Home Blog Page 700

उत्तराखंड: अब VDOभर्ती परीक्षा मामले में एक और गिरफ्तार, यहां के 45 युवा हुए थे पास

0

देहरादून: 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती में हुई गड़बड़ी में अब दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। शनिवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। उसने कई अभ्यर्थियों से पास कराने के नाम पर पैसे लिए थे। वह आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का दोस्त बताया जा रहा है। अब इस मामले में भी कंपनी के मालिकों और डायरेक्टरों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

2016 में हुई इस भर्ती में गड़बड़ी की पोल कुछ दिनों बाद ही खुल गई थी। विभागीय जांच हुई और फिर वर्ष 2019 में मामला विजिलेंस के पास चला गया। इस प्रकरण में विजिलेंस ने जनवरी 2020 में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी को नामजद नहीं किया गया था।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मुकदमे की जांच को भी एसटीएफ को सौंप दिया गया था। एसटीएफ ने इस मामले में शुक्रवार को धूमाकोट के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। इस शिक्षक ने ऊधमसिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए पैसे लिए थे।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिक्षक से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने मुकेश चौहान निवासी सदन कविनगर, काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। चौहान पर आरोप है कि उसने इसी गांव के कई लोगों को पास कराया।

इसके लिए ओएमआर शीट में अपने मन से गोलों को काला किया गया था। इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच में भी हो चुकी है। मुकेश चौहान मूल रूप से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। आरएमएस कंपनी का मालिक राजेश चौहान भी इसी क्षेत्र का निवासी है। दोनों पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं।

हॉस्टल की छात्राओं के नहाते वक्त का वीडियो वायरल होने पर हंगामा, आरोपी को…

0

IMG 20220828 WA0000

यूनिवर्सिटी में बाहर से बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा जाता है, लेकिन वह कई तरह की हरकत करते हैं। कोई लड़ाई झगड़ा करता है तो कोई कुछ और, हाल ही में एक ऐसी वारदात पेश आई है। जिसको सुनकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार मोहाली स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी से करीब 60 छात्राओं का एक वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो इन छात्राओं के नहाते वक्त का वीडियो है। हैरानी करने वाली बात ये है कि गल्र्स हाॅस्टल में वीडियो बनाया किसने.? तो आपको बता दें कि वीडियो बनाने वाला शख्स भी इन लड़ियों के साथ ही मौजूद था।

वो कोई और नहीं बल्कि इस ही यूनिवर्सिटी की छात्रा और इस गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की थी। जिसने वीडियो बनाया और इस वीडियो को एक लड़के को फॉरवर्ड कर दिया। बताया जा रहा है कि वह लड़का शिमला के एक युवक और वो भी इस यूनिवर्सिटी का ही छात्र है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा मचा हुआ है। आरोपी लड़की ने अपना जुर्म कबूल लिए है। उसका कहना था कि उस लड़के के कहने पर उसने ऐसा किया। हालांकि उसने पूछताछ के दौरान लड़के से अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया।

IMG 20220827 WA0000

बार बार पूछे जाने पर भी उसने नहीं बताया कि उस लड़के के साथ उसका क्या रिश्ता था। वह लड़की सिर्फ एक ही बात रट रही है। वह कह रही है कि “गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।” बता दें कि पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने मामले का संज्ञान में लिया है। उन्होंने हॉस्टल की लड़कियों से भी बातचीत की है और उनको यकीन दिलाया है की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अशोक गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, पारित किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव..

0

IMG 20220828 WA0000

पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। कई बड़े नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को ही पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। वहीं कुछ नेता राहुल को अध्यक्ष बनाने वाली बात से नाखुश हैं। इस बीच राजस्थान की गहलोत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का एक प्रस्ताव गहलोत सरकार ने पारित किया है। इस काम के बाद राजस्थान ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है। बताते चलें कि राजस्थान कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को नियुक्त करने के लिए भी अधिकृत किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक बैठक में इस बात पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव पेश किया। उनके प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष तथा राजस्थान से एआईसीसी डेलिगेट्स का चयन कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किया जाए। वहां मौजूद कई नेताओं ने उनका समर्थन किया। यह प्रस्ताव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सभी 400 डेलिगेट्स द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवनिर्वाचित डेलिगेट्स को बधाई भी दी।

