Home Blog Page 458

मिशन चंद्रयान-3 : कल चांद पर उतरेगा विक्रम लैंडर, इस YouTube चैनल पर होगा सीधा प्रसारण

0

चंद्रयान -3 सॉफ्ट लैंडिंग पर अपने नवीनतम अपडेट में, इसरो ने मंगलवार को कहा कि मिशन शेड्यूल पर है और सिस्टम नियमित चेक से गुजर रहे हैं. इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चंद्रयान-3 की ‘सुचारू संचालन’ जारी है. बयान में कहा गया कि इसरो के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स में ऊर्जा और उत्साह का महौल है. भारत का चंद्रयान-3 कल चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. यह लैंडिंग शाम 6:04 मिनट पर होगी. जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

MOX में लैंडिंग संचालन का लाइव टेलीकास्ट बुधवार को 17:20 बजे से शुरू होगा. लैंडिंग के लाइव एक्शन ISRO की वेबसाइट और इसके YouTube चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को 17:27 बजे से उपलब्ध होंगे.

मिशन के अपडेट के साथ, इसरो ने लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) द्वारा कैप्चर किए गए चंद्रमा की छवियों को भी जारी किया है. ये चित्र एक ऑनबोर्ड मून संदर्भ मानचित्र के खिलाफ मिलान करके अपनी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) को निर्धारित करने में लैंडर मॉड्यूल की सहायता करते हैं.

इसरो ने लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन और परिहार कैमरा (LHDAC) के माध्यम से कैप्चर किए गए छवियों की एक श्रृंखला जारी की. यह कैमरा एक सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है. इसके अलावा, एक महत्वपूर्ण विकास में, चंद्रयान -2 ऑर्बिटर जो अभी भी चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा कर रहा था, सोमवार को चंद्रयाण -3 के लैंडर मॉड्यूल के साथ दो-तरफा संबंध स्थापित किया.

क्या सीमा हैदर की भेजी राखी पहनेंगे CM योगी और PM मोदी?…VIDEO

0

पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को राखी भेजी हैं।

सीमा हैदर ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह को राखी भेजकर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अधिवक्ता एपी सिंह को राखी भेजी हैं।
साथ ही इस वीडियो में सीमा हैदर जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा रही हैं। सीमा हैदर पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ नाम की फिल्म में दिखाया जाएगा, जिसका थीम सॉन्ग  ‘चल पड़े हम’ रिलीज किया जा चुका है।

जानें कौन हैं शतरंज विश्व कप के फाइनल में एंट्री करने वाले आर प्रगनानंद?

0

अगर इंसान में जज्बा है तो वह अपनी मेहनत के दम पर किसी भी उम्र में सफलता हासिल कर सकता है। ऐसा ही कुछ भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद (R Praggnanandhaa) ने हाल ही में कर दिखाया है। महज 18 साल की उम्र में जहां आम बच्चे 12वीं क्लास पास करते हुए नजर आते है तो इस उम्र में इस जीनियस बच्चे ने इतिहास रच दिया है।

फिडे शतरंज विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में प्रगनानंद ने जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में विश्व नंबर 3 खिलाड़ी फाबियानो कारूआना को टाईब्रेकर में 3.5-2.5 से हराया। अब शतरंज विश्व कप के फाइनल में प्रगनानंद का सामना विश्व नंबर 1 खिलाड़ी मैग्रेस कार्लसन से होगा।

ऐसे में शतरंज विश्व कप के फाइनल में एंट्री करने वाले वह दूसरे भारतीय भी बन गए है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए कौन हैं ये भारतीय ग्रैंडमास्टर और कहां से उन्होंने शतरंज का खेल सीखा? आर प्रगनानंद एक भारतीय चेस प्लेयर है, जिनका जन्म 5 अगस्त को साल 2005 में हुआ था। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद ने बेहद ही कम उम्र में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। साल 2022 में ग्रैंडमास्टर का टाइटर जीता।

