Home Blog Page 499

गोल्डन आर्म नीरज ने दिखाया जादू, 87.66 मीटर दूर भाला फेंक जीता गोल्ड

0

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर हाथ में भाला उठाकर कीर्तिमान रचा है। उन्होंने प्रतिष्ठित डायमंड लीग श्रृंखला के लुसान चरण में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, जर्मनी के जूलियन वीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे स्थान पर 86.13 मीटर थ्रो के साथ चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे रहे। बता दें कि भारतीय जेवलिन स्टार नीरज का इस साल में यह दूसरा गोल्ड है। वे दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे।

नीरज चोपड़ा ने पहले राउंड में फाउल के साथ शुरुआत की। वहीं, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 86.20 मीटर थ्रो के साथ बढ़त बनाई। पहले दौर के अंत में, नीरज शीर्ष तीन एथलीटों में भी नहीं थे। इसके बाद दूसरे प्रयास में, नीरज ने 83.52 मीटर का थ्रो किया। हालाँकि, दूसरे राउंड के अंत में जूलियन अभी भी बढ़त में रहे। बावजूद इसके नीरज की रैंकिंग में सुधार हुआ और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए। तीसरे प्रयास में नीरज ने 85.02 मीटर का स्कोर किया।

इस थ्रो के साथ वह दूसरे नंबर पर पहुंच गये। हालांकि जूलियन ने तब भी 86.20 मीटर थ्रो के साथ बढ़त बना रखी थी। ऐसे में चौथे प्रयास में नीरज फाउल कर बैठे। पांचवें प्रयास में नीरज की ‘गोल्डन आर्म’ ने अपना जादू चलाया और 87.66 मीटर का थ्रो हासिल किया। इसके साथ ही वह पहले स्थान पर पहुंच गये। छठे और अंतिम प्रयास में, नीरज ने 84.15 मीटर का थ्रो हासिल किया।

डिवाइडर से टकराकर बस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 26 यात्री

0

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलढ़ाणा में एक बस में आग लगने से 26 यात्रियों की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज बुलढ़ाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए, दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। कांग्रेस ने बस हादसे पर दुख जताया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि दुखद! महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में 25 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। ये बेहद दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ग्वालियर पहुंचने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

0

बड़ी खबर: CM बीरेन दे सकते हैं इस्तीफा! राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

0

मणिपुर में बीते महीने से जारी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज भी छिटपुट घटनाएं देखने को मिली। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय और राजभवन के बाहर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सीएम बीरेन सिंह इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।

 

सूत्रों ने कहा कि इंफाल में बीरेन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर विचार करने की बात जोरों पर है।खासकर तब जब गुरुवार को राज्य में फिर से हुई हिंसा में तीन और लोगों की जान चली गई और 5 घायल हो गए। सीएम ने इस बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने का समय मांगा है।

 

सीएम बीरेन के इस्तीफे को लेकर जैसे ही राज्य अफवाहों की हवा तेज हुई, उनके कार्यकर्ता सीएम कार्यालय के बाहर जुटने लगे। लगभग 100 मीटर दूर नुपी लाल कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों महिलाएं एकत्र हुईं और पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से इस्तीफा नहीं देने का आग्रह किया।

महिला नेता क्षेत्रमयुम शांति ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीरेन सिंह सरकार को दृढ़ रहना चाहिए और उपद्रवियों पर नकेल कसनी चाहिए।

मणिपुर के हिंसाग्रस्त मोइरांग में राहत शिविर में पहुंचे राहुल गांधी

0

इंफालः मणिपुर में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. राज्य में हिंसा से प्रभावित हजारों लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर हैं और आज दूसरे दिन वह मोइरांग में कई राहत शिविरों का दौरा किया. साथ ही हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की. वे मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात करेंगे.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मोइरांग शहर में हैं जहां वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने आज सुबह बताया कि राहुल गांधी राहत शिविरों का दौरा करेंगे और वहां हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे. इसके बाद वह राजधानी इंफाल लौट जाएंगे.

इंफाल में राहुल समान विचारधारा वाले 10 पार्टी नेताओं, यूनाइटेड नागा काउंसिल (UNC) के नेताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. इससे पहले कल गुरुवार को राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे. राहुल ने कल चुराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा किया था, जो राज्य में 2 महीने से जारी जातीय हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है.