IMG 20220827 WA0000

वह बधाई देते हुए कहते हैं कि “आज इस बैठक में मौजूद कांग्रेस जन एक कुनबे के सदस्य हैं। लम्बे समय के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा डेलिगेट्स का अधिवेशन बुलाया गया था जिसमें आम जनता की भावनाओं से सरकार को अवगत कराते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। जिन नेताओं की कांग्रेस के कारण पहचान बनी ऐसे लोग संकट के समय पार्टी छोड़कर जा रहे हैं जबकि पार्टी ही नहीं आज देश भी संकट में है। देश में जिस तरह का माहौल बना है वह देशहित में नहीं है। लोकतंत्र पर प्रहार हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि “पहले भी संकट आए हैं किन्तु कांग्रेस पार्टी हमेशा मुश्किलों से उबरकर मजबूती के साथ खड़ी हुई है। पिछले 32 वर्षों से गांधी परिवार का कोई सदस्य सरकार में शामिल नहीं हुआ, किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवारवाद की बात करते हुए राहुल गांधी पर हमलावर रहते हैं। राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा से देश एकता के सूत्र में बंध रहा है। विचारधारा के आधार पर सभी कांग्रेस जन एक हैं और कोई किसी गुट में बंटा हुआ नहीं है।”

60 छात्राओं के नहाते हुए VIDEO वायरल, यूनिवर्सिटी में जबरदस्त हंगामा

0

मोहाली : मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी  में 60 गर्ल्स स्टूडेंट्स का नहाते हुए का वीडियो बनाने वाली आरोपित छात्रा के खिलाफ खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं जिन 8 लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की है उनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक बताई जा रही है। हास्टल में रहने वाली लड़कियों की वीडियो बनाने के बाद आरोपित छात्रा ने अपने किसी जानकार युवक को यह वीडियो भेजी थी, जो हिमाचल प्रदेश के शिमला का बताया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस ने पूरे कैंपस को सील कर दिया है। छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल मामले में कई अपडेट्स अभी आना बाकि हैं। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार देर रात भारी हंगामा हुआ शुरू हुआ। वहीं सुबह से ही छात्राएं और उनके परिजन यूनिवर्सिटी कैंप में प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भी यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक संस्थान से जुड़ा मामला है। अगल वीडियो लीक हुआ है उसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं रहेगा, जब तक मामले की पूूरी और सही जांच न हो सके।

SSP मोहाली विवेकशील सोनी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह केस एक छात्रा के द्वारा अन्य छात्राओं का वीडियो शूट करने का है। इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपित छात्रा को अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की भी मौत की कोई सूचना नहीं है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार किसी के भी द्वारा आत्महत्या करने की कोई सूचना नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि आरोपित लड़की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और शिमला में जिस युवक को उसने वीडियो भेजे हैं उसे हिरासत में लेने के लिए पंजाब पुलिस शिमला रवाना हुई है। वहीं, शिमला एसपी मोनिका भुटूंगरू ने का कहना है कि अब तक शिमला पुलिस से अभी तक कोई संपर्क नहीं किया गया है

उत्तराखंड: मलबा आने से गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद, कुमाऊं में बरस रही आफत

0

उत्तरकाशी: लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते कई मार्ग बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने का प्रयास लगातार जारी है।

ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद टिहरी क्षेत्र के अंतर्गत रत्नों गाड के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित होने की सूचना है। अपराह्न 1रू00 बजे तक मार्ग सुचारू होने की संभावना बतायी गई है। बरसात के बाद नदियां उफान पर हैं।

भूस्खलन से कई सड़कें भी बंद हो गईं हैं। नैनीताल जिले में भारी बारिश के बीच हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कैंची धाम के पास कार पर पहाड़ से बोल्डर गिरने से मुरादाबाद निवासी पर्यटक की मौत हो गई जबकि हल्द्वानी में उफनाये नाले में गिरने से एक होमगार्ड की जान चली गई। उधर, सीमांत पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।

पूरे कुमाऊं में कई जगह मकान धराशायी होने की घटनाएं हुई हैं और करीब 55 आंतरिक सड़कें मलबा आने से बंद हैं। टनकपुर के पास पिथौरागढ़ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बारिश से बह गया है। नैनीताल जिले में मुरादाबाद निवासी पर्यटक जतिन दिवाकर अपने तीन साथियों के साथ घूमने आए थे।

बड़ी खबर: मुंबई में पौड़ी की युवती की निर्मम हत्या, लोगों में भारी आक्रोश

0

मुंबई: मुंबई से बुरी खबर है। यहां उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बेटी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना के बाद से परिवार सदमें है। युवती की हत्या से मुंबई में रह रहे उत्तराखंडियों में भारी आक्रोश है। लोगों को यह समझ नहीं हा रहा है कि आखिर प्रियंका के साथ ऐसा क्यों किया गया। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 29 साल की प्रियंका रावत न्यू पनवेल (नवी मुंबई) रेलवे स्टेशन से बाहर निकली। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है। जैसे ही प्रियंका स्टेशन से निकल कर बाहर सड़क पर पहुंची। वहां पहले से घात लगाकर खड़े शख्स ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी गलरेतकर हत्या कर दी।

प्रियंका पर उसने इतनी तेजी से हमला किया कि उसे संभलने और अपना बचाव करने का भी मौका नहीं मिला। पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थी। प्रियंका की निर्मत हत्या मामले में खांडेश्वर पुलिस थाने के एसआईआर दर्ज की गई है। हत्या क्यों की गई, फिलहाल इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।

