Home Blog Page 649

वॉलमार्ट में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 10 की मौत, पुलिस ने शूटर को मार गिराया

0

अमेरिका में एक बार फिर भयानक गोलीबारी का नजारा देखने को मिला है। वहां के वर्जीनिया के वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की जान चले गई है। वर्जीनिया के चेसापीक में देर शाम हुई इस घटना में पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया है। वॉलमार्ट और चेसापीक पुलिस विभाग ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है और बढ़ सकती है।

कोलोराडो में एक LGBTQ नाइट क्लब में भी कुछ दिन पहले ऐसी ही गोलीबारी की घटना देखने को मिली थी।  नाइट कल्ब में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 18 लोग घायल हुए थे। अमेरिका स्थित कोलराडो स्प्रिंग्स में रविवार रात एक हमलावर ने गोलीबारी की थी, जिसको बाद में हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोलोराडो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख जताया । राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि अमेरिका नफरत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और न ही करना चाहिए। बाइडन ने कहा, LGBT लोगों के खिलाफ हिंसा में योगदान देने वाली असमानताओं को दूर करना ही उनकी सरकार का उद्देश्य है और वह नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

 

 

यहां बॉर्डर पर हिंसा, फायरिंग में अब तक 6 लोगों की मौत, 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

0

असम-मेघालय सीमा पर लकड़ी की तस्करी को रोके जाने के दौरान मंगलवार तड़के हिंसा भड़क गई। हिंसा में वन रक्षक समेत 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि असम-मेघालय सीमा पर पुलिस ने अवैध लकड़ी के ट्रक को रोका था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। एहतियात के तौरे पर 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड सांग ने मंगलवार को ऐलान किया है कि इस हिंसा में मारे गए प्रत्येक व्यक्तियों के आश्रितों को 5 लाख रुपये, एक अनुग्रह राशि (मुआवजे) के तौर पर दी जाएगी।

पश्चिम कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि असम वन विभाग ने मेघालय सीमा पर ट्रक को रोका था। ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए वन रक्षकों ने फायरिंग कर दी। अधिकारी ने आगे बताया कि फायरिंग में ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। वन रक्षकों ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, अन्य भागने में कामयाब रहे।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में नजदीकी पुलिस थाना में जानकारी दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। सुबह पांच बजे पुलिस के पहुंचते ही कुछ स्थानीय लोग हाथों में हथियार लिए वहां पहुंच गए। भीड़ ने तस्करों को छोड़े जाने की मांग को लेकर वन रक्षकों और पुलिस को घेर लिया। बचाव में भीड़ पर गोली चलानी पड़ी।

गोलीबारी में वन रक्षक की मौत हो गई। उसके अलावा मेघालय के पांच लोगों की भी मौत हुई है। हिंसा में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वन रक्षक की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड : अंकिता को कब मिलेगा न्याय, धरने पर माता-पिता

0

अंकिता भंडारी के माता-पिता आज मंगलवार को ऋषिकेश में कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से आयोजित धरने में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं, बेटी को याद कर अंकिता के मां के आंसू छलक पड़े।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकारी। आरोपियों की निशानदेही पर ही अंकिता का शव 24 सिंतबर को एक नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

ज्योतिर्मठ के मठाङ्गण में विराजमान हुई आदि शंकराचार्य की गद्दी

0

चमोली : भूवैकुण्ठाधिपति भगवान बदरीविशाल की पूजा शीतकाल हेतु नारद जी को सौंपकर उद्धव जी, कुबेर जी को पाण्डुकेश्वर के योग-ध्यान बदरी मन्दिर में पूजा हेतु विराजमान करके आज प्रातः 9:30बजे शुभ मुहूर्त में वेदोच्चारण पूर्वक शंकराचार्य जी की गद्दी ज्योतिर्मठ की ओर निकली , मध्य मार्ग में स्थित विष्णुप्रयाग तीर्थ में भगवान विष्णु की आरती संगम दर्शन कर नृसिंह मन्दिर मठाङ्गण परिसर में पहुंची । जहां पर वेदवेदांग महाविद्यालय के वैदिक छात्रों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा डोली का भव्य स्वागत किया गया फिर भगवान वासुदेव और नवदुर्गा भवानी सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन के अनन्तर लक्ष्मी मन्दिर के सामने परम्परानुसार भगवान की पञ्चाङ्ग पूजा ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में मुख्यपुजारी रावल श्री ईश्वरप्रसाद नम्बूदरी जी द्वारा सम्पन्न हुई । सभी विधि धर्माधिकारी श्री राधाकृष्ण थपलियाल जी और वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट जी द्वारा सम्पादित की गई । पूजा के बाद आदिगुरु की गद्दी को उनके स्थान पर विराजमान किया गया ।

IMG 20221122 WA0000

बदरीनाथ मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री ईश्वरप्रसाद नम्बूदरी रावल जी ने सपरिकर पहुंचकर ज्योतिर्मठ में शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज के दर्शन किए । पूज्य शंकराचार्य जी महाराज और श्रीमान रावल जी के मध्य विविध आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा सम्पन्न हुई । इन सभी अवसर पर उपस्थित रहे सर्वश्री नायब रावल विश्वनाथ नम्बूदरी जी, प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र चौहान जी, मन्दिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी जी, सहजानन्द ब्रह्मचारी जी, मुकुन्दानन्द, धरणीधर जी, कुशलानन्द बहुगुणा जी, वाणीविलास डिमरी जी, प्रदीप सेमवाल , अरविंद पंत जी, जगदीश जोशी जी, ऋषि सती, अमित सती, समीर डिमरी, गौरव नम्बूरी, आरती उनियाल, शिवानन्द उनियाल, भगवतीप्रसाद नम्बूदरी, प्रवीण नौटियाल, अभिषेक बहुगुणा, अनिल डिमरी, सुरेन्द्र दीक्षित, पवन डिमरी आदि उपस्थित रहे ।

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक संपन्न, इन बड़े फैसलों पर मुहर

0

देहरादून: राज्य कैबिनेट संपन्न हो गई है। बैठक में 18 बड़े फैसेले लिए गए हैं। आरटीई को लेकर सरकार ने बड़ा दिल दिखाते हुए बच्चों क़ो प्रतिपूर्ति देने के रूप में प्रति बच्चों के लिए 1300 की जगह अब 1800 का बजट दिया जाएगा। राज्य कॉपरेटिव बैंक, राज्य सहकारी संघ में अब प्रोफ़ेसनल एमडी की हो नियुक्ति की जा सकती है। अब तक अधिकारियों को ही एमडी बनाया जाता रहा है।

अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। विधानसभा सत्र में करीब 4867 करोड का अनुपूरक बजट लाया जाएगा। राज्य केबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। अब उम्र कैद की सजा की माफी कभी भी की सकती है। पहले कैदियों को 26 जनवरी या 15 अगस्त क़ो ही रिहा किया जाता रहा है।

महिला अपराधियों को 14 से 16 साल की सजा पूरी करने के बाद छोड़ा जाता था। पुरुष 16 से 18 साल की सजा पूरी करने के बाद ही छोड़ा जाता था। लेकिन, अब पुरुष अपराधियों को क़ो 14 से 16 साल की सजा पूरी करने के बाद छोड़ा जा सकेगा।

पिता ने पहले बेटी को मार डाला, फिर सूटकेस में बंद कर फेंक आया शव, गिरफ्तार

0

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सूटकेस में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मथुरा पुलिस ने आज सोमवार को बेटी आयुषी के कत्ल के आरोप में माता-पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि माता-पिता ने बेटी के प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है लड़की का रवैया ठीक नहीं था, इससे परिवार के लोग नाराज चल रहे थे। वारदात वाली रात पिता ने लड़की को अपनी ही लाइसेंसी बन्दूक से गोली मार दी थी, जिसके बाद शव को मां-बाप ने सूटकेस में पैक कर मथुरा के पास हाइवे किनारे फेंक दिया था। nपड़ोसियों ने बताया कि आयुषी अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहती थी, जो पिता को नागवार था। इन्हीं सब वजहों से नाराज़ पिता ने बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर मथुरा के पास हाइवे पर फेंक दिया।

यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर ट्राली बैग में एक शव मिला था। वह दिल्ली में बीसीए कर रही छात्रा का था। वह 17 नवंबर की सुबह घर से निकली थी। स्वजन ने रविवार देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान 22 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में की। स्वजन ने कोई विशेष जानकारी नहीं दी, मगर पुलिस इसे ऑनर किलिंग की आशंका मान रही है।

18 नवंबर की दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर एक लाल रंग का ट्राली बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें युवती का शव था। ट्राली बैग में लाल और सफेद रंग की साड़ी भी थी। युवती के सीने में गोली लगने का निशान था। सिर और हाथ-पैर पर भी चोट थी।

उत्तराखंड: हरिद्वार में हरदा निकालेंगे भारत जोड़ो-हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा, ये है रूट

0

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हरदा अच्छी तरह से जानते हैं कि खुद कैसे हेडलाइन बनाना है। उन्होंने अब हरिद्वार में भारत जोड़ो, हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा निकालने का ऐलान किया है। 22 यानी कल से 25 नवंबर तक हरिद्वार में भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा के पोस्टर सहित रूट तय कर दिया गया है। इसमें 51 यात्री नियमित रूप से यात्रा के साथ चलेंगे, जबकि विधायक और संगठन से जुड़े लोग अलग-अलग दिन यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस मुख्यालय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रुड़की से उदलहेड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

पहले दिन की यात्रा नसीरपुर में संपन्न होगी। 23 नवंबर यात्रा नसीरपुर से प्रारंभ होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजोलीजट, सिकंदरपुर, मुंडलाना से होकर लंढ़ौरा में संपन्न होगी। 24 नवंबर लंढ़ौरा से प्रारंभ होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहाल्की में संपन्न होगी। 25 नवंबर यात्रा अलीपुर से प्रारंभ होकर अलावलपुर, सुभाषगढ़, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ संपन्न होगी। यात्रा के दौरान नौ प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा।

यात्रा में उठाए जाएंगे ये नौ मुद्दे
यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे व सहिष्णुता आधारित भारत का निर्माण, राष्ट्र भक्ति व राष्ट्रीय उत्थान की भावना का प्रचार-प्रसार, संसदीय लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनजागृति, महिलाओं के विरुद्ध अत्याचारों में लगातार वृद्धि व कानून व्यवस्था की स्थिति में भारी गिरावट, हरिद्वार में पंचायती चुनावों में धांधली, किसानों की मांग के अनुरूप गन्ने का खरीद मूल्य घोषित करवाना, हरिद्वार जनपद की ध्वस्त पड़ी हुई सड़कों का सुधारीकरण, कांग्रेस व लोकतांत्रिक विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।

5.6 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, 46 लोगों की मौत, 700 घायल

0

 इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने कहा कि 5.6 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर केंद्रित था।

पश्चिम जावा के शहर सियानजुर के एक सरकारी अधिकारी हरमन सुहरमन, जहां भूकंप का केंद्र था, ने समाचार चैनल मेट्रोटीवी को बताया कि क्षेत्र के एक अस्पताल में 44 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों को सुरक्षा के लिए सड़कों पर चले जाने को कहा गया है।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बयान में कहा गया है कि हताहतों की संख्या और क्षति के बारे में अभी भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

भूकंप के झटके ग्रेटर जकार्ता इलाके में महसूस किए गए। राजधानी में ऊंचे ऊंचे स्थान बह गए और कुछ को खाली करा लिया गया। दक्षिण जकार्ता में  एक कर्मचारी विदी प्राइमाधानिया ने कहा, ‘भूकंप इतना तेज महसूस हुआ। मेरे सहयोगियों और मैंने आपातकालीन सीढ़ियों का उपयोग करके नौवीं मंजिल पर अपने कार्यालय से बाहर निकलने का फैसला किया।

इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस किया जाना असामान्य है। 270 मिलियन से अधिक लोगों का देश अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से प्रभावित होता है। फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोग मारे गए और 460 से अधिक घायल हो गए।

जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने 100 से अधिक लोगों की जान ले ली और लगभग 6,500 घायल हो गए। 2004 में एक शक्तिशाली हिंद महासागर भूकंप और सुनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 230,000 लोगों की जान ले ली, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया में थे।

