Home Blog Page 655

AK ने कहा : 20 सीटों पर सिमट जाएगी BJP, कहो तो लिख कर दे दूं…

0
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली : 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा की। इस मौके उन्होंने कहा कि BJP इस चुनाव में सिर्फ 20 सीटों पर सिमट जाएगी। 10 गारंटी को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा माना जा रहा है। ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ का ऐलान करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव जीतेंगे और भाजपा हारेगी।

केजरीवाल की 10 गारंटी

  1. दिल्ली को सुंदर बनाएंगे.
  2. कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे.
  3. भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम.
  4. आवारा पशुओं से मुक्ति.
  5. पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे.
  6. सड़कों को दुरुस्त करेंगे.
  7. कर्मचारियों को नियमित करेंगे.
  8. कारोबारियों को राहत देंगे, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करेंगे.
  9. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग जोन होगा तैयार.
  10. दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाएंगे, पार्कों का विकास किया जाएगा.

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने गारंटी का ऐलान किया था। इसी तरह का ऐलान वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में भी कर चुके हैं। इन गारंटी में लोकलुभावना योजनाओं का जिक्र किया जाता है।

उधर, बृहस्पतिवार को ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा नहीं होने पर भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) गारंटी देकर उसे पूरा नहीं करती है। दिल्ली की जनता अब उसकी झूठ को अच्छी तरह समझ गए हैं, इसलिए वह नगर निगम चुनाव में गारंटी देने को लेकर असमंजस में है।

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जनता को गारंटी देने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब इससे बच रहे हैं क्योंकि उनकी विश्वसनीयता सबके बीच उजागर हो चुकी है। भाजपा अपने वचन निभाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने एकात्म मानववाद को अपनाया है।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़े सुशांत सिंह, कहा- ‘लड़ेंगे, जीतेंगे’

0

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुँच गयी है। अपनी इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी खासे चर्चाओं में हैं। सितंबर से उनकी भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में उन्हें अभिनेत्री पूजा भट्ट का साथ मिला था, जिन्होंने राहुल के साथ करीब 10 किमी पैदल यात्रा की थी। पूजा के बाद सिनेमाई दुनिया से सुशांत सिंह ऐसे दूसरे अभिनेता बनकर सामने आए हैं, जो राहुल के साथ जुड़े हैं। सुशांत सिंह महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

सुशांत ने कहा कि मैं इस यात्रा में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ था। मैंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं। लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है।’उन्होंने राहुल गांधी की ओर देखते हुए कहा, ‘घृणा फैलाई जा रही है एवं प्रेम और सद्भाव की राह कठिन है। आपने यह रास्ता चुना है। यह मुश्किल है। एक कहावत है कि यदि आप प्यार में सब कुछ खो देते हैं तो जीत संभव है।’

अभिनेता ने कहा कि जीत अहम है, लेकिन अंत तक आत्मविश्वास नहीं खोना भी जीत की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग संवैधानिक रूप से देश पर शासन करना चाहते हैं, वे किसी न किसी दिन जीत प्राप्त करेंगे। सिंह ने कहा, ‘हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।’ सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह और राहुल गांधी के फोटोज सामने आए हैं, जिन पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शनन्स आए हैं।

BJP के 7 मंत्री और 15 विधायकों के नाम अपराध, चुनकर उठाती है ED

0

शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के नेता संजय राउत की जेल से रिहाई के बाद एक बार फिर से महाराष्ट्र की राजनीतिक गरमा गई है। संजय राउत ने गुरुवार को कहा था कि वह किसी की आलोचना नहीं करेंगे और वह नहीं मानते कि उनके खिलाफ साजिश की गई है। इसके अलावा उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात करने की भी बात कही थी। यहां तक कि देवेंद्र फडणवीस के फैसलों की भी सराहना की थी। इससे कयास लग रहे थे कि क्या संजय राउत और शिवसेना के तेवर बदल गए हैं। लेकिन अब एक बार फिर से शिवसेना का रुख बदला दिख रहा है। पार्टी के मुखपत्र सामना में भाजपा पर तीखा हमला बोला गया है। बता दें कि सामना के संपादक खुद संजय राउत ही हैं।

‘सामना’ के पहले पन्ने में केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की तीखी आलोचना की गई है। शिवसेना के अखबार ने लिखा है कि देश में कानून का राज नहीं है। न्यायपालिका दबाव में है और केंद्रीय एजेंसियां गुलाम हो गई हैं। संजय राउत मामले में यह बात सामने आई है। सामना में एजेंसियों की आलोचना करते हुए बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। सामना में कहा गया है कि महाराष्ट्र भाजपा के कम से कम 7 मंत्री, 15 विधायक और सांसद और पार्टी को वित्त मुहैया कराने वाले बिल्डरों के नाम कई अपराध हैं। इनके खिलाफ जांच हो तो ये जेल जा सकते हैं, लेकिन अदालत ने खुद ही कहा है कि ‘ईडी’ आरोपियों का चयन करती है।

