Home Blog Page 454

नदी में एक ही परिवार के 3 युवकों समेत 4 लोग डूबे, सभी के शव बरामद

0

गुजरात : भावनगर में महुवा तालुका के नाना जादरा गांव से गुजरने वाली मालन नदी में चार युवक डूब गए. जानकारी के अनुसार इन चार युवकों में से तीन चचेरे भाई थे. घटना की जानकारी के बाद पुलिस और दमकल विभाग के जवान मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि स्थानीय अधिकारी देर रात तक तीन शव ढूंढने में कामयाब रहे. चौथे शव की खोज के लिए दूसरे दिन भी प्रयास जारी किया गया है और आखिरी शव को भी बरामद कर लिया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 तारीख की तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे चार युवक नाना जादरा गांव से गुजर रही मालन नदी में नहाने गए थे. पानी का बवाह तेज होने के चलते चारों युवक धारा के साथ डूबने लगे. आस-पास के लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

नायब मामलतदार बीडी मेर ने बताया कि चारों युवक रूपावती गांव के हैं. नाना जादरा गांव के पास वाड़ी में तार फेंसिंग का काम करने आए थे. काम खत्म करने के बाद जब वे नहाने गए, इसी दौरान वे नदी में डूब गए. मालन नदी में नहाने गए चार युवकों में तीन चचेरे भाई थे.पुलिस ने मृतकों की पहचान 28 वर्षीय हार्दिकभाई देवचंदभाई मारू, 22 वर्षीय किशोरभाई देवचंदभाई मारू, 25 वर्षीय भावेश देवचंदभाई मारू और 18 वर्षीय महेंद्रभाई दामजीभाई मारू के तौर पर की है.

गैलेक्सी होटल में भीषण आग, 3 की मौत, 5 लोग घायल

0

मुंबई : सांताक्रूज इलाके में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गैलेक्सी होटल से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. इसकी शुरुआत होटल के चौथे माले पर बने कमरा नंबर 204 से हुई और देखते ही देखते आग तीसरे फ्लोर तक पहुंच गई. धुएं और आग के बीच अधिकतर लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन 8 लोग फंस गए थे. इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोगों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आग की खबर जैसे ही फायर ब्रिगेड की टीम को मिली मौके पर कई गाड़ियां पहुंच गई. आनन-फानन में होटल की खिड़कियों को तोड़कर अंदर फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाला गया. बता जा रहा है कि होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम था, लेकिन बहुत पुराना हो चुका था, ऐसे में आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आग लगने के पीछे क्या वजह रही है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है.

8 जुलाई को भी सांताक्रूज इलाके में ही एक बिल्डिंग में भीषण आग की घटना सामने आई थी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी. आग डीडेंसी बिल्डिंग के तीसरे माले पर लगी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और बिल्डिंग से सटे कई घरों को खाली करा दिया गया था.

एक दिन पहले यानी शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के नजदीक लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में आग लग गई थी. हादसे में कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी. ट्रेन के जिस डिब्बे में आग लगी थी उसमें उत्तर प्रदेश के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे. जिस कोच में आग लगी थी उसे लखनऊ जंक्शन से रवाना किया गया था और रविवार को उसे चन्नई से वापस लखनऊ लौटना था.

बड़ी खबर : G-20 समिट से पहले मेट्रो स्टेशनों पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे

0

 दिल्ली में कुछ ही दिनों बाद जी20 समिट होने जा रहा है, जहां दुनियाभर से कई विदेशी मेहमान दिल्ली पधारने वाले है। इस दौरान कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। राजधानी दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम से पहले पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन लेने जा रही है।

दिल्ली में पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर अलग अलग खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन ने वीडियो जारी कर दिया है। यही संगठन इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाकर भारत की छवि को धूमिल करने के लिए जिम्मेदार है।

यहां सात महीनों में 73 किसानों ने दे दी अपनी जान

0

महाराष्ट्र : राज्य में अन्नदाता किसानों के आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां किसान हर दिन अपनी जान दे रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अकेले चंद्रपुर जिले में इस साल जनवरी से जुलाई तक 73 किसानों ने आत्महत्या की है, जिसमें पिछले महीने के 13 किसान भी शामिल हैं। 2001 से 2023 तक जिले में 1,148 किसानों ने अपनी जान दे दी है, जिनमें पिछले पांच वर्षों में 446 किसान शामिल हैं।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जिला प्रशासन ने जिला कलेक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की एक समिति ने 2001 और 2022 के बीच आत्महत्या करने वाले 745 किसानों के परिजनों को सरकारी मुआवजे के लिए पात्र और 329 मृत किसान परिवारों के अयोग्य घोषित किया था। जिला प्रशासन ने मृत किसानों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था और दिसंबर 2022 से 48 मामले लंबित हैं।

किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले में सरकार तय मानदंडों के आधार पर मुआवजा देती है। कलेक्टरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को 1 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए 2006 में अद्यतन दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।

कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल जून-जुलाई में बाढ़ के कारण जिले के 64,379 किसानों की कुल 54,514.65 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ से कुल 852 गांव प्रभावित हुए हैं।

कृषि विभाग के अनुसार, जिले में कुल 3,51,091 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 1 रुपये (प्रीमियम) फसल बीमा लिया है, जिसमें ऋण लेने वाले 50,890 किसान और 3,00,201 गैर-ऋण लेने वाले किसान शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि जिले में पीएमएफबीवाई के तहत कुल 3,28,155.26 हेक्टेयर फसल का बीमा किया गया है।

उत्तराखंड : एक दिन के दौरे पर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, यहां है कार्यक्रम

0

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरा नड्डा हरिद्वार में कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जेपी नड्डा के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम पुष्कर धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा इन दिनों जहां बागेश्वर उपचुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी है। वहीं, अगले साल होने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव की रणनीति भी बना रही है। इस लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। हरिद्वार सीट कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इस सीट पर बीजेपी को संतों का आशीर्वाद मिलता रहा है। यही वजह है कि बीजेपी हरिद्वार क्षेत्र में चुनाव से पहले अपनी सक्रियता को बनाए रखना चाहती है. इसी कड़ी में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह करीब 9रू30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से वे हरिद्वार के लिए रवाना हुए.

जेपी नड्डा हरिद्वार में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम भी को भी सुना। सूत्रों की मानें तो दोपहर करीब 3 बजे कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के पांचों सांसद और कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।

उत्तराखंड: रजिस्ट्रार ऑफिस रिकॉर्ड से छेड़छाड़ मामले में नामी वकील गिरफ्तार

0

देहरादून : राजधानी देहरादून में जमीनों को खुर्द-बुर्द करने के मामले में लगातार गिरफ्तारियां या हो रही हैं। पुलिस ने रजिस्टार ऑफिस में पुराने दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर लोगों की जननी में हड़पने वाले गिरोह के और वकील की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार वकील देहरादून का नामी वकील माना जाता है।

 

वकील गिरफ्तारी के बाद आप इस मामले में सफेद पोशों की मिलीभगत की जांच में की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही मामले की जांच के लिए गठित SIT कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है। लंबी जांच के बाद पुलिस ने वकील कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे अब पूछताछ कर रही है।

 

इस मामले का खुलासा डीएम को मिली एक शिकायत के बाद हुई जांच में हुइ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था, जिसके बाद उन्होंने तत्काल SIT गठित कर जांच के आदेश दिए थे।

 

इसी मामले में पुलिस पहले ही एक वकील और कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, माना जा रहा है कि इस मामले में कई बड़े चेहरे खासकर नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं। अब देखना होगा कि SIT इस मामले की जांच कितनी तेजी से आगे बढ़ाती है। फिलहाल गिरफ्तार वकील कमल विरमानी से पूछताछ कर रही है।

गुलदार ने तीन साल के बच्चे को मार डाला

0
File photo

टिहरी : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर गुलदार लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। गुलदार आसान शिकार की तलाश में आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं, जहां वो इंसानों को अपना निवाला बनाते हैं। ताज़ा मामला टिहरी जिले के प्रताप नगर का है, जहां एक तीन साल के बच्चे को गुलदार ने मार डाला।

 

लंबगांव में प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव में गुलदार ने एक तीन साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। वह परिवार का इकलौता चिराग था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है।

 

बच्चे पर हमला करने के गुलदार उसे उठाकर ले गया। काफी देर बाद बच्चा घर से 50 मीटर दूर धान के खेतों के बीच रोते हुए मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सवाल ये है कि आखिर कब तक लोई ऐसे ही अपनी जानें गंवाते रहेंगे। गुलदार के हमलों में लगातार लोग मर रहे हैं। सरकार गुलदार के आतंक का समाधान खोजने के बजाय मौत पर मुआवजे की राशि बढ़ा रही है।

