Home Blog Page 422

News Click मामले में दिल्ली पुलिस के बाद अब CBI की एंट्री

0

चीनी फंडिंग के मामले में न्यूज वेबसाइट News Click की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। मामले में दिल्ली पुलिस के बाद आज बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वेब पोर्टल के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे News Click  की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं।

CBI अब न्यूजक्लिक के खिलाफ विदेशी फंड नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच करेगी। इसी कड़ी में आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में वेब पोर्टल के कार्यालय सहित दो स्थानों पर छापेमारी की गई।

जानकारी के अननुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने न्यूजक्लिक के खिलाफ FCRA के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इसी मामले में दिल्ली में न्यूजक्लिक के दो ठिकानों पर CBI की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक के खिलाफ कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई घंटे की रेड के बाद पूछताछ के लिए दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

कल उत्तराखंड आ रहे हैं PM मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

0

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) को उत्तराखंड से खास लगाव है। उनको जब भी देवभूमि आने का मौका मिलता है वा कोई मौका नहीं छोड़ते। पीएम मोदी जब भी आते हैं, उत्तराखंड को कुछ ना कुछ सौगात देकर जाते हैं।

इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी कल जागेश्वर धाम पहुंचने वाले हैं। वहां से आदि कैलाश के दर्शन करने जाएंगे। PM के आने से पर्यटकों का रूझान भी आदि कैलाश की ओर बढ़ेगा। जिसका सीधा लाभ कुमाऊं के पर्यटन व्यवसाय को मिलेगा। वहीं, कई सौगातें भी पीएम उत्तराखंड को दे जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) कल 12 अक्तूबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे एवं शिलान्यास करेंगे। वह जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह भारत-चीन सीमा पर सैनिकों से मिलेंगे और पिथौरागढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि PM मोदी करीब 9.30 बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।

इस दौरान PM मोदी सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर पहुंचेंगे, जहां वे जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। इसमें कहा गया है कि लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं।

इसके बाद PM मोदी दोपहर करीब ढाई बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समेत अन्य क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे।

PMO के अनुसार, प्रधानमंत्री PGSY के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनी 76 ग्रामीण सड़कों और 25 पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 9 जिलों में BDO कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित कौसानी-बागेश्वर रोड समेत तीन सड़कों, धारी-दौबा-गिरिछीना रोड, नगला-किच्छा रोड का उद्घाटन करेंगे।

दर्दनाक हादसा: सड़क पर खड़े ट्रक से कार की भीषण टक्कर, छह युवकों की मौत

0

हरियाणा : भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के समीप मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा कार और ट्रक की टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को कार में सवार छह युवक गांव सेरला की तरफ आ रहे थे कि सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखर्चे उड़ गए और इसमें सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान ढाबढाणी निवासी 18 साल के रवि के रूप में हुई है।

दूसरा युवक हिसार के बरवाला निवासी प्रदीप बताया जा रहा है। जबकि चार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी युवकों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां बहल पुलिस मृतकों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की एक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुुंचकर छानबीन की है। बहल पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

गांव भुंगला से बलेनो गाड़ी में सवार होकर पांच युवक बहल जा रहे थे। इस सड़क हादसे में ट्रक के पीछे रस्से खींच रहे ट्रक के क्लीनर की भी मौत हो गई। मृतक प्रदीप के भाई सुनील ने बताया कि प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं अन्य मृतकों की अभी पहचान की जा रही है।

पत्नी ने कहा…मैं प्रेग्नेंट हूं, मेरा हाल-चाल नहीं पूछा, यह बात सुनते ही दरोगा ने मार दी गोली

0

झांसी के बंगरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सरफिरे पुलिस दरोगा पति ने गर्भवती पत्नी को गोली मार दी। चौकी प्रभारी शशांक मिश्र ने घरेलू विवाद के चलते गर्भवती पत्नी पर सर्विस रिवाल्वर से दनादन तीन गोलियां दाग दीं। दो गोली पत्नी के बाएं हाथ में जा धंसी। खून से लथपथ पत्नी ने पड़ोसी के यहां शरण लेकर किसी तरह जान बचाई। दरोगा रिवाल्वर समेत फरार हो गया। हालांकि कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसएसपी राजेश एस ने आरोपी चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना उल्दन के अंतर्गत आने वाली बंगरा चौकी में पिछले माह ही उपनिरीक्षक शशांक मिश्र तैनात किए गए थे।

दरोगा अपनी पत्नी शालिनी (28) के साथ पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर एक चिकित्सक के यहां किराए के मकान में रहते हैं। घायल शालिनी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 11.45 बजे चौकी प्रभारी शशांक मिश्र झांसी में अपनी मां से मिलकर बंगरा लौटे थे। उस समय शशांक के हाव-भाव बदले हुए थे। घर आकर वह बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चलाने लगे। यह देख उसने कहा वह गर्भवती है, उसका हाल-चाल पूछने के बजाय मोबाइल चलाने लगे। उसने हल्के से शशांक की पीठ पर थपकी मार दी। इसी बात से शशांक नाराज हो गए।

कहने लगे तुमने मुझे मारा और मेज पर रखी सर्विस रिवाल्वर उसके ऊपर तान दी। जब तक वह कुछ समझ पाती, शशांक ने दनादन तीन फायर उसके ऊपर झोंक दिए। गोली दाएं हाथ में कोहनी से ऊपर लगीं जबकि एक गोली कंधे को छूते हुए पीछे निकल गई। गोली लगते ही शालिनी खून से लथपथ हो गई। जान बचाने को वह बाहर की ओर भागी और पड़ोस के घर में घुस गई। शशांक भी पीछे-पीछे रिवाल्वर लेकर पहुंच गया। यहां से शालिनी ने सबसे पहले अपने छोटे मामा को फोन करके घटना की जानकारी दी।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पड़ोसियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दरोगा से रिवाल्वर छीनी। इसके बाद आधी रात करीब 1:20 मिनट पर घायल शालिनी को पड़ोसी लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शालिनी को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया।

