Home Blog Page 651

ब्रकिंग : उड़ान भरने के सिर्फ 12 मिनट में वापस लौटी फ्लाइट, ये है वजह

0

मुंबई : कालीकट सेक्टर में संचालित एयर इंडिया 581 में तकनीकी समस्या आ गई है। इस वजह से सुबह 6.13 बजे पुशबैक के बाद वह 6.25 बजे वापस आ गई। इंजीनियरिंग जांच के बाद विमान उड़ान के लिए तैयार। एयर इंडिया स्पोक्स ने यह जानकारी दी।

 

खबर अपडेट हो रही है…

मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी

0

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड दहशतगर्द मारा गया। जवान इस आतंकी को ठिकानों की पहचान के लिए अपने साथ ले गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद-दइेच;अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित चेकी डूडू इलाके में घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया गया।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करके बताया, श्जब सर्च टीम संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंची तो आतंकवादी गोलीबारी करने लगे। इस दौरान लश्कर के आतंकी सज्जाद तांत्रे को गोली लग गई। सज्जाद को बिजबेहरा स्थित एसडीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।श् पुलिस अधिकारी ने बताया कि सज्जाद तांत्रे कुलगाम का रहने वाला था। वह 13 नवंबर को बिजबेहरा के राखमोमेन में गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था।

हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ने जांच के दौरान खुलासा किया था कि उसने 13/11/2022 को अनंतनाग के राखमोमेन में 2 बाहरी मजदूरों पर हमला किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल मजदूर छोटा प्रसाद की 18/11/2022 को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पता चला कि तांत्रे पहले लश्कर का एक आतंकवादी सहयोगी था और पीएसए से रिहा हुआ था। उसके पास से हथियार और आतंकी वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल के आतंकवादियों के और सहयोगियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है। मालूम हो कि हाइब्रिड आतंकवादी उन गैर-सूचीबद्ध दहशतगर्दों को कहा जाता है जो आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद अक्सर बिना कोई निशान छोड़े नियमित जीवन जीने लगते हैं। ऐसे आतंकियों की पहचान कर पाना बहुत मुश्किल होता है।

उत्तराखंड: कमीशन का रायता है…कि खत्म ही नहीं हो रहा, पूर्व CM तीरथ सिंह रावत ने खोल दी पोल

0

देहरादून: कमीशनखोरी के बगैर उत्तराखंड में कोई काम ही नहीं होता। यह बात के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। लेकिन, इमानदारी का ढोल पीटने वाली सरकारों के नेता हमेशा से ही इस बात से इंकार करते आए हैं। जबकि, कमीशनखोरी की नींव रखने वाले यही नेता हैं।

सरकार के मंत्री अगर सख्त हों, तो किसी अघिकारी की जमाल नहीं कि एक ढेला भी इधर से उधर हो जाए। कमीशनखोरी के इस खेल का खुलासा अब गढ़वाल सांसद और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया है। उन्होंने सीधेतौर पर ना सही, लेकिन अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार को लेकर दिया बयान चर्चाओं में है। अपने बयान में तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में कमीशनखोरी जीरो पर होनी चाहिए थी, लेकिन यह और ज्यादा हो गई।

पूर्व सीएम ने कहा कि बहुत जगह बताते हैं कि कहीं भी बिना कमीशन कुछ नहीं होता। मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं होती है कि जब हम उत्तर प्रदेश में थे, तब वहां 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। अलग होने के बाद हमको कमीशनखोरी छोड़कर जीरो पर आना चाहिए था, उत्तराखंड में भी 20 प्रतिशत कमीशनखोरी शुरू हो गई।

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत अपने बयानों के लिए आलोचनाएं भी झेल चुके हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने जो बयान दिया है। उसकी लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं। और कहीं ना कहीं यह भी कह रहें कि उन्होंने अपनी सरकार के साथ ही प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी है।

उन्होंने कहा कि जब तक लोगों में यह भाव नहीं आएगा कि यह मेरा प्रदेश है, मेरा परिवार है, तब तक कमीशनखोरी दूर नहीं होगी। उनके इस बयान से सियासी पारा भी चढ़ता नजर आ रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।

मैनपुरी से ये होंगे BJP उम्मीदवार, दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल को देंगे चुनौती

0

BJP ने विभिन्न राज्यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उनकी बहु और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उपचुनाव लड़ रही हैं। कल उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बीजेपी ने राजस्थान के सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बिहार के कुरहानी सीट पर होने वाले उपचुनाव में केदार प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (आरक्षित) सीट से ब्रह्मानंद नेताम को कैंडिडेट घोषित किया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की खतौली और रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