साल 2013 में ने वर्ल्ड युथ चेस चैंपियनशिप अंडर-8 का टाइटल जीता था और सात साल की उम्र में उन्होंने FIDE Master और साल 2015 में उन्होंने अंडर-10 का टाइटल अपने नाम किया। 10 साल की उम्र में उन्होंने इतिहास रचा। वह सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर क्लास चेस प्लेयर बने थे। साल 2017 में उन्होंने पहली बार ग्रैंडमास्टर का टाइटल जीता था। इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बेहद ही कम उम्र में अपने नाम किए।

आर प्रगनानंद सिर्फ 3.5 साल के थे जब उन्होंने शतरंज में रुचि दिखाना शुरू किया। उन्हें शतरंज का खेल अपनी बहन वैशाली से सीखा। बहन वैशाली पहले से शतरंज को लेकर क्लास लेती थी। वह धीरे-धीरे इस खेल में एक इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ी बन गई थी। आर्थिक तंगी की वजह से प्रगा शतरंज की क्लास नहीं ले सके, इसके लिए वह अपनी बहन से ही शतरंज सिखते थे। आर प्रगनानंद को शतरंज के अलावा क्रिकेट का भी बड़ा शौक है। वह अक्सर क्रिकेट के मैच देखते है। हालांकि, वह सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

शतरंज विश्व कप के टूर्नामेंट में दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। इसके बाद भारतीय मास्टरमाइंड प्लेयर ने रोमांचक टाईब्रेकर में चतुर दिमाग की लड़ाई में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर कारूआना को हरा दिया। विश्व कप के दौरान ही 18 वर्ष के होने वाले प्रगनानंद ने सेमीफाइनल से पहले दूसरे वरीय हिकारू नाकामूरा को पछाड़ा था।

चंबा भूस्खलन हादसा : मलबे में जिंदा दफन हुए थे पांच लोग, सभी शव बरामद

0

चंबाः टिहरी जिले के चंबा में टैक्सी स्टैंड के ऊपर हुए भूस्खलन में देबे लोगों का रेस्क्यू और खोज अभियान देर रात तक जारी रहा। देर रात एसडीआरएफ ने मलबे से एक और शव बरामद किया। दर्दनाक भूस्खलन हादसे में एक चार माह के बच्चे समेत पांच लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

एसडीआरएफ ने मलबे में दबे पूनम खंडूरी, चार माह के बच्चे सारवील और सरस्वाती देवीऔर प्रकाश के शव घटना के बाद देर शाम को ही बरामद कर लिए थे। जबकि, एक और शव देर रात करीब बारह बजे बरामद किया गया। जिसकी पहचान सोहन सिंह रावत निवासी थौलधार ब्लॉक ग्राम बेरगणी के रूप में हुई है।

उत्तराखंड: सुबह-सुबह हादसा, यहां नदी में बहा तीर्थ यात्री

0

बड़कोट : यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास आज सुबह एक हादसा हो गया। महाराष्ट्र का बुजुर्ग तीर्थयात्री यमुना किनारे पूजा करने गए थे। इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह नदी में बह गए। सुबह से ही उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।।

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गया। SDRF की टीम खोज में जुटी है।  जानकारी के अनुसार 60 साल के बुजुर्ग तीर्थ यात्री यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाड़ी तोक में एक होटल में रुके थे।

आज सुबह तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा करने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसला और वो यमुना नदी में बह गए। जाओ मिलने पर पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट, एडवाइजरी जारी

0

देहरादून: मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलों के जिलाधकारियों, आपदा प्रबंधन अधिकारियों और SDRF को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार 23-24  टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने का अनुमान लगाया गया है।

ये है एडवाइजरी

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। 12. किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

 

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एव विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

 

4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा

 

में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। 5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

 

6. समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। 7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे ।

 

8. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। 9. उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

 

10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें। 11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के

 

आवागमन को अनुमति न दी जाये। 12. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

 

13. जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

 

14. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2684314, 2664315 2664316, फैक्स नं० 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं० 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

चंबा भूस्खलन अपडेट : अब तक तीन शव बरामद, रेस्क्यू जारी

0

नई टिहरी: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा में आज भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां अब भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। इस दौरान कार के अंदर फंसे दो महिला और एक बच्चे का शव मलबे से बरामद किया गया है।

