Home Blog Page 650

उत्तराखंड : देर रात खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

0

पिथौरागढ़: हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों में लगातार तीन बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहली घटना चमोली जिले में सामने आई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। दूसरी घटना उत्तरकाशी के ब्रहमखाल में हुई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। अब तीसरा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मामले रविवार देर रात का बताया जा रहा है। जौलजीबी-झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला।

पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।

मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम(46) पुत्र श्यामू राम और राम(45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छावला केस में बड़ा अपडेट : सुप्रीम कोर्ट में दायर होगी पुनर्विचार याचिका, जानें क्या है पूरा मामला

0
Supreme Court

फरवरी, 2012 में दिल्ली के छावला इलाके में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की जाएगी। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस बाबत मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए सालिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है।

इसम मामले में सबसे पहले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पीड़ित परिवार के साथ दिल्ली के उप राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की मांग की थी। इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पीड़ित परिवार से भेंट कर न्याय दिलाने के लिए पूरा साथ देने का वादा किया। उसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली जाकर पीड़ित परिजनों से उत्तराखंड सदन में मुलाकात की और सरकार की ओर से पूरा साथ देने का भरोसा दिया। दरअसल, जिस बेटी के साथ यह जघन्य अपराध हुआ था, वह मूल रूप से देवभूमि की रहने वाली है।

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर सवाल उठाते हुए छावला सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सबूतों के अभाव में तीनों आरोपितों को बरी कर दिया था। वहीं, 2012 का यह चर्चित मामला था, जिसमें 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और फिर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी।

वहीं, जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो फैसले में दिल्ली पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए गए थे और आरोपितों सबूतों और गवाहों के अभाव में बरी कर दिया गया था। इस फैसले के बाद छावला सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने प्रतिक्रिया में कहा था कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे।

2012 के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों आरोपियों को रिहा कर दिया था। उधर, पीड़िता का परिवार आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहा है। इस बाबत पिछले दिनों पीड़िता के माता-पिता ने एलजी वीके सक्सेना से मिलकर पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए गुहार भी लगाई थी। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली कोर्ट के फांसी के फैसलों को बरकरार रखा था।

फरवरी, 2012 में कार सवार तीन युवकों ने छावला की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले में आरोपित रवि, राहुल और विनोद हरियाणा ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

रवि कुमार, राहुल और विनोद पर फरवरी 2012 में युवती के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और बेरहमी से उसकी हत्या करने का आरोप था। युवती का क्षत-विक्षत शरीर अपहरण के तीन दिन बाद मिला था। यह हरियाणा के रेवाड़ी के रोधई गांव के खेतों में मिला था।

गुजरात में आज रैलियों का रेला, PM मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल दिखाएंगे दम

0

गुजरात : राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी… सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं।

उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी के लिए माहौल बना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पहली बार चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को गुजरात में चार रैलियां की थीं। मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे एक कांग्रेस नेता एक महिला के साथ पदयात्रा कर रहे थे। वो महिला नर्मदा विरोधी कार्यकर्ता थी। वह और अन्य लोगों ने कानूनी अड़चनें पैदा करके परियोजना को तीन दशकों तक रोके रखा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं। राहुल दोपहर एक बजे सूरत, जबकि दोपहर तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान रैली करेंगे।

महंगाई का झटका, कल से महंगा मिलेगा इस कंपनी का दूध

0
Milk

आम आदमी को महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध का दाम एक रुपये प्रति लीटर और टोकन वाले दूध का दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। नई कीमतें कल 21 नवंबर यानी सोमवार से लागू होंगी। मदर डेयरी ने कहा कि लागत बढ़ने के चलते उसने यह वृद्धि की है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने इस साल दूध की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं। हालांकि, आधा लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टोकन वाले दूध की कीमत सोमवार से 50 रुपये प्रति लीटर होगी। अभी यह 48 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकता है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी घरेलू बजट को प्रभावित करेगी, क्योंकि इस वक्त खाद्य मुद्रास्फीति पहले ही काफी अधिक है।

टोकन वाले दूध की कीमत सोमवार से 50 रुपये प्रति लीटर होगी। अभी यह 48 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकता है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी घरेलू बजट को प्रभावित करेगी, क्योंकि इस वक्त खाद्य मुद्रास्फीति पहले ही काफी अधिक है।

मदर डेयरी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए डेयरी किसानों से कच्चे दूध की खरीद लागत में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया। प्रवक्ता ने कहा, श्श्इस साल डेयरी उद्योग में दूध की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर देखा जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप की Twitter पर तूफानी वापसी, कुछ ही घंटों में 6 मिलियन फॉलोवर्स

