Home Blog Page 457

रूस में प्लेन क्रैश, प्रावेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ समेत 10 की मौत

0

जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन की बुधवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वो प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूस की एजेंसी TASS के हवाले से यह खबर दी है।

क्रैश में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर हुआ। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सिर्फ इतना कहा कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था।

यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। प्रिगोजिन के अलावा इस प्लेन में प्राइवेट आर्मी के को-फाउंडर और पूर्व रूसी स्पेशल फोर्स कमांडर दिमित्री उत्किन भी सवार थे। वहीं वैगनर के और भी अधिकारी विमान में मौजूद थे।

वैगनर चीफ की मौत की खबर पर बाइडेन ने कहा- मुझे नहीं पता है कि क्या हुआ है, पर मैं इस खबर से सरप्राइज्ड नहीं हूं। रूस में शायद ही ऐसा कुछ होता है, जिसके पीछे पुतिन का हाथ न हो। हालांकि, मैं इस मामले में इतना नहीं जानता हूं कि कुछ जवाब दे सकता हूं।

प्रिगोजिन ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत की थी और इसके बाद वो बेलारूस चले गए थे। लिहाजा, यह साफ नहीं है कि वो रूस कब और कैसे पहुंचे। एक रूसी अफसर ने स्काई न्यूज से कहा- हमने क्रैश की जांच शुरू कर दी है। सिर्फ दो दिन पहले प्रिगोजिन का एक वीडियो भी सामने आया था।

प्रिगोजिन का जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। पुतिन की तरह येवगेनी भी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े। रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि, सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद येवगेनी को रिहा कर दिया गया। येवगेनी ने जेल से बाहर आने के बाद बिजनेस करने का फैसला किया। सबसे पहले हॉट डॉग का स्टॉल लगाना शुरू किया। इसके बाद रेस्तरां खोला।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारकर भारत ने इतिहास रचा, कुछ देर बाद विक्रम रोवर बाहर आएगा

0

भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।

‘हड्डी’ में ट्रांसजेंडर बनकर छाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ट्रेलर हुआ रिलीज

0

कमरे की दीवार पर लगी दर्जनों ट्रांसजेंडर की तस्वीरें, लाल साड़ी पहने और हाथ में तेज़ धार वाला छुरा लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सामने सिर झुकाए बैछा शख्स और एक दमदार डायलॉग. कुछ इस तरह होती है फिल्म हड्डी के 2.25 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत. इस फिल्म का इंतज़ार काफी वक्त से था. जब इसका फर्स्ट लुक आया था तभी से लोग इसके लिए उत्सुक दिखाई दे रहे थे. अब ट्रेलर के साथ साथ फाइनली इसकी रिलीज़ डेट भी आ गई है.

ट्रेलर की शुरुआत ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दमदार डायलॉग से होती है जिसमें वो कहते हैं, हमारा आशीर्वाद बहुत शक्तिशाली होता है और हमारा श्राप बहुत भयावह, और उससे भी भयावह जानते हो क्या होता है, हमारा बदला. ट्रेलर में दिखाया गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी कैसे ट्रांसजेंडर बनते हैं और उनकी जिंदगी बदल जाती है.
खास बात ये है कि इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी हैं. इसके अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब और इला अरुन जैसे कलाकार भी हैं. अनुराग फिल्म में विलेन के तौर पर नज़र आ रहे हैं, जबकि ट्रांसजेंडर बने नवाजुद्दीव उनसे बदला लेते दिख रहे हैं. ट्रेलर काफी दमदार है और ट्रांसजेंडर बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है. ज़ी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया है.
संजाया साहा और राधिका नंदा इसके प्रोड्यूसर हैं. नवाजुद्दीन और अनुराग के अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब, इला अरुन, सौरभ सचदेवा, राजेश कुमार, श्रीधर दुबे और सहर्ष शुक्ला जैसे कलाकार नज़र आएंगे. हाल ही में जियो सिनेमा पर ट्रांसजेंडर पर बेस्ड वेब सीरीज़ ताली रिलीज़ हुई है. इस सीरीज़ में सुष्मिता सेन ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है. ये रोल श्रीगौरी की जिंदगी से प्रेरित है. श्रीगौरी का किरदार सुष्मिता ने ज़ोरदार तरीके से निभाया और इसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हो रही है.
https://youtu.be/SRhDjptowzE

सहकारिता बैंकों में 30 करोड़ की धांधली, धन सिंह को मिला भ्रष्टाचार का लाइसेंस!

