Home Blog Page 500

उत्तराखंड से बड़ी खबर, देर रात हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

0

CM धामी के निर्देश पर शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। IAS-PCS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने इसके आदेश कर दिए हैं। IAS मनीषा पंवार को अध्यक्ष परिवहन निगम के पद से मुक्त किया गया है। वहीं, IAS उदयराज सिंह को उधमसिंहनगर के नए DM पद पर तैनाती दी गई है।

IAS लालरीन लियना फैनई उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राधिका झा को सचिव समाज कल्याण आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई। IAS हरिचंद सिंह सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई।  चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास रीजेंसी की जिम्मेदारी दी गई। आर राजेश कुमार से मिशन निदेशक NHM की जिम्मेदारी वापस ली गई।

IMG 20230630 WA0000

उनको मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी दी गई।  रविशंकर को अपर सचिव कौशल विकास व सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई।

IAS युगल किशोर पंत से डीएम उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी ली गई। उनको अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई। हरिद्वार DM धिराज सिंह क़ो उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई।

IMG 20230630 WA0002

रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी। युवा आशीष श्रीवास्तव से निदेशक स्वजल हटाया गया। योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई। कामेंइंद्र सिंह को निदेशक सजल बनाया गया। आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई। रोहित मीणा को मिशन निदेशक NHM की जिम्मेदारी दी गई। नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी

उत्तराखंड: हरीश रावत को मिला CBI का नोटिस

0

देहरादून: पूर्व CM हरीश रावत कथित स्टिंग मामले में एक बार फिर चर्चा में हैं। इस मामले में सीबीआई ने केस फाइल किया है। मामले में अब CBI ने पूर्व सीएम को नोटिस भी दे दिया है। हालांकि, हरीश रावत का कहना है कि जिस वक्त नोटिस लेकर सीबीआई मेरे घर पहुंची मैं घर पर नहीं था।
उन्होंने इसको लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखी है।

दोस्तो CBI के नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, तो जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और रुभाजपा ने जिस तरीके से उन आरोपों को दुष्प्रचारित किया है, एक भ्रम पैदा किया है।

मेरे सार्वजनिक जीवन के हित में है कि वो बातें, पूरी स्थितियां उत्तराखंड और देश के लोगों के सामने स्पष्ट हों। मगर CBI इतनी जल्दी में है कि आज सुबह जब मैं कुछ दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देने गया था तो उस दौरान मेरे घर पर नोटिस लेकर के पहुंच गए, मैं घर पर था नहीं। फिर मैंने निश्चय किया है कि मैं उनको खुद आमंत्रित करूं कि आएं और चाहें तो आज अर्थात 29 जून को ही मुझे नोटिस सर्व कर दें।

नूडल खाने से बिगड़ी हालत, भाई–बहन की मौत, घटना के बाद बेसुध हुई बच्चों की मां

0

सोनीपत में वेस्ट रामनगर स्थित मायापुरी कॉलोनी में रात को नूडल्स खाने से एक परिवार के दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने देर रात दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर भाई–बहन की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों की मां की हालत भी बिगड़ गई। साथ ही उनके बड़े भाई को भी एहतियातन अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मायापुरी कॉलोनी निवासी भूपेंद्र के परिवार ने बुधवार रात को पराठे और बाद में नूडल्स खाए थे। नूडल्स पड़ोस की एक दुकान से खरीदे गए थे। रात को सभी खाना व नूडल्स खाकर सो गए। देर रात करीब एक बजे परिवार की बेटी हेमा (7) व बेटे तरुण (5) की हालत बिगड़ गई। जिस पर दोनों बच्चों को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिवार के सदस्य उन्हें लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां पर उपचार के दौरान वीरवार सुबह दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों की मां पूजा की हालत भी बिगड़ गई। दो बच्चों की मौत से वह बेसुध हो गई। उन्हें भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं दोनों बच्चों के बड़े भाई प्रवेश (8) को भी एहतियातन उपचार दिया गया। उनकी हालत ठीक है। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

UCC पर बोले केंद्रीय मंत्री मेघवाल, 13 जुलाई का इंतजार तो करो, आखिर क्यो?