कार पर गिरा पेड़, दो पुलिस अधिकारियों की मौत, 3 घायल

0

महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस वाहन के ऊपर पेड़ गिरने से दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना मुंबई से 40 किलोमीटर दूर जलगांव के एरंडोल-कसौदा रोड के पास गुरुवार को साढ़े आठ बजे घटी।

मरने वालों की पहचान 30 वर्षीय सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन दातिर और 38 वर्षीय पुलिस नायक अजय चौधरी के तौर पर की गई है। ये सभी जलगांव पुलिस बल की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में तैनात थे। यह घटना तब घटी जब ईओडब्ल्यू टीम किसी मामले की जांच के लिए जा रही थी। जब पुलिस की वाहन अंजनी बांध इलाके के पास से गुजरी एक बहुत पुराना और बड़ा इमली का पेड़ टूटकर वाहन पर गिर गया।

इस हादसे में पांच पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोटें आई, जिसमें दो की मौत हो गई। तीन पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए जलगांव के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट तैयार, देशभर में हो रही चर्चा

0

देहरादून: यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) को लेकर देशभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीति भी चरम पर है। PM मोदी के बयान के वाद पूरे देश में यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। CM धामी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। UCC को लेकर बनाई गई कमेटी आज दिल्ली में पत्रकार वार्ता करने वाली है।

माना जा रहा है कि यूसीसी कमेटी आज यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर सकती है। उत्तराखंड का ड्राफ्ट सामने आने के बाद गुजरात और मध्य प्रदेश में भी इसको लागू करने का ऐलान हो सकता है।

अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव में यूनिफार्म सिविल कोर्ड बड़ा मुद्दा मन सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि UCC पर इसी मॉनसून सत्र में चर्चा भी हो सकती है और इसको लेकर प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है। हालांकि, विपक्षी दलों का कहना है कि किसी भी नतीेजे तक पहुंचने से पहले कानून पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

मेट्रो से DU पहुंचे PM मोदी, लोगों से की बातचीत

0

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह कार्यक्रम का आज यानी 30 जून को समापन हो रहा है. समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुँच गए हैं. वो मेट्रो से DU पहुंचे. मेट्रो में उन्होंने लोगों से खूब बातचीत की. वहीं, पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर DU ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. सभी छात्रों और कर्मचारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई भी कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर नहीं आएगा.

हंसराज कॉलेज, डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने छात्रों और शिक्षकों को कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में शामिल होने के लिए कहा है. कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सभी छात्रों को उपस्थिति रहना होगा. किसी भी ट्रैफिक डायवर्जन या व्यवधान से बचने के लिए कॉलेज में प्रवेश पहली अवधि की शुरुआत में यानी सुबह 8:50 से 9 बजे तक किया किया गया.

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

0

देहरादून: मॉनसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बादल बरस रहे हैं। देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ ही उत्तराखंड में भी असमानी आफत बरस रही है। लगातार बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते कई मार्ग भी बंद हो गए हैं। लगातार खतरा बना हुआ है। नदी-नाले उफार पर हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है।

कोर्ट ने सुनाई 170 साल कैद की सजा, 3 लाख जुर्माना, जानें पूरा मामला

0

मध्य प्रदेश की एक अदालत का फैसला सुर्खियों में है. यहां कोर्ट ने एक व्यक्ति को ठगी के अलग-अलग मामलों में दोषी करार देते हुए 170 साल की सजा सुनाई है. साथ ही तीन लाख चालिस हजार(3,40,000) रूपए का जुर्माना भी लगाया है. दोषी ठग की उम्र 55 साल है. उसके खिलाफ ठगी के 34 मामले दर्ज थे.

कोर्ट ने जिस शख्स के खिलाफ ये सजा सुनाई है. उसका नाम नासिर मोहम्मद उर्फ नासिर राजपूत है. सागर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ठगी के हर मामले में पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है. चूंकि, उसने ठगी की 34 घटनाओं को अंजाम दिया था. इस वजह से वह जेल में 170 साल बिताएगा. सागर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह फैसला जज अब्दुल्लाह अहमद ने सुनाया है.

कोर्ट ने नासिर मोहम्मद को धारा-420 के तहत दोषी करार दिया है. इसके अलावा ठगी के हर मामले में 10,000 रुपए का अर्थडंड भी लगाया है. इस हिसाब से उसे बतौर जुर्माना राशि 3,40,000 रुपए जमा कराना होगा. दरअसल, नासिर मोहम्मद ने कुल 72 लाख रुपयों की ठगी की थी. उसने भैंसा गांव के लगभग 3 दर्जन लोगों को लाखों का चूना लगाया था. आरोपी के खिलाफ साल 2019 में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. लेकिन, वह परिवार सहित घर से फरार हो गया था. बाद में पुलिस को पता चला कि वह कर्नाटक भाग गया है. इसके बाद उसे पुलिस ने 19 दिसंबर, 2020 को कर्नाटक के कुलबर्गा से अरेस्ट किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था गारमेंट्स फैक्टरी शुरू करने के नाम पर नासिर ने उनसे लाखों रुपये ले लिए थे. वहीं, इस मामले में बताया जा रहा है कि जैसे ही नासिर की सजा पूरी होगी, इसके ठीक बाद दूसरी सजा शुरू हो जाएगी. इस तरह से उसे 170 साल जेल में बिताने होंगे. नासिर गुजरात के तापी का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं, कानून के जानकारों का कहना है कि नासिर के पास अभी ऑप्शन है. इस मामले में वह फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत जा सकता है.