Home Blog Page 656

बड़ी खबर : बाबा रामदेव को बड़ा झटका, इन 5 दवाओं पर लगा बैन

0

‘भ्रामक विज्ञापनों’ का हवाला देते हुए आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंस अथॉरिटी, उत्तराखंड ने पतंजलि के उत्पादों को बनाने वाले दिव्य फार्मेसी को 5 दवाओं का उत्पादन रोकने को कहा है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गॉइटर (घेघा), ग्लूकोमा और हाई कलेस्टरॉल के इलाज में इन दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इनका नाम है बीपीग्रिट, मधुग्रिट, थाइरोग्रिट, लिपिडोम और आईग्रिट गोल्ड।

केरल के एक डॉक्टर केवी बाबू ने जुलाई में शिकायत की थी। उन्होंने पतंजलि के दिव्य फार्मेसी की ओर से ड्रग्स एंड मैजिक रेमिडीज (ऑब्जेक्शनेबल अडवर्टाइजमेंट) ऐक्ट 1954, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक ऐक्ट 1940 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स 1945 के बार-बार उल्लंघन का आरोप लगाया था। बाबू ने राज्य के लाइसेंसिंग अथॉरिटी (एसएलए) को 11 अक्टूबर को एक बार फिर ईमेल के जरिए शिकायत भेजी।

अब ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर आए विवेक अग्निहोत्री, जानें रिलीज डेट

0

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री बीते दिनों फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर चर्चा में थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब सपोर्ट किया और तगड़ी माउथ पब्लिसिटी के चलते अच्छा कलेक्शन भी किया। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद से ही फैन्स विवेक की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। विवेक ने अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’का ऐलान कर दिया है।

15 अगस्त 2023 को रिलीज होगी फिल्म
विवेक उन दर्शकों के लिए फिल्में बनाने में विश्वास करते हैं जो हमारे देश की जड़ों में हैं और दुनिया के लिए भी यह देखने के लिए कि हमारे देश ने वास्तव में क्या हासिल किया है। ‘द वैक्सीन वॉर’ की ग्लोबल रिलीज के लिए 15 अगस्त 2023 की डेट बुक की गई है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 11 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी।

क्या बोले विवेक रंजन अग्निहोत्री
‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, ‘जब द कश्मीर फाइल्स को कोविड लॉकडाउन के दौरान पोस्टपोन कर दिया गया, तो मैंने इस पर रिसर्च करना शुरू कर दिया। फिर हमने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च करना शुरू किया जिन्होंने हमारी अपनी वैक्सीन को संभव बनाया। उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी जबरदस्त थी और रिसचर्स करते समय हम समझ गए कि कैसे इन वैज्ञानिकों ने भारत के खिलाफ न केवल विदेशी एजेंसियों बल्कि हमारे अपने लोगों द्वारा छेड़ा गया युद्ध लड़ा।

फिर भी, हमने सबसे तेज, सबसे सस्ता और सबसे सुरक्षित टीका बनाकर महाशक्तियों के खिलाफ जीत हासिल की। मैंने सोचा कि इस कहानी को बताया जाना चाहिए ताकि हर भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस कर सके। यह एक बायो-वार के बारे में भारत की पहली प्योर साइंस फिल्म होगी जिसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी।’

इस देश में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत

0

मालदीव में भीषण आग लगने से कम के कम 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 भारतीय बताए जा रहे हैं। दमकल सेवा ने कहा कि मालदीव की राजधानी माले में विदेशी कामगारों के आवासों में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आग में 9 भारतीयों की कथित तौर पर मौत हो गई। अधिकारियों ने आग में तबाह हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए हैं।

शुरुआती खबरों के मुताबिक, आग ग्राउंड-फ्लोर पर मौजूद एक वाहन मरम्मत करने वाले गैरेज में लगी थी। जिसके बाद आग कई जगहों पर फैल गई। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, “हमें 10 शव मिले हैं।” आग बुझाने में उन्हें लगभग चार घंटे लगे।

मालदीव में भारतीय दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “हम माले में दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं। किसी भी सहायता के लिए एचसीआई से निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +9607361452, +9607790701”.