0

PM के समान नागरिक संहिता पर दिए बयान के बाद से देश में ये मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष जहां इसके विरोध में लामबंद है तो BJP इसे जल्द देश में लागू करने की बात कह रही है। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का UCC पर बयान सामने आया है।

मेघवाल ने कहा कि इस विषय पर सभी को 13 जुलाई तक का इंतजार करने की जरूरत है। दरअसल, मेघवाल मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे जब यूसीसी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर सब साफ हो जाएगा।

कई मीडिया रिपोर्ट में ये सामने आया है कि केंद्र सरकार इस मानसून सत्र में UCC पर बिल संसद में ला सकती है। इसको लेकर विपक्ष भी हमलावर है। गौरतलब है कि भारत के कानून आयोग ने यूसीसी के ड्राफ्ट को सार्वजनिक डोमेन में डाला हुआ है और इसपर 13 जुलाई तक लोगों से राय मांगी है।

22वें विधि आयोग ने फिर से इस दिशा में काम शुरू किया है और आम जनता से राय मंगाई है। इसके साथ ही कांग्रेस पिछले यानी 21वें विधि आयोग के परामर्श पत्र को आधार बनाकर यह तर्क रख रही है कि उसने समान नागरिक संहिता को गैर जरूरी बताया था। पर सच्चाई यह है कि 21वें आयोग ने भी समान कानून की बात की थी और परिवार विधियों के जरिए इसका रास्ता बताया था।

21वें विधि आयोग ने लोगों की राय मंगाई विचार विमर्श किया और उसके बाद समान नागरिक संहिता पर कोई रिपोर्ट देने के बजाए विभिन्न परिवार कानूनों जिसमें सेक्युलर लॉ के अलावा विभिन्न धर्मों के पर्सनल लॉ में संशोधन करके कानूनी अधिकारों में बराबरी लाने की बात कही थी।

उस परामर्श पत्र में शादी, तलाक, भरण पोषण, उत्तराधिकार, गोद लेना आदि से संबंधित कानूनों में बदलाव के जो सुझाव दिये गए हैं वे वास्तव में समान नागरिक संहिता की ओर ही ले जाते हैं, क्योंकि समान नागरिक संहिता में भी इन्ही विषयों में समान कानून लागू करने की बात हो रही है। जस्टिस बीएस चौहान की अध्यक्षता वाले 21वें विधि आयोग ने जस्टिस चौहान का कार्यकाल समाप्त होने के आखिरी दिन 31 अगस्त, 2018 को परिवार कानूनों में संशोधन के सुझाव वाले परामर्श पत्र जारी किये थे।

समान नागरिक संहिता में जो विषय आते हैं उनमें शादी, तलाक, भरण पोषण, उत्तराधिकार, गोदलेना, विरासत आदि विषय ही आते हैं और यही विषय परिवार कानूनों के भी हैं। परिवार कानून के ये विषय राज्य सूची में भी आते हैं इसलिए कुछ राज्य आजकल समान नागरिक संहिता तैयार करने में लगे हैं। अब अगर 21वें विधि आयोग के परामर्श पत्र को देखा जाए तो उसमें भी इन्हीं विषयों से जुड़े कानूनों और पर्सनल ला में संशोधन और संहिताबद्ध करने की बात की गई है।

मणिपुर में चुड़ाचांदपुर के रास्‍ते पर रोका गया राहुल गांधी का काफिला

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए आज इंफाल पहुंचे हैं. यहां से वह चुराचांदपुर जिले के लिए रवाना हुए, जहां वह पिछले महीने की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में हुई जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलने के लिए राहत शिविरों का दौरा करेंगे. लेकिन, चुड़ाचांदपुर के रास्‍ते में राहुल गांधी का काफिला रोक दिया गया है. मणिपुर में इस साल मई में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं.

राहुल का काफिला बिष्णुपुर जिले में रोका गया है. वह इंफाल से करीब 20 किमी ही आगे बढ़ पाए हैं. स्‍थानीय पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से राहुल गांधी को आगे जाने रोका है. बता दें कि हिंसाग्रस्त मणिपुर के कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में बृहस्पतिवार को सुबह कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने ‘बिना किसी उकसावे’ के गोलीबारी की है.

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की शुक्रवार को इंफाल में राहत शिविरों का दौरा करने और बाद में कुछ नागरिक संगठनों के सदस्यों से बातचीत करने की भी योजना है. मणिपुर में तीन मई को शुरू हुई हिंसा के बाद, यह कांग्रेस नेता का पूर्वोत्तर के इस राज्य का पहला दौरा है.

मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं. मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है. वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है.