प्रवासी उत्तराखंडियों ने इस मामले में पुलिस से जांच में तेजी लाने के अनुराध किया है। परिवार को हर संभव मदद के लिए सभी एकजुट हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले तेजी से जांच आगे बढ़ानी चाहिए। संकट के इस वक्त में सभी उत्तराखंड एकजुट हैं।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला, यात्रा पर जा रही बस में लगी आग, बस जलकर राख

0

विकासनगर: विकासनगर में बड़ा हादसा टल गया। चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के यात्रियों की बस विकासनगर से होकर यमुनोत्री के लिए जा रही थी। इस दौरान बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। लेकिन, बस पूरी तरह से जल गई।

फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर बस का ढांचा तो बचा लिया। लेकिन, यात्रियों को सारा सामान पूरी तरह से जलकर रख हो गया। शनिवार को गुजरात के 21 यात्रियों ने हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए बस बुक कराई। बस में सवार होकर सभी यात्री यमुनोत्री जा रहे थे।

कटापत्थर के पास पुलिया पर जैसे ही बस पहुंची बस में धुआं निकलने लगा। बस में सवार यात्रियों ने जब बस से धुआं निकलते देखा तो चालक को बस रोकने को कहा। तभी देखा की बस धू धूकर जलने लगी। किसी तरह से यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया।

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गयी। स्थानीय लोगों व यात्रियों की सूचना पर डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह मय फोर्स व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग व पुलिस कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम किया। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गयी थी।

बस का सिर्फ ढांचा ही बच पाया। यात्री अपनी जान बचाकर भाग निकल पाये लेकिन सामान सभी का बस के अंदर ही रह गया। यात्रियों का बस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सामान जला लेकिन जान बच गयी यही सोचकर यात्री राहत की सांस लेते रहे। चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुंनसिंह गुसांई ने कहा कि बस का ढांचा बचा है। बाकि पूरी बस जलकर राख हो गयी।कहा कि गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गये। सामान जलकर राख हो गया है।

उत्तराखंड: अचानक पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, तीन घायल

0

नैनीताल : भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर चलती कार पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे कैंची धाम से खैरना अल्मोड़ा की ओर से लगभग 2 km आगे एक स्विफ्ट कार UP-21CU-7632 जिसमे चार व्यक्ति सवार थे।

ऊपर पहाड़ी की ओर से एक बड़ा पत्थर बोल्डर तेजी से कार के ऊपर गिरा जिससे कार पिचक गयी तथा उसमें सवार 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व 3 अन्य व्यक्तियों को घायल हुए उक्त सूचना प्राप्त होने पर तत्काल खैरना चौकी व भवाली थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने घायलों को CHC खैरना पहुंचया जहां गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को डॉक्टर ने घोषित कर दिया। शेष साधारण चोटिल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

मृतक – जतिन दिवाकर निवासी मुरादाबाद।

घायल –प्रवीन चौधरी, अभय, अक्षय निवासीगण मुरादाबाद।

अमित शाह की सुरक्षा में फिर चूक, TSR नेता ने काफिले के आगे खड़ी कर दी कार

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक का मामला सामने आया है। मुक्ति दिवस के मौके पर हैदराबाद पहुंचे अमित शाह के काफिले के सामने अब TSR नेता की कार आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन ने सुरक्षाकर्मियों ने उनकी कार को काफिले के आगे से हटवाया।

गृह मंत्री हैरदाबाद मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में वे आज कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान शाह के काफिले के आगे TSR नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत सतर्क होते हुए कार को वहां से हटवाया।

TSR नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा कि मैं तनाव में था। इसलिए कार अचानक से वहां पर रुक गई। उन्होंने मेरी कार में तोड़फोड़ की। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों से इस मसले पर बात करूंगा।

मुंबई में भी सुरक्षा में लगी थी सेंध
मुंबई में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। मुंबई में एक शख्स घंटो गृह मंत्री अमित शाह के आसपास घूमता रहा था। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के हेमंत पवार को गिरफ्तार किया था। उसके पास गृह मंत्रालय का परिचय पत्र था। वह महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी नजर आया था। आरोपी हेमंत पवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में सौंपा है।

बदरीनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी, अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा रोकी

0

चमोली: मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश हो रही है। जहां पहाड़ी जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।

बर्फबारी का असर यह हुआ कि निचले इलाकों में नीचे क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा सुचारू शनिवार को सुचारू की गई।

यमुनोत्री मार्ग भी डाबरकोर्ट के बाद लगातार बंद हो रहा है। डाबरकोट लैंडस्लाइड जोन बड़ा खतरा बन गया है। यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते बार-बार वाहनों की अवाजाही ठप हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।