Home Blog Page 424

सांस्कृतिक पहचान के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

0
  • मूल निवास और सशक्त भू-कानून के लिए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा.

  • संयुक्त संघर्ष समिति बनाने पर बनी सहमति.

देहरादून। मूल निवास 1950, सशक्त भू-कानून और खत्म होती सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए विभिन्न संगठनों की एक बैठक देहरादून के शहीद स्मारक (कचहरी) में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि इस लड़ाई को लड़ने के लिये जल्द संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा और आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

बैठक में वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि आज हमारे सामने सांस्कृतिक पहचान का संकट खड़ा हो गया है। हमारे संसाधनों पर ताकतवर लोग कब्जा कर रहे हैं। मूल निवास न होने से स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बाहरी माफिया प्रदेश के संसाधनों को लूट रहे हैं।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि मूल निवास और सशक्त भू कानून के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। अपनी जमीन और स्वाभिमान बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने भी इस बात पर जोर दिया कि राज्य बनने के बाद भी प्रदेश की तस्वीर नहीं बदल पाई। इसके पीछे कहीं न कहीं सशक्त भू कानून और मूल निवास न होना है। उन्होंने आंदोलन को गति देने के लिए संयोजक मंडल बनाने का सुझाव दिया। बैठक में तय किया गया कि जल्द ही एक अन्य बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें अग्रिम रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, पहाड़ी स्वाभिमान सेना, महिला मंच, उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन, उत्तराखंड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारी समिति, संयुक्त उत्तराखंड आन्दोलनकारी मंच सहित अन्य संगठन मौजूद थे।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, आन्दोलनकारी विशम्बर दत्त बौठियाल, अम्बुज शर्मा, निर्मला बिष्ट, लुशुन टोडरिया, पंकज उनियाल, प्रमोद काला, प्रशांत कांडपाल, देव चंद उत्तराखंडी, नवनीत गुसाईं, अम्बुज शर्मा, पंकज पोखरियाल, मीनाक्षी घिल्डियाल, आशीष कुकरेती, समीर सजवाण, मोहित डिमरी, सुशील गुरमानी, बालेश बवानिया, प्रभात डंडरियाल, जबर सिंह पावेल, गणेश डंगवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

उत्तराखंड: एसपी सिंह ने एसटीपी प्लांट निर्माण के खिलाफ दिया धरना

0

देहरादून: नकरौंदा में सीवीर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन, लोग इसका लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते प्लांट का काम रोकना भी पड़ा। नदी के तेज उफान में निर्माण बह भी गया था। बावजूद उसी जगह पर एसटीपी प्लांट बनाया जा रहा है, जिसके विरोध में आज कांग्रेस नेता एसपी सिंह ने अकेले ही धरना दिया।

उनका आरोप है कि जिस जगह पर यह एसटीपी प्लांट बनाया जा रहा है, उसके लिए गलत स्थान का चयन किया गया है। प्लांट का निर्माण नदी के बीच किया जा रहा है। जिससे नदी का रुख भी गांव की ओर गया है। बरसात में इसका नुकसान लोगों को उठाना पड़ा। एसटीपी प्लानं के कारण नदी का रुख मुड़ने से लोगों के घरों पर खतरा मंडराया। कुछ घरों को नुकसान भी पहुंचा था।

इतना ही नहीं, एसटीएपी प्लांट तक सीवर पहुंचाने के लिए जो मेन होल बनाए गए हैं, उनसे भी पानी के फ्वारे निकल रहे हैं। वह पानी पूरी तरह से साफ है। प्लांट बनने से प्राकृकिज जलस्रोतों को भी खतरा हो गया है। बड़ी बात यह है कि मेन होलों से जो पानी निकल रहा है। वह नदी के साथ लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट की ओर जाता है।

एसपी सिंह का कहना है कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाएं, लेकिन उसके लिए सही स्थान का चयन किया जाना चाहिए। नदी के बीचों-बीच सीवर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बनाया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि निर्माण से पहले सभी पहलुओं की जांच की जानी चाहिए। उनका कहना है कि अगर सरकार नहीं मानती है, तो आंदोलन किया जाएगा।

पहले भी सरकार को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। बरसात में हुए नुकसान की जानकारी भी सरकार का है। ग्रामीणों को भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाने पड़ेंगे, हम उठाने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों के साथ ही इससे प्राकृतिक जलस्रोत को भी खतरा है।

ISRO पर रोज 100 से ज्यादा साइबर अटैक, सोमनाथ बोले- रॉकेट में यूज होने वाली चिप का सॉफ्टवेयर चुराने की कोशिश