शवों की पहचान ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी (30) पत्नी सुमन खंडूरी, एक बच्चा (4) पुत्र सुमन खंडूरी व सरस्वती देवी (35) बहन सुमन के रूप में हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

लगातार भूस्खलन के चलते कई जगहों पर रास्ते बंद हैं। लगातार बोल्डर गिरने से सड़कें बंद होने से आवाजही ठप हो रही है। करीब तीन सौ सड़कें अब भी बंद हैं, जिनको खोलने का प्रयास जारी है।

ड्रीम गर्ल-2 : पहले दिन में ही बिक गई इतनी टिकट, इस दिन होगी रिलीज

0

आयुष्मान खुराना एक बार फिर से दिल का टेलीफोन बजाने के लिए जल्द ही स्क्रीन पर दस्तक देने वाले हैं। वह ‘ड्रीम गर्ल-2’ के साथ एक बार फिर से सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार फैंस को अनन्या पांडे की जोड़ी देखने को मिलेगी।

एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसकी जानकारी दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी थी। ड्रीम गर्ल 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के साथ ही आयुष्मान खुराना ने भी धर्मेंद्र की राह पकड़ ली है और पहले दिन ही उनकी फिल्म की धड़ाधड़ टिकट बिकी है।

पठान-आदिपुरुष और गदर 2 की तरह ही ड्रीम गर्ल 2 की एडवांस बुकिंग की शुरुआत भी काफी अच्छी हुई है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ही आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की कॉमेडी ड्रामा फिल्म की लगभग पूरे देशभर में 8477 के करीब टिकट बिक चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘ड्रीम गर्ल-2’ ने पहले दिन की टिकट बिक्री में नेशनल चेन में करीबन 10.06 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है, जिसमें छह लाख के करीब मुंबई, एक लाख के करीब पुणे, 49 हजार के करीब बेंगलुरु, 1.2 लाख के करीब हैदराबाद में फिल्म की टिकट से टोटल कलेक्शन हुआ है।

ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान खुराना का जब पहला पोस्टर सामने आया था, तब ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई थी। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को अब भी चार दिन बाकी है। जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग जिस तरह से शुरू हुई है, अगर उस तरह से ही चलती है, तो ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये फिल्म डबल डिजिट से ओपनिंग कर सकती है।

आयुष्मान खुराना का पूजा का किरदार ‘ड्रीम गर्ल’ सीरीज में दर्शकों को काफी पसंद आता है। पहले पार्ट में तो सिर्फ उन्होंने लड़की की आवाज निकाल कर लोगों को एंटरटेन किया, लेकिन दूसरे पार्ट में वह खुद लड़की बने हुए नजर आ रहे हैं। अब ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉमेडी का लेबल इस बार कितना बड़ा और मजेदार होने वाला है। मूवी को ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें कि आने वाले 25 अगस्त को ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उत्तराखंड : चंबा में भारी भूस्खलन, रेस्क्यू अभियान जारी!

0

चंबा: भारी बारिश भूस्खलन लोगों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। आज चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। बताया जा रहा है कि यहां मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इनको मिली जगह, ये हुए बाहर

0

एशिया कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज यानी 21 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है।

बता दें कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में टीम सेलेक्शन की मीटिंग हुई जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल रहे। इस मीटिंग के दौरान भारतीय टीम का एलान हुआ।

भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि हार्दिक पांड्या को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में केएल राहुल और श्रेएस अय्यर को जगह मिली है। इसके साथ ही तिलक वर्मा को भी मौका मिला है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होना है। इस बार ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। भारतीय टीम अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। इस बार ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल

30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल – मुल्तान

31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – कैंडी

2 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कैंडी

3 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – लाहौर

4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल – कैंडी

5 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 बनाम B2 – लाहौर

9 सितंबर: B1 बनाम B2 – कोलंबो

10 सितंबर: A1 बनाम A2 – कोलंबो

12 सितंबर: A2 बनाम B1 – कोलंबो

14 सितंबर: A1 बनाम B1 – कोलंबो

15 सितंबर: A2 बनाम B2 – कोलंबो

17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो