अभी का में बल्कि एशिया कप के फाइनल मुकाबले का है। ये मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच था। जब वह मैच देखने के लिए जा रहे थे तब उनको एक पत्रकार ने आवाज लगाई और उनसे इंटरव्यू के लिया कहा। इसके बाद सौरव गांगुली उनको कहते हैं कि “बाद में कर लेंगे यार, अभी मैच देखने दो , कोलकाता में आओ…शांति से इंटरव्यू करेंगे। एक दिन आओ मेरे पास..ठीक है।” इतना कहते ही वह चले जाते हैं। इसके बाद ही एक दूसरा पत्रकार उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल करता है।

IMG 20220827 WA0000

लेकिन सौरव गांगुली इसका कोई जवाब नहीं देते। हालांकि बाद में उन्होंने विराट कोहली को लेकर भी एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “मुझे लगता है कि वे मुझसे ज्यादा काबिलियत रखते हैं. हम दोनों हालांकि अलग अलग जेनरेशन में खेले हैं. और हमने बहुत क्रिकेट खेला है. विराट तो अभी खेल ही रहे हैं. लेकिन अभी के समय तक बात करें तो मैंने विराट से ज़्यादा क्रिकेट खेला है और विराट इसे पीछे छोड़कर जल्द ही आगे निकलने वाले हैं। विराट कोहली लाजवाब हैं।”

कूनो नेशनल पार्क पहुंचे मोदी, थोड़ी देर में नामीबिया से आए 8 चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे PM

0

देश में करीब 70 साल बाद चीतों की वापसी होने वाली है। नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से चीतों को सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हें पार्क में बने विशेष बाड़े में छोड़ेंगे।

एक मिनट में शिकार का करता है काम तमाम

चीता एक मिनट में अपने शिकार का काम तमाम कर देता है। अपनी टॉप स्पीड में यह 23 फीट लंबी छलांग लगाता है। तेंदुओं की तुलना में चीता सबसे ज्यादा शक्तिशाली और फुर्तीला होता है।

कोरिया रिसासत के महाराज ने किया था आखिरी चीते का शिकार

1947 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आखिरी चीते को मार दिया गया था। महाराजा रामानुज प्रताप ने गांव वालों की गुहार पर तीन चीतों को मार दिया था। इसके बाद भारत में चीतों को नहीं देखा गया। जानकारी के अनुसार महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव शिकार के बेहद शौकीन थे।

प्रधानमंत्री कूनो नेशनल पार्क पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में पीएम इन्हें विशेष बाड़े में लीवर खींचकर छोड़ेंगे। ग्वालियर एयरपोर्च से सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से रवाना हुए आठ चीते श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे गए हैं। पीएम मोदी भी ग्वालियर पहुंच गए हैं। वे थोड़ी देर में इन्हें विशेष बाड़े में छोड़ेंगे।

चीतों के शिकार की स्पेशल व्यवस्था

वन विभाग ने चीतों के शिकार की स्पेशल व्यवस्था की है। इनके बाड़े में चीतल हिरण, चार सींग वाला मृग, सांभर और नीलगाय के बच्चे को छोड़ा गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्चीता दो से तीन दिन में एक बार खाता है। इसलिए कुनो पहुंचने के बाद वे शनिवार या रविवार को शिकार कर सकते हैं।श्

नाइट विजन होता है कमजोर

चीते दिन में शिकार करते हैं क्योंकि इनका नाइट विजन कमजोर होता है। एक चीते का वजन 36 से 65 किलो का होता है। आमतौर पर एक चीते के तीन से पांच शावक होते हैं।

ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएम का स्वागत किया। मौदी यहां पांच मिनट रुककर सेना के हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे।

कूनो नेशनल पार्क का चुनाव क्यों

चीतों के लिए मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क को ही क्यों चुना गया है। इसका सबसे बड़ा कारण पार्क के आसपास किसी बस्ती का नहीं होना है। इसके अलावा यह वन क्षेत्र छत्तीसगढ़ के कोरिया के साल जंगलों के बहुत करीब है। इन्हीं जंगलों में आखिरी बार एशियाई मूल के चीते को देखा गया था।

मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार चीतों की वापसी

भारतीय वन्यजीव संस्थान ने चीतों को लाने के लिए सरकार की तारीफ की है। संस्थान ने ट्वीट कर कहा, श्दुनिया की सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली बिल्लियों में से एक चीता को अपनी तेज गति के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश में सबसे तेज दौड़ने वाले मैमल की की वापसी हुई है। हम सभी को भारत सरकार के इस कोशिश पर गर्व करना चाहिए।श्

एमपी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। वे राज्य के दो बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे सुबह कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से भारत पहुंचे आठ चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। इसके बाद श्योपुर में स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

चीता 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। एक सेकेंड में चीता चार छलांग लगाता है। ये दहाड़ते नहीं बल्कि बिल्लियों की तरह गुर्राते हैं। दो किलोमीटर दूर की आवाज को भी साफ सुन सकता है।

सेना का विमान ग्वालियर से हुआ रवाना

सेना का भारी भरकम चिनूक हेलिकॉप्टर चीतों को लेकर रवाना हो गया है। विमान थोड़ी देर में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंच जाएगा। इन्हें पीएम मोदी बाड़े में छोड़ेंगे। चीतों के साथ भारत आए वन्यजीव विशेषज्ञ एड्रियन टॉर्डिफ ने बताया कि चीतों को गुरुवार को खाना खिलाया गया था। रास्ते में उन्हें कुछ नहीं खिलाया गया है। नामीबिया से ग्वालियर पहुंचे आठ चीतों को सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा।

लगातार निगरानी में रहेंगे चीता

सभी चीतों की एक महीने तक निगरानी की जाएगी। इन्हें सैटेलाइट रेडियो कॉलर पहनाया गया है ताकि इनकी लोकेशन मिलती रहे। प्रत्येक चीते की निगरानी के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है जो इनकी गतिविधियों और अपडेट की जानकारी देगा।

चीतों के साथ भारत पहुंचे वन्यजीव विशेषज्ञ

चीतों के साथ क्रू, वन्यजीव विशेषज्ञ, डॉक्टर्स, वैज्ञानिक, नामीबिया में भारत के हाई कमिश्नर भी मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। इसके अलावा चीता एक्सपर्ट लॉरी मार्कर अपने तीन बायोलॉजिस्ट के साथ मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश को मिला सबसे बड़ा गिफ्ट

चीतों के मध्य प्रदेश पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, श्राज्य के लिए इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं है कि नामीबिया से चीते कुनो नेशनल पार्क आ रहे हैं। वे विलुप्त हो गए थे। उन्हें पुनर्स्थापित करना एक ऐतिहासिक कदम है। यह इस सदी की सबसे बड़ी वन्यजीव घटना है। इससे मध्य प्रदेश में पर्यटन को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।श्

चीता मित्र से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल चीता मित्रों से मुलाकात करेंगे। पार्क के आसपास रहने वाले लोग चीतों से डरकर उन्हें नुकसान ना पहुंचाएं इसी कारण सरकार ने चीता मित्र बनाए हैं। सरकार ने 90 गांवों के 457 लोगों को चीता मित्र बनाया है। इनमें सबसे बड़ा नाम रमेश सिकरवार का है जो पहले डकैत थे। अब उन्होंने चीतों की रक्षा करने की कसम खाई है।

चीतों को छोड़ने का सुअवसर मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, श्देश में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों को कल एक नई ताकत मिलेगी। नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को करीब 10रू45 बजे मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे श्योपुर में आयोजित एसएचजी सम्मेलन में भाग लूंगा।श्

1952 में हुए थे विलुप्त घोषित

चीतों को 1952 में आजादी के कुछ सालों बाद विलुप्त घोषित कर दिया गया था। नामीबिया के साथ 12 साल तक चली बातचीत के बाद आखिरकार आज आठ चीतों ने भारत की धरती पर कदम रखा है। अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी इन्हें कूनो नेशनल पार्क में विशेष रूप से बने बाड़े में छोड़ेंगे। पीएम सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो जाएंगे।

