Home Blog Page 654

आखिर क्यों पुराने IT उपकरणों को कबाड़ में भेजेगी सरकार, एक पत्र से हुआ खुलासा…

0

केंद्र सरकार की ओर से इन दिनों एक ऐसा फैसला लिया जा रहा है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को एक आदेश दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि सभी ऑपरेटिंग सिस्टम और आईटी उपकरणों को कबाड़ में डाल दिया जाए। इस आदेश के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हैं। इस वक्त हर किसी के मन में एक सवाल है आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है.? इस बात का जवाब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सजीव अल्केश कुमार शर्मा ने दिया है। उन्होंने एक पत्र लिखकर इस आदेश से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

इस पत्र की एक कॉपी मीडिया के हाथ भी लगी है। इस पत्र के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि “आउट डेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम और आईटी उपकरण का उपयोग बंद किया जाना चाहिए। क्योंकि यह संवेदनशील सरकारी आईटी सिस्टम को साइबर अटैक के लिए अतिसंवेदनशील बना देता है।” सरकार से जुड़े साइबर अटैक के सामने भारत में बढ़ते जा रहे हैं, जिसको देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ये बड़ा फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो पिछले पांच साल में सरकार से संबंधित 641 ट्विटर अकाउंट, ई-मेल और वेबसाइटों को हैक किया गया था।

images 43

इस पत्र में सभी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम और सभी सर्वरों की जांच के बारे में बात की गई है। इनमें नया लेटर सर्वर, पर्सनल कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, लैपटॉप, नोटबुक और टैबलेट, डेटा संचार उपकरण, LAN स्विच, राउटर और डेटा केबल जैसे उपकरण शामिल हैं।

पत्र में आगे लिखा गया है कि “हैकर्स अज्ञानता या सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन न करने, प्रक्रियाओं में खामियों या प्रौद्योगिकी में कमजोरियों का फायदा उठाते हैं।” इसके साथ ही सभी मंत्रालयों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, दोनों तरह के आईटी उपकरणों की लाइफ टाइम का पालन करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय का कहना है कि “इससे सरकार के मंत्रियों/विभागों में साइबर जोखिम से मुक्त वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी।”

उत्तराखंड : CM धामी ने लांच किया एप, महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा

0

देहरादून : CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया। किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखंड पुलिस ऐप में दिए गए विकल्प गौरा शक्ति से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

CM धामी  ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के दृष्टिगत सरकारी और  गैरसरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं को इस एप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जाए। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार भी किया जाए। सभी जनपदों में इसके लिए संगोष्ठियों एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचारित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कारवाई की जाए।

उच्च स्तर से कृत कारवाई की नियमित निगरानी रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महिलाओं के स्व रजिस्ट्रेशन की यह सुविधा प्रधानमंत्री  द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने के विजन के अनुरूप कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस एप में रजिस्ट्रेशन करने वाली सभी महिलाओं की रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं थानों में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है।

उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत गौराशक्ति विकल्प में जाकर जब कोई महिला अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगी तो संबंधित थाने से महिला सब इंस्पेक्टर को इसकी सूचना प्राप्त होते ही रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला से बात कर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने की जानकारी देगी, साथ ही समय-समय पर फीडबैक भी लिया जाएगा। गौरा शक्ति के अन्तर्गत स्व रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त महिलाएं ई-शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं, साथ ही इसमें महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी उपलब्ध हैं।

जानें CBSE10वीं, 12वीं डेटशीट कब होगी रिलीज, इस महीने होंगे एग्जाम

0

CBSE बोर्ड जल्द ही दसवीं, बारहवीं परीक्षाओं के लिए डेटशीट रिलीज करेगा। संभावना जताई जा रही है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब किसी भी वक्त सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल जारी कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिर में परीक्षा कार्यक्रम जारी हो सकती है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, इसलिए 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइ पर नजर बनाएं रखें। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि, CBSE डेट शीट 2023 पीडीएफ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  http://cbse.nic.in पर उपलब्ध होगी। वहीं, पिछली अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड 15 फरवरी, 2023 से परीक्षा आयोजित करेगा।

इस साल, CBSE बोर्ड परीक्षा पुराने पैटर्न के अनुसार, केवल एक बार वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होंगी। इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड  कक्षा 10, 12 की व्यावहारिक परीक्षाएं पहली जनवरी, 2023 से शुरू हो जाएंगी।

सैंपल पेपर रिलीज

CBSE ने विषयवार कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड के 2023 सैंपल पेपर के अलावा सभी विषयों की मार्किंग स्कीम भी रिलीज की गई है। बता दें कि, सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर में, वे प्रश्न होते हैं जो 2023 की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