महाराष्ट्र में शिवसेना को बुलाने और सरकार गिराने के लिए ‘ईडी’ का इस्तेमाल किया गया था। जिन लोगों को ‘ईडी’ पहले गिरफ्तार करने जा रहा था, उन्हें शिवसेना छोड़ते ही क्लीन चिट दे दी गई। जो शिंदे-फडणवीस के आगे नहीं झुके, वे ‘ईडी-सीबीआई’ के अपराधी बन गए। देश में कानून का राज नहीं है। न्यायिक प्रणाली दबाव में है और केंद्रीय व्यवस्था गुलाम हो गई है। संजय राउत की तरह एनसीपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख भी राजनीतिक साजिश के तहत जेल जा चुके हैं। महाराष्ट्र में ‘ईडी’ के कई मामले इस बात के गवाह हैं।

अखबार ने लिखा कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके सहयोगी एक साल से अधिक समय से जेल में हैं। यह सब राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है। क्या राज्य के गृह मंत्री आपराधिक प्रकृति के पुलिस अधिकारियों को मुंबई-ठाणे में बार मालिकों से 100 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दे सकते हैं?  लेकिन ईडी और सीबीआई ने खुद अधिकारी की गवाही के आधार पर देशमुख के खिलाफ मामला तय किया, जो मुकेश अंबानी के घर के सामने विस्फोटक रखने की साजिश में आरोपी है। जिसने मामले में सबूत नष्ट करने के लिए अपने दोस्त तक की हत्या कर दी थी।

डिंपल यादव के मुकाबले पर रहेंगी अपर्णा.? एक तस्वीर ने बढ़ाई अखिलेश की परेशानी…

0

दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की वजह से उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने काफी सफलता हासिल की। लेकिन अब जब उनका निधन हो चुका है तो लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अब समाजवादी पार्टी भी धीरे धीरे खत्म हो जाएगी। समाजवादी पार्टी को कमजोर बनाने के लिए भाजपा ने सबसे पहले निशाना साधा है सपा के गढ़ मैनपुरी पर, बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब मैनपुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। जिस पर भाजपा अपना कब्जा जमाना चाहती है। इसपर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने अपनी चाल भी चल दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बात का अंदाजा पहले ही लगा लिया गया था कि इस मुख्य सीट पर अखिलेश अपने ही परिवार के सदस्य को उतरेंगे। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है। जिसको देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। दरअसल, ये तस्वीर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव की है।

aparna bhupendra

इस तस्वीर में अपर्णा यादव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सामने आते ही अंदाजा लगाया जाने लगा है कि इस बार उपचुनाव में वह डिंपल यादव के सामने खड़ी रहेंगी। बता दें कि अपर्णा यादव ने गुरुवार शाम लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाक़ात की है। इस मुलाकात के बाद से ही ये बातें सामने आने लगी कि वह मैनपुरी सीट से भाजपा की उम्मीदवार रहने वाली हैं। हालांकि अभी तक भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। लेकिन एक दो दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

भारत के नाम दूसरा गोल्ड, सिंहराज ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में दिखाया कमाल…

0

खेलों की दुनिया में भारत धीरे धीरे बड़े मुकाम हासिल कर रहा है। ओलंपिक में भी भारत कई सारे मेडल्स हासिल कर चुका है। इस बीच अब भारत की एक और सफलता देखने को मिल रही है। बता दें कि बुधवार को पैरा निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता सिंहराज अधाना ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। बुधवार को पी-एक पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-एक’ में चौथे स्थान पर रहते हुए 2024 पेरिस पैरालंपिक के लिए भारत को कोटा दिलाया है।

आपको बता दें कि बीते साल टोक्यो पैरालंपिक में भी 40 साल के सिंहराज ने सफलता हासिल की थी। उन्होंने इस दौरान सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। बताते चलें कि टोक्यो पैरालंपिक में वह खिताब के दावेदार भी थे, लेकिन वह खिताब हासिल न कर पाए। खास बात है कि सिंहराज भारत की उस निशानेबाजी टीम का हिस्सा थे जिसने इसी स्पर्धा में टीम वर्ग का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। टीम में मनीष नरवाल और निहाल सिंह भी शामिल थे।

images 30

पैरालंपिक चैंपियन नरवाल के 575 अंक से भारतीय टीम भारतीय टीम ने कुल 1704 अंक जुटाए जिससे टीम फाइनल की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रही। टीम की सफलता की हर कोई तारीफ कर रहा है और उनको जीत की बधाई भी दी रहा है। इसके साथ ही आपको बताए कि राहुल जाखड़ की अगुआई में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों ने ‘पी-तीन मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच एक’ स्पर्धा में टीम स्वर्ण पदक जीता था। जो विश्व चैंपियनशिप में उनका पहला मेडल है।