बीजेपी ने खतौली से राकुमारी सैनी को और रामपुर सीट से आकाश सक्सेना को उम्मीदावार बनाया है। आपको बता दें कि सपा के दिग्गज नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर सीट खाली हुई है।

35 टुकड़ों में काटी गई श्रद्धा की तलाश, आफताब को लेकर जंगल में पहुंची दिल्ली पुलिस

0

श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस सबूतों की तलाश में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को मंगलवार को महरौली के जंगलों में लेकर पहुंची है। उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के अंगों को यहीं पर ठिकाने लगाया था।राजधानी दिल्ली में महरौली एक दिल दहलाने वाली घटना में एक युवक ने शादी के लिए दबाव बनाने पर अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके 35 टुकड़े कर दिए थे और शव ठिकाने लगाने के लिए एक-एक कर उन्हें आसपास के इलाकों में फेंकता रहा। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव के टुकड़े तलाश रही है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि आफताब पूनावाला और श्रद्धा वाकर के एक कॉमन फ्रेंड को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह वही दोस्त है जिसने श्रद्धा के पिता को उसकी बातचीत के बारे में सूचित किया था। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए सिर्फ एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आफताब ने श्रद्धा का फोन फेंक दिया था, उसकी लास्ट लोकेशन का पता लगाया जा रहा है ताकि उसे फिर से ढूंढा जा सके। पुलिस उसके शरीर को टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कर रही है। उसने जून तक श्रद्धा के जिंदा होने का आभास कराने के लिए उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल किया था।

आफताब के लिए मौत की सजा की मांग

श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने बताया कि हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे भरोसा है कि दिल्ली पुलिस और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थी, मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थीं। मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने वसई में पहली शिकायत दर्ज कराई।

अमेरिका ने करेंसी मॉनीटरिंग लिस्ट से किया भारत को बाहर, दो सालों से था लिस्ट में शामिल…

0

पिछले दो सालों से अमेरिका की मुद्रा निगरानी सूची में शामिल रहने के बाद अब भारत इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। पिछले दो सालों से भारत इस सूची में आता था। लेकिन अब अचानक से भारत को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ किस्से अमेरिका के टेजरी विभाग ने इतना बड़ा फैसला लिया है। लोग सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ.? और अगर ऐसा हुआ है तो इससे भारत को कोई नुकसान पहुंच सकता है? या इसके क्या फायदे हैं.? तो चलिए जानते हैं।

पहले आपको बता दें कि मुद्रा निगरानी सूची में किन देशों को रखा जाता है। बताते चलें कि करेंसी मॉनिटरिंग लिस्ट में उन देशों को शामिल किया जाता है, जिनके फॉरेन एक्सचेंज रेट पर उसे शक होता है। अमेरिका अपने प्रमुख भागीदारों की करेंसी पर निगरानी के लिए यह लिस्ट तैयार करता है। इस व्यवस्था के तहत प्रमुख व्यापार भागीदारों की मुद्रा को लेकर गतिविधियों और वृहत आर्थिक नीतियों पर करीबी नजर रखी जाती है। इन देशों को निगरानी सूची में रखा जाता है।

images 78

मौजूदा समय में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, मलेशिया, सिंगापुर और ताइवान इस लिस्ट में शामिल हैं।पिछली लिस्ट में इन देशों के साथ भारत, इटली, मेक्सिको, थाईलैंड और वियतनाम भी सूची में शामिल थे। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक की। इसी दिन अमेरिका के वित्त विभाग ने यह कदम उठाया है।

सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि “जिन देशों को सूची से हटाया गया है उन्होंने लगातार दो रिपोर्ट में तीन में से सिर्फ एक मानदंड पूरा किया है। चीन अपने विदेशी विनिमय हस्तक्षेप को प्रकाशित करने में विफल रहने और अपनी विनिमय दर तंत्र में पारदर्शिता की कमी के चलते वित्त विभाग की नजदीकी निगरानी में है।”

बेटे की मौत के बाद पहली बार डीजीपी से हुई मूसेवाला के पिता की मुलाकात, बोले “देश छोड़कर….”

