Home Blog Page 652

उत्तराखंड : मौसम ने बदली करवट, यहां हुई बारिश और बर्फ़बारी, बढ़ी ठंड

0

देहरादून: ठंड तेजी से दस्तक दे रही है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया था, वह एकदम सटीक बैठा है। राज्य में मौसम ने करवट बदली है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीँ, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फ़बारी भी हुई।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। साथ ही 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी की बात करें तो जिला मुख्यालय, मनेरी, बड़कोट, पुरोला, मोरी और हर्षिल में हल्की बारिश हुई। जबकि, यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी जारी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

लिव इन में खौफनाक कत्ल, आफताब ने श्रद्धा के किए 35 टुकड़े, हर रात जंगल में फेंक आता 2 पार्ट

0

शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी को आफताब मुम्बई से दिल्ली लेकर आ गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया। घटना के करीब पांच महीने बाद वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय विकास मदान वाकर ने आठ नम्वबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। पीड़ित की 26 वर्षीय बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन से हुई। जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।

श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि विरोध करने पर बेटी और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था। बाद में मालूम हुआ कि वे महरौली के छतरपुर इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसी न किसी माध्यम से बेटी की जानकारी मिलती रहती थी। उन्हें फेसबुक पर अपलोड की गई फोटो से यह भी पता लगा कि श्रद्धा हिमाचल प्रदेश घूमने भी गई है, लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं मिली। फिर फोन नंबर पर भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह भी नहीं मिला। फिर अनहोनी की आशंका होने पर वह आठ नवंबर को सीधे छतरपुर स्थित फ्लैट में गए जहां बेटी किराये पर रहती थी। वहां पर ताला बंद होने के बाद विकास ने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आफताब को शनिवार को ढूंढ निकाला। आफताब ने बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी। इसी पर दोनों में विवाद होता रहता था, इसलिए 18 मई को झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को चापड़ से कई टुकड़ों में बांटा और अलग-अलग भागों में फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने आफताब के बयान पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी के बयान के आधार पर शव के टुकड़े ढूंढने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”एक रूह कंपाने वाले मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने जान से मार दिया और उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे! उसके शव के टुकड़ों को शहर के अलग अलग इलाकों में फेंका। समाज में कैसे-कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, दरिंदे को कड़ी सजा हो।

शराब नीति मामले में फिर एक बार घेरे गए AAP के नेता, ED ने किया गिरफ्तार…

0

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी में रहकर अब नेता सेफ महसूस नहीं कर रहे हैं। क्योंकि आए दिन आम आदमी पार्टी के नेताओं के घरों पर छापा मारा जा रहा है और नेताओं को हिरासत में भी लिया जा रहा है। पिछले कुछ समय से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार नेताओं के घरों पर छापा मार रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता विजय नायर और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली के घरों पर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने छानबीन की थी।

दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था। बता दें कि दिल्ली आबकारी मामले में मनी लांड्रिंग के केस (Money laundering case) के चलते दोनों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इससे पहले भी वह एक कार्यवाही के शिकार हुए थे। इससे पहले दोनों ही नेताओं को सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था। इस दौरान वह कई दिनों तक दोनों न्यायिक हिरासत रहे थे। इसके बाद ही उनको अब गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब उनको शराब नीति केस में गिरफ्तार किया गया है।

images 21

आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में विजय नायर की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई से पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने एक्शन लेते हुए शराब नीति केस में विजय नायर और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इस गिरफ्तारी से काफी नाराज़ हैं।

ऊंचाई के कलेक्शन में आया उछाल, वीकेंड पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़

0

नई दिल्ली :  अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेंज़ोंग्पा की फिल्म ऊंचाई पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर सबको टक्कर देती हुई नजर आ रही है। ऊंचाई को क्रिटिक्स से सराहना मिलने के बाद अब फिल्म को दर्शकों से भी प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली ऊंचाई के कलेक्शन में दूसरे दिन ही उछाल देखने को मिला। अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है और अपने पहले वीकेंड पर ही ऊंचाई ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी है।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ज्यादातर हिंदी फिल्मों की हालत खस्ता ही चल रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई राम सेतु, थैंक गॉड, मिली और फोन भूत जैसी फिल्में हॉलीडे पर रिलीज होने के बावजूद कमाई के मामले में लागत तक नहीं निकाल पाईं। वहीं, ऊंचाई के मेकर्स ने समझदारी दिखाते हुए फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन पर रिलीज किया और दिन के गिनती के शोज रखे। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, ऊंचाई को 483 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और दिनभर में फिल्म के 4 शोज रखे गए हैं। फिल्म ने दो दिनों में इतना शानदार कलेक्शन कर लिया कि वीकेंड से पहले ही ऊंचाई को लंबी रेस का घोड़ा बता दिया गया।

