Home Blog Page 456

युवा शुरू कर दें तैयारी, UKPSC ने जारी किया कैलेंडर

0

देहरादून: युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार पूर्व की लंबित भर्ती परीक्षाओं के अलावा नई भर्तियों की तारीखों को भी ऐलान किया गया है।

आयोग नौ भर्तियों के प्रस्तावों (अधियाचन) का परीक्षण कर रहा है जबकि 18 प्रस्ताव कमियां होने पर शासन को लौटाए गए थे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 21 पुरानी व नई भर्तियों को इस कैलेंडर में स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि नौ विभागों के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिनका परीक्षण करने के बाद उन्हें कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।

पुलिस कांस्टेबल से लेकर न्नुजी सचिव तक 
इसमें अपर निजी सचिव, पुलिस कांस्टेबल, सहायक शोध अधिकारी, प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक, अपर निजी सचिव, औषधि निरीक्षक ग्रेड-2, पुलिस उपाधीक्षक, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक, कर्मशाला अधीक्षक, प्रधानाचार्य श्रेणी-2 की भर्तियां शामिल हैं। इनके अलावा 18 ऐसी भर्तियां हैं, जिनके प्रस्ताव आए थे, लेकिन कुछ बिंदुओं को लेकर शासन को भेजे गए थे। जब ये वापस आ जाएंगे तो उनकी तिथियां भी जारी की जाएंगी। इनमें फॉरेस्ट स्केलर, लौगिंग अधिकारी, रेंजर जैसी भर्तियां शामिल हैं।

ये है भर्तियों का कैलेंडर 

  • PCS-J मुख्य परीक्षा- हाईकोर्ट के आदेश के बाद.
  • सहायक लेखाकार परीक्षा 2022- 28 अगस्त से टाइपिंग परीक्ष.
  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022- अक्तूबर माह में.
  • जेल बंदीरक्षक भर्ती 2022-15 अक्तूबर.
  • संभागीय निरीक्षक परीक्षा 2022- 16-17 अक्तूबर.
  • मानचित्रकार-प्रारूपकार परीक्षा 2022- 05 नवंबर.
  • सहकारिता पर्यवेक्षक पर्यावरण पर्यवेक्षक 2023- 19 नवंबर.
  • अधिशासी अधिकारी, कर व राजस्व निरीक्षक भर्ती 2023- 26 नवंबर.
  • सफाई निरीक्षक परीक्षा 2023- 03 दिसंबर.
  • पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 परीक्षा 2023- 10 दिसंबर.
  • समीक्षा-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023- 17 दिसंबर.
  • सहायक नियोजक एवं वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023- 20 दिसंबर.
  • कंबाइंड जेई भर्ती परीक्षा 2023- 23, 24, 26 व 27 दिसंबर.
  • गन्ना-दुग्ध पर्यवेक्षक परीक्षा 2023- 28 जनवरी 2024.
  • ITI अनुदेशक समूह-ग परीक्षा 2023- 03 फरवरी 2024.
  • सहायक कृषि, उद्यान पर्यवेक्षक परीक्षा 2023- 10 फरवरी 2024.
  • व्यवस्थाधिकारी परीक्षा 2023- 02 मार्च 2024.
  • व्यवस्थापक राज्य संपत्ति परीक्षा 2023- 16 मार्च 2024.
  • प्रयोगशाला सहायक(विधि विज्ञान) परीक्षा 2023- 31 मार्च 2024.
  • अन्वेषक कम संगणक परीक्षा 2023- 31 मार्च 2024.
  • प्रयोगशाला सहायक(उच्च शिक्षा) परीक्षा 2023- 23-26 अप्रैल 2024.

चंद्रमा की सतह पर उतरे प्रज्ञान रोवर का सामने आया VIDEO

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा पर उतरने के बाद गुरुवार को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर निकला था. आज उसका वीडियो इसरो की ओर से जारी किया गया है. चंद्रमा की सतह पर, इसरो ने एक्स में वीडियो साझा करते हुए लिखा,’और यहां बताया गया है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक उतरा.’ इसी से जुड़े एक अन्य वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की छवि कैसे खींची.

इससे पहले ISRO ने ट्वीट कर कहा,’ सभी गतिविधियाँ निर्धारित समय पर हैं. सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड आईएलएसए, आरएएमबीएचए (ILSA, RAMBHA) और सीएचएएसटीई (ChaSTE) चालू हो गए हैं. रोवर गतिशीलता संचालन शुरू हो गया है. प्रोपल्शन मॉड्यूल पर शेप (SHAPE) पेलोड रविवार को चालू किया गया था.