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बना फर्जी पायलट, ऐसे खुली पोल

0

गुजरात: अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए प्रेमी कई तरह की हरकतें करते रहते हैं. ऐसे ही कई मामले हर दिन सामने आते रहते हैं. ये कारनामे ऐसे होते हैं, जिनके बारे में सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक और मामला गुजरात में सामने आया है. जब एक युवक गुजरात की रहने वाली गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करना एक युवक को तब भारी पड़ा, जब उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पायलट बनने का नाटक रचा था. लेकिन ये नाटक ज्यादा वक्त नहीं चला और पायलट की वर्दी पहनकर एयर इंडिया की फ्लाइट पर जाकर खुद को पायलट बताने के आरोप में एयरफोर्स के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान 20 वर्षीय रक्षित मंगेला के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मुंबई के विले पार्ले का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, रक्षित तो बनना चाहता था पायलट लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने मुंबई के ही एक निजी संस्थान में ग्राउंड स्टाफ की ट्रेनिंग ली. वहीं, प्लेन से मोहब्बत करने वाले रक्षित अपनी इच्छा पूरी करने के लिए वो पायलटों और फ्लाइट के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाता था. उन्हीं तस्वीरों को वो लड़कियों को भेजकर उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश भी करता था.

सुरक्षा बलों ने बताया कि रक्षित ने इस तरह की तस्वीरें दिखाकर अहमदाबाद, राजकोट और मुंबई के अलावा नीदरलैंड में चार गर्लफ्रेंड बनायी हैं. इतना ही नहीं, नीदरलैंड में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हवाई यात्रा करने के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक करता था. लड़कियों को इम्प्रेस करने में माहिर रक्षित को जब पता चला कि उसकी एक गर्लफ्रेंड अब हैदराबाद में है, उसने वडोदरा एयरपोर्ट पर आकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए फ्लाइट के जरिए हैदराबाद जाने का फैसला किया.

लेकिन वडोदरा एयरपोर्ट पर ही रक्षित की पोल खुल गई और सुरक्षा बलों ने उसे वहीं दबोच लिया. उसे पकड़कर हरणी पुलिस के हवाले कर दिया. सीआईएसएफ ने इस युवक के खिलाफ वडोदरा हरणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने रक्षित से पूछताछ की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस युवक ने ऐसी हरकत सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए की थी.

जानकारी के मुताबिक, युवक ने खुद को पायलट बताया और चार लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर हरणी पुलिस ने इस युवक को अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को एक मैसेज भेजने के लिए कहा कि वह असली पायलट नहीं है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को युवक के पास से किसी भी आतंकी संगठन से संबंधित कोई भी संदिग्ध दस्तावेज या अन्य जानकारी नहीं मिली. आगे की कार्रवाई के बाद देर रात युवक को उसके परिवार को सौंप दिया गया.

बड़ी खबर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

0

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने असम राइफल्स और CRPF के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने कहा कि एक हाइब्रिड आतंकवादी की गतिविधि के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा विशेष जानकारी के आधार पर, शुक्रवार को दर्दगुंड क्षेत्र में एक चौकी स्थापित की गई थी. इसमें कहा गया है.

चेकप्वाइंट पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने संयुक्त दल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. नेसबल सुंबल के शफायत जुबैर ऋषि के कब्जे से एक पिस्तौल, मैगजीन, आठ राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने कहा की पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह पजलपोरा इलाके में मारे गए आतंकवादी और एरिया कमांडर यूसुफ चौपन की पत्नी मुनीरा बेगम से हथियार और गोला-बारूद का जखीरा लेने जा रहा था.

उन्होंने कहा की प्रासंगिक रूप से, आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर मुश्ताक अहमद मीर के संपर्क में था, जो 1999 में पड़ोसी देश में घुसपैठ कर गया था और जिले में आतंकवादियों की मदद करने पर काम कर रहा था. वह 2000 के कोठीबाग आईईडी विस्फोट में भी शामिल था, जिसमें 12 पुलिस कर्मियों सहित 14 लोग मारे गए थे और वह हिजबुल मुजाहिदीन और बाद में अल-बद्र आतंकी संगठन से जुड़ा रहा था.

