Home Blog Page 501

सड़क पर नमाज अदा की तो होगी FIR, पुलिस ने मस्जिदों पर चस्पा किए आदेश!

0

मेरठ: ईद उल अजहा पर सड़क पर नमाज न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी सख्ती बरतनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को पुलिस ने मस्जिदों पर आदेश चस्पा किए हैं। इसमें सीधे कहा गया है की ईदगाह या मस्जिदों के बाहर नमाज अदा की गई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस की ओर से सभी मस्जिदों पर ऐसे आदेश चस्पा किए जाते रहे। 9 से लेकर मुस्लिम वर्ग के चेहरों पर खौफ देखा गया। पूरे दिन मेरठ में ये आदेश चस्पा करने के क्रम जारी रहा। इस बारे में जब मस्जिदों के मुतवल्ली और इमाम से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया केवल इतना कहा सरकार के जो आदेश है उसे सभी आमो ख़ास को अवगत करा दिया गया हैं। उन्हें इसका पालन करना चाहिए।
इससे पहले देवबंद स्थित दारुल उलूम ने भी की ओर से अपील जारी करते हुए कहा था कि हमारे बड़े बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है इसलिए हर मुसलमान इसका ख्याल रखें और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से दूर रहे। यह भी कहा कि खुले में और सड़कों व रास्तों पर कुर्बानी बिल्कुल न करें।

भारत नहीं आने की धमकी दे रहा पाकिस्तान, PCB के बयान पर ICC का जवाब, एग्रीमेंट किया है, आना तो पड़ेगा ही

0

ICC वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल तय होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आनाकानी शुरू हो गई है। उसने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान सरकार की ओर से उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NoC) नहीं मिली है। इसलिए वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने को लेकर उनकी स्थिति अभी साफ नहीं है। इस पर आईसीसी ने जवाब दिया है। आईसीसी ने कहा है कि पीसीबी ने एग्रीमेंट साइन किया है और उम्मीद है कि वह इस पर काबिज रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ICC ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान की स्थिति को लेकर कहा कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस एग्रीमेंट से पलटेंगे नहीं और भारत आएंगे। वर्ल्ड कप में भाग ले रही सभी टीमें अपने देश के नियम और कानूनों से बंधी हैं और हम इसका सम्मान भी करते हैं। हालांकि, हमें पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने भारत जरूर आएगा।” आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जॉर्ज बार्कले हैं।
ICC और BCCI ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के वेन्यू को बदलने की पीसीबी की मांग को ठुकरा दिया था। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बात सामने आई है कि पाकिस्तान भारत से अहमदाबाद में मैच नहीं खेलना चाहता था। ड्राफ्ट शेड्यूल जारी होने के बाद  PCB ने ICC और BCCI से अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बेंगलुरु में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच चेन्नई में शिफ्ट करानी की मांग की थी। हालांकि, शेड्यूल आने के बाद यह तय हो गया है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच चेन्नई में ही और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। साथ ही पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में ही मैच खेलना होगा।
पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को डर है कि चेपक की स्पिन की मददगार पिच पर अफगानिस्तान फायदा उठा सकता है। वहीं, चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार है और यहां रनों की भरमार होती है। चिन्नास्वामी में कोई भी स्कोर आसानी से चेज किया जा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान को अहमदाबाद में एक लाख 30 हजार दर्शकों के सामने भारत के खिलाफ खेलने में भी दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी वजहों से पीसीबी अपनी टीम को भारत भेजने में आनाकानी कर रहा है। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की सभी मांगों को ठुकरा दिया। अब पाकिस्तान ने फिर से भारत नहीं आने की गीदड़भभकी दी है, जबकि आईसीसी ने उसकी उपलब्धता को पूछकर ही शेड्यूल जारी किया है।
वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी होने के बाद PCB एक आधिकारिक सूत्र ने यह कहा था कि शेड्यूल को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व कप में हमारी भागीदारी, 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मैच या अगर हम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं तो मुंबई में खेलना, यह सब सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। अब तक सरकार ने पीसीबी को भारत की यात्रा के लिए कोई एनओसी जारी नहीं की है और चूंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है इसलिए बोर्ड अपनी सरकार से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही आगे बढ़ सकता है। हमने आईसीसी को पहले ही सूचित कर दिया है कि टूर्नामेंट में हमारी भागीदारी या आयोजन स्थलों पर कोई भी मुद्दा सबसे पहले पीसीबी को भारत की यात्रा के लिए सरकार से मंजूरी मिलने से जुड़ा है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा कारणों को लेकर अभी तक PCB को वर्ल्ड कप में खेलने की इजाजत नहीं दी है। पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में पाकिस्तान सरकार इस पर फैसला लेगी कि उनकी टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत जाएगी या नहीं। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत में 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए दो वेन्यू तय किए गए हैं। पहला सेमीफाइनल मुंबई और दूसरा कोलकाता में खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के लिए आईसीसी ने एक शर्त भी रखी है।

