Home Blog Page 455

उत्तराखंड : भूकंप के झटकों से डोली धरती, इतनी थी तीव्रता

0

चमोली : भूकंप के झटकों से धरती डोली है. भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप की तीव्रता नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 2.8 मैग्नीट्यूड रही. जबकि भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई पर दर्ज किया गया है. हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.

गौर हो कि बीते दिन सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. पिथौरागढ़ में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.7 मैग्नीट्यूड रही. वहीं जिले में कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. लेकिन भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए.
वहीं, आज फिर सुबह 10.37 मिनट पर फिर उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए. वहीं भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है. फिलहाल जिले में कहीं से भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

Dream Girl 2 : ओपनिंग डे पर चला ‘ड्रीम गर्ल 2’ का जादू, कर डाली बंपर कमाई

0

4 साल पहले आई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल यानी ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। आलम ये है कि पहले दिन आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। ओपनिंग डे के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ को जबरदस्त शुरुआत मिली है, जिससे ये कहा जा सकता है कि इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

डायरेक्टर राज शांडिल्य की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल 2019  में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था,जिसमें पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब पूजा दोबारा लौट आई है और आते ही उसने फैंस के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है, जिसका अंदाजा ‘ड्रीम गर्ल 2’ के ओपनिंग डे के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आसानी से लगाया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

गौर करें आयुष्मान खुराना की इस लेटेस्ट फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के पहले करीब 9-10 करोड़ के बीच में कमाई की है। ‘गदर 2’ की सुनामी के आगे इस फिल्म का ये कलेक्शन काफी शानदार माना जा रहा है।

बीते दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल का काफी बोलबाला रहा है। एक तरफ सनी देओल की ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 से ज्यादा करोड़ का कारोबार कर इतिहास रचा है, तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय गॉड 2’ ने भी कमाई के मामले में शतक लगाया है।

इस तरह से ये दो सीक्वल फिल्में फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। ऐसे में बंपर ओपनिंग करने वाली आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ क्या अगली सीक्वल हिट बन सकती है, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

लोकायुक्त की नियुक्ति पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को तीन माह का टाइम

0

नैनीताल: नैनीताल हाई कोर्ट ने एक बार फिर लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सख्त रुक अपनाया है। हाई कोर्ट ने सरकार को 3 माह के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। जबकि, सरकार हाई कोर्ट से नियुक्ति के लिए 6 माह का समय मांग रही थी

हाई कोर्ट ने कहा है कि जब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती, उनके कार्यालय के कर्मचारियों को वहां से वेतन न दिया जाए। चाहे तो सरकार उनसे अन्य विभाग से कार्य लेकर उन्हें भुगतान कर सकती है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष हुई।

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए छह माह का अतिरिक्त समय देने और कर्मचारियों को उसके कार्यालय से वेतन देने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि लोकायुक्त के कार्यालय में 26 कर्मचारी हैं, जिसमे से नौ रेरा में कार्य कर रहे हैं और उनको वहीं से वेतन दिया जाता है। 17 लोकायुक्त के कार्यालय में हैं। इसलिए इनका वेतन लोकायुक्त कर्यालय से देने के आदेश दिए जाएं।

यह थी याचिका

हल्द्वानी निवासी रवि शंकर जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका में कहा गया था कि राज्य सरकार ने अभी तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की जबकि संस्थान के नाम पर वार्षिक 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। याचिका में कहा गया कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की ओर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है लेकिन उत्तराखंड में तमाम घोटाले हो रहे हैं।

छोटे से छोटा हर मामला हाईकोर्ट में लाना पड़ रहा है। याचिका में कहा गया कि वर्तमान में राज्य की सभी जांच एजेंसियां सरकार के अधीन है, जिसका पूरा नियंत्रण राज्य के राजनीतिक नेतृत्व के हाथों में है।

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कोई भी ऐसी जांच एजेंसी नहीं है, जिसके पास यह अधिकार हो कि वह बिना शासन की पूर्वानुमति के किसी भी राजपत्रित अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कर सके। स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के नाम पर प्रचारित किया जाने वाला विजिलेंस विभाग भी राज्य पुलिस का ही हिस्सा है।

जिसका संपूर्ण नियंत्रण पुलिस मुख्यालय, सतर्कता विभाग या मुख्यमंत्री कार्यालय के पास ही रहता है। एक पूरी तरह से पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच व्यवस्था राज्य के नागरिकों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इसलिए रिक्त पड़े लोकायुक्त की नियुक्ति शीघ्र की जाए।

ISRO से PM मोदी ने किए 3 बड़े ऐलान, ‘शिव शक्ति’, ‘तिरंगा’ और ‘नेशनल स्पेस डे’

0

ग्रीस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीधे बेंगलुरु पहुंचे. जहां ISRO सेंटर में उन्होंने वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी. उन्होंने इसरो चीफ एस सोमनाथ सहित अन्य सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान उतरा, उस प्वाइंट को अब ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा भी पीएम मोदी ने कई ऐलान किए.

