Home Blog Page 423

उत्तराखंड: यहां खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोग थे सवार, एक की मौत

0

मसूरी: मसूरी में एक हादसा हो गया है। हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला का पति और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मसूरी पुलिस के अनुसार हाथी पांव जाने वाली रोड़ पर क्लाउड एण्ड के पास एक कार खाई में गिर गयी है। सूचना पर तत्काल थाना मसूरी से पुलिस बल मय आपदा उपकरण के घटनास्थल हेतु रवाना हुआ, साथ ही फायर सर्विस मसूरी को भी मौके पर पहुंचने हेतु बताया गया। मौके पर पहुचने पर पाया कि वाहन संख्या डीएल- 08- सीएएक्स- 4114 ईको स्पोर्ट्स हाथी पांव क्लाउड एण्ड रोड़ पर सड़क से लगभग 20-25 मीटर खाई में गिरकर पेड़ो पर खतरनाक ढंग से लटकी थी।

मसूरी पुलिस व फायर सर्विस मसूरी की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए मय आपदा उपकरणों की सहायता से वाहन के करीब पहुंचकर वाहन में फंसे कुल चार लोगों को, जिनमें से एक महिला एक पुरुष व दो बच्चों को निकालकर उपचार हेतु 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सिविल अस्पताल लण्ढौर मसूरी भिजवाया गया, जहां पर डाँक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है।

नाम पता मृतक महिला
1- रूचि जुनेजा पत्नी मनोज जुनेजा निवासी- एच ब्लॉक एन 44 दिल्ली, उम्र 40 वर्ष ।

नाम पता घायल
1- मनोज जुनेजा पुत्र देशराज निवासी, एच ब्लॉक एन 44 दिल्ली उम्र 44 वर्ष।
2- मृदुल पुत्र मनोज जुनेजा निवासी, उपरोक्त उम्र 16 वर्ष।
3- ईशान पुत्र मनोज निवासी, उपरोक्त उम्र 12 वर्ष।

चुनाव की घोषणा होते ही BJP ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

0

मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 25 सितंबर को की थी।

भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया था। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम थे। भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान 17 अगस्त को ही कर दिया था। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी थी।

bjp mp 1 6523dcbfde114bjp mp 2 6523dcd44e9dc

bjp mp 3 6523dce6e1c98bjp mp 4 6523dcf929874

bjp mp 5 6523dd116dfa4

कांग्रेस का OBC कार्ड : राहुल गांधी ने किया 4 राज्यों में जातीय सर्वे का ऐलान

0

कांग्रेस ने जातीय गणना पर बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग के बाद इसका ऐलान किया। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश आज जातीय जनगणना चाहता है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बगल में बिठाकर राहुल गांधी ने कहा कि हम अपनी सत्ता वाले सभी राज्यों में जातीय जनगणना कराएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे 4 मुख्यमंत्री हैं, उनमें से तीन ओबीसी वर्ग के हैं। भाजपा के 10 मुख्यमंत्री हैं, जिनमें से एक ही ओबीसी है। वह ओबीसी सीएम भी कुछ दिन बाद नहीं रह जाएंगे। मैं संसद में उदाहरण दिया कि देश के 90 सचिवों में से तीन ही ओबीसी वर्ग के हैं। इसे लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। इससे साफ था कि इस बात पर सहमत हैं कि देश में जिनकी आबादी 50 फीसदी के करीब है, उनकी सत्ता में भागीदारी न के बराबर हो। उनका काम यह रहा है कि ओबीसी समुदाय का ध्यान भटकाया जाए।

राहुल गांधी ने साफ कहा कि हम कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में जातीय जनगणना कराएंगे। इसके अलावा जिन राज्यों में हमारी सरकार आएगी, उनमें भी ऐसा फैसला लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से हिंदू समाज को बांटने के आरोप पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि समाज का एक्सरे होना चाहिए। यदि किसी को चोट लगती है तो उसकी पूरी जानकारी के लिए हम एक्सरे कराते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बात पर हैरान हूं कि प्रधानमंत्री एक्सरे से क्यों डर रहे हैं। वह इससे लोगों का ध्यान क्यों भटकाना चाहते हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम देश के बहुसंख्यक लोगों को उनका हक दिलाना चाहते हैं। हम गरीबों को उनकी हिस्सेदारी दिलाएंगे। ने कहा कि जातीय सर्वे के बाद हम आर्थिक सर्वे भी कराएंगे। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों चुनावी जनसभा में कहा था कि कांग्रेस हिंदू समाज को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा था कि आज आबादी के अनुसार हक की बात हो रही है तो क्या हिंदू समाज को आगे बढ़कर अपना हक लेना चाहिए। यदि ऐसा ही है तो फिर अल्पसंख्यकों को क्या होगा।