ICC के मुताबिक, अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मैच कोलकाता में ही खेलेगी। वहीं, टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मैच मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी। अगर भारत सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ता है तो भारत को कोलकाता में ही खेलना होगा। दरअसल, पाकिस्तान मुंबई में भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहता है। इसी वजह से आईसीसी ने कोलकाता के नाम पर विचार किया।

भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ FIR, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट के लिए बुधवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. कांग्रेस नेता रमेश बाबू की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियंक खड़गे ने भी बीते 19 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के वीडियो से कथित छेड़छाड़ के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद खड़गे ने कहा, ‘भाजपा को देश का क़ानून, संविधान का पालन करने में दिक़्क़त है और अगर हम उस कानून का पालन करें तो उनको उससे भी दिक्कत है. भाजपा बताए कि एएफआईआर में कौन सा हिस्सा दुर्भावनापूर्ण इरादे से दर्ज हुआ है. उस वीडियो का निर्माता और झूठ फैलाने वाला व्यक्ति कौन है? एफआईआर दर्ज होने में 1 हफ्ते का वक्त लगा है. अगर उनको परेशानी है, तो वे कोर्ट जाएं.

यहां देखें VIDEO देखhttps://twitter.com/amitmalviya/status/1669903353336451072?t=ORL9YAVr_h2_0BBapO41cw&s=19

खड़गे ने आरोप लगाया कि वीडियो कांग्रेस और उसके नेताओं को ‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’ के रूप में पेश करता है. मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा कि वीडियो में राहुल गांधी के भाषणों को छेड़छाड़ करके पेश किया गया है. उन्होंने दावा किया, ‘अपमानजनक चित्रण निस्संदेह विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच नफरत पैदा करेगा और सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देगा.’

जिस वीडियो पर सवाल खड़ा किया गया है, उसे मालवीय ने 17 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया था. मालवीय ने उसी वीडियो को अगले दिन हिंदी उपशीर्षक ‘राहुल गांधी विदेशी ताक़तों का मोहरा?’ के साथ दोबारा साझा किया था.

दिव्यांग ने पैर के अंगूठे से फडणवीस को तिलक लगाया, आरती उतारी

0

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को जलगांव में थे। वे यहां दीपस्तंभ फाउंडेशन के कार्यक्रम में आए थे।इस दौरान एक दिव्यांग लड़की ने अपने पैर के अंगूठे से उनके माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी। लड़की के दोनों हाथ नहीं थे।

फडणवीस अपने स्वागत से भावुक हो गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया- बहन, तुम्हारी मुस्कान और चेहरे की चमक बता रही है कि तुम खुद में कितनी मजबूत हो। फडणवीस ने आगे लिखा- तुम्हे किसी के सहानभूति की जरूरत नहीं, किसी के दया की जरूरत नहीं, कोई तुम्हे क्या हराएगा। तेरी हर लड़ाई में हम तेरे साथ हैं।

फडणवीस बोले- जीवन में ऐसे पल आंखों को नम कर देते हैं देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर इस घटना के बारे में बताया।उन्होंने लिखा- आज तक कई माताओं-बहनों ने आशीर्वाद स्वरूप आरती की, तिलक लगाया। आज भी उसी भावना के साथ एक अंगूठा मेरे माथे पर तिलक लगाने के लिए पहुंचा… पर इस बार ये हाथ का नहीं पांव का अंगूठा था।

जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं, आँखों को नम कर देते हैं, पर सिर्फ कुछ पल के लिए। क्योंकि इस बहन ने जब मेरे माथे पर अपने पैर के अंगूठे से तिलक लगाया, जब उसने उन्हीं अंगूठों से आरती उतारी तो उसके चेहरे की मुस्कान और आँखों की चमक में साफ नजर आ रहा था कि वो कह रहीं हैं कि कोई मुझे क्या हराएगा। मुझे किसी के सहानभूति की जरूरत नहीं, किसी के दया की जरूरत नहीं, मैं खुद मजबूत हूं। उसको देखकर मैंने सिर्फ इतना ही कहा कि बहन, तेरी हर लड़ाई में हम तेरे साथ हैं।

रोपाई कर रहे किसान को उठा ले गया बाघ, टुकड़ों में मिला शव

0

पीलीभीत के माधोटांडा इलाके के गांव रानीगंज में मंगलवार रात फसल की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान को बाघ ने शिकार कर लिया। बुधवार सुबह दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत से किसान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्रणा पीलीभीत मार्ग का यातायात रोकने का प्रयास किया। थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर ग्रामीणों को समझाने में जुट गए।

माधोटांडा इलाके के गांव रानीगंज निवासी लालता प्रसाद (50) मंगलवार देर रात अपने भाई कैलाश चंद के साथ गांव के बाहर स्थित खेत पर धान की रोपाई के लिए पहुंचे थे।  रोपाई से पहले खेत को तैयार करने के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जा रही थी। कैलाश चंद्र ट्रैक्टर पर सवार थे जबकि लालता प्रसाद खेत में पैदल सिंचाई कर रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक जंगल से बाहर आए बाघ ने लालता प्रसाद पर हमला कर दिया।

हमले के बाद बाघ लालता प्रसाद को उठा ले गया और पास के खेत में निवाला बनाया। हमले की भनक लगते ही कैलाश चंद्र गांव पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ खेत पर पहुंच गई। रात होने के चलते शव का पता नहीं लग सका। ग्रामीण रात को ही मथना स्थित वन विभाग की चौकी पर पहुंचे लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया।

बुधवार सुबह खेत से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ग्रामीण जमुना प्रसाद के गन्ने के खेत में किसान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग जानकारी के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। लालता प्रसाद के परिवार में पत्नी और दो पुत्र शामिल हैं।

आक्रोशित ग्रामीण माधोटांडा पीलीभीत मार्ग जाम लगाने का प्रयास किया। सामाजिक वानिकी के क्षेत्रीय रेंजर कपिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि घटना के कई घंटे बाद भी कोई भी अफसर मौके पर नहीं आया। थाना प्रभारी अचल कुमार ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटे हैं।

नदी में गिरा ट्रक, 12 से अधिक लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

0

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के एक  निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम ट्रक पलट गया। हादसे में 12 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा 30 से 35 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर दतिया DC और SP मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों को नदी पर रपटा बनाकर निकाला जा रहा था। मंगलवार रात को लोगों से भरी एक डीसीएम वहां से गुजर रही थी, इस वह अनियंत्रित होकर घुवारा नदी में गिर गई।

DCM में सवार लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव के रहने वाले हैं और टीकमगढ़ के जतारा में लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है।

हादसे का शिकार हुई डीसीएम में बच्चों और महिलाओं सहित 50-60 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें एक 18 साल का युवक, 65 साल की महिला, 3 बच्चे शामिल है। वहीं, 10-12 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, रहें सावधान

0

देहरादून: राज्य में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून की बारिश लोगों को तर-बतर कर रही है। भारी बारिश के चलते पहाड़ों में कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा और अधिक बढ़ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 7 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में नहीं जाने की भी सलाह दी है।

राज्य ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका है। मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। अगले तीन दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। जिसके चलते हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

 

 

ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उतरते समय हुईं चोटिल

0

पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने को दो दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने दौरे के दूसरे दिन उनके हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दूरान जल्दबाजी में वे फिसलकर चोटिल हो गईं। कोलकाता लौटने के बाद वहां एसएसकेएम अस्पताल में उन्होंने अपना उपचार कराया। उनके पांव व कमर में मामूली चोट बताई जा रही है। पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आठ जुलाई को होगी।

उत्तराखंड : VIP और VVIP कल्चर ने दी टेंशन, डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