एएफपी ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि आग में मारा गया एक अन्य व्यक्ति बांग्लादेश का नागरिक था। कहा जाता है कि विदेशी कामगार माले की 250,000 की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और ज्यादातर बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से आते हैं।

फाइनल में PAK से भिड़ने के लिए आज इन खिलाड़ियों को करनी होगी कड़ी मेहनत, इंग्लैंड को देनी होगी मात…

0

आज टी 20 विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल होना है। जिसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। ये मुकाबला एडिलेड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले बुधवार को हुए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। जिसके बाद से लगातार फैंस अब ये ही दुआ कर रहे हैं कि आज का मैच भारत जीत जाए और फिर फाइनल इंडिया और पाकिस्तान के बिच हो। लेकिन ये इतना आसान नहीं है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होने से रोकने के लिए इंग्लैंड पूरी तैयारी कर चुकी है।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पहले ही बोल चुके हैं कि वह नहीं चाहते कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो। ऐसे में इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरा जोर लगा देगी। अब बात करते हैं, भारत के उन खिलाड़ियों की जिनकी परफॉर्मेंस आज के मैच में काफी मेहवपूर्ण होने वाली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का है। मैच को जीतने के लिए सूर्यकुमार का चलना काफी महत्वपूर्ण है। जितना जरूरी सूर्यकुमार की परफॉर्मेंस रहने वाली है, उतनी ही ज़रूरी आज विराट कोहली की बल्लेबाजी भी रहने वाली है।

images 18

अभी तक विराट कोहली इस टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। लेकिन आज उनकी फॉर्म बरकरार रहना बहुत जरूरी है। अगर उनकी फॉर्म बरकरार रही तो भारत को मैच जीतने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। विराट के अलावा इंग्लैंड से होने वाले इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या का रोल भी काफी अहम माना जा रहा है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं, इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज अर्शदीप का चलना भी काफी जरूरी है। पिछले मुकाबलों की तरह इस मैच में भी उनकी गेंदबाजी अच्छी रही तो भारत इंग्लैंड को आसानी से मात दे सकता है।

कभी बस में सफर किया करती थीं नीता अंबानी, आज खुद का है जेट, रोज पीती हैं लाखों की चाय…

0

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी साधारण सी ज़िदगी जीना पसंद करते हैं। लेकिन उनकी पत्नी उसने बिलकुल अलग हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं और वह इसी ही लाइफ जीना पसंद करती हैं। वह अपनी ख्वाहिश के मुताबिक चलती हैं, एक बार जो चीज उनको पसंद आ जाती है, वह उसको उस वक्त ही खरीद लेती हैं। आज उनका जन्मदिन हैं, इस खास मौके पर हम आपको उनकी इस लग्जरी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

अपने कई सारे इवेंट्स में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को साथ में देखा होगा। लेकिन जब आप उनको देखते होंगे तो आपको जमीन आसमान का फर्क दिखाई देता है। एक तरफ जहां मुकेश अंबानी साधारण से व्यक्ति के रूप में दिखाई देते हैं तो वहीं नीता अंबानी महंगे कपड़े और महंगी ज्वेलरी में दिखाई देती हैं। नीता के पास उनकी जरूरत से भी ज्यादा चीजें हैं। वह सिर्फ ब्रांडेड चीजें ही इस्तेमाल करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की उनकी एक लिपस्टिक की कीमत ही 4 लाख रुपए है।

images 16

नीता की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब वह बस में सफर किया करती थीं। लेकिन आज उनका खुद का जेट है, जिसको उनके पति ने उनके जन्मदिन पर गिफ्ट दिया था। आपको बता दें कि नीता अंबानी जो चाय पीती हैं, उसकी कीमत भी लाखों में है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि नीता अंबानी जो चाय पीती हैं उसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि नीता ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जिस कप में वह चाय पीती हैं, वह भी काफी महंगा है। उन्होंने बताया था कि जापान की सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में वह चाय पीती हैं यह क्रॉकरी सोने से जड़ी होती है। नीता हर तरह से अपनी इस लग्जरी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।

जैकलीन फर्नांडीज की जमानत पर फैसला, क्या मिलेगी राहत!