तीन नर, पांच मादा चीता पहुंचे भारत

नामीबिया से भारत जो आठ चीते पहुंचे हैं उनमें पांच मादा और 3 नर शामिल हैं। इन्हें एक विशेष कार्गाे विमान के जरिए लाया गया है। इन्हें कूनो नेशनल पार्क में बने विशेष बाड़े में रखा जाएगा। जहां ये कुछ समय के लिए क्वारंटाइन रहेंगे। एक महीने तक इनपर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके बाद इन्हें संरक्षित और खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

यूक्रेन संकट के बाद पहली बार हुई पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा…

0

IMG 20220828 WA0000

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बाद से शुक्रवार को पहली बार शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में कई सारे मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने युद्ध को लेकर भी चर्चा की और साथ ही उन्होंने दोनों देशों का शुक्रिया अदा भी किया। पीएम मोदी ने कहा की “यूक्रेन युद्ध को 6 महीने से ज्यादा समय हो गए हैं। मुझे पता है कि आज का युग युद्ध का नहीं है।”

इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह उनकी परेशानी और चिंता को समझते हैं। उन्होंने कहा कि “मैं यूक्रेन संघर्ष पर आपकी स्थिति.., आपकी चिंताओं को जानता हूं. हम इसे जल्द से जल्द खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे।” बता दें कि इस युद्ध के दौरान यूक्रेन में भारत के कई छात्र फंसे हुए थे। जिनको निकालने में यूक्रेन और रूस दोनाें ही देशों ने ही भारत की मदद की थी। जिसके लिए इस मुलाकात में पीएम मोदी ने दोनों देशों को धन्यवाद कहा।

IMG 20220827 WA0000

पीएम मोदी कहते हैं कि “हमने भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न मुद्दों पर कई बार फोन पर भी बात की है। हमें खाद्य, ईंधन सुरक्षा और उर्वरकों की समस्याओं के समाधान के तरीके खोजने चाहिए। यूक्रेन से हमारे छात्रों को निकालने में हमारी मदद करने के लिए मैं रूस और यूक्रेन को धन्यवाद देना चाहता हूं।” बता दें कि इससे पहले चर्चा थी कि पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। लेकिन ये संभव नहीं हो सका।

PM मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

0
PM Modi

PM नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आज चार अहम कार्यक्रमों में संबोधन भी देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को नामीबिया से आए चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर अभ्यारण्य में बने बाड़ो में छोड़ेंगे। इसके अलावा पीएम तीन अहम कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।

JP नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में रक्तदान अमृत महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। मैं सभी कार्यकर्ता बंधुओ व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से आग्रह करता हूं कि मानव सेवा हेतु शुरू किए जाने वाले इस अभियान में हिस्सा लें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

0

मुंबई : महाराष्ट्र में शुक्रवार को पुणे, ठाणे और पालघर सहित कई अन्य जिलों में भारी बारिश हुई। भारी बारिश में जलभराव की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुणे में भारी बारिश की वजह से मुला मुथा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, निचले इलाकों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, खडकवासला बांध से 22880 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाबा भिड़े ब्रिज जलमग्न हो गया। लगातार भारी बारिश से ठाणे के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। ठाणे रेलवे स्टेशन पर कुछ रेलवे ट्रैक भी जलमग्न हो गए। पालघर के वसई में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के पास भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ।

न्यूज एजेंसी के अनुसार ठाणे और पालघर जिलों में भारी बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रशासन के अनुसार, जलजमाव और कुछ क्षेत्रों में पेड़ गिरने के अलावा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-नासिक राजमार्गों पर सड़कों और गड्ढों की खराब स्थिति के कारण बारिश के बीच यातायात बाधित रहा।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के कर्मियों और दमकलकर्मियों ने बताया कि ठाणे शहर में कई स्थानों पर जलभराव हुआ। आरडीएमसी प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि घोडबंदर रोड पर चीतलसर पुलिस थाने के सामने की सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। भारी बारिश की वजह से जिला प्रशासन ने सपगांव पुल के पास रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है।अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर में दोपहर 1.30 बजे तक 66.28 मिमी बारिश हुई, जबकि पिछले एक घंटे में 22.86 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में कुंडलिका, उल्हास और कालू नदियां भारी बारिश के कारण खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं।

बढ़ सकती हैं संजय राउत की मुश्किलें, क्या अभी और रहना पड़ेगा जेल?