मुनीरा बेगम के खुलासे पर, पास के वन क्षेत्र से हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया गया, जिसमें एक क्रिनकोव एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, 90 राउंड और एक पेन पिस्तौल शामिल थी, जिसे शफायत रेश को दिया जाना था. पुलिस ने कहा, “पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि मुनीरा दो बार पाकिस्तान भी जा चुकी है.” उन्होंने कहा, “शफायत ने यह भी स्वीकार किया कि आतंकवादियों को पुनर्जीवित करने के लिए उसे 47 लाख रुपये मिलने वाले थे. बाद में, यह पैसा उसके पूरे हैंडलर मुश्ताक आह मीर की आवश्यकता और निर्देशों के अनुसार किसी को सौंपा जाना था.

अगले महीने 16 दिन रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की लिस्ट

0

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई खास काम है और सोच रहे हैं कि अगले महीनें करा लेंगे, तो आपको एक बार फिर से सोचना पड़ेगा। उसका कारण यह है कि अगले महीने बैंक में 16 दिन छुट्टी रहेगी। हालांकि, इनमें कुछ छुट्टियां ऐसी हैं, जो पूरे देश में नहीं होंगी, लेकिन कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी। इस तरह से बैंक सितंबर माह में पूरे 16 दिन बंद रहेंगे।

हालंकि, वर्तमान दौर में बैंक जाना इतना जरूरी नहीं रह गया है, लेकिन कई काम ऐसे है, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे कामों को निपटाने के लिए आपको बैंक जाना ही होता है। खासकर कारोबारी लोगों के लिए बैंकों की छुट्टियां ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।

आज के समय में आप घर बैठे भी बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा जिस दिन बैंक बंद रहता है उस दिन भी बैंक लोगों को ATM, नेट-बैंकिंग जैसी सुविधा देता है। इसका मतलब है कि आप इस दिन ATM और नेट-बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सितंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

तारीख

त्योहार

स्थान

3 सितंबर 2023

रविवार

 पूरा देश.

6 सितंबर 2023

श्री-कृष्ण जन्माष्टमी

भुवनेशवर, चेन्नई,आंध्र प्रदेश,पटना.

7 सितंबर 2023

जन्माष्टमी

 अहमदाबाद,चंडीगढ़,देहरादून,गंगटोक,तेलंगाना,जयपुर,   जम्मू,कानपुर,लखनऊ,रायपुर,रांची,शिलांग,शिमला,श्री-   नगर.

9 सितंबर 2023

दूसरा शनिवार

 पूरा देश .

10 सितंबर 2023

रविवार

 पूरा देश.

17 सितंबर 2023

रविवार

 पूरा देश.

18 सितंबर 2023

विनायक चतुर्थी

बैंगलोर, हैदराबाद.

19 सितंबर 2023

गणेश चतुर्थी

अहमदाबाद, भुवनेश्वर,मुंबई,नागपुर,पण्जी.

20 सितंबर 2023

गणेश चतुर्थी

भुवनेश्वर,पण्जी.

22 सितंबर 2023

श्री-नारायण गुरु सामधि दिवस

कोची,तिरुवंतपुरम

23 सितंबर 2023

चौथा शनिवार

 पूरा देश

24 सितंबर 2023

रविवार

 पूरा देश

25 सितंबर 2023

श्रीमंत शंकरदेव जयंती

गुवाहटी

27 सितंबर 2023

मिलाद-ए-शरीफ

जम्मू,कोची,श्री-नगर,तिरुवंतपुरम

28 सितंबर 2023

ईद-ए- मिलाद

अहमदाबाद, एजवाल, बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची.

29 सितंबर 2023

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी

 गंगटोक, श्री-नगर, जम्मू.

सितंबर महीने में कई छुट्टियां है। 6 सितंबर और 7 सितंबर को श्री-कृष्ण जन्माष्टमी है। वहीं, 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद है। इन छुट्टी की वजह से देश के कई बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले ही हॉलिडे लिस्ट को चेक कर लेना चाहिए।

आपको बता दें कि देश भर में अभी तो 2,000 रुपये के नोट वैध हैं। लेकिन, इन नोटों को जमा करने की आखिरी तिथी 30 सितंबर 2023 है। आपको इस डेट से पहले ही नोटों को एक्सचेंज करवा लेना है।