0

ISRO के सॉफ्टवेयर पर हर दिन 100 से ज्यादा साइबर अटैक होते हैं। ISRO चीफ एस सोमनाथ ने शनिवार को केरल के कोच्चि में दो दिवसीय इंटरनेशनल साइबर कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

रॉकेट तकनीक में साइबर हमलों की संभावना बहुत अधिक होती है, क्योंकि इसमें एडवांस सॉफ्टवेयर और चिप का इस्तेमाल किया जाता है। यह खतरा कितना भी बड़ा हो, ISRO ऐसे हमलों से बचने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। हमारा सिस्टम साइबर सुरक्षा नेटवर्क से लैस है। इसमें किसी तरह से सेंध नहीं लगाई जा सकती।

इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि सॉफ्टवेयर के अलावा, संगठन रॉकेट के अंदर हार्डवेयर चिप्स की सुरक्षा पर भी फोकस कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग प्रकार से टेस्टिंग की जा रही है।

 

सोमनाथ ने कहा- पहले हम एक सैटेलाइट की निगरानी करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करते थे। अब वही काम कई सैटेलाइट के लिए किया जा रहा है। इससे पता चलता है समय के साथ टेक्नोलॉजी बदल रही है। हमको उसी के हिसाब से अपडेट होना होगा।

सोमनाथ ने आगे कहा, आम लोगों के डेली रूटीन में मदद करने वाले कई सैटेलाइट भी मौजूद हैं। इन सभी को विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इन सभी की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।

साइबर हमलों के बारे में बोलते हुए सोमनाथ ने आगे कहा – एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हमारे लिए एक वरदान भी है और खतरा भी। हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नीक का इस्तेमाल कर साइबर क्राइम की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। इसके लिए बेहतर रिसर्च और कड़ी मेहनत करनी होगी।

 

इस्राइल से आई राहत की खबर, सही सलामत हैं नुसरत भरूचा

0

फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसके बाद दोनों देश में युद्ध जारी है। इसी बीच नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई। इस्राइल और फलस्तीन आतंकवादी समूह के बीच चल रहे टकराव के बीच अभिनेत्री इस्राइल में फंस गई हैं।

नुसरत की टीम के एक सदस्य ने खुद इस बात की जानकारी दी, साथ ही अभिनेत्री से संपर्क टूटने की जानकारी देकर फैंस की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, अब नुसरत को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है।

नुसरत भरूचा की टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, ‘दुर्भाग्य से नुसरत इस्राइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं।’ टीम के एक सदस्य के अनुसार, ‘आखिरी बार मैं उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क करने में कामयाब रहा था, जब वह एक बेसमेंट में सुरक्षित थीं।

सुरक्षा उपायों के लिए, अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, तब से, हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, और उम्मीद करते हैं कि वह स्वस्थ्य और सुरक्षित वापस लौटेंगी। वहीं, अब  जानकारी मिली है कि नुसरत सुरक्षित हैं।

 

AIR FORCE दिखा रही अपनी ताकत, AIF को मिला नया फ्लैग

0

वायुसेना का स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। प्रयागराज में संगम क्षेत्र में जहां देश की सुरक्षा में लगे लड़ाकू विमान अपना शौर्य दिखाएंगे तो वहीं मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली में वायु योद्धाओं की परेड होगी। आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के साथ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी शिरकत की।

प्रयागराज बमरौली में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि बीते वर्षों में सेना के सामने कई बड़ी चुनौतियां आई हैं, जिनका हमने डंटकर मुकाबला किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 91वें वायु सेना स्थापना दिवस पर सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

IAF के प्रमुख एयर चीफ वीआर चौधरी ने कहा, ‘हमने अग्निवीरों के पहले बैच और महिला अग्निवीरों सहित उसके बाद के बैचों को सफलतापूर्वक शामिल किया है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना ने दुनिया भर में आठ सैन्य अभ्यास किए।

वायुसेना का वर्तमान ध्वज नीले रंग का है। इसमें पहले चतुर्थांश में राष्ट्रीय ध्वज है और केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों, यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना एक गोलाकार घेरा है। इस पताका को 1951 में अपनाया गया था। एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया, वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए अब एक नया ध्वज बनाया गया है। झंडे के ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर बदलाव किया गया है। फ्लाई साइड की ओर वायुसेना क्रेस्ट को शामिल किया जाएगा।

इस राज्य के 27 नागरिक फिलिस्तीन में फंसे, CM ने दिया सुरक्षित वापसी का भरोसा

0

इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है। इसकी शुरुआत तब हुई, जब हमास ने इजरायल के सात शहरों में ताबड़तोड़ रॉकेट दागे, जिसमें अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इजरायल ने भी हमास के खिलाफ ऑपरेशन एयर स्वोर्ड्स शुरू कर दिया है। हालांकि, इस दौरान भारत के मेघालय राज्य के 27 नागरिक फिलीस्तीन के बेथलहम शहर में फंस गए हैं।