 इसरो ने गुरुवार शाम को कहा, ‘सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हैं. सभी प्रणालियां सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड आईएलएसए को आज चालू कर दिया गया है. रोवर गतिशीलता संचालन शुरू हो गया है. प्रोपल्शन मॉड्यूल पर शेप पेलोड रविवार को चालू किया गया था. भारत ने बुधवार को इतिहास रचा जब उसके तीसरे मानवरहित चंद्रमा मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने त्रुटिहीन सॉफ्ट-लैंडिंग की. भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया, और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया.

डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, 20 मिनट बाद ही जेल से रिहा हुए

0
Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के लिए धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में गुरुवार को जॉर्जिया के जेल में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, ट्रंप को 200,000 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह न्यू जर्सी के लिए अपनी वापसी उड़ान के लिए हवाई अड्डे पर वापस चले गए।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के लिए धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में गुरुवार को जॉर्जिया के जेल में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, ट्रंप को 200,000 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह न्यू जर्सी के लिए अपनी वापसी उड़ान के लिए हवाई अड्डे पर वापस चले गए।

ट्रंप मग शाट का सामना करने वाले वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे। अमेरिकी कानूनों के अनुसार, पुलिस द्वारा आरोपित के चेहरे की फोटो खींचने को मग शॉट कहते हैं। मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति ने जॉर्जिया में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की साजिश रची थी।

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, मालूम हो कि ट्रंप के जेल पहुंचते ही दर्जनों समर्थक ट्रंप के बैनर और अमेरिकी झंडे लहराते हुए उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। बाहर एकत्र हुए ट्रम्प समर्थकों में जॉर्जिया के अमेरिकी प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन भी थे, जो पूर्व राष्ट्रपति के सबसे वफादार कांग्रेस सहयोगियों में से एक थे। वहीं अटलांटा क्षेत्र में विमानन उद्योग से जुड़े 49 वर्षीय लाइल रेवर्थ गुरुवार सुबह से ही जेलखाने के पास 10 घंटे से इंतजार कर रहे थे।

शिमला के समरहिल में मिले तीन और शव, 20 हुई मृतकों की संख्या, सर्च ऑपरेशन j

0

 शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को तीन और शव मिले हैं। इसी के साथ अब तक लापता सभी 20 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान, नीरज, समायरा और पवन के तौर पर हुई है। तहसीलदार शहरी एचएल गेजटा ने बताया कि सभी लापता लोगों के शव मिल गए हैं।

तीनों शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नाले से बरामद किए गए हैं। जेसीबी और पोकलेन मशीन से बड़े पत्थरों को हटाया गया और इसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने खुदाई करके शवों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस के पास मलबे में दबे 2

शिमला जिले में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। जिला शिमला में 22 जून से लेकर अब तक भूस्खलन के कारण करीब 55 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके अलावा 7 लोग लापता चल रहे हैं। इनकी तलाश जा रही है।

वहीं भूस्खलन एवं प्राकृतिक आपदा के कारण 60 के करीब लोग घायल हुए हैं। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि भूस्खलन के कारण जिले में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 60 लोग घायल हुए हैं। लापता लोगों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हैं।

छोटी उम्र के प्रज्ञानंद ने छुड़ाए दिग्गज कार्लसन के पसीने

0

आर प्रज्ञानंद वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गए हैं. फाइनल में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने उन्हें हराकर करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया. दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी कार्लसन ने पहली बार खिताब जीता. प्रज्ञानंद को टाईब्रेकर में हार मिली. वो खिताब जीतने से भले ही चूक गए.

मगर नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ वो जिस तरह से खेले, उन्होंने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. प्रज्ञानंद वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाले दुनिया के सबसे यंग प्लेयर हैं. उन्होंने खिताबी मुकाबले में कार्लसन को जबरदस्त टक्कर दी. शुरुआती 2 राउंड ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद दोनों के बीच गुरुवार को टाईब्रेकर खेला गया.