खत्म हुआ 7 साल का इंतजार, दून मेडिकल कॉलेज का नया OT ब्लॉक शुरू

0

देहरादून :  राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर से आने वाले मरीजों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज की नई OT, ICU और इमरजेंसी बिल्डिंग का लोकार्पण किया। सात साल से बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था।

इसके बाद अब न केवल शहर बल्कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भी सुविधा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आशा संगिनी एप भी लांच किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि डिप्टी एमएस डा. धनंजय डोभाल की अगुवाई में ओटी, निक्कू, पीकू आदि यहां शिफ्ट कर दिए गए हैं। बाकी शिफ्टिंग की जा रही है। इसके अलावा पंजीकरण, बिलिंग व आयुष्मान योजना के काउंटर भी यहां शुरू कर दिए गए हैं।

यहां माड्यूलर आपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं। ये ओटी उच्च स्तरीय मानकों के अनुसार बनाए गए हैं। जिनमें डिजिटल व हाईटेक उपकरण, बैक्टीरिया, वायरस से बचाव के लिए हेपा फिल्टर, आर्द्रता व तापमान नियंत्रित करने की व्यवस्था आदि शामिल है।

एएनसी-पीएनसी वार्ड भी यहीं संचालित किए जाएंगे। कहा कि केंद्रीयकृत आइसीयू, इमरजेंसी, ट्रामा, बर्न यूनिट नई बिल्डिंग में शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी। बता दें, पिछले दो सालों से कई बार इस बिल्डिंग की डेडलाइन बदली गई है।

इस दौरान बताया गया कि एनएचएम के माध्यम से प्रदेश में 12018 आशा तैनात हैं। इनके माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधित डाटा तैयार किया जाता है।

आशा के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा संगिनी एप तैयार किया है। इससे उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनीटरिंग करेंगे। काम के आधार पर उन्हें हर महीने ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। एनएचएम के तहत आशाओं को स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं।

क्या मैनपुरी में होगा डिंपल vs अपर्णा के बीच होगा मुकाबला?

0

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को मैदान में उतार दिया है। फिलहाल, सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दांव का इंतजार है, लेकिन इसी बीच अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि राज्य में सत्तारूढ़ दल यादव परिवार की ही एक और बहू अपर्णा यादव को उम्मीदवार घोषित कर सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की उम्मीदवारी घोषित होते ही चर्चाएं बढ़ गई थीं। वहीं, अपर्णा यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी की मुलाकात ने नई सियासी अटकलों को हवा दे दी है। एक तस्वीर सामने आई, जिसमें भाजपा के दोनों नेता नजर आ रहे हैं। अब कहा जाने लगा है कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर अपर्णा पर भरोसा जता सकती है। अपर्णा साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में आ गई थीं। हालांकि, पार्टी में उनका चुनावी पदार्पण बाकी है।

इससे पहले अटकलें जताई जा रही थी कि पार्टी अखिलेश के कजिन तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। तेज प्रताप पहले भी मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव का नाम भी चर्चाओं में था। सपा के इस दांव को अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव का मुकाबला करने के लिहाज से भी देखा जा रहा है।

डिंपल ही क्यों?
इंडिया टुडे के अनुसार, एक सपा पदाधिकारी ने कहा था कि अखिलेश और मैनपुरी में पार्टी के यादव और मुस्लिम समुदाय के नेताओं के बीच बातचीत के बाद डिंपल के नाम पर मुहर लगी है। एक वरिष्ठ सपा नेता ने कहा, ‘मैनपुरी में जातीय समीकरण को देखते हुए, जहां शाक्य और ठाकुर वोट अहम हैं, पार्टी ने हाल ही में आलोक शाक्य को मैनपुरी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। साथ ही डिंपल भी शादी से पहले जाति से ठाकुर रहीं। यह सब रणनीति का हिस्सा है।

यूपी की मैनपुरी सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह साल 1996 में यहां से पहली बार चुने गए। इसके बाद उन्होंने साल 2004, 2009 और 2019 में यहां से जीत दर्ज की। साल 2014 में हुए उपचुनाव में तेज प्रताप जीते थे। इधर, डिंपल कन्नौज से दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना का ऑपरेशन, एनकाउंटर में जैश का आतंकी ढेर