दो दिन में हो जाए ट्रांसफर, वरना होगा बवाल, राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर भड़का विपक्ष

0

महाराष्ट्र : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर से नितिन गडकरी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने पर लगातार बवाल मचा हुआ है। कोश्यारी के खिलाफ शरद पवार की पार्टी एनसीपी सड़कों पर उतर आई है। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। उनके इस बयान के बाद से ही कोश्यारी की आलोचना की जा रही है। राज्य भर में एनसीपी की ओर से उनके खिलाफ आंदोलन चल रहा है। पुणे में तो एनसीपी ने गवर्नर का पुतला लेकर प्रदर्शन किया और उसकी धोती उतार दी।

एनसीपी के अलावा कांग्रेस और शिवसेना जैसे दलों ने भी कोश्यारी का विरोध किया है। पुणे में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कोश्यारी की धोती उतारने वाले के लिए एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। सोमवार को पुणे में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान के विरोध में एनसीपी की शहर की ओर से स्वारगेट स्थित सावरकर की प्रतिमा के पास धरना दिया गया। इस दौरान एनसीपी के नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की एक डमी लेकर आए और विरोध प्रदर्शन किया।

इस बीच शिवसेना ने भी बवाल की चेतावनी दी है। शिवसैनिकों का कहना है कि भगत सिंह कोश्यारी का दो दिनों के अंदर तबादला हो जाना चाहिए वरना पूरे राज्य में आदोलन होगा। एनसीपी के नेता प्रशांत जगताप ने कहा कि केंद्र सरकार शिवाजी से प्रेम करने वालों की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर अगले दो दिनों में राज्यपाल का तबादला नहीं हुआ तो महाराष्ट्र के शिवप्रेमी राज्यपाल जहां भी आएंगे, विरोध झेलेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र को लेकर एक बयान पर विवाद छिड़ा था। तब कोश्यारी ने कहा था कि गुजराती और राजस्थानी कारोबारियों के चलते महाराष्ट्र में पैसा आया है।

कोश्यारी ने कहा था कि यदि मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो शहर के पास न पैसे बचेंगे और ना ही आर्थिक राजधानी का तमगा रहेगा। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि मुंबई के विकास में कुछ समुदायों के योगदान पर चर्चा करते हुए मुझसे चूक हो गई थी।

BJP के स्टिंग पर AK का करारा जवाब, बोले : जांच करवा लें, कुछ नहीं मिलेगा

0

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमले भी तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता के बाद भाजपा ने जवाबी हमले में एक और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर राजनीतिक को गरमा दिया है।

भाजपा ने इस ताजा स्टिंग के आधार पर AAP पर दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है, वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने तत्काल जवाब देते हुए कहा कि आरोप झूठे हैं, जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सोमवार सुबह पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया है कि स्टिंग का कल्चर अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था।

उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचारियों का स्टिंग करने का आह्वान किया था। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। अब लगता है कि भाजपा को हेल्पलाइन नंबर जारी करना पड़ेगा, क्योंकि AAP के कार्यालय से एक-एक कर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नया स्टिंग वार्ड 54 रोहिणी डी का है, जिसमें दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में टिकट लेने के लिए पैसे मांगे गए हैं। कांग्रेस से दो वर्ष पहले AAP में शामिल होने वाली बिंदु श्रीराम ने यह स्टिंग किया है। वार्ड 54 रोहिणी डी के AAP प्रभारी पुनीत गोयल और AAP की अनुसूचित जाति इकाई के प्रभारी आरआर पठानिया ने पैसे मांगे हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि मॉडल टाउन सीट से AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर पैसे मांगने के आरोप और उनके नजदीकियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली निगम चुनाव में टिकट के लिए पैसे मांगने का यह दूसरा स्टिंग है।पैसे के लिए लेनदेन में चेक व पर्ची की चर्चा की है। बताया जा रहा है कि टिकट के लिए बिंदु श्रीराम से 80 लाख रुपये की मांग की गई और तीन किस्त में पैसे देने के लिए कहा गया। पहली किस्त 21 लाख रुपये की थी। इसके तहत एक किस्त चेक के रूप में AAP के खाते में जानी थी और शेष पैसे नकद देने थे।