0
Jaiklin

नई दिल्ली : महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही।  बृहस्पतिवार सुबह जैकलीन फर्नांडिज दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। कोर्ट में जैकलीन की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। एक्ट्रेस की ओर कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है।

बता दें कि जैकलीन बीते महीने 22 अक्टूबर को पटियाला उच्च न्यायालय में पेश हुईं थीं, जहां कोर्ट ने उन्हें राहत देते उनकी अंतरिम जमानत को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया था। हालांकि, ईडी ने लगातार जैकलीन को जमानत देने का विरोध किया है। ED ने अभिनेत्री जैकलीन की रेग्युलर जमानत याचिका का विरोध किया है। ईडी का कहना है कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही कुछ भी बताया। ईडी ने कोर्ट को बताया कि ब्वॉयफ्रेंड सुकेश ने अभिनेत्री को मुलाकात के कुछ दिनों के भीतर ही अपनी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में बताया था।

इसके बावजूद वह सुकेश के नजदीक गईं, जबकि जैकलीन खुद एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं। एक्ट्रेस ने भी जांच के दौरान इस बात की कबूला कि उन्होंने दूसरे लोगों को सबूतों से छेड़छाड़ करने, सबूत मिटाने के लिए कहा था। ED की जांच में खुलासा हुआ कि सुकेश ने जैकलीन को कई करोड़ों के महंगे गिफ्ट्स दिए थे। इसमें ज्वेलरी, घोडा, विदेशी बिल्ली और कार आदि शामिल हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ठग सुकेश ने एक्ट्रेस के परिवार के लोगों को भी कई कीमती तोहफे भेंट किए हैं। जैकलीन सुकेश की सच्चाई जानने के बाद भी उनसे शादी करने की योजना में थी। फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

BJP उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, नए चेहरों पर दांव

0

गुजरात विधानसभा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी हो गई। सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से चुनाव लड़ेंगे। गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा की पत्नी को भाजपा ने जामनगर नॉर्थ से दिया टिकट है। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बुधवार को ही भाजपा की मैराथन बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर मंथन किया गया। भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

T20WC : फाइनल में पाकिस्तान, किसके साथ होगा फाइनल, भारत या इंग्लैंड?

0

पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंच गयी है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान 13 साल बाद पहुंचा है। आखिरी बार इस टीम ने 2009 में फाइनल खेला था और उस दौरान टीम खिताब जीतने में सफल रही थी। भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है, अगर इस मैच में रोहित शर्मा की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो फैंस को 13 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग देखने को मिल सकती है।

न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डैरिल मिशेल के अर्धशतक के दम पर बोर्ड पर 152 रन लगाए थे। इस स्कोर को पाकिस्तान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की शानदार साझेदारी के दम पर 5 गेंदें रहते हासिल कर लिया। बाबर और रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई थी।

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को मोहम्मद रिजवान ने आक्रामक शुरुआत देकर बाबर आजम से दबाव बिल्कुल हटा दिया। वर्ल्ड कप में अभी तक इन दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला शांत था, मगर सेमीफाइनल जैसे बड़े पड़ाव पर बाबर-रिजवान दोनों टीमों की उम्मीदों पर खड़े उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। बाबर आजम को 53 के निजी स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद 132 के स्कोर पर बोल्ट ने रिजवान को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। रिजवान ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य के करीब पहुंचकर टीम को तीसरा झटका मोहम्मद हारिस के रूप में लगा जो 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए।

केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कीवी टीम ने डेरेल मिशेल के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा है। मिशेल ने विलियमसन के साथ 68 तो नीशम के साथ नाबाद 35 रनों की साझेदारी की। मिशेल ने 35 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहिद अफरीदी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

उत्तराखंड : युवाओं को भर्ती का इंतजार, विभाग नहीं तैयार, ये है मामला

0

देहरादून: अधीनस्त चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले के बाद परीक्षाएं संपन्न कराने की जिम्मेदारी लोक सेवा आयोग को दी गई है। आयोग तेजी से काम भी कर रहा है। लेकिन, विभागों की मानमानी और लापरवाही आयोग का सिरदर्द तो मिल ही गया है। लेकिन, युवाओं का इंतजार भी बढ़ा रही है। यह हाल तब है, जबकि CM धामी पहले ही अधिकारियों को चेतावनी दे चुके हैं कि अधूरे अधियाचन पर एक्शन लिया जाएगा। बावजूद, अधिकारी मनमाने ढंग से बगैर किसी तैयारी के अधियाचन भेज रहे हैं।