अब ऐसे में, साल 2023 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाला छात्र सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा के प्रारूप, विषयों और 2023 की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को भी जान सकता है।

बड़ा हादसा : उत्तराखंड के एयरफोर्स अधिकारी की परिवार समेत हादसे में मौत

0

राजस्थान के पाली के सुमेरपुर में हुए सड़क हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई। ट्रक और कार की आमने-सामने से भिडंत में एयरफोर्स अधिकारी, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर हो गई और चारों के शव उसमे फंस गए। हादसे की सूचना पर पुहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा पाली-सुमेरपुर बॉर्डर पर शिवगंज-सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया कि एयरफोर्स अधिकारी गुलाब सिंह नेगी कार से गुजरात के कच्छ-भुज जा रहे थे। उनके साथ पत्नी अनिता नेगी, बेटा अनिरूद्ध और एक 10 साल की बेटी मौजूद थे।

शुक्रवार देर शाम नेशनल हाईवे 62 पर बीपी पेट्रोल पंप के करीब उनकी कार के सामने अचानक को आवारा जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ऊपर और साइड से दब गई और उसमें बैठा परिवार उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तक चारों को बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। चारों शवों को सुमेरपुर सरकारी अस्पातल में रखवाया दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एयरफोर्स अधिकारी गुलाब सिंह नेगी उत्तराखंड के रहने वाले थे। वह गुजरात के कच्छ-भुज में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी है। उनके आने पर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

उत्तरकाशी: रवांल्टी कवि सम्मेलन बन रहा लोगों की पहली पसंद, रवांल्टी भाषा के संवर्धन में अहम भूमिका

0

बड़कोट : रंवाई शरदोत्सव का 9 नवंबर को समापन हो गया है। शरदोत्सव में विभिन्न आयोजन किए गए। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी से लेकर हिमाचाली गायक कुलदीप शर्मा, रेश्मा शाह, मनोज सागर और सुंदर प्रेमी से लेकर कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। स्कूली बच्चों को भी मंच मिला। लेकिन, शरादोत्सव का मुख्य आकर्षण रवांल्टी कवि सम्मेलन रहा। इस मौके पर रवांल्टी में रिकॉर्ड की गई साहित्यकार शिक्षक दिनेश रावत की लिखी रवांल्टी सरस्वती वंदना भी रिलीज की गई।

कवि सम्मेलन में 12 कवियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपनी कविताओं के जरिए लोगों को समाज में सकारात्मकता लाने का संदेश दिया। वहीं, हास्य और व्यंग्य के जरिए समाज में आ रही विकृतियों की ओर भी लोगों का ध्यान खींचा। रवांल्टी कवि सम्मेलन की अध्यक्षता देश के मूर्धन्य साहित्यकारों में शामिल महावीर रवांल्टा ने की। उन्होंने कहा कि रवांल्टी कवि सम्मेलन रवांल्टी भाषा आंदोलन का एक अहम हिस्सा है। यह वह जरिया है, जिसके जरिए हम सीधेतौर पर अपने समाज के बीच में जाकर अपनी भाषा में कविताएं सुना सकते हैं और कविताओं के जरिए अपनी भाषा, अपने समाज और अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का संदेश दे सकते हैं।

rawanlti kavi sammelan

कवि सम्मेलन में युवा कवि अनोज रावत ने युवाओं के बेतरतीब फैसन और नशे से बर्बाद होते युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। साहित्यकार दिनेश रावत ने समाज में आ रही विकृतियों की ओर ध्यान खींचा। राजुली बत्रा ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। भारती आनंद ने बेटी-पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया। प्रेम पंचाली ने गांवों में हो रहे भ्रष्टाचार पर केंद्रित कविता प्रस्तुत की। साहित्यकार शिक्षक ध्यान सिंह रावत ने समाज में खान-पान और रिश्तों में आ रहे बदलाव पर आधारित कविता का पाठ किया।

पत्रकार और रवांल्टी कवि प्रदीप रावत रवांल्टा ने समाज में आ रहे बदलावों पर आधारित कविताओं का पाठ किया। वहीं, लोक गायक और शिक्षक अनिल बेसारी ने अगर मैं नेता होता कविता सुनाकर वाहवाही लूटी। कवियत्री अनुरूपा अनुश्री ने बदलते वक्त में परिवार में आए बदलाव पर अपनी कविता का पाठ किया। वहीं, बावरी और जौनसारी कवि नीरज उत्तराखंड ने प्रेम पर आधारित अपनी हास्य कविता से लोगों को खूब गुदगुदाया। जबकि, पहली बार कविता पाठ कर रहे शांति बेलवाल ने नशाखोरी पर आधारित कविता का पाठ किया।