बारिश के बाद जलभराव, दो लोग उफनते नालों में बहे, मुंबई में भी हालात खराब

0

दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में कई जगहों पर झमाझम बारिश रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। इस वजह से कई जगहों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के कारण कई जगहों में पेड़ भी गिर गए। पिछले दो दिनों में दो लोग पानी में बह गए। ठाणे में बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में कई कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार नवी मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल प्रमुख डॉ. बाबासाहेब राजाले ने बताया कि भारी बारिश के कारण ठाणे जिले के नवी मुंबई टाउनशिप में आलीशान एनआरआई कॉम्प्लेक्स की परिसर दीवार का एक हिस्सा बुधवार की रात को ढह गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन कॉम्प्लेक्स में रखी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

ठाणे मे एक 16 वर्षीय लड़का बुधवार को भारी बारिश के कारण उफनते नाले में बह गया। उसकी तलाश फिलहाल जारी है। पिछले 24 घंटों में ठाणे ने  200.08 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। इस साल जनवरी से अब तक शहर में 506.46 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 198.32 मिमी बारिश हुई थी।

गुरुवार की सुबह तक भारी बारिश के कारण भिवंडी, कल्याण और ठाणे का उल्हासनगर टाउनशिप के निचले स्तरीय इलाकों में बाढ़ आ गई। इन निचले स्तरीय इलाकों के घरों और डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में पानी घुस गया। पुलिस स्टेशन में पानी घुसने का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। स्थानीय दमकल और आपदा प्रबंधन सेलभारी बारिश के दौरान ठाणे जिले में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाओं पर रात भर काम करते रहे।

पालघर में एक ग्रामीण देवराम गिंबल धान की खेती के लिए मंगलवार को बाजार से बीज लाने जा रहा था, लेकिन वाडा तालुका में भारी बारिश के कारण वह बह गया। बुधवार को उसका शव मिला, जिसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

नाबालिग बच्चे के गाड़ी चलाने पर पुलिस ने मार दी गोली, जल उठा पूरा देश

0

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 17 वर्षीय लड़के की पुलिसकर्मी द्वारा हत्या करने पर हिंसा की आग जल उठी है। पेरिस में घातक गोलीबारी के बाद अशांति फैली हुई है, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। पेरिस में नाहेल एम नाम के एक नाबालिग लड़के ने ट्रैफिक पुलिस के सामने गाड़ी रोकने से मना कर दिया। जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने  उसे करीब से गोली मार दी।

इस घटना की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और शहर नैनटेरे में हिंसा की आग फैल गई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बुधवार को कारों को आग लगाते और दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी शहर लिली और दक्षिण-पश्चिम में टूलूज में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हुई और फ्रांस की राजधानी के दक्षिण में एमिएन्स, डिजॉन और एस्सोने प्रशासनिक विभाग में भी अशांति फैली थी।

फ्रांसीसी मीडिया ने पेरिस में कई अन्य स्थानों पर हिंसा की घटनाओं की सूचना दी। इससे पहले, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गोलीबारी को “गलत और अक्षम्य” कहा। युवक को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी पर हत्या की जांच की जा रही है। वहीं, आंतरिक मंत्रालय ने शांति का आह्वान किया है और पेरिस में 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गई हैं।

उत्तराखंड: मलबे में दबे वाहन, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

0

देहरादून: प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य में मॉनसून के पहुंचने के बाद से ही लोगों मुश्किलें बढ़नी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम के मिजाज को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भारी बारिश के कारण पहाड़ों में कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें भी लगातार सामने आ रही है। इन घटनाओं से जहां जानमाल का खतरा बना हुआ है। वहीं, लगातार मार्ग भी बंद हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच चमोली जिले के गोपेश्वर में बीती रात से हो रही बारिश से सुबह गोपेश्वर के नेग्वाड़ मोहल्ले में पार्किंग में खडे़ वाहनों के ऊपर मलबा आने से तीन कार मलबे में दब गई। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने के कारण लोग आसापस मौजूद नहीं थे। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

भारी बारिश से बिरही निजमुला मोटर मार्ग काली पहाड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जिससे निजमुला घाटी के करीब 17 गांवों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।

प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा। देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो रही है।बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमला, कमर में लगी गोली

0

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। एसपी देहात का कहना है कि अभी हमले का कारण और हमलावरों की जानकारी नहीं हुई है।

एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद और भीम आर्मी नेता के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई निकल गई। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे।

उधर भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमले की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में खलबली मच गई। एक दूसरे से चंद्रशेखर के हाल जानने के लिए समर्थक फोन मिलाते रहे।

चंद्रशेखर भाई पर हुआ हमला एक बड़ी साजिश है, इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं । हमारे नेता के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है हमें कमजोर समझने की गलती ना करें। -पवन गुर्जर, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी मेरठ