0

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अघ्यक्ष गणेश गोदियाल ने धन सिंह रावत पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धन सिंह रावत को भ्रष्टाचार का लाइसेंस मिल गया है। गणेश गोदियाल का आरोप है कि सहकारिता बैंकों की ओर से 30 करोड़ रुपये के लोन की बंदरबांट की गई है।

गोदियाल का कहना कि मंत्री धन सिंह रावत के विभागों में सबसे अधिक घोटाले देखने को मिल रहे हैं, लेकिन जांच के नाम पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कि जब से धन सिंह रावत सहकारिता विभाग के मंत्री बने हैं, तब से लेकर अब तक नित नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन घोटालों की नियमानुसार और इमानदारी से जांच की जाए तो बहुत बड़े घोटाले सामने आएंगे।

गणेश गोदियान ने उत्तरकाशी के मामले का हवाला देते हुए कहा कि सहकारिता बैंकों में 30 करोड़ रुपये के लोन की बंदर बांट कर दी गई। बड़े पैमाने पर यूपी, बिहार समेत दूसरे राज्यों के लोगों को लोन बांट दिए गए। सवाल यह उठता है कि इसमें अघोषित रूप से किसको लाभ पहुंचा गया है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई से कौन रोक रहा है? ऐसा लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनको उत्तराखंड में भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस दिया हुआ है?

CM के OSD के ठिकानों पर ED का छापा, यहां का है मामला

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तलाशी ली है। ED के इस कदम को साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ओएसडी के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। सीएम ने एक्स  पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।

bhupesh baghel

दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत

0

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से बुधवार सुबह दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है. यहां साइरांग के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिर गया, इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है. रेलवे प्रशासन द्वारा यहां पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है. हादसा सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ. अभी भी 30-40 लोगों के फंसे होने की आशंका है.रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेलवे ब्रिज का निर्माण साइरांग के पास कुरुंग नदी के ऊपर हो रहा था. इससे बैराबी और साइरांग क्षेत्र की कनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है. रेलवे का जो पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर बताई जा रही है, यानी कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी 42 मीटर ज्यादा है.

railway bridge mijoram

मिजोरम रेलवे ब्रिज दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है. पीएमओ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी लोगों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMMRF ) से 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है. वहीं, जो घायल हुए हैं उन्हें 50,000 रुपये दिए जाएंगे. ये निर्माणाधीन पुल मिजोरम की राजधानी ऐजावल से करीब 20 किलोमीटर दूर है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरम थांगा ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि ऐजावल के पास साइरंग में अंडर कंस्ट्रक्शन ओवर ब्रिज गिर गया है जिसके चलते 17 मजदूरों की मौत हो गई. उन्होंने इस घटना पर दुख जाहिर किया और कहा कि वो मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

उत्तरकाशी : BSF में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट का निधन, शोक की लहर

0

पुरोला: BSF में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट सुनील कंडारी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बीएसफ के इस जाबांज अधिकारी की उम्र अभी महज 34 साल थी। इन दिनों उनकी तैनात पश्चिम बंगाल में थी।

जानकारी के अनुसार पुरोला के रतेड़ी गांव निवासी असिस्टें कमांडेंट सुनील कंडारी बीमार हो गए थे। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वो स्वस्थ भी हो गए थे। लेकिन, फिर अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

BSF suunil kandari

सुनील बहुत ही होनहार अधिकारी थे। जितना वे अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित थे। उतना ही समर्पण उनका अपने परिवार और समाज के प्रति भी था। वह बेहद विनम्र स्वभाव के थे। जानकारी के अनुसार उनका करीब एक साल का बेटा है। पत्नि भी सीआरपीएफ में अधिकारी है। पिता उत्तराखंड परिवहन निगम में तैनात हैं।

चंद्रयान-3 : सॉफ्ट लैंडिंग का देश कर रहा इंतजार, आज शाम 5.20 बजे से देखें सीधा प्रसारण

0

ISRO चंद्रयान-3 (channdryan-3) की सॉफ्ट-लैंडिंग का लाइव प्रसारण करेगा. यह आज शाम 5.20 बजे शुरू होगा. देश के चंद्रमा मिशन को लेकर काफी उम्मीदें हैं. देश भर के तारामंडल, शैक्षणिक संस्थान और विभिन्न संगठन आज उस बड़े क्षण की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है.