0

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का Twitter अकाउंट अब वापस शुरू हो चुका है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने उनका अकाउंट लंबे समय से बंद कर रखा था। इस बैन के कारण ट्रंप ने अपने चाहने वालों के लिए अपना एक अलग और नया प्लेटफार्म Truth Social शुरू कर दिया था। बड़ी बात यह है कि बैन के बाद आज ट्विटर पर जब ट्रंप की वापसी हुई तो उनके फॉलोवर्स की संख्या में बाढ़ आ गई।

jagran

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट जब दोबारा शुरू किया गया तब उनके 2.3 लाख फॉलोवर्स थे। इसके बाद कुछ ही मिनटों में यह संख्या तेज़ी से बढ़कर 1 मिलियन यानी 10 लाख हो गई। अब 20 नवंबर दोपहर करीब 1 बजे तक ट्रंप के फॉलोवर्स की संख्या 6 मिलियन यानी 60 लाख से भी ऊपर पहुँच चुकी है।

jagran

यहाँ ये भी बता दें कि पिछले वर्ष अमेरिका के कैपिटल हिल में हुई हिंसा के कारण ट्रंप का अकाउंट ट्विटर ने बैन कर दिया था। उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को ही किया था। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने 19 नवंबर को एक पोल डाला था, जिसमें यूजर्स से पूछा गया था कि ट्रंप का अकाउंट बहाल करना चाहिए या नहीं। इस पर 51.8 प्रतिशत यूजर्स ने अकाउंट बहाल करने के पक्ष में वोट किया था। तो वहीं 48.2 प्रतिशत यूजर्स ने अकाउंट बहाल न करने के पक्ष में भी मतदान किया था। इस पोल में कुल 1 करोड़ 50 लाख 85 हज़ार 458 लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं 135 मिलियन से अधिक लोगों ने पोल को देखा।

‘दिल्ली में कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी मेरी नहीं, गलतफहमी में हैं लोग’ MCD चुनाव को लेकर BJP पर बरसे केजरीवाल

0

दिल्ली: नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने कमर कस लिया है। के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज पहाड़गंज में एक रैली को संबोधित किया। केजरीवाल ने रैली में भाजपा पर कूड़े को लेकर निशाना साधा।

केजरीवाल ने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि दिल्ली में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी किसकी है, भाजपा की है? रैली में मौजूद लोगों ने कहा कि यह भाजपा की जिम्मेदारी है। केजरीवाल ने फिर से पूछा कि दिल्ली की सफाई करने की जिम्मेदारी किसकी है? इस सवाल पर भी लोगों ने कहा कि भाजपा की है।

केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कई लोगों से बात करता हूं तो वो कहते हैं कि केजरीवाल जी आपने बिजली ठीक कर दिए, स्कूल ठीक कर दिए, आपने हॉस्पिटल ठीक कर दिए तो आप ये कूड़े की समस्या क्यों नहीं दूर कर रहे? तो मैं उनसे यही कहता हूं कि कूड़ा देख मैं भी बहुत दुखी होता हूं और उन्हें बताता हूं कि कूड़े की जिम्मेदारी मेरी नहीं है भाजपा की है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कूड़ा साफ करने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े की सफाई केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। BJP ने जैसे सीसीटीवी कैमरा लगा दिए, स्कूल ठीक कर दिए, वैसे ही कूड़े की दिक्कत भी दूर कर देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली से प्यार करता हूं। दिल्ली के कूड़े को साफ कर दिल्ली को चमका दूंगा। उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ से जो हवा आती है उससे कैंसर हो जाती है। क्या आप चाहते है कि कूड़े का पहाड़ बने? लोगों से केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा को वोट देंगे तो कूड़े का पहाड़ बन जाएगा।

केजरीवाल ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम पर भाजपा 15 सालों से शासन कर रही है। रैली में केजरीवाल ने लोगों को माइक भी दिया, लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्कूल अच्छा कर दिया। पानी और बिजली फ्री कर दी। बता दें कि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। वहीं, 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

लंबे समय बाद एक मंच पर चाचा-भतीजा, पूर्व CM ने छुए पैर

0

चाचा-भतीजे में कभी दूरियां नहीं थीं। सिर्फ राजनीतिक दूरियां थीं, वह भी दूर हो गई हैं। यह बात रविवार को एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अब घबराहट तो बीजेपी को हो रही होगी।

अगर जसवंतनगर ने मन बना लिया और करहल साथ चल दिया। मैनपुरी ठीक हो गई, किश्नी के लोग मन बनाए हैं और भोगांव में भी जीतने वाले हैं, तो सोचो परिणाम इस बार क्या होगा। बहुत सी सरकारें यहां के लोगों ने देखी है। यह पहली सरकार देखी होगी, जो सब वादे भूल गई होगी।

#WATCH उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में आयोजित जनसभा के दौरान पीएसपी प्रमुख और चाचा शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए। pic.twitter.com/BOxzQXiHbU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022 “>