BJP MLA पार्थ सारथी चटर्जी के घर पर CBI की छापेमारी

0

पश्चिम बंगाल : नगर निगम भर्ती प्रक्रिया घोटाला मामले में कथित संलिप्तता को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बीजेपी विधायक के घर पर छापेमारी की. CBI मुख्यालय निजाम पैलेस के सूत्रों के अनुसार डिटेक्टिव सुबह-सुबह राणाघाट उत्तर-पश्चिम के विधायक पार्थसारथी चटर्जी के घर पहुंचे. सुबह 5 बजे सीबीआई की छह टीम निजाम पैलेस से निकलीं और छह स्थानों पर छापेमारी की.

छह स्थानों में से एक राणाघाट उत्तर-पश्चिम के विधायक पार्थसारथी चटर्जी का घर है. इसके अलावा सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की एक अन्य टीम हावड़ा जिले के ग्रामीण उलुबेरिया इलाके में गई. केंद्रीय एजेंसी ने डायमंड हार्बर नगर पालिका की पूर्व मेयर मीरा हलदर के घर पर भी पहुंची. डायमंड हार्बर नगर पालिका में भी तलाशी की गई.

इस बीच CBI उलुबेरिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सरकार के घर पहुंची. सुबह करीब 8 बजे केंद्रीय बलों के जवानों ने उत्तर-पश्चिम बीजेपी विधायक पार्थसारथी चटर्जी के रानाघाट स्थित घर को घेर लिया. सीबीआई के अधिकारियों ने घर में प्रवेश करने से पहले उनके निजी सुरक्षा गार्डों से बात की. आखिरी रिपोर्ट आने तक सीबीआई अधिकारी चटर्जी के घर पर ही थे.

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को काफी खंगालने के बाद BJP विधायक पार्थसारथी चटर्जी के बारे में सुराग मिला. यह याद किया जा सकता है कि सीबीआई ने कुल 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था. नगर निगम भर्ती भ्रष्टाचार मामले में रविवार को राज्य के दो दिग्गजों मेयर फिरहाद हकीम और विधायक मदन मित्रा समेत कोलकाता मेयर के घर पर करीब नौ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया. सूत्रों ने आगे बताया कि जांचकर्ताओं ने पार्थसारथी चटर्जी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया. पार्थसारथी चटर्जी से बंद कमरे में पूछताछ की गई. निजी सुरक्षा गार्डों को कमरे से बाहर रखा गया.

MP में 17, राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग, तीन दिसंबर को आएंगे नतीजे

0

पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है।

चुनाव की तारीख

मिजोरम – 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश – 17 नवंबर

राजस्थान – 23 नवंबर

तेलंगाना – 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

12 बजे निर्वाचन आयोग की कॉन्फ्रेंस, पांच राज्यों की 679 सीट पर चुनाव का ऐलान

0

निर्वाचन आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का एलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं।

सूत्रों की मानें तो नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच मतदान कराया जा सकता है और नतीजे 15 दिसंबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों के साथ दिन भर चली बैठक का मकसद रणनीति को सुव्यवस्थित करना था।

ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन तथा बाहुबल चुनाव को किसी तरह प्रभावित न करें। साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित हो।

इजरायल के विरोध में इस यूनिवर्सिटी में छात्रों ने निकाला मार्च

0

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालाय (AMU) में रविवार देर शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में फलस्तीन के समर्थन में मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। इजरायल के विरोध में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

AMU छात्र देर शाम पहले मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए पैदल ही बाबे सैयद के लिए AMU छात्र करते हैं नका रवाना हुए। छात्रों ने अल्लाह-हू- अकबर और नारा-ए-तकबीर के नारे लगाए और बाबे सैयद पर छात्रों ने भाषण भी दिए।

उनका कहना है कि फलस्तीनियों पर जुल्म हो रहा है। उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जब वह अपनी जमीन के लिए लड़ते हैं तो उन्हें आतंकवादी कहा जाता है। इसके लिए मीडिया पर भी छात्रों ने नाराजगी जताई।