12 अधियाचन लौटाए
समूह-ग की भर्तियों का अभियान चला रहे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 12 भर्तियों के अधियाचन लौटा दिए हैं। इनमें आरक्षण रोस्टर से लेकर सेवा नियमावली तक की गड़बड़ियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि वह भर्तियों के आधे-अधूरे अधियाचन आयोग को न भेजें।

इन भर्तियों के विज्ञापन जारी
राज्य लोक सेवा आयोग अभी तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती और सहायक लेखाकार भर्ती के विज्ञापन जारी कर चुका है। 28 अक्तूबर को आयोग को सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के कुल 891 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी करना था, लेकिन इनमें से केवल सहायक लेखाकार के 661 पदों का विज्ञापन ही जारी किया गया। लेखा परीक्षक का विज्ञापन इसलिए जारी नहीं हो पाया, क्योंकि इसके अधियाचन में खामियां होने की वजह से आयोग ने इसे लौटा दिया था। अब सही अधियाचन आने के बाद आयोग इसकी अलग से भर्ती निकालेगा।

इन विभागों के अधियाचन लौटाए
राज्य लोक सेवा आयोग ने 16 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया हुआ है। इसमें तमाम भर्तियां ऐसी हैं जो विभिन्न विभागों के एक जैसे पदों के लिए हैं। इन विभागों को दूर करना होगा। कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन इसी महीने के अंतिम सप्ताह में जारी होना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, मानचित्रकार, प्रारूपकार, अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक जैसे कई अधियाचन किसी न किसी वजह से अधूरे हैं। आयोग ने कुल मिलाकर ऐसे 12 प्रस्तावों को विभागों को लौटाया है।

ये हैं कमियां
राज्य लोक सेवा आयोग के पास भर्तियों के जो प्रस्ताव पहुंचे हैं, उनमें से ज्यादातर में आरक्षण की स्थित स्पष्ट नहीं है। कई ऐसे हैं, जिनमें रिक्त पदों का आंकड़ा ही सही नहीं है। कुछेक ऐसे हैं, जिनकी सेवा नियमावली ही पद के हिसाब से अलग है।

आयोग से सीधे ट्रांसफर हुईं भर्तियां
राज्य सरकार ने जब कैबिनेट की बैठक में समूह-ग की भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया तो इसके बाद सभी अधियाचन सीधे राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिए गए। इनमें से तमाम अधियाचन ऐसे थे, जिनका अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्ययन ही नहीं कर पाया था। लिहाजा, इनकी खामियां भी दूर न हो पाई थीं। अब राज्य लोक सेवा आयोग को इनका अध्ययन करना पड़ रहा है।

सेवा नियमावली सबसे बड़ा सिरदर्द
आज भी कई विभागों की सेवा नियमावली आयोगों के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई हैं। हालात यह हैं कि विभागों ने समय पर इन नियमावलियों को अपडेट नहीं किया। किस पद के लिए जो अर्हता अब से 15 साल पहले थी, आज उससे जुड़े तमाम नए पाठ्यक्रम आने के बावजूद विभाग उसी पर चल रहे हैं। हाल ही में पीसीएस परीक्षा में ऐसा मामला सामने आया, जब उम्मीदवारों से डिप्लोमा मांगा गया था लेकिन यहां उस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार रिजेक्ट हो गए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन सभी उम्मीदवारों को पद के लिए अर्ह घोषित किया गया था। उम्मीदवार लगातार यह मांग भी कर रहे हैं कि विभाग नए पाठ्यक्रमों के हिसाब से अपनी सेवा नियमावली को अपडेट करें।

यह भी होती है गड़बड़ी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के समय में यह भी बड़ी समस्या रही है। अधियाचन के हिसाब से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जितने पदों के लिए भर्ती निकालकर परीक्षा कराई, चयन के समय उन पदों की संख्या घट गई। ऊर्जा, सिंचाई सहित कई विभागों की समूह-ग भर्तियों में ऐसा हो चुका है। लेकिन राज्य लोक सेवा आयोग इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रहा है।