0

मुंबई : शिव सेना सांसद संजय राउत कि दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ED ने पात्रा चाल  मामले में मुंबई की विशेष अदालत में शुक्रवार को संजय राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। ED ने सुनवाई के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत याचिका का विरोध किया। मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में शिवसेना नेता ने पात्रा चाल धनशोधन मामले में विशेष अदालत में अपनी जमानत की गुहार लगाई थी।

संजय राउत की ओर से जमानत याचि‍का में कहा गया है कि उनके खिलाफ यह मामला राजनीतिक बदले की भावना से दाखिल किया गया है। संजय राउत  ने अपनी याचिका में कहा कि सत्ता पक्ष के विरोध को कुचलने के लिए उन्‍हें निशाना बनाया गया। इस जमानत याचिका पर ईडी ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष अपना लिखित जवाब दाखिल किया।

सूत्रों ने बताया कि ED की ओर से दाखिल जवाब में संजय राउत की जमानत याचिका का विरोध किया गया है। ED का कहना है कि उसकी जांच पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास मामले में कथित वित्तीय गड़बड‍़डियों और संजय राउत की पत्नी और कथित सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से संबंधित है।

5 मार्च को होगी नीट PG, जानें इन मेडिकल एग्जाम की तारीखें

0

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली ने NBE परीक्षा 2022 की तारीखें जारी कर दी हैं। नीट एमडीएस व नीट पीजी और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट http://natboard.edu.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं। एनबीई ने कहा है कि ये तिथियां सिर्फ संभावित हैं। उम्मीदवार http://natboard.edu.in व http://nbe.edu.in पर जारी नोटिफिकेशन में परीक्षा तिथियां जरूर चेक कर लें। अभी जारी की गईं तिथियों को मंजूरी मिलना बाकी है।

यहां देखें तिथियां 

  • DNB/DRNB फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा जून 2022- अक्टूबर/नवंबर 2022.
  • फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2022 – 4 दिसंबर 2022.
  • फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022- 4 दिसंबर 2022.
  • फॉर्मेटिव असेसमेंट टेस्ट (FAT) 2022: 10 दिसंबर, 2022.
  • DNB/DrNB फाइनल थ्योरी परीक्षा दिसंबर 2022: 21 दिसंबर, 22, 23 और 24, 2022.
  • नीट-एमडीएस 2023: 8 जनवरी, 2023.
  • फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) 2022: 20 जनवरी, 2023.
  • FNB एग्जिट परीक्षा 2022: फरवरी/मार्च 2023.
  • DNB/DRNB फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा दिसंबर 2022- फरवरी/मार्च/अप्रैल 2023.
  • नीट पीजी 2023: 5 मार्च, 2023.

Exclusive : मंत्री जी आंकड़े देखिए और जवाब दीजिए, मौत के बाद ही क्यों टूटती है नींद?

0
  • प्रदीप रावत (रवांल्टा)

देहरादून: प्रदेश में कई स्कूल जर्जर हालत में हैं। 2021 की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1288 स्कूलों भवनों की हालत बेहद खराब है। इन स्कूलों में पढ़ाई के लिए बैठना मौत को दावत देना है। बावजूद, बच्चे इन्हीं स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं। शिक्षा मंत्री को भी इन स्कूलों की बदहाली की जानकारी होगी, लेकिन कभी जहमत नहीं उठाई कि उनके बारे में कोई फैसला लिया जाए।

जिन अधिकारियों पर इन स्कूलों की रिपोर्ट शासन को देने की और बच्चों की सुरक्षा तय करने की है। उनके खिलाफ भी शिक्षा मंत्री ने कभी एक्शन नहीं लिया। अक्सर होता यही है कि जब कोई बड़ी घटना हो जाती है। विभागीय मंत्री से लेकर अधिकारी तक एक्टिव हो जाते हैं। ऐसा ही इस मामले में हो रहा है।

शिक्षा मंत्री एक पहले तक चुप्पी साधे रहे। सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र का मामला होने के कारण उन्होंने तत्काल मामले में एक्शन लिया। पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने के साथ ही मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। अब शिक्षा मंत्री ने भी जर्जर स्कूलों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। सवाल यह है कि इससे पहले क्यों इन स्कूलों सुध ली गई?