11 नवंबर को रिलीज हुई ऊंचाई ने ठीक-ठाक ओपनिंग करते हुए 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। शनिवार को ऊंचाई ने ओपनिंग कलेक्शन के दोगुने से भी ज्यादा का कलेक्शन करते हुए टिकट खिड़की पर 3.64 करोड़ कमाए। तीसरे दिन यानी रविवार की बात करें तो फिल्म की कमाई ने तेज रफ्तार पकड़ते हुए चौंकाने वाला कलेक्शन किया है। बॉलीवुड हंगामा के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ऊंचाई ने रविवार को 4.90 से 5.20 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कमाई तीन दिनों में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। ऊंचाई का अब तक का कलेक्शन,

पहला दिन- 1.81 करोड़

दूसरा दिन- 3.64 करोड़

तीसरा दिन- 5.20 करोड़

कुल कमाई- 10.65 करोड़

राजीव गांधी हत्याकांड के अपराधी ने खुद को बताया बेगुनाह, बोलीं “मेरी कोई भूमिका नहीं थी…”

0

साल 1991 में कांग्रेस के बड़े नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक हमले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से एक थी नलिनी श्रीहरन। नलिनी श्रीहरन वहीं महिला हैं जिनको राजीव गांधी की मौत का जिम्मेदार बताया जाता है। उनके साथ साथ पांच और लोग हैं, जिनको राजीव गांधी की हत्या का दोषी माना जाता है। बता दें कि नलिनी श्रीहरन सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था। हाल ही में दिए गए अपने बयान में श्रीहरन ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या में उनका कोई हाथ नहीं था।

मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपनी बेगुनाही को बरकरार रखा। उनसे पूछा गया कि “क्या उन्हें हत्या में अपनी भूमिका और दूसरों की भूमिका पर पछतावा है.?” इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में उनका कोई हाथ नहीं था, उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि बाकी सभी दोषी उनके पति के दोस्त थे। उन्होंने कहा कि “मेरी कोई भूमिका नहीं थी। मुझे पता है कि मैं दोषी हूं। लेकिन मेरे दिल यह जानता है कि क्या हुआ था।”

images 22

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि “वे मेरे पति के दोस्त थे। इसलिए, मैं उनसे परिचित हो गई। मैं एक आरक्षित व्यक्ति हूं। मैं उनसे बात नहीं करती थी। जब उन्हें जरूरत होती तो मैं मदद करती थी। जैसे कि दुकानों या थिएटरों या होटलों या मंदिरों में जाना। मैं उनके साथ जाती थी। बस इतना ही… इसके अलावा, मेरा कोई व्यक्तिगत संपर्क नहीं था…मैं उनके परिवार को नहीं जानती थी, वे कहां हैं।”

श्रीहरन बताती हैं कि साल 2001 में उनकी मौत की सजा को कम करने से पहले, उन्हें किसी भी समय मृत्युदंड दिए जाने की उम्मीद थी। उनके लिए सात बार ब्लैक वारंट भी निकल चुका था। बता दें कि मीडिया के साथ इस बातचीत के दौरान उन्होंने गांधी परिवार की भी खूब तारीफ की, खास तौर पर राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी की। उन्होंने बताया की जब प्रियंका उनसे जेल में मिलने आई तो उन्होंने कितने अच्छे से उनके साथ व्यवहार किया।

काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे तीन संदिग्‍ध, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

0

वाराणसी: ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के बीच बाबा दरबार में रविवार को सतर्क सुरक्षा बलों की निगाह तीन संदिग्‍धों पर पड़ी तो पूछताछ में दो लोगों के मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद उनको सुरक्षा बलों के हवाले पूछताछ के लिए कर दिया गया है। बाबा दरबार में सुरक्षा कड़ी और मुस्‍तैद जवानों ने युवकों के बारे में संदेह होने पर उनसे पूछताछ की तो उनमें दो के मुस्लिम होने की जानकारी होने के बाद सुरक्षा बलों के होश उड़ गए। वहीं सोमवार को उनसे आइबी की टीम यहां आने की मंशा को लेकर पूछताछ करेगी।

युवकों के मुस्लिम होने और बाबा दरबार में प्रवेश करने की जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उनको सुरक्षा एजेंसियों के हवाले आगे की जानकारी प्राप्‍त करने के लिए भेज दिया है। युवाओं ने प्रारंभिक पूछताछ में खुद के झारखंड के होने और उनको मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश की जानकारी न होने की बात सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा दस्‍तों ने उनको निगरानी में लेते हुए उनके बारे में पड़ताल शुरू कर दी है। उनके घर से पुष्टि करने के साथ ही उनके दस्‍तावेजों और फोन सहित अलग- अलग पूछताछ कर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह संतुष्‍ट होने के बाद ही उनको छोड़ने की कवायद में हैं।

हिरासत में लिए गए लोग

पुलिस के अनुसार तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आईबी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। सभी पकड़े गए लोगों का स्थानीय थाने (गिरिडीह)से सत्यापन के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। पकड़े गए व्यक्तियों में मुक्तेश्वर सिंह 61वर्ष, निसार अहमद 34 वर्ष और मुख्तार अंसारी 39 वर्ष हैं। चौक पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों से हुई पूछताछ में मालूम चला कि तीनों को अजमेर शरीफ जाना था।

नाम- मुक्तेश्वर सिंह S/O स्व० राजनारायण सिंह उम्र- 61 वर्ष

ग्राम पोस्ट- बेनियाडीह थाना गिरिडीह झारखंड 815311

नाम- निसार अहमद S/O स्व० कमरुद्दीन अंसारी उम्र- 34 वर्ष

ग्राम- बुढ़िया खाद पोस्ट- कोलवरी थाना-गिरिडीह झारखंड 815301

नाम- मुख़्तार अंसारी S/O स्व० मुस्ताक अंसारी उम्र- 39 वर्ष

ग्राम- सोनबाद अंश थाना- बेंगाबाद जिला- गिरिडीह झारखण्ड 815302

EWS कोटा: केंद्र की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कई राज्य कर रहे 50% से अधिक आरक्षण की मांग

0

आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) को 10 फीसदी आरक्षण बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आरक्षण की सीमा 50% तक सीलिंग का उल्लंघन कर बनाए गए कानून (EWS आरक्षण) को वैध ठहराए जाने के बाद अब कई राज्य सरकारें आरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए केंद्र से संपर्क कर सकती हैं। ऐसे में राज्यों की सिफारिशें या अनुरोधों को स्वीकार या अस्वीकार करने की स्थिति में केंद्र सरकार को मुश्किल हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के हालिया बहुमत के फैसले की इस रूप में व्यापक व्याख्या हो रही है कि कोटा की सीमा बढ़ाई जी सकती है, जिसे अब तक उल्लंघनीय नहीं माना जाता था। जजमेंट को सावधानीपूर्वक पढ़ने से पता चलता है कि इसने एससी/एसटी/ओबीसी के लिए कोटा की 50% सीमा को सीमित कर दिया है, जबकि ईडब्ल्यूएस को इसके दायरे से परे करार दिया गया है।

हालाँकि, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी केस में सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न आदेशों पर चर्चा करते हुए, कोर्ट ने 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को “अटल नहीं” करार दिया है, जहां न्यायाधीशों ने व्यक्तिगत रूप से तर्क दिया कि “असाधारण स्थितियों” में 50 फीसदी आरक्षण की सीमा का उल्लंघन किया जा सकता है।

6 बार के BJP विधायक का इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी

0

गुजरात : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को झटका लगा है। वडोदरा जिले के वाघोडिया सीट से विधायक मधु श्रीवास्तव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मधु छह बार के बीजेपी विधायक रहे हैं। उनकी छवि एक दबंग और बाहुबली नेता की भी है। मधु श्रीवास्तव ने वडोदरा वर्कर्स कन्वेंशन में अपने इस्तीफे की घोषणा की। बीजेपी ने इस बार चुनाव में मधु श्रीवास्तव को टिकट नहीं दिया, जिसकी वजह से वे नाराज बताए जा रहे थे। अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जिससे पार्टी की टेंशन बढ़ गई है।

