Home Blog Page 460

लैंडर मॉड्यूल की दूसरी बार डिबूस्टिंग सफल, अब चंद्रमा पर लैंडिंग ही अगला लक्ष्य

0

भारत का सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच गया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने आज अपने दूसरे और अंतिम डी-ऑर्बिटिंग को पूरा कर लिया। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।

इसरो ने बताया कि लैंडर विक्रम ने खुद को एक ऐसी कक्षा में स्थापित कर लिया है जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है। इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल के लिए दूसरा डी-ऑर्बिटिंग आज (20 अगस्त, 2023) को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। अब लैंडर मॉड्यूल की कक्षा 25 किमीx 134 किमी है। इसरो ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल (एलएम) उम्मीद के मुताबिक सही तरह से काम कर रहा है। लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त, 2023 को 17:30-18:30 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर माड्यूल को गुरुवार को अलग किया गया था। भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डी-बूस्टिंग ऑपरेशन आज सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। लैंडर विक्रम ने खुद को एक ऐसी कक्षा में स्थापित कर लिया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है।

इससे पहले 10 अगस्त को इसरो ने जानकारी दी थी कि चंद्रयान के लैंडर इमेजर (LI) कैमरे से धरती और चांद की फोटो सामने आई है। चंद्रयान-3 ने फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिजोंटल विलोसिटी (LHVC) कैमरे से ली थी।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इसने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था। इसरो चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए प्रयास कर रहा है, जिससे भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

उत्तराखंड : दिल्ली दौरे पर CM धामी, केंद्रीय मंत्रियों से होगी मुलाकात

0

सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्य कार्यक्रम है। बिजली विभाग से जुड़े कुछ मसले हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट प्रस्तावित है। इस संबंध में बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज उद्योगपतियों के लिए पहली पंसद बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास लगातार बेहतर नीतियां बनाने का है। इन्वेस्टर समिट के लिए इस बार पहले से बड़ा लक्ष्य रखा गया है। समिट से पहले सभी तैयारियां को पूरा कर लेना है। उन्होंने बताया कि राज्य को बड़े उद्योग संगठनों की ओर से प्रस्ताव आ रहे हैं।

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव असमय हा गया है। दिवंगत विधायक चंदन रामदास ने बहुत अच्छे काम किए थे। उन्होंने कहा कि चंदन रामदास के जो अधूरे काम थे। उनको सरकार आगे बढ़ा रही है। चंदन रामदास की पत्नी उनके सपनों को आगे बढ़ाएगी।

भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर उन्होंने कहा कि आपदा काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से आपदा के नुकसान के लिए अनुरोध किया है। एक टीम राज्य में पहले ही निरीक्षण भी कर चुकी है। सरकार आपदा को रोक तो नहीं सकती, लेकिन उसके असर को कम जरूर कर सकती है।

वहीं, राहुल गांव के अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले बार भी वहां से चुनाव लड़े थे। परिणाम सभी को पता है। वो दुबारा से उस गलति को नहीं दोहराएंगे।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर सलमान खान, इसको दी सुपारी…

0
Salman Khan

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर हैं. लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस काम की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को दे दी है. विदेश में बैठा अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, जिसने इस काम की जिम्मेदारी अपने गुर्गे अक्षय बिश्नोई को दी है.

अक्षय बिश्नोई पंजाब के आभोर में लारेंस का पड़ोसी था. वो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. फिलहाल, अक्षय राजस्थान पुलिस की कस्टडी में है, जिसे जल्द दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सन लाइट कॉलोनी फायरिंग मामले में पूछताछ के लिए कस्टडी में लेगी. अक्षय अब गैंग में नाबालिग लड़को की भर्ती और लॉजिस्टिक का टास्क देखता है.

हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज के वक्त भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को एक ईमेल लिखा था. जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. सलमान ही नहीं उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को जोधपुर में काले हिरण का शिकार मामले में दोषी मानता है. बिश्नोई समाज उस काले हिरण की पूजा करते हैं जिसका सलमान खान ने शिकार किया था. इसी दुश्मनी की वजह से लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मौत के घाट उतारना चाहता है. इसके लिए लॉरेंस ने कई बार सलमान खान की रेकी भी करवाई है. लॉरेंस कई बार सलमान खान को धमकी दे चुका है.

लद्दाख दौरे पर राहुल गांधी, पैंगोंग झील तक बाइक से किया सफ़र

0

राहुल गांधी लंबे अरसे बाद राजनीतिक गहमागहमी से दूर लद्दाख की वादियों में नजर आए. इस दौरान उन्होंने खूबसूरत पैंगोंग झील का नजारा देखा और अपने पिता को याद किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कहा कि ‘मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं. पैंगोंग झील के रास्ते से वह गुजरे. इस दौरान उन्होंने खूबसूरत नजारों का आनंद लिया. शेयर किए गए वीडियों में उन्हें बाइक से यात्रा करते हुए देखा गया. वह स्वयं बाइक चलाते नजर आए. लद्दाखसे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू का दो बार दौरा किया. हाल में पदयात्रा के दौरान भी घाटी के कई इलाकों से होकर गुजरे.