0

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत का फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार के साथ साथ उनके फैंस भी अब तक उनकी मौत के गम से बाहर नहीं आ पाए हैं। बता दें कि इस ही साल मई के महीने में गायक को गली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग की जा रही है। इस बीच अब मूसेवाला के माता-पिता ने देश छोड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि अगर उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिला तो वह देश ही छोड़कर चले जाएंगे। बताया जा रहा है कि देश छोड़ने के अल्टीमेटम के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात की है।

बता दें कि बेटे की मौत के बाद से वह लगातार डीजीपी से मुलाकात की मांग कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली थी। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई। सूत्रों का मानना है कि इस बैठक में आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में डीजीपी से जानकारी ली है। हालांकि गायक के पिता ने मीडिया को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

images 77

उन्होंने कहा है कि अब वह मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे इसलिए बैठक में क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी उन्होंने मीडिया को नहीं दी है। आपको बता दें कि महीने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 25 नवंबर का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे एफआईआर वापस ले लेंगे और यह देश ही छोड़ कर चलें जाएंगे।

TET में पास हो गए अमित शाह और ममता बनर्जी, इन नेताओं का नाम भी शामिल

0

पश्चिम बंगाल : प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) के द्वारा आयोजित TET परीक्षा पास करने वालों का नाम देखकर हर कोई हैरान है। मेरिट लिस्ट में ममता बनर्जी, अमित शाह, शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं। मामला सामने आने के बाद बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पॉल का नाम भी मेरिट लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें कि मेरिट लिस्ट में पार्थ चटर्जी के साथ-साथ पुष्पा का भी नाम शामिल है।

WBBPE ने पिछले शुक्रवार को अपने स्कोर कार्ड के साथ 1,25,000 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिन्होंने TET के लिए क्वालीफाई किया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए 1,832 पन्नों पर कई राजनेताओं के नाम हैं। अमित शाह का रोल नंबर 075020639 अंकित है, जिन्हें 93 नंबर मिले हैं। इस नाम को ओबीसी उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ममता बनर्जी को 92 अंक मिले हैं।

वहीं, अभिषेक बनर्जी को 96 और सुभेंदु अधिकारी को 100 अंक मिले हैं। सुजन चक्रवर्ती को 99 और दिलीप घोष को 84 अंक प्राप्त हुए हैं।  बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि यह विवाद राज्य को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक मकसद से खड़ा किया गया है।नौकरी चाहने वालों का कहना है 2014 TET क्वालीफायर की सूची में कई भ्रमित करने वाली चीजें थीं। सोमवार को कुछ अभ्यर्थी भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए बोर्ड कार्यालय पहुंचे।

ठाकुरपुकुर से एक उम्मीदवार ने कहा कि वह जानती है कि उसने योग्यता प्राप्त नहीं की है, लेकिन उसने अपना नाम सूची में देखा है। एक अन्य उम्मीदवार ने कहा कि उसका स्कोर सही नहीं था। पॉल ने उन्हें बताया कि उन्हें अपने मुद्दों का उल्लेख करते हुए आवेदन जमा करने होंगे। यदि वास्तविक पाया जाता है, तो बोर्ड आवश्यक कार्रवाई करेगा।

लीव इन में खौफनाक क़त्ल : ह्त्या से पहले ऋषिकेश घूमने आई थी श्रद्धा

0

दिल्ली में छह महीने पहले लिव इन पार्टनर की बेरहमी का शिकार हुई श्रद्धा वाकर हत्या से 14 दिन पहले घूमने ऋषिकेश आई थी। उसने यहां एक इंस्टा रील बनाकर अपलोड किया था। घूमने की शौकीन मुंबई की श्रद्धा की यह आखिरी ट्रिप साबित होगी, यह किसी को नहीं पता था। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार को श्रद्धा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब ने जो खुलासा किया, उससे लोग दंग रह गए। देखते ही देखते श्रद्धा हत्याकांड सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इस बारे में सर्च करना शुरू किया तो इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की आखिरी रील दिखी।

यह ऋषिकेश में बनाई गई थी और चार मई को इसे अपलोड किया गया था। इसमें श्रद्धा गंगा किनारे बैठी दिखाई दे रही है। रील के साथ श्रद्धा ने जो कैप्शन लिखा है उससे पता चलता है वह घूमने की बेहद शौकीन थी। कैप्शन में लिखा है ‘मैंने रील बनाने की कोशिश की।

1500 किमी यात्रा के बाद मैंने अपने दिन को सूर्यास्त के साथ खत्म करने का फैसला किया। मैं वशिष्ठ गुफा में गंगा तट पर गई। किसे पता था कि मैं गंगा तट पर ऐेसे बैठकर यहां की सुंदरता निहारते हुए समय व्यतीत करूंगी। आरोपी आफताब ने बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर में रखे। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया। 18 दिन तक वह रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था।

उत्तराखंड : यहां हुआ बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटी, दो की मौत, कई बच्चे घायल

0

ऊधमसिंहनगर: चिल्ड्रंस डे पर नानकमत्ता घूमकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक छात्रा और एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, कई बच्चों और स्टाफ को हल्की चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार नानकमत्ता से लौटते समय बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस सड़क पर पलट गई। बस में करीब 52 बच्चे सवार थे। साथ ही स्कूल का स्टाफ भी था।

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।