Home Blog Page 459

उत्तराखंड : भरी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी का भी खतरा

0

देहरादून: प्रदेशभर में भारी बारिश लगातार कहर बरपा रही है। भारी बारिश से जनजीवन प्रभाति हो रहा है। कई जगहों पर भूस्खलन से मार्ग बंद हैं। गांवों और घरों को खतरा पैदा हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के ने जहां आज और कल के लिए कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं, 23 और 24 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, भारी बारिश के साथ ही आसमानी बिजली भी चमक सकती है। साथ ही इस दौरानी तेजी आंधी चलने का भी नुमान लगाया गया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जाने से लोगों को परहेज करने की सलाह दी गई है।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

0

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करने वाले आरोपित अफसर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब जानकारी आ रही है कि दिल्ली पुलिस की टीम अधिकारी के बुराड़ी स्थित आवास पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपित अधिकारी के बुराड़ी स्थित आवास पर पहुंची, जहां उसके घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस का आरोपित के घर के अंदर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और मुख्य सचिव को इस मामले में आज शाम पांच बजे तक रिपोर्ट पेश करने का भी आदेश दिया है।

मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक भयानक घटना है…इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। अब तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। कार्रवाई नहीं होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर बैठे सरकारी अफसर ने एक बच्ची से कई बार दुष्कर्म किया। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है।

पुलिस ने अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं किया है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था, लेकिन वही भक्षक बन जाये तो लड़कियां कहां जाए! जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी होनी चाहिए!

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती हुई 5 कारों पर पलटा कंटेनर

0

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कंटेनर के पलट जाने और 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई है। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत काम चल रहा है।

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुई यह घटना पुणे से मुंबई जाते वक्त 35 किलोमीटर दूर हुआ। घायलों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर मुंबई जाने वाली लेन को छोड़कर पुणे जाने वाली लेन पर पलट गया, जिसके बाद भीषण दुर्घटना हुई।

बताया जा रहा है कि कंटेनर एमएच 46 एआर 0181 सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुणे से मुंबई जा रहा था। आगे बढ़ते समय किमी 35 के पास पहुंचने पर कंटेनर बेकाबू होकर मुंबई लेन छोड़कर पुणे लेन पर आ गया और पलट गया। इस हादसे में पांच कारों चपेट में आईं। कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

कार में सवार 1 महिला और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल कामोठे में भर्ती कराया गया है। मुंबई-पुणे एक्प्रेसवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को हुआ हादसा इतना बड़ा था कि कारों की स्थिति देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आलम यह है कि उनके मलबे को देखकर यह पहचान पाना भी मुश्किल है कि कारें कौन सी हैं।

 

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर

0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. वहीं, पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वहीं. इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर कहा कि पुलवामा के लैरो-परिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं.

इससे पहले रविवार को भे जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में इस महीने की शुरुआत में घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश की जा रही थी. इस हमले में तीन सैनिक शहीद हो गये थै. सुरक्षा अधिकारियों ने संकेत दिया कि इस साल राजौरी और पुंछ में हुए हमलों में भी यही समूह शामिल था.

सुरक्षा बल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर में तलाशी अभियान जारी है और हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्वाडकॉप्टर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. क्वाडकॉप्टर एक खास तरह का ड्रोन होता है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि समूह अभी भी दक्षिण कश्मीर में है और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दूसरी ओर नहीं गया है. हमें उम्मीद है कि उनके पार जाने से पहले हमारा उनसे सामना होगा.

वन क्षेत्र के जरिये आतंकवादियों की संभावित आवाजाही के बारे में संकेत मिलने के बाद सैनिकों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. अप्रैल में पुंछ में कुल पांच सैनिक शहीद हुए थे और मई में राजौरी के भट्टादुरियन में हुए हमले में पांच अन्य शहीद हो गये थे. अधिकारी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में राजौरी-पुंछ में हुए हमलों और हाल में कुलगाम में हुए हमलों में काफी समानता है. हमारा मानना है कि पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दोनों ओर छह से आठ आतंकवादियों का समूह सक्रिय है.

उन्होंने कहा कि इस समूह में ज्यादातर उच्च प्रशिक्षित विदेशी आतंकवादी शामिल हैं, जिनका समर्थन दो से तीन स्थानीय चरमपंथी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस समूह में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शामिल हो सकते हैं और यह अब तक फोन जैसे संचार उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर रडार से बचने में कामयाब रहा है.

सेनी देओल के बंगले की होने वाली थी नीलामी, बैंक ने अचानक बदल दिया फैसला, अब मचा बवाल

0

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी रद्द हो गई है. 24 घंटे के भीतर ही बैंक ने अपना फैसला बदला है, जिसपर अब कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं कि आखिर 24 घंटे में ऐसे क्या तकनीकी कारण पैदा हो गए, जिससे नीलामी पर रोक लग गई.