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- यरुशलम की पवित्र तीर्थयात्रा के लिए गए मेघालय के 27 नागरिक इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव के कारण बेथलहम में फंस गए हैं। मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को स्वतंत्र फिलीस्तीन की मांग करते हुए इजरायल के सात शहरों पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान उसने हजारों रॉकेट दागे, जिसमें शारनेगेव शहर के मेयर समेत 300 से अधिक लोग मारे गए। हमास के आतंकियों ने कई विदेशी नागरिकों को भी बंधक बना लिया है।
हमास के हमले का जवाब देते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी युद्ध का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि हमास के सभी ठिकानों को मलबे में तब्दील किया जाएगा। उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल का समर्थन करते हुए हमास के हमले की निंदा की और हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। वहीं, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और जापान समेत अन्य देशों ने भी इजरायल का समर्थन किया है, जबकि सऊदी अरब, मिस्र और रूस ने युद्धविराम की अपील की है।
इजरायल के जवाबी हमले में अब तक हमास के 230 आतंकी मारे गए हैं। न्यूज एजेंसी अल जजीरा ने यह जानकारी दी। हमास ने यह हमला तब किया, जब यहूदी धर्म मनाने वाले लोग अपना त्योहार मना रहे थे। ऐसा हमला 50 साल पहले 1973 में इजरायल पर किया गया था। यह हमला मिस्र और सीरिया की सेनाओं ने किया था। दोनों देश 1967 के युद्ध में इजरायल द्वारा कब्जा की गई अपनी जमीन छुड़ाना चाहते थे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 645 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

0

उत्तरखंड लोक सेवा आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। समूह ग के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या A-2 / DR (AHA)/S-1/2023- 24 के माध्यम से कृषि / उद्यान / पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के कुल 645 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन की शर्तानुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर दिनांक 07 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि 27 अक्टूबर, 2023 (शुक्रवार) है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व आयोग की वेबसाईट पर प्रसारित विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भाँति अवलोकन अवश्य कर लें।

UKPSC samoog 645

 

…तो हिंदी में नहीं रिलीज होगी विजय और संजत दत्त की फिल्म ‘लियो’

0

थलपति विजय और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म ‘लियो’ (Leo) जल्द ही सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है। फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर की वजह से फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। अब मेकर्स का कहना है कि फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं होगी।

लाइव सेशन के दौरान प्रोड्यूसर ललित कुमार ने खुलासा किया है कि आखिर वह नेशनल मल्टीप्लक्स में ‘लियो’ को हिंदी में क्यों नहीं रिलीज कर रहे हैं। ललित का कहना है कि पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में इसलिए मूवी हिंदी में रिलीज नहीं की जा रही है, क्योंकि इनकी मांग है कि फिल्म को आठ हफ्ते तक थिएटर्स में दिखाना चाहिए और फिर ओटीटी पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए।
ललित कुमारने कहा कि ‘लियो’ चार हफ्ते बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जानी है, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने पहले ही मोटी रकम में इसके राइट्स खरीद लिए हैं। नेटफ्लिक्स के साथ ‘लियो’ के लिए 120 करोड़ में डील फिक्स हुई है। खैर, नेशनल मल्टीप्लेक्स में भले ही आप फिल्म नहीं देख पाएंगे, लेकिन नॉर्थ में फिल्म हिंदी में 200 सिंगल स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। थलपति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्राइम थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है।

इस्राइल में रहने वाले नागरिकों के लिए भारत ने जारी की एडवाइजरी, ये है हेल्पलाइन नंबर

0

इस्राइल और हमास के टकराव के बीच नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बेवजह संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें और स्थानीय अधिकारियों की तरफ से जारी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल पर भी पूरा ध्यान दें।

दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस्राइली होम फ्रंड कमांड की वेबसाइट पर जारी अहम सूचनाओं का भी ध्यान रखें। हेल्पलाइन के तौर पर विदेश मंत्रालय ने फोन नंबर- +97235226748 और कॉन्सुलेट की ई-मेल आईडी- consl.telaviv@mea.gov.in भी जारी की गई है।

Asian Games : भारत ने क्रिकेट में भी जीता गोल्‍ड मेडल

0

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 में गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच एशियन गेम्‍स 2023 का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भारत को अफगानिस्‍तान से ऊंची वरीय मिलने के कारण विजेता घोषित किया गया।

अफगानिस्‍तान टीम को सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को 6 विकेट से मात देकर ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। बांग्‍लादेश ने वर्षाबाधित मैच में DLS पद्यति के आधार पर पाकिस्‍तान को 6 विकेट से मात दी थी।