मालूम हो कि बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए पूर्व सीएम विजय रुपाणी, पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत कई दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार नहीं बनाया है। मधु श्रीवास्तव का भी टिकट काटा गया है, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मधु श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता काफी दुखी हैं कि मुझे पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया और उन्हीं कार्यकर्ताओं ने मुझसे पार्टी से इस्तीफा देने के लिए कहा। उन्होंने बीजेपी को अब तक उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यावाद किया और दावा किया कि उन्होंने एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं किया।

मधु श्रीवास्तव का टिकट कटने के बाद उनके परिवार में काफी गुस्सा है। उनकी बेटी और बीजेपी नेता नीलम श्रीवास्तव ने कहा, ”बीजेपी ने मेरे पिता का टिकट काटकर उनका अपमान किया है. मेरे पिता निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। मेरे पिता ने तालुका जिला पंचायत चुनाव में 20 में से 18 उम्मीदवारों को जीत लिया है। अगर अश्विन पटेल जिला पंचायत चुनाव नहीं जीत पाए तो विधानसभा कैसे जीतेंगे।

 बागी नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने से खफा पार्टी के कम से कम एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की धमकी दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। भाजपा ने अब तक कुल 182 विधानसभा क्षेत्रों में से 166 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।  पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने कहा है कि वे अपने समर्थकों से परामर्श करने के बाद अपना अगला कदम उठाएंगे, लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

उत्तराखंड: नौवीं के छात्र को स्कूल में मारी गोली, दो गुटों में झड़प

0

रुद्रपुर : उधमसिंह नगर में गुंडा राज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई घटनाएं हो चुकी हैं। आज एक और मामले ने पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेड़ा में दो नाबालिगों के गुटों में विवाद में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक नाबालिग को गोली लग गई।

मौके से सभी लड़के फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। खेड़ा में नाबालिगों के दो गुटों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। रविवार सुबह खेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़का गंगापुर गंगापुर रोड निवासी अपने दोस्त को बुलाने गया था।
कुछ देर बाद दूसरे गुट के भी दो-तीन लड़के खेड़ा में आ गए। इस दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी और गंगापुर रोड निवासी नाबालिग के बाए हाथ में गोली लग गई। घायल गंगापुर रोड स्थित विजडम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है आरोपी नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, मौके पर मिला बारूद, जांच शुरू

0

आज से ठीक 13 दिन पहले शुरू हुए उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर शनिवार रात ब्लास्ट होने से दहशत का माहौल बन गया। प्रथम दृष्टया रेलवे ट्रैक को उखाड़ने के प्रयास में ब्लास्ट किया गया है और मौके पर बारूद भी मिला है। दरअसल घटनास्थल के आसपास माइनिंग एरिया भी है। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के दोनों ओर से ट्रेन की आवाजही बंद है।

स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से इस नए रूट पर बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों के मुताबिक घटना शनिवार देर रात सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओढ़ा रेलवे पुल की है। यहां गत रात 10 बजे ग्रामीणों को आसपास धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ युवा तुरंत पटरी पर पहुंचे। वहां कि हालत सभी देख दंग रह गए। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा था। ऐसा लगता है जैसे रेलवे पुल को उड़ाने की साजिश की गई है।

पटरियां कई जगह से टूट चुकी हैं। पुल पर लाइन से नट-बोल्ट भी गायब मिले। ट्रैक पर लोहे की पतली चादर भी उखड़ी हुई मिली। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एफएसएल टीम मौके पर है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा। रेलवे अजमेर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि घटना हुई है। जांच जारी है। घटनास्थल के दोनों ओर ट्रेनों को रोक दिया गया है।

रेलवे ने ट्रेन का संचालन रोका

चौहान ने बताया कि रेलवे द्वारा लाइन को सही करने का काम जारी है। फिलहाल अहमदाबाद असारवा ट्रेन डूंगरपुर से असारवा तक ही संचालित होगी। उदयपुर-असारवा ट्रेन रोज शाम 5 बजे रवाना होती है। जो रात 11 बजे आसरवा पहुंचती है। इसी तरह असारवा-उदयपुर रोज सुबह 6:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचती है।