0

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कापरेन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार तड़के एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों की सूचना पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस संयुक्त ऑपरेशन में दहशतगर्दों की तलाश कर रही है। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया है।

सुबह के वक्त कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, ”शोपियां के कापरेन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सेना काम पर है। आगे के विवरण का पालन किया जाएगा। ”

कुछ वक्त बाद एडीजीपी कश्मीर ने एनकाउंटर पर अपडेट दिया, “जेईएम आतंकी संगठन का एक सदस्य मारा गया है। जिसकी पहचान कामरान भाई उर्फ ​​हनीस के रूप में हुई, जो कुलगाम-शोपियां इलाके में सक्रिय था। तलाश अभी भी जारी है।

भारत को हराकर इंग्लैंड फाइनल में, अब पाकिस्तान के साथ होगा मुकाबला

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर हुआ। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकी पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रन का टारगेट दिया। जीत के लिए मिले लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली।

इंग्लैंड की तरफ से टीम के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने 170 रन की पहले विकेट के लिए नाबाद साझेदारी करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया। अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। पाकिस्तान व इंग्लैंड की टीम ने एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं और अब उनके पास दूसरी बार ये खिताब जीतने का मौका होगा। इंग्लैंड की टीम ने भी टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

इंग्लैंड की पारी, हेल्स व बटलर के अर्धशतक

एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद जोस  बटलर ने 37 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं हेल्स ने 47 गेंदों पर 7 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन जबकि जोस बटलर ने 49 गेंदों पर 3 छक्के व 9 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर मैच में आसान जीत दर्ज की।

भारत की पारी, विराट कोहली व हार्दिक के अर्धशतक

केएल राहुल इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 5 रन के स्कोर पर क्रिस वोक्स की गेंद पर अपना कैच विकेट के पीछे जोस बटलर को थमा दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 27 रन बनाए और जार्डन की गेंद पर कुर्रन के हाथों कैच आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में निराश किया और उन्होंने 10 गेंदों पर एक छक्का व एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 40 गेंदों पर एक छक्का व 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों पर चौका लगता हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं रिषभ पंत ने 4 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 5 छक्के व 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए और हिट विकेट आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जार्डन ने तीन विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

प्रियंका चोपड़ा बोली – यहां तो 7 बजे के बाद ही डर लगता है, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा

0

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थीं। अपने इस छोटे से ट्रिप में वह कई जगहों पर गईं। इनमें उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर भी शामिल है। यूनिसेफ की गुडविल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका लखनऊ आईं और बच्चों के एजुकेशन, हेल्थ और सेफ्टी को लेकर किए जा रहे कामों का जायजा लिया। इसके बाद वह महिलाओं के लिए चलाई जा रही 24/7 हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम भी गईं। जहां एक्ट्रेस ने पुलिस ऑफिसर से प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस विजिट का एक वीडियो शेयर किया है और साथ एक लंबा नोट लिखा है। वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस इसमें महिला पुलिस ऑफिसर से कहते हुए दिख रही हैं, “मुझे उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के बारे में बताईए… मैं खुद भी यहां पली-बढ़ी हूं…यह हमेशा एक डर का माहौल होता है, खासकर के शाम 7 बजे के बाद।”

प्रियंका की बातें सुन पुलिस ऑफिसर उन्हें जवाब देते हुए उन्हें कॉल ट्रैकिंग यूनिट के अंदर ले जाती हैं और बताती हैं कि यहां हमारे पास कॉल ट्रैकिंग की पूरी टीम है, जो पुलिस ऑफिसर नहीं है, यह बाहर से लाए गए लोग है। हम नहीं चाहते कि किसी भी तरह की कोताही बरती जाए। पुलिस कई बार मामले को दबाने की कोशिश करती है, इसलिए हम न्यूट्रल माहौल रखना चाहते हैं।

वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “महिलाओं की सुरक्षा और सिक्योरिटी एक तत्काल जरूरत है। हम भारत भर से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की कई कहानियां रोज सुनते हैं। बहुत सारे काम हैं जिन्हें करने की आवश्यकता है और जो सबसे बुनियादी चीज है वह कानून और पुलिस द्वारा सुरक्षा के साथ शुरू होता है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे 1090 वूमेन पावर लाइन (WPL) उत्तर प्रदेश की 24/7 में जाने का मौका मिला, जो  महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार के अत्याचार और यौन उत्पीड़न की शिकायतों को स्वतंत्र रूप से दर्ज करता है। मैं मिस नीरा रावत (आईपीएस, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, यूपी पुलिस) से मिली, जिसके तहत यह विंग काम करती है।