स्कूलों और कॉलेजों ने ऐतिहासिक ‘टच डाउन’ के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है. वैज्ञानिक और शिक्षक ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां देंगे और भारत के अंतरिक्ष इतिहास की महत्वपूर्ण घटना के महत्व को समझाएंगे. दिल्ली के इंदिरा गांधी तारामंडल द्वारा आज परिषद परिसर में चंद्रयान-3 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. कार्यशाला परिषद परिसर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. इस कार्यशाला में, रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध उनियाल चंद्रमा पर एक व्यावहारिक व्याख्यान देंगे, जिसमें इसकी संरचना के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी जाएगी.

इसके अलावा, इंदिरा गांधी तारामंडल चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी प्रदान करेगा और इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि तारामंडल चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान लाइव प्रसारण भी करेगा, जो आम जनता को शामिल होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा.

लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे IST से शुरू होगा. लैंडिंग की लाइव गतिविधियां इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को शाम 5:27 बजे IST से उपलब्ध होंगी. भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. हमसे पहले अमेरिका, अविभाजित रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं. लेकिन भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश होगा.

उत्तराखंड : मौसम विभाग का रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित

0

देहरादूनर : मौसम विभाग की ओर से 23 और 24 अगस्त के लिए दो दिन का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कल भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अर्लट जारी किया है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से एडवाजरी भी जारी की गई है। इसमें अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। विभागीय और नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। राजस्व उप निरीक्षकों के साथ ही सभी ग्राम विकास अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्रों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए देहरादून समेत कुछ अन्य जिलों में भी स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं आकाशी बिजली चमकने और अति से अत्यन्त भारी बारिश होने की चेतानी भी जारी की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम भारी वर्षाको दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ जाती है। इससे किसी भी प्रकार को अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और अंगनवाडी केन्द्रों में 23 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कल रात से मध्यम से तेज बारिश के चलते सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जल जमाव की समस्या हो रही है। जबकि राज्य के पहाड़ी हिस्सों में भूस्खलन से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राज्य में कुछ राजमार्गों सहित करीब 200 ग्रामीण सड़के आवाजाही के लिये बाधित हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में गढ़वाल और कुमांऊ मण्डल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देसी देसी ना बोल्या कर…जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर का निधन

0

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को विदेशों तक पहुंचने वाले सुरों के सरताज राजू पंजाबी का एक निजी अस्पताल में काला पीलिया से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। राजू पंजाबी मौजूदा समय में हिसार के आजाद नगर में रहते थे। राजू पंजाबी इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए थे। लेकिन उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजू पंजाबी ने देसी-देसी, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब, सैंडल जैसे मशहूर गाने हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री देकर एक नई पहचान बनाई। वहीं, राजू पंजाबी ने हरियाणवी गानों को नई दिशा दी। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर मानी जाती थी। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। जिसके बोल- ‘आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था’ हैं।

राजू पंजाबी ने हिसार के आजाद नगर में एक मकान किराए पर लिया हुआ था। जिसमें बीच बीच में ठहरते थे। राजू पंजाबी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग उनके किराए के मकान पर पहुंचे। उनके शव को यहां नहीं लाया गया। अस्पताल से सीधे राजस्थान के लिए रवाना कर दिया गया। राजू पंजाबी 3 बेटियाें के पिता हैं। उनका परिवार राजस्थान में ही रहता है। वहीं, राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से अपने गायन की शुरुआत की थी।

हिसार जिंदल अस्पताल में पहुंचे हरियाणवी गायक केडी अपने दोस्त राजू पंजाबी के लिए फफक-फफक कर रोने लगे। उन्होंने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। केडी काफी देर तक अस्पताल में बाहर बैठर आंसू बहाते रहे।

हरियाणवी गायक व कलाकार अजंली राघव ने कहा कि मेरी 15 दिन पहले वीडियो कॉल से बात हुई थी। उन्होंने महसूस ही नहीं होने दिया कि किसी तरह की तकलीफ में हैं। बेहद जिंदादिल आदमी थे। मुझे सोशल मीडिया से जानकारी मिली तो यकीन ही नहीं हुआ। मैंने उनके फोन पर कॉल किया तो किसी ने रोते हुए फोन उठाया। मेरे साथ उनकी अच्छी ट्यूनिंग थी। बेहद मजाकिया और बेहद जमीनी स्तर के आदमी थे। अपने साथी कलाकारों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए हौसला देते थे।