ट्वीट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, “कल दोपहर पूरे देश को पता चलता है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के जुहू बंगले को ई-नीलामी पर रखा है. उन्होंने बैंक के 56 करोड़ नहीं चुकाए. आज सुबह, 24 घंटे से भी कम समय में मालूम पड़ता है कि बैंक ने टेक्निकल कारणों से नीलामी पर रोक लगा दी है. आश्चर्य हो रहा है कि टेक्निकल कारणों को किसने ट्रिगर किया.”

इन दिनों थिएटर्स में सनी देओल की फिल्म गदर 2 चल रही है. सनी देओल तारा सिंह के रोल में नजर आए हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तबाही मचा रही है. लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 377 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी.

उत्तरकाशी ब्रेकिंग: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी गंगोत्री नेशनल मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगानी के पास गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि वाहन लगभग 30 से अधिक यात्री सवार थ। 12 यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुचाया जा रहा है। यह भी खबर सामने आई है कि इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बड़ी खबर : AICC वर्किंग कमेटी का ऐलान, इनको मिली जगह

0

कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। Screenshot 2023 08 20 15 31 08 48 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914 Screenshot 2023 08 20 15 31 19 20 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914 Screenshot 2023 08 20 15 31 29 93 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

परिणीती चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी की डेट तय, यहां होगी शादी और रिसेप्शन

0

परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद से ही फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी 25 सितंबर को होगी। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई 2023 में दिल्ली में हुई थी। अब इसी साल दोनों शादी रचाने जा रहे हैं।

आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक परीणीति की टीम ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू करेंगी। कहा जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी। इसके बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन रखा जाएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति अभी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों पुराने दोस्त हैं। लेकिन उनके बीच नजदीकियां 2022 से बढ़ीं। परिणीति चोपड़ा पंजाब में फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रही थीं।

राघव चड्ढा  उस दौरान परिणीति से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। तभी दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर दोनों को एक-दूजे से प्यार हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि दीदी प्रियंका चोपड़ा की तरह परिणीति भी शाही अंदाज में शादी करेंगी। शादी में परिवार के लोगों के अलावा खास दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत के लोग शामिल हो सकते हैं।

गाड़ी के चालान पर जज के बेटे ने पुलिस को धमकाया, थप्पड़ खाएगा या जेल में चक्की पीसेगा…!

0

लखनऊ :  यहां एक रईशजादे ने शनिवार को खूब बवाल काटा. यह युवक ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ी उठा लेने से नाराज था. वह खुद को जज का बेटा बताते हुए पुलिस वालों को धमकी दे रहा था कि उन्हें जेल भिजवा सकता है. वह पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारने की बात भी कह रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. लखनऊ पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है. वहीं गाड़ी नो पार्किंग एरिया में खड़ी करने पर 1100 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है.

लखनऊ के हजरतगंज में शनिवार दोपहर का है. लखनऊ पुलिस के मुताबिक आरोपी की कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. राउंड पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस की टीम ने इस कार को उठाकर पार्किंग में पहुंचा दिया. पुलिस टीम आरोपी की कार को पार्किंग में जमा ही कर रही थी कि आरोपी भी पहुंच गया. आते ही उसने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. खुद को मेरठ में तैनात जज का बेटा बताते हुए धमकाते हुए गाड़ी छोड़ने को कहा.

जब पुलिस ने कहा कि चालान हो गया है और अब गाड़ी नहीं छूटेगी तो आरोपी ने कहा कि ‘थाने में चलकर थप्पड़ गया क्या, तुम्हे जेल भी भेजा जा सकता है’. पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि अभी वह थाने में चलकर थप्पड़ खिलवाता हूं.आरोपी की लाख उछल कूद के बाद भी पुलिसकर्मी नहीं माने और अवैध पार्किंग के लिए 1100 रुपये के चालान की रसीद पकड़ा दी. वहीं कोई विकल्प बचता ना देख आरोपी ने भी चालान की राशि जमा कर दी है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हजरतगंज थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है. गौरतलब है कि पिछले दिनों कानपुर से इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें आरोपी खुद को विधायक का भतीजा बता रहा था. इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को सीज करने के साथ ही उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी.

उत्तराखंड : इन आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, हो सकती है भारी बारिश

0

देहरादून: मौसम की मार से लोगों को बुरा हाल है। प्रदेशभर में भूस्खल ने जहां लोगों की निजि संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वहीं, सरकारी संपत्ति भी बर्बाद हुई। पूरा राज्य आपदा की स्थिति से जूझ रहा है। नदी-नालों का उफान लोगों को डरा रहा है। आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ को हुआ है।

चारधाम को जोड़ने वाली आल वेदर रोड समेत अन्य राजमार्ग हों या फिर राज्य राजमार्ग, जिला संपर्क मार्ग या फिर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाकी सड़कें, सभी बददहाल हुई हैं। मौसम की बात करें तो प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आज भी देहरादून समेत आठ जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।