0

देहरादून: उत्तराखंड में VIP और VVIP की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। VIP और VVIP ड्यूटी डॉक्टरों पर भारी पड़ रही है। आमल यह है कि अब एक और डॉक्टर नो नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया। उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया था। लेकिन, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयान ने डॉक्टर से बात की और उनको मनाकर वापस ड्यूटी ज्वाइन कराई। ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आ चुका है। सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा।

दून मेडिकल कॉलेज में कॉडियोलॉजिस्ट की तैनाती बड़ी मुश्किल से हो पाई है।  डॉक्टर की तैनाती से मरीजों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, डॉक्टर खुद परेशान हो गए। हुआ यूं कि डॉक्टर को आए दिन किसी ना किसी VIP और VVIP ड्यूटी में भेज दिया जाता है, जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दून मेडिकल कॉलेज में तैनात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय ने प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना से मुलाकात की और उन्हें बताया कि VIP-VVIP ड्यूटी लगने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मरीजों को वापस लौटना पड़ता है। जांच ठप हो जाती है। दूरदराज से आए मरीज परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि कैथ लैब का संचालन होने पर यह समस्या और भी बढ़ जाएगी।

VIP-VVIP ड्यूटी के लिए कोई भी डाक्टर आम मरीज के जीवन से खिलवाड़ नहीं कर सकता और यह सही भी नहीं है। यह भी बताया कि जहां उनकी ड्यूटी लग रही है, वहां रहकर भी कोई फायदा नहीं है। वहां इतने संसाधन ही नहीं हैं कि वह कुछ कर सकें। प्राचार्य डॉ. सयाना ने कहा कि VIP और VVIP ड्यूटी शासन स्तर से लगाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि कार्डियोलॉजिस्ट ने इस्तीफा दिया था, लेकिन उन्हें समझा दिया गया है कि शासन स्तर पर इस संबंध में बात की जाएगी। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले साल एक महिला डॉक्टर को भी वीआइपी कल्चर से आजिज आकर नौकरी छोड़नी पड़ी थी। उन्हें ओपीडी बीच में छोड़कर एक आइएएस अधिकारी की पत्नी के चेकअप के लिए उनके घर जाना पड़ा था। वहां उनको आइएएस अधिकारी की पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद चिकित्सक का स्थानांतरण कर दिया गया। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर स्थानांतरण रुक गया, मगर बाद में चिकित्सक ने इस्तीफा दे दिया। यह प्रकरण काफी चर्चा में रहा था।

हम सलमान खान को जरूर मारेंगे, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने फिर दी सलमान खान को धमकी

0

सलमान खान को एक बार फिर से कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। पिछले कुछ समय से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। एक प्राइवेट न्यूज चैनल से बातचीत में गोल्डी बरार ने कहा कि ‘मुझे जब भी मौका मिलेगा, मैं सलमान खान को जरूर मारूंगा।’ इतना ही नहीं, सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार ने ये भी खुलासा किया कि सलमान खान का नाम उसकी हिट लिस्ट में है।

इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार ने कहा कि उसकी गैंग सलमान खान को जरूर मारेगी। इतना ही नहीं वॉन्टेड गैंग्स्टर ने कहा, ‘जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उसे मार देंगे।’

बरार ने कहा कि उसे भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने बताया था कि उन्होंने माफी नहीं मांगी है। बाबा दया सिर्फ तब दिखाते हैं, जब कोई उस माफी के काबिल होता है। इससे पहले लॉरेस बिश्नोई भी एक इंटरव्यू में यह कह चुका  ये बात कही थी कि सलमान खान को मारना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा गोल है।

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने यह भी कहा कि “उसकी हिट लिस्ट में सिर्फ सलमान खान नहीं है, बल्कि हम जब तक जिंदा हैं अपने हर दुश्मन को मारने की कोशिश जारी रखेंगे। सलमान खान हमारी गैंग का टारगेट है। हम कोशिश करते रहेंगे और जब सफल होंगे सबको पता लग ही जाएगा।”

जांच एजेंसी एनआइए (NIA) भी अपनी चार्जशीट में ये बता चुकी है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में इस वक्त 700 से अधिक शूटर्स एक्टिव हैं। अपनी चार्जशीट में एजेंसी ने यह भी बताया कि पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और कई हाई प्रोफाइल हत्याओं के पीछे मास्टरमाइंड इसी गैंग का हाथ है।