2021 की रिपोर्ट के अनुसार

जिला माध्यमिक  प्राथमिक
अल्मोड़ा 22 108
बागेश्वर 07 43
चमोली 09 79
चंपावत 07 49
देहरादून 01 120
हरिद्वार 03 48
नैनीताल 16 119
पौड़ी 38 133
पिथौरागढ़ 24 128
रुद्रप्रयाग 15 44
टिहरी 17 156
ऊधमसिंहनगर 06 40
उत्तरकाशी 07 49

 

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चम्पावत जनपद के पाटी ब्लॉक के राजकीय विद्यालय की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुये विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये। उन्होंने प्रदेशभर में जर्जर हो चुके विद्यालयी भवनों का जनपदवार सर्वे करा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके। चम्पावत जिले की पाटी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा में शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की दुःखद मृत्यु हो गई थी।

जिसकी सूचना मिलते ही विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने सचिव शिक्षा रविनाथ रमन को भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशभर में जीर्ण-शीर्ण विद्यालयी भवनों का सर्वे करा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, साथ ही जो भवन मरम्मत योग्य हैं उनकी डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजा जाय। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने उक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दे दिये गये हैं।

शिक्षा विभाग ने मॉनसून को देखते हुए एक लंबा चौड़ा निर्देश जारी किया था,  लेकिन उस निर्देश में कहीं भी इन स्कूलों की स्थिति सुधारने की बात नहीं की गई है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार प्रदेश में 580 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जो जर्जर स्थिति में हैं। इसके साथ ही 500 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय भी इसी स्थिति में बने हुए हैं। शिक्षा विभाग हर साल स्कूलों के मरम्मतीकरण के नाम पर करोड़ों का खर्च करता है। विभाग की लापरवाही का परिणाम एक बच्ची को जान गंवानी पड़ी।

आधार में जल्द हो सकता है ये बड़ा बदलाव, करना होगा यह काम

0

नई दिल्ली : आधार आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दसतवेजों में से एक है। जारी करने वाली संस्था UIDAI आधार (Aadhar) में एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। यूआईडीएआई का कहना है वह लोगों को हर 10 साल में स्वेच्छा से अपना बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। फिलहाल 5 और 15 वर्ष की आयु के बाद के बच्चों की बायोमेट्रिक्स डिटेल को अपडेट करना अनिवार्य है।

UIDAI के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में कहा कि लोगों को 10 साल में एक बार अपने बायोमेट्रिक्स, जनसांख्यिकी डाटा आदि को अपडेट करने के लिए कहा जाएगा। यह लोगों को आधार अपडेट करने के लिए प्रेरित करेगा। 70 साल की उम्र के बाद इसकी जरूरत नहीं होगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मेघालय, नागालैंड और लद्दाख में छोड़कर, देश में लगभग सभी वयस्कों का रजिस्ट्रेशन कर लिया है। मेघालय में एनआरसी (NRC) मुद्दे के कारण नामांकन देर से शुरू हुआ। जबकि नागालैंड और लद्दाख में कुछ दूरदराज के इलाकों को कवर किया जाना बाकी है।

यूआईडीएआई के पास 50,000 से अधिक नामांकन केंद्र हैं। जल्द ही 1.5 लाख डाकियों को भी इस प्रोग्राम के तहत जोड़ने की तैयारी चल रही है। शुरुआत में ये डाकिए आधारकार्ड धारकों के मोबाइल नंबर और पते अपडेट करेंगे। इससे लोगों को घर बैठे आधार रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

UIDAI राज्यों द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के साथ जुड़ने की तैयार कर रहा है। यह फर्जीवाड़े को रोकने में मदद करेगा। इससे धन के रिसाव को रोकने और जनता के पैसे को बचाने में मदद मिलेगी। उड्डयन मंत्रालय की ‘डिजीयात्रा’ (DigiYatra) स्कीम को भी यात्रियों के सत्यापन के लिए आधार से जोड़ा जाएगा।