हालांकि, इस दौरान वह लद्दाख नहीं जा पाए थे. इसके बाद भी फरवरी में उन्होंने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. बताया गया कि वह उनका निजी दौरा था. इस बार भी वह लद्दाख नहीं जा सके थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी सितंबर के दूसरे सप्ताह में यूरोप दौरे पर जा सकते हैं. इस दौरान वह बेल्जियम, नॉर्वे और फ्रांस की यात्रा करेंगे.

इस यात्रा के दौरान वह यूरोपीय देशों के सांसदों, भारतीय प्रवासियों से मुलाकात कर सकते हैं. इस साल मई में उन्होंने अमेरिका का दौरा भी किया था. इससे पहले उन्होंने सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क जैसे तीन शहरों की यात्रा की थी. वहीं, इस साल की शुरुआत में उन्होंने ब्रिटेन की यात्रा की थी. इस बीच उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण दिए थे. उनके कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए भाषणों पर विवाद खड़ा हो गया था.

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पूरी तरह बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

0

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। भूस्खलन से हाईवे लगातार बंद हो रहे हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर भी भूस्खलन का दौर जारी है। बीते कई दिनों से भूस्खलन व मलबे के चलते राजमार्ग बंद होने का सिलसिला बना हुआ है।

अब तोता घाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन के कारण NH-58 ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है। टिहरी जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित के अनुसार, तोता घाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन के कारण एनएच-58 ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के पास भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके बाद ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।

तोता घाटी के समीप देर रात भारी मात्रा में बोल्डर मार्ग पर आ गए हैं, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया है। यहां पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। मार्ग बंद होने के कारण ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया खाड़ी, गजा, देवप्रयाग होते हुए श्रीनगर भेजे जा रहा है।

उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, इस स्टेशन पर हुआ हादसा

0

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। यह घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद हुई।

फिलहाल, कोई हताहत या घायल नहीं है। मौके पर पहुंची दमकल और विशेषज्ञों ने स्थिति का जायजा लिया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कहा कि फिलहाल इतनी ही जानकारी मिल पाई है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

उत्तराखंड: नौ PPS अधिकारियों का प्रमोशन, बने ASP

0

देहरादून: पिछले दिनों हुई डीपीसी के बाद अब पीपीएस अधिकारियों के प्रोमशन कर दिए गए हैं। ये पुलिस अधिकारी सीओ से अब एएसपी बन गए हैं। सीओ सदर देहरादून डीएसपी पंकज गैरोला, सीओ लक्सर मनोज ठाकुर और उधमसिंहनगर सीओ बीर सिंह की एएसपी पद पर पदोन्नित हुई है।

इनके अलावा नौ और पीपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें नैनीताल में तैनात डीएसपी संगीता, सीआईडी देहरादून चंदन सिंह बिष्ट व उधमसिंहनगर में भूपेंद्र सिंह की ज्येष्ठ वेतनमान 11 में प्रोन्नति हुई है।

साथ ही विजिलेंस एएसपी रेनू लोहानी, पीएसी से उत्तम सिंह नेगी व हरिद्वार एएसपी स्वप्न किशोर सिंह को श्रेणी दो के वेतनमान से श्रेणी एक के वेतनमान में पदोन्नति मिली है। साथ ही एएसपी हरीश वर्मा , सुरजीत सिंह पंवार और शाहजहां जावेद अंसारी को श्रेणी एक से विशेष श्रेणी वेतनमान पर प्रोन्नति दी गई है।

उत्तरकाशी: तेज रफ़्तार बस ने बुजुर्ग को रौंदा, दर्दनाक मौत

0

नौगांव: नौगांव में यमुनोत्री हाई पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही एक बस ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे मुराड़ी गांव निवासी 80 वर्षीय नथु सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सामने आ रही तेज रफ्तार टीजीएमओ की बस ने उनको टक्कर मार दी और रौंद दिया।

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचाी पुलिस नने बस को कब्जे में लेकर वाहन चालक को चौकी ले गई। एसआई विक्रम तोमर ने बताया कि पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया ऐलान

0

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत का पारा हाई होने लगा है. सियासत के गलियारों में कुछ-कुछ ऐसा होता है, हेडलाइन बबन जाती है, उत्तर प्रदेश से ऐसे ही बड़ी खबर सामने आई है. ऐलान किया गया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगे. ये ऐलान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कर दिया है. वहीं, अजय राय का कहना है कि अगर प्रियंका गांधी की इच्छा हुई तो वाराणसी का एक-एक पार्टी कार्यकर्ता काम पर लगेगा. इस समय बीजेपी नेता स्मृति ईरानी बौखला गई हैं. अब जनता जवाब मांगती है.

UP  के कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे. जब अजय राय से पूछा गया कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे. हमारे कार्यकर्ता उनकी सफलता के लिए मर मिटेंगे.

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी में जुटी हुई है. पार्टी ने एक संगठनात्मक फेरबदल भी किया है. उसने गुरुवार को बृजलाल खाबरी को पद से हटाकर पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी नए जोश के साथ कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश में जुटी हुई है. खबरी ने पिछले साल अक्टूबर में UPCC प्रमुख का पद संभाला था.

वह पहले तीन दशकों तक बहुजन समाज पार्टी (BSP) में रहे थे. विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कुछ महीनों बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की गई थी. हालांकि पार्टी में लोगों को उनकी नियुक्त की बात अंदरखाने हजम नहीं हुई थी और बेचैनी जैसी स्थिति पैदा हो गई थी.