PM  मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि भारत आज उस स्थान पर पहुंच गया है जहां कोई और नहीं पहुंच पाया है. इसरो स्पेस सेंटर पहुंचने से पहले पीएम ने बेंगलुरु के लोगों को संबोधित किया, जहां उन्होंने जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा लगाया. ISRO सेंटर में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जिस समय चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड हुआ वह पल अब अमर हो गया है.

23 अगस्त के ऐतिहासिक दिन, जब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, तब प्रधानमंत्री भारत में मौजूद नहीं थे. BRICS सम्मेलन के कारण पीएम दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे. हालांकि, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने चंद्रयान की लैंडिंग देखी थी. दक्षिण अफ्रीका के बाद पीएम एक दिन के दौरे के लिए ग्रीस भी गए थे. जिसके बाद वह सीधे बेंगलुरु स्थित स्पेस सेंटर पहुंचे.

ट्रेन में लगी भीषण आग, अब तक आठ लोगों की मौत

0

तमिलनाडु में एक ट्रेन दुर्घटना सामने आई है। यहां मदुरै स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई है। कोच में लगी आग काफी भीषण बताई जा रही है, जिसे बुझाने में अग्निशमन कर्मी जुटे हुए हैं।

 

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।

 

दक्षिणी रेलवे ने बताया कि निजी पार्टी कोच में यात्रियों ने गैस सिलेंडर की “अवैध रूप से तस्करी” की और इससे आग लग गई।

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह रावत

0
  • निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह रावत.

  • केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार.

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत अस्पतालों को अन्य निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को दाू-टूक कह दिया है कि निर्माण में देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देरी के लिए सीधेतौर पर निर्माण एजेंसियां जिम्मेदार होंगी और उनके खिलाफ ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।

प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के ढुलमुल रवैये पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे न होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने चेतावनी दी। डॉ. रावत ने कहा कि परियोजनाओं के लटकने से इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है जबकि राज्य सरकार की कोशिश है वह आम लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं महैया कराये।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं की एक-एक करके समीक्षा की। डॉ. रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में चले रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किये।

उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं को समय पर पूरा हो जाना था उनके कार्य अभी अधूरे पड़े हुये हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से दो टूक कहा कि वह निर्माण कार्यों में हो रही लेटलतीफी को कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और गैरजिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ईसीआरपी-1 तथा ईसीआरपी-2 के तहत सैकड़ों निर्माण कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें ब्लड बैंक, ऑक्सीजन प्लांट, पीसीयू एवं आईसीयू बेड व उपकरण, क्रीटीकल केयर ब्लॉक, बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एवं ट्रीटमेंट प्लांट, ट्राजिट हास्टल सहित कई निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने उक्त परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में लगातार हो रही देरी के लिये कार्यदायी संस्थाओं की लचर कार्यप्रणाली को दोषी ठहराया।

डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी कार्यदायी संस्थ्या यदि शर्तां के अनुरूप कार्य पूरा नहीं करती है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाय, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो निर्माण कार्य पूरे कर दिये गये हैं उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र भारत सरकार को भेजे जाय।

नीरज चोपड़ा पहले ही थ्रो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में, ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई

0

जैब्लिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिर कमल क्र दिखाया है. नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया. उन्होंने अपने पहले ही थ्रो से दुनियाभर के जैब्लिन थ्रोअर में टेंशन पैदा कर दी है. बुडापेस्ट में खेली जा रही चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने पहले ही थ्रो से कोहराम मचा दिया और फाइनल में एंट्री कर ली है. इतना ही नहीं उन्होंने 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. नीरज के भाले ने क्वालिफिकेशन ने 88.77 मीटर की दूरी नापी. टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज अब अपने मेडन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम ही दूर हैं.

न्नीराज चोपड़ा पिछले साल गोल्ड जीतने से चूक गए थे. उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा था. अब उनके पास सिल्वर को गोल्ड में बदलने का मौका है. रविवार को जवेलियन थ्रो का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ग्रुप ए में थे. जहां बाकी के प्लेयर्स का 80 मीटर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था. वहीं नीरज ने पहले ही थ्रो में अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया. 88.77 मीटर उनका इस सीजन का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा.