जहां 25 मिनट के पहले रैपिड गेम में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी ने बाजी मार ली और इसी के साथ 1-0 से बढ़त बना ली थी. इसमें 47 चाल चली गई. दूसरे गेम में भारतीय स्टार के पास वापसी का मौका था, मगर वो चूक गए. इससे पहले प्रज्ञानंद ने सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करुआना को हराकर फाइनल में एंट्री की थी. उन्होंने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, यहां देखें हर निर्णय

0

मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लगी है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हुए। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। 6 सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में होगा।

 

कैबिनेट फैसले

– विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर आउट ऑफ टर्म नौकरी दी जाएगी। पिछले 8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम मौका। खेल नीति के तहत 2000 से 5400 ग्रेड पे।

 

-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलिंपिक खेलने या वर्ल्ड लेवल पर मेडल वालों को खेल, पुलिस विभाग, युवा कल्याण, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में मिलेगी नौकरी।

 

खेल विभाग की 2023 की नई नियमावली आएगी।

 

-प्रांतीय रक्षक दल के कल्याण कोष में राशि जमा होती है। इसके लिए नई नियमावली आएगी। अंशदान में बदलाव किया गया।

 

-परिवहन विभाग: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों का आधा किराया माफ होगा। सरकार उसकी प्रतिपूर्ति देगी। जहां भी उत्तराखंड रोडवेज की बस जाती होंगी वहां इसका लाभ मिलेगा।

 

-उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एन्ड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड का एक्ट बनेगा। अगले विधानसभा सत्र में आएगा। सभी विभाग के साथ मिलकर पीपीपी प्रोजेक्ट आसानी से होंगे।

 

2014-15 से लेकर 21-22 तक का वार्षिक लेख सदन में रखने पर मंजूरी।

 

-प्रोजेक्ट अप्रूव होने के बाद 50% से अधिक या 10 करोड़ की बढ़ोतरी पर मुख्य सचिव के स्तर से होगा।

 

-जीव विज्ञान के साथ अडवांस जंतु विज्ञान। विभाग स्तर की समिति ऐसे सभी कोर्स को नियमावली में शामिल करने पर फैसला लेगी।

 

– पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा। सरकार इसे सिविल एविएशन के नाम करेगी। जिन विभागों को इस भूमि के बदले मुआवज़ा चाहेगा, वो मिलेगा

 

-118 हजार पॉली हाउस बनने हैं। 100 कि बजाय अब 50 वर्ग मीटर में भी बन सकेगा। संख्या 21398 तक बढ़ा दी गई है। लागत उतनी ही रहेगी।

 

कार्मिक विभाग

 

-लोक सेवा आयोग की नियमावली में होगा संशोधन.

 

-अध्यक्ष व सदस्य में बदलाव आधे सदस्य ऐसे होंगे जो केंद्र या राज्य में क श्रेणी के पद वाले हों. समिति बनेगी चयन की। तीन नाम देगी। आयोग में आने वाले सदस्यों को पद से त्यागपत्र देना होगा।

माफिया ने काट डाले हरे पेड़, DFO समेत पांच अधिकारी सस्पेंड!

0

पुरोला: सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम धामी की सख्ती के बाद वन विभाग ने DFO समेत SDO अन्य अधिकारियों को निलंबित करने की अनुमति मांगी थी, जिस पर सीएम धामी ने अपना अनुमोदन कर दिया था। अनुमोदन मिलते ही डीएफओ को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। अब चकराता रेंग में हुए अवैध कटान मामले में कार्रवाई हो सकती है।

शासन ने जंगल से लकड़ी चोरी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। उनके साथ एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज के रेंजर राम कृष्ण, कोटीगाढ़ के रेंजर गोविंद चौहान, देवता रेंज के ज्ञानेंद्र मोहन को भी निलंबित कर दिया गया है। उत्तराखंड वन निगम के राम कृपाल को भी चार्जशीट दी गई है, वन निगम के अन्य अधिकारी भी कार्रवाई की सीमा में हैं।

टौंस वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत देवदार के हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में सरकार ने कड़ी कार्यवाही करते हुए DFO सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है! विदित रहे कि उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत वन निगम को सूखे देवदार के पेड़ों का लॉट कटान के लिए दिया गया था, लेकिन सूखे पेड़ों की आड़ में वन निगम व वनकर्मियों ने सौ से अधिक देवदार हरे पेड़ों को काट डाला।