अभी तक की जानकारी के अनुसार हमलावरों की कार हरियाणा नंबर की थी और उसमें चार हमलावर सवार थे। हमलें में जहां चंद्रशेखर घायल हुए हैं वहीं उनकी कार में भी गोली लगी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटाई जा रही है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

वहीं चंद्रशेखर पर हमले की खबर सुनते ही उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 

CM हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री सख्त, प्रत्येक माह करेंगे समीक्षा, जिलाधिकारियों को ये निर्देश

0
  • जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन की माह में दो बार समीक्षा करें।

  • हर माह के अंतिम गुरुवार को मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करेंगे।

देहरादून : सीएम हेल्पलाइन-1905 की सभी जिलाधिकारी माह में दो बार समीक्षा करें। सचिव एवं विभागीय एचओडी भी इसकी नियमित समीक्षा करें। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी बात करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री हर माह के अन्तिम गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करेंगे।

सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय किया जाए। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए 1064 नम्बर के प्रति लोगों को और जागरूक किया जाए। शिकायतें मिलने पर जनपदों में जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाए। विजिलेंस को भी सख्ती से कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निदान का प्रतिशत कम है, वे सभी विभाग इसमें जल्द सुधार कर लें। जन शिकायतों का समयबद्धता के साथ निदान हो, सभी विभाग इसको पूरी गंभीरता से लें। कार्य के प्रति लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जो विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर एवं विभाग के स्तर पर लोग जो अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका शीघ्रता से समाधान हो।

अलग से डाटा रखा जाए

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्पलाईन पर शिकायतों का आंकलन अच्छी तरह से हो, शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि आगामी बैठक में सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों पर प्रत्येक जनपद में कितने प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण हुआ है, इसका भी पूरा डाटा प्रस्तुत किया जाए। विभिन्न विभागों में किसी क्षेत्र में अधिक शिकायतें आ रही हैं, तो इनका भी अलग से डाटा रखा जाए, ताकि इनके समाधान के लिए आगे नीति निर्धारण किया जा सके।

7 शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फोन से बात कर वस्तुस्थिति जानी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाईन पर विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज करने वाले 7 शिकायतकर्ताओं से बात भी की। अल्मोड़ा के गिरीश चन्द्र तिवारी ने शिकायत दर्ज की थी कि उनके विद्युत कनेक्शन पर किसी और का बिल दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी विभागीय कार्यालय को देने के बाद जल्द समाधान नहीं हुआ। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद मात्र चार दिन बाद समाधान हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। पौड़ी के महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लिए दो बार अप्लाई किया था, दोनों बार फार्म रिजेक्ट किया गया। सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान जल्द हो गया था।

टिहरी गढ़वाल के देवराज सिंह ने शिकायत दर्ज की कि नगर पंचायत लम्बगांव के वार्ड नं. 1 व 2 में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी नहीं आ रहा है, जिससे क्षेत्र के लगभग 600 लोग प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की टीम को शीघ्र मौके पर भेजकर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों की वजह से जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।

नैनीताल जनपद के भास्कर चन्द्र ने शिकायत दर्ज की थी कि पुलिस चौकी हीरानगर के बेलवाल बिस्कुट फैक्ट्री के समीप सार्वजनिक रास्ते को बरसाती नहर की पुलिया में लोहे के तीन एंगल लगाकर कई वर्ष पुराने दो पहिया वाहन के रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है, उन्होंने इसको खुलवाने का अनुरोध किया था। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद समस्या का समाधान हो गया है। पिथौरागढ़ जनपद के बाला सिंह परिहार ने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज की थी कि बरम से कनार तक पैदल मार्ग और कनार से तुवांईतोला तक आपदा के दौरान पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिस कारण ग्रामीणों को आवगमन में समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये के मौके पर जाकर इस जनससमया का शीघ्र समाधान किया जाए।

चमोली जनपद के विरेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम देवस्थान, पो. रोहिड़ा में बाटाधार से देवस्थान 4 किमी मोटर मार्ग निर्माण होना है, इसका सर्वे काफी पहले हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण में जो भी अड़चने आ रही हैं, उनका शीघ्रता से समाधान करने का प्रयास किया जाए। चम्पावत के नवीन चन्द्र भट्ट ने कहा कि उनका अभी तक मेडिकल क्लेम प्राप्त नहीं हो पाया है, इसकी शिकायत वे कई बार कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम को निर्देश दिये कि इस मामले का परीक्षण कर शीघ्र समाधान किया जाए।