नीरज ने जैसे ही भाला फेंका. उनके थ्रो की दूरी देखकर एक बार तो हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गई, क्योंकि उनका भाला 90 मीटर के करीब जाता दिख रहा था, मगर भाला 90 मीटर का मार्क क्रॉस नहीं कर पाया. इसके बावजूद भारत के स्टार खिलाड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. नीरज 88.77 मीटर के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

एक ही थ्रो से नीरज ने पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई किया. दरअसल पेरिस ओलिंपिक का क्वालिफाई मार्क 85.50 मीटर है और नीरज का थ्रो तो इस मार्क को चीरते हुए काफी आगे निकल गया था. ओलिंपिक क्वालिफाइंग विंडो एक जुलाई से शुरू हो गई थी. 88.77 मीटर नीरज के करियर का चौथा बेस्ट प्रदर्शन रहा. उनका पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है, जो पिछले साल जून में डायमंड लीग में उन्होंने थ्रो किया था.

उत्तराखंड : रिश्वत लेते पकड़ा गया था DPRO, सस्पेंड

0

देहरादूनः पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (DPRO) रमेश चंद्र त्रिपाठी को संस्पेंड कर अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए हैं। विजिलेंस टीम ने रमेंश चंद्र को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

सतपाल महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं। इसलिए उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार जीरा ऑलरेंस नीति पर काम कर रही है और लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इस तरह के अधिकारी विभाग के साथ ही राज्य की छवि को भी धूमिल करते हैं। ऐसे में घूसखोरी और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए।

BJP को झटके पे झटका, पूर्व मंत्री के बेटे-बहू ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

0

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को कई झटके लगे हैं। असंतुष्ट नेताओं को मनाने विफल रही भाजपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जुगल किशोर बागरी के बेटे देवराज और बहू वंदना बागरी समेत कई नेताओं ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आज हजारों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है, जो अब उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले भी समझने लगे हैं।

MP election bjp congress

निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य और भाजपा उपाध्यक्ष रोशनी यादव ने कहा कि अन्याय, अत्याचार की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं। पार्टी में अब कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रहा। दतिया भारतीय जनता युवा मोर्चा और किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष रहे राजू दांगी ने आरोप लगाया कि दतिया में पुलिस राज चल रहा है।

शिवपुरी और कोलारस से भाजपा विधायक रहे देवेंद्र जैन के भाई शिवपुरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन और राहतगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष नीरज शर्मा भी सदस्यता लेने के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे। शर्मा ने आरोप लगाया कि सागर जिले में आतंक का राज चल रहा है। जो भी विरोध करता है, उसके विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कराकर परेशान किया जाता है पर हम डरने वाले नहीं हैं और पूरी ताकत से अन्याय के विरुद्ध लड़ेंगे।

चंद्रयान-3 की सफलता पर फिल्म बनाएंगे मिशन मंगल के डायरेक्टर, मेकर्स की लगी लाइन

0

चंद्रयान 3′ मिशन के सफल होने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही होड़ मच गई है। कई फिल्म मेकर्स इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता की कहानी पर फिल्म बनाने की होड़ में शामिल हो गए हैं। कुछ मेकर्स ने अपनी-अपनी फिल्म के नाम रजिस्टर तक कराना शुरू कर दिया है। इस बीच मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति ने ‘चंद्रयान 3’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह मिशन मंगल की टीम के साथ ‘चंद्रयान -3’ पर फिल्म बनाएंगे। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय कुमार होंगे या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।मिशन मंगल के निर्देशक ने कहा कि वह इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे और उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मैं फिल्म की कहानी पर विचार कर रहा हूं’। कहानी पर निर्णय लेने से पहले अपनी बड़ी बहन से इनपुट लूंगी। वह इसरो में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं, निदेशक ने आगे कहा।

सिर्फ वही नहीं, बल्कि कई अन्य फिल्म मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस भी चंद्रयान-3 मिशन पर फिल्म बनाने की दौड़ में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPAPA), प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) के मुंबई कार्यालयों में फिल्म का नाम रजिस्टर करने के लिए अप्लाई किया है।

हालांकि, इनमें से कुछ ही मेकर्स को इस पर फिल्म बनाने की इजाजत दी जाएगी। IMPALA के एक अधिकारी ने कहा, ‘अगले हफ्ते हम इन सभी आवेदनों की समीक्षा करेंगे और फिर कुछ मेकर्स को फिल्म बनाने की इजाजत देंगे, यह अनुमति उन लोगों को दी जाएगी जो हमें वास्तविक लगेंगे।’