रवांल्टी में सरस्वती वंदना
रवांल्टी भाषा आंदोलन इस बार एक कदम और आगे बढ़ा है। जहां प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा की कविताओं को गीतों के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा चुका है। वहीं, अब साहित्यकार और शिक्षक दिनेश रावत की रवांल्टी सरस्वती वंदना भी रिलीज हो गई। इस वंदना को संगीत में डॉक्ट्रेट कर रही किरन चौहान ने सुरों से सजाया और वहीं, राकेश भट्ट ने संगीत दिया। रवांल्टी भाषा में लिखी गई वंदना में शास्त्रीय संगीत दिया गया है। वंदना को काफी पसंद किया जा रहा है। बहुत जल्द यह वंदना स्कूलों में भी सुबह के वक्त सुनाई देने लगेगी।

कवियों बा भव्य स्वागत
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनुपमा रावत और सभासदों ने रवांल्टी कवि सम्मेलन में आए कवियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कवियों को मंच तक पहुंचा गया और मंगल तिलक लगाते हुए केदारपाती के दल भेंट करते हुए उड़द की दाल के पकौड़े परोसते हुए स्वागत-सत्कार किया गया।

सम्मानित भी किया
कवि सम्मेलन के बाद सभी कवियों को सम्मानित भी किया गया। सभी को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भी भरपूर सम्मान दिया।

बड़ी खबर : 150 जगहों पर छापेमारी, ATS और GST का जॉइंट ऑपरेशन

0

गुजरात : ATS ने GST विभाग के साथ जॉइंट ऑपरेशन में शनिवार को सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में 150 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि इस जॉइंट ऑपरेशन में टैक्स चोरी और अंतरराष्ट्रीय मार्गों से पैसे के लेन-देन की जांच की जा रही है।

बता दें कि, सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनावों के दौरान रिकॉर्ड राशि की बरामदगी करते हुए गुजरात में 71 करोड़ 88 लाख रुपये की बरामदगी की है। सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया था और इसके तहत चुनाव की घोषणा के कुछ ही दिनों के भीतर गुजरात में 71.88 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई जो 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए लागू आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान हुई 27.21 करोड़ रुपये की बरामदगी से कहीं ज्यादा है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंद्रा पोर्ट पर ‘गलत घोषणा और आयात कार्गो में छिपाकर’ तस्करी किए जा रहे 64 करोड़ रुपये के खिलौने और सामान की बड़े पैमाने पर जब्ती की भी सूचना दी है। ईसी के मुताबिक, मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

गुजरात में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले यह छापेमारी काफी अहम मानी जा रही है। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा।

गुजरात में आमतौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के बीच आमना-सामना होता रहा है, लेकिन आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) चुनावी मैदान में एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

पछुआ हवा ने भरा फर्राटा, घटेगा पारा, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड

0

पश्चिम दिशा से चली हवाओं ने शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। तीन दिनों से वातावरण में छाई धुंध छंट गई और रात के तापमान में गिरावट आने की आहट हो गई। यूपी  में पिछले 24 घंटे में रात और सुबह के समय ठंडक का अहसास बढ़ गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अगले 24 घंटे में रात का न्यूनतम तापमान और दो डिग्री लुढ़कने की संभावना जताई गई है।

दिन के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वेधशाला के प्रभारी निसार अहमद अंसारी का कहना है कि पछुआ हवा चलने से गुलाबी सर्दी बढ़ेगी। अभी इसका असर रात और सुबह के समय ज्यादा महसूस होगा।

वायु प्रदूषण
सेहत भरी सांस लेने के दृष्टिकोण से यूपी में हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई। शनिवार की सुबह यूपी के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) तीन सौ के ऊपर पहुंच गया। जिससे कई शहर रेड और 200 से ऊपर एक्यूआई वाले शहर वायु प्रदूषण के ऑरेंज जोन में आ गए। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये खराब स्थिति है, जबकि तीन दिनों के बाद धुंध का स्तर काफी घट गया। दिन के समय चमकदार धूप निकली। पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत एनसीआर में जहरीली बनी हुई हवा के बीच यूपी का एक्यूआई अब तक 300 से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।

हिमाचल में वोटिंग जारी, BJP या कांग्रेस किसको सत्ता सौंपेगी जनता?