फलस्तीन के समर्थन में AMU छात्रों द्वारा मार्च निकालने पर भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कड़ी नाराजगी जताई है। कहा है, AMU के छात्र हमेशा से ऐसा कृत्य करते हैं, जिससे देश में नकारात्मक माहौल बने।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बस हादसे में सात लोगों की मौत, 26 घायल

0

नैनीताल: एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, 08 अक्टूबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस (HR 39E 0724) में 33 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे जो घटनास्थल पर अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर NDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच हुए बस में सवार लोगों में से 26 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया जबकि घटना में कुल 07 लोगों (05 महिलाएं, 01 पुरुष व 01 बच्चा) की मृत्यु हो गयी जिन्हें SDRF टीम द्वारा रोप व स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

बस में सवार कुल- 33 लोग

 

1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा

2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम

3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार

4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा

5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार

6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा

7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा

8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार

9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा

10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा

11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष

12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा

13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा

14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।

15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा

16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर

18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार

19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार

20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार

21- अंजली उम्र- 41 साल

22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष

23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35

24- अभिषेक 2 पुत्र सतवीर उम्र- 27 वर्ष हिसार

25- पंकज – 25 वर्ष (ठीक है)

26- साधू उम्र- उम्र-27 वर्ष हिसार

 

मृतक- 07

महिला- 05

1- पुष्पा

2- संगीता

3- ज्योति

4- पूनम

5- रविन्द्र

6- मनमीत (बच्चा)

पुरुष- 01

01 – रामेश्वर पुत्र दलवीर उम्र- 50 वर्ष (चालक)

नैनीताल के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरी 33 यात्रियों से भरी बस

0

नैनीताल : नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के पास हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है।

 

हादसे की सूचना मिलतेे ही SDRF की टीम मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। बस में 33 यात्री सवार थे। खबर लिखे जाने तक 19 घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।

 

रविवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल ने SDRF को सूचना दी कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 33 लोग सवार थे, जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने के लिए आये थे।

सांस्कृतिक पहचान के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

0
  • मूल निवास और सशक्त भू-कानून के लिए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा.

  • संयुक्त संघर्ष समिति बनाने पर बनी सहमति.

देहरादून। मूल निवास 1950, सशक्त भू-कानून और खत्म होती सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए विभिन्न संगठनों की एक बैठक देहरादून के शहीद स्मारक (कचहरी) में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि इस लड़ाई को लड़ने के लिये जल्द संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा और आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

बैठक में वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि आज हमारे सामने सांस्कृतिक पहचान का संकट खड़ा हो गया है। हमारे संसाधनों पर ताकतवर लोग कब्जा कर रहे हैं। मूल निवास न होने से स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बाहरी माफिया प्रदेश के संसाधनों को लूट रहे हैं।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि मूल निवास और सशक्त भू कानून के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। अपनी जमीन और स्वाभिमान बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने भी इस बात पर जोर दिया कि राज्य बनने के बाद भी प्रदेश की तस्वीर नहीं बदल पाई। इसके पीछे कहीं न कहीं सशक्त भू कानून और मूल निवास न होना है। उन्होंने आंदोलन को गति देने के लिए संयोजक मंडल बनाने का सुझाव दिया। बैठक में तय किया गया कि जल्द ही एक अन्य बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें अग्रिम रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, पहाड़ी स्वाभिमान सेना, महिला मंच, उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन, उत्तराखंड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारी समिति, संयुक्त उत्तराखंड आन्दोलनकारी मंच सहित अन्य संगठन मौजूद थे।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, आन्दोलनकारी विशम्बर दत्त बौठियाल, अम्बुज शर्मा, निर्मला बिष्ट, लुशुन टोडरिया, पंकज उनियाल, प्रमोद काला, प्रशांत कांडपाल, देव चंद उत्तराखंडी, नवनीत गुसाईं, अम्बुज शर्मा, पंकज पोखरियाल, मीनाक्षी घिल्डियाल, आशीष कुकरेती, समीर सजवाण, मोहित डिमरी, सुशील गुरमानी, बालेश बवानिया, प्रभात डंडरियाल, जबर सिंह पावेल, गणेश डंगवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।