इतनी परेशानी, तकलीफ, साजिश और षड़यंत्र कोई और पार्टी नहीं करती जितनी भारतीय जनता पार्टी करती है। भाजपा की परेशानी की दवा न वैध के पास है न हकीम और अस्तपलों के पास। वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग चाहते थे कि हम साथ आएं। हम साथ आ गए हैं।

उत्तराखंड : बद्रीनाथ धाम में क्या जानबूझकर लगाए थे ‘कमल’ के फूल, कांग्रेस ने उठाये सवाल

0

देहरादून: चारधाम यात्रा बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा भी समाप्त हो गई है। सबसे आखिर में कल 19 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद हुए। कपाट बंद होने के बाद अब धाम के कपाट के दिन हुए एक वाकए की खूब चर्चा हो रही है। इसको लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।

दरअसल, कपाट बंद होने के दौरा धाम की सजावट की गई थी। उसमें मुख्य द्वार के दोनों ओर कमल के फूल बनाए गए थे। सोशल मीडिया में इसको लेकर अब नई बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि भाजपा के चुनाव चिन्ह को यहां जानबूझकर लगाया गया था। कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

धाम के कपाट बंद होने के मौके पर पूरे मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इस सजावट में मुख्य द्वार के दोनों तरफ कमल के फूलों के कटआउट ने सबका ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से जोड़ते हुए इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इन दिनों गुजरात में चुनाव चल रहे हैं। साथ ही दिल्ली में भी एमसीडी चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है।

ऐसे में कांग्रेस ने इसे भाजपा की सोची समझी साजिश बताया है। वहीं, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

बड़ी खबर : कोयला चोरों पर CISF जवानों की फायरिंग, 4 की मौत, 2 घायल

0

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और कोयला चोरों के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक कोयला चोर बताए जाते हैं। मामला झारखंड के धनबाद जिला के कतरास स्थित ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह लिंक रेलवे साइडिंग का है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक देर रात तकरीबन 12:30 बजे कोयला चोरी करने पहुंचे लोगों और सीआईएसएफ जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। जवानों ने फायरिंग की जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हो गए।

इधर, मारे गए लोगों के परिजनों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। मृतकों का शव एसएनएचएमएस में रखा गया है। धनबाद एसडीएम बाघमारा पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से 21 बाइक भी बरामद की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि केके लिंक साइडिंग से देर रात कुछ लोग कोयला लेने आए थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। सीआईएसएफ जवानों ने टोका तो बहस शुरू हो गई जो आगे झड़प में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि झड़प के दौरान सीआईएसएफ की ओर से फायरिंग की गई जिसकी चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। हालांकि, सीआईएसएफ ने 1 घायल की ही पुष्टि की है।

उत्तराखंड : जल्द खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 19 हजार पद भरने की तैयारी

0

UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) इस महीने के अंतिम सप्ताह में 519 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करेगा, जिसकी लिखित परीक्षा अगले साल 5 मार्च 2023 को प्रस्तावित है। UKPSC exam calendar 2022: भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अगली भर्ती कनिष्ठ सहायक की है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 16 भर्तियों को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। अब तक इनमें से 5 भर्तियों के लिए कैलेंडर के अनुसार भर्ती विज्ञापन निकाले जा चुके हैं। इसी क्रम में अब विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के लिए 519 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। हालांकि इसकी अधियाचन में कुछ आपत्तियां थी, जो दूर कराई जा रही हैं।

UKPSC ने कमियों के चलते लौटाए हैं 12 भर्तियों के प्रस्ताव

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते दिनों कनिष्ठ सहायक सहित अन्य भर्तियों के अधियाचन अधूरे होने के चलते सुधार के लिए लौटा दिए थे। इनमें कनिष्ठ सहायक भर्ती के अलावा पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, मानचित्रकार, प्रारूपकार, अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक जैसे कई अधियाचन शामिल हैं। जो किसी न किसी वजह से अधूरे हैं, जिन कमियों को इन विभागों को दूर करना होगा। इनमें ज्यादातर भर्तियों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं है, कई रिक्त पदों का आंकड़ा सही नहीं है और कुछ में सेवा नियमावली पद के हिसाब से नहीं है।

Govt jobs in Uttarakhand 2022 : उत्तराखंड में 19 हजार पदों पर भर्तियां जल्द

बीते कल शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जल्द ही 19 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी जाएंगी। अल्मोड़ा जिले में दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनसंवाद में उन्होंने कहा कि, पांच हजार रिक्त पदों पर दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सभी विभागों की ओर से उनके वहां खाली रिक्तियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जल्द 19 हजार पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों अधिकारियों को निर्देशित किया था कि, विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के अधियाचन यथाशीघ्र आयोग को भेजें, जिससे भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आ सके।