मामले की जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि होने के बाद प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने DFO सुबोध काला, प्रभारी एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज में तैनात रेंजर रामकृष्ण कुकसाल, कोटीगाड़ रेंज के रेंजर गोविंद सिंह चौहान और देवता रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र मोहन जुवाड़ा को निलंबित कर दिया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को टौंस वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदन हल्द्वानी में तैनात थे।

DFO काला को नैनीताल और SDO सैनी को शिवालिक वृत्त देहरादून में अटैच किया गया है। रामकृष्ण को पिथौरागढ़ और चौहान को चंपावत कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा वन विकास निगम के MD की और से तत्कालीन DLM रामकुमार सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश एक दिन पहले जारी किए जा चुके हैं। बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही के बाद अब वन विभाग के निचले स्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

कुल्लू में भयावह मंजर, ताश के पत्तों की तरह ढह गईं कई इमारतें, देखें Video

0

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। प्रदेश में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश जानमाल के नुकसान का बड़ा कारण बन चुकी है। दो जगह बादल फटे हैं, जबकि जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ है। इसी बीच कुल्लू से एक भयावह मंजर सामने आया है। जहां, देखते ही देखते कई मकान जमीदोंज हो गए।

कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शिमला के कृष्णा नगर की तरह ही मकान ढहने का एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुल्लू के आनी उपमंडल के बसअड्डे के समीप वीरवार सुबह चार से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

देखते ही देखते भवन जमींदोज हो गए। इसमें से दो भवनों में एसबीआई और कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक की शाखाएं चल रही थी। मकान में दरारें आने के बाद एक सप्ताह पहले ही दोनों शाखाओं को यहां से खाली करवाकर किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया।

मकान में रह रहे किरायेदारों की दुकान खाली करवाई गई। गनीमत रही कि मकान को समय रहते खाली किया गया अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। वीरवार को सुबह देखते ही देखते एक के बाद एक मकान ढहते चले गए और आंखों के सामने करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया।

उधर, इस घटना को लेकर प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की ओर से जानकारी मिली है कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। दो मकानों को पहले ही खाली करवा दिया गया था, जबकि एक मकान को आज सुबह खाली करवाया गया था।

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर रहेगी नजर

0

देहरादून: आज धामी कैबिनेट अहम बैठक होने जा रही है । इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। साथ ही बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र पर भी चर्चा हो सकती है। विधानसभा का सत्र नियमानुसार छह माह के भीतर आहुत किया जाना चाहिए।

आपको बतों दे कि बजट सत्र मार्च माह में ग्रीष्मकालीन राजधापनी गैरसैंण में आहुत हुअ था। इस लिहाज से सितंबर माह में छह महीने का समय पूरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि 6 सितंबर से विधानसभा का मॉनसू सत्र आहुत किया जा सकता है। इस आशय का प्रस्ताव विधाई विभाग की ओर से कैबिनेट में लाया जा सकता है। विधानसभा सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट भी ला सकती है।

इसके अलावा कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह, वन समेत अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। स्कूलों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से शिक्षक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

चांद पर भारत की ‘मून वॉक’, लैंडर से बाहर निकलकर रोवर ने की चहलकदमी

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को बताया कि विक्रम लैंडर से बाहर निकलकर प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर घूम रहा है। इसरो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसरो ने ‘एक्स’ पर कहा- चंद्रयान-3 मिशन : चंद्रयान-3 रोवर: भारत में निर्मित… चांद के लिए बनाया गया! चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा… भारत ने की चांद पर सैर!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रज्ञान की सफल तैनाती के लिए इसरो टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद रोवर का बाहर निकलकर चांद की सतह पर घूमना चंद्रयान-3 के एक और चरण की सफलता का प्रतीक है। मैं उत्साह के साथ उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं, जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करेगा।

23 अगस्त को विक्रम लैंडर ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इसी के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान), जिनका कुल वजन 1,752 किलोग्राम है, को चंद्रमा के परिवेश का अध्ययन करने के लिए चंद्रमा के एक दिन (लगभग 14 पृथ्वी दिवस) तक संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

लैंडर और रोवर दोनों के पास चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करने के लिए वैज्ञानिक पेलोड हैं। रोवर अपने पेलोड APXS, अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर, के माध्यम से चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेगा, ताकि रासायनिक संरचना प्राप्त की जा सके और चंद्रमा की सतह की समझ को और बढ़ाने के लिए खनिज संरचना का अनुमान लगाया जा सके।