0

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। सुबह 08 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।

शिमला जिले के चौपाल में सुबह नौ बजे तक 3 फीसदी, ठियोग 6.9, कसुम्पटी 4.4, शिमला (शहरी) 6.3, शिमला (ग्रामीण) 2, जुब्बल कोटखाई 6.5, रामपुर 6.7 और रोहड़ू में 6.3 फीसदी मतदान हुआ है। शिमला जिले में सुबह नौ बजे तक कुल 5.26 फीसदी मतदान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए हमीरपुर के समीरपुर मतदान केंद्र पर वोट डाला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे और पार्टी विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के रामपुर में वोट डाला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। आप ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”प्रिय हिमाचल वासियों, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद। जय हिमाचल।

कसौटी जिंदगी की एक्टर का जिम में वर्कआउट करते वक्त निधन

0

वैशाली ठक्कर, राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री से अब एक और बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। सिद्धांत कसौटी जिंदगी की जैसे पॉपुलर सीरियल में काम करने के लिए जाने जाते हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से सिद्धांत की डेथ हुई है। एक्टर की उम्र महज 46 साल थी।

टीवी जगत से हाल ही में शॉकिंग खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है. खबरों की मानें तो वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। टीवी एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) का शुक्रवार को 46 की उम्र में निधन हो गया। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने जिम में वर्कआउट करते हुए अंतिम सांस ली। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) ने हाल ही में अपना नाम आनंद से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था। सिद्धांत कई टेलीविजन शो जैसे ‘सूफियाना इश्क मेरा’, ‘ज़िद्दी दिल माने ना’, ‘वारिस’, ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’, ‘कसौटी जिन्दगी की’ और कई शो में नजर आ चुके थे। उन्हें आखिरी बार जी टीवी के शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बत्ती’ में देखा गया था। एक्टर सीरियल ‘कुसुम’, ‘वारिस’ और ‘सूर्यपुत्र करण’ के लिए काफी मशहूर हैं।

इसके बारे में अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन जैसे-जैसे जानकारी मिलती जाएंगी, हम आपको अपडेट करते रहेंगे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वह ‘ज़िद्दी दिल माने ना’ का भी हिस्सा थे। उन्हें हाल ही में ‘कंट्रोल रूम’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा गया था। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां, डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज कर उन्हें ठीक करने की कोशिश की लेकिन, आखिर में डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकाम रहे और एक्टर को मृत घोषित कर दिया।

टीवी एक्टर जय भानुशाली ने कन्फर्म करते हुए फैन्स को यह दुखद न्यूज दी है। सिद्धांत वीर अपने पीछे पत्नी अलीसिया राउत और दो बच्चों को छोड़ गए हैं, फिटनेस को लेकर सिद्धांत काफी सतर्क रहते थे। उनके निधन के बारे में सुनना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह एक बेहद फिट व्यक्ति थे, जो अपनी वास्तविक उम्र से छोटी भूमिका निभाते थे।

टॉपलेस उर्फी जावेद, सिर्फ हाथों से ढकी बॉडी, कौन बैठा था पीछे?

0
उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने खतरनाक एक्सपेरिमेंट के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह टॉपलेस हैं। उन्होंने टॉप एरिया कवर करने के लिए दो हाथ लगा रखे हैं। इस वीडियो पर उर्फी को जमकर ट्रो किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग उनकी क्रिएटिविटी पर हैरत भी जता रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, उर्फी जावेद पहले भी आउटफिट्स के साथ बोल्ड एक्सपेरिमेंट्स करती रही हैं। वैसे कैप्शन में उर्फी ने हिंट भी दे दी है कि ये हाथ किसके हैं।

पता चल गया किसके थे हाथ

उर्फी जावेद ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बॉडी को कपड़ों के बजाय हाथों से कवर किया है। उर्फी ने कैप्शन में लिखा है, हेल्पिंग हैंड्स। साथ में हेल्प करने वाले को क्रेडिट भी दिया है। यह नाम है श्वेता श्री। जो शायद उर्फी की दोस्त हैं। श्वेता ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने हाथ लगाए हैं और वीडियो शेयर होने से पहले हिंट किया है कि कुछ क्रेजी आने वाला है। इस एक्सपेरिमेंट पर उर्फी को मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

कुछ लोगों ने की तरफदारी

एक फॉलोअर का कमेंट है शरम कर लो कुछ। एक और कमेंट है, कोई कुछ भी बोले आप उसपे फोकस मत करना लोगों का काम ही होता है बोलना। एक और ने लिखा है, उनकी बॉडी है वो चाहे कुछ भी करे अपनी बॉडी के साथ उनको प्रॉब्लम नहीं है तो आप लोग क्यों इतने गंदे कमेंट्स करते हो।

बताया था क्यों करती हैं ये सब

उर्फी पहले बता चुकी हैं कि ऐसे पोस्ट्स डालना उनका पैसे कमाने का जरिया है। हालांकि अपने इन एक्सपेरिमेंट्स की वजह से वह हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने की बात पर उर्फी ने हाल ही में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में रेप करने वाले नहीं पकड़े जा रहे और वह क्या पहनती हैं क्या नहीं पहनती इसको लेकर मुद्दा बनाया जा रहा है।