उस समय तक दरोगा शशांक भी उनके साथ था। शालिनी के भर्ती होने के बाद शशांक भाग निकला। उधर, दरोगा के गोली चलाने की खबर से पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। सीओ टहरौली आलोक अग्रहरि, उल्दन थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया।  जांच-पड़ताल करके फोरेंसिक टीम ने पूरे कमरे को सील कर दिया। आरोपी दरोगा के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी राजेश एस ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा की रिवाल्वर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इजरायल को भारत का खुला समर्थन, PM मोदी की इजरायली PM से हुई बात

0

इजरायल और हमास के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। दुनियाभर के देश इजरायल का साथ दे रहे हैं। कुछ ही देश हैं, जो हमास के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच इजरायल के पीएम ने भारत के PM नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक इजरायल के साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए ये जानकारी दी है। PM मोदी ने पोस्ट में लिखा, “मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। उनके फोन कॉल और मौजूदा हालात पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस कठिन समय में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं।

हमास के आतंकियों ने शनिवार तड़के ने इजरायल पर रॉकेट से औचक हमला कर दिया। इस हमले का इजरायल ने भी करारा जवाब दिया।  बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के आतंकियों के खिलाफ जंग छेड़ दी और गाजा में मौजूद आतंकियों पर रॉकेट और बम से हमले करने शुरू कर दिए। इस युद्ध में अब तक इजरायल के 900 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गाजा में 687 नागरिकों की मौत हुई है। इस युद्ध में अब तक कुल 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

हमास ने इजरायल को चेतावनी दी कि अगर उसने बमबारी बंद नहीं की तो वो इजरायल से किडनैप किए गए लोगों को मारना शुरू कर देगा। वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध से पीछे हटने से इंकार कर दिया है। नेतन्याहू ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भविष्य में हम जो कदम उठाने जा रहे हैं, उसका सीधा असर हमारी आने वाली पीढ़ियों पर होगा।

पेशी के दौरान बोले : संजय सिंह…ईमानदार लोग हमारे साथ, बेईमान PM मोदी के साथ

0

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मंगलवार को ED की रिमांड पूरी होने के बाद AAP से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में पेशी पर जाने के दौरान आप नेता संजय ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईमानदार लोग हमारे साथ और बेईमान PM मोदी के साथ हैं।

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का निर्देश दिया और कहा कि इससे सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा होती है। इसके साथ ही जज ने मीडियाकर्मियों को भी यह निर्देश दिया कि जब उन्हें पेशी के लिए लाया जा रहा हो तो वे उनसे सवाल न पूछें।

वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में संजय सिंह की पेशी से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध आप विधायक अमानतुल्ला खान और संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों उग्र होते देख पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है। ये लोग आप कार्यालय से डीडीयू मार्ग पर भाजपा मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। आबकारी नीति मामले में ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूछताछ के लिए आप नेता को कोर्ट में पेश कर पांच दिनों की रिमांड पर लिया था।

केजरीवाल सहित आप नेताओं ने आरोपों का जोरदार खंडन किया है और दावा किया है कि जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज किए गए मामले झूठे हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह वर्तमान में समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं।

‘टाइगर-3’ : सामने आया ‘जोया’ का फर्स्ट लुक, एक्शन में नजर आईं कटरीना कैफ

0

सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 ट्रेलर रिलीज को खबरों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म से जुड़ी अपडेट भी सामने आ रही है। हाल ही में सलमान खान का लुक फिल्म से सामने आया था। वहीं, अब जोया यानी कटरीना कैफ का भी फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।

टाइगर-3 का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर चंद दिनों बाद रिलीज होने वाला है। ऐसे में मेकर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। टाइगर-3 के लिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए 10 अक्टूबर को कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

टाइगर-3 के पोस्टर में एक्ट्रेस फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही हैं, जो इशारा कर रहा है कि फिल्म में जोया पहले से भी ज्यादा दमदार रोल में नजर आएगी।  फैंस के लिए ट्रेलर का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। टीजर के बाद से ही ट्रेलर पर दर्शक नजरे गड़ाए बैठे हैं। हालांकि, अब बस चंद दिनों की दूरी रह गई है। यश राज फिल्म्स टाइगर-3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज करेगा।

टाइगर फ्रेंचाइजी का डायरेक्शन अब तक कबीर खान ने किया था, लेकिन टाइगर-3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। टाइगर की रिलीज डेट की बात करें तो अभी इसका एलान नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। पहली बार टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंंकी ढेर

0

जम्मू-कश्मीर : शोपियां के अलशिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर के मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में हुई है। आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।
इससे पहले कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक घर में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त बासित अमीन भट और फैसल साकिब अहमद लोन के रूप में हुई। दोनों स्थानीय हावुरा इलाके के रहने वाले बताए गए।
इससे पहले कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक घर में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त बासित अमीन भट और फैसल साकिब अहमद लोन के रूप में हुई। दोनों स्थानीय हावुरा इलाके के रहने वाले बताए गए।

AAP के एक और विधायक के घर में ED की रेड, यह है वजह

0

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की सुबह-सुबह एक और विधायक के घर ईडी की टीम पहुंची है और जांच कर रही है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। PTI के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। खान के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की है।

अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था। इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।

प्लेटलेट कम होने के बाद शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, फिलहाल खेलना मुश्किल

0

नडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन भारतीय टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अहम मौकों पर भारत का शीर्ष क्रम फेल होता रहा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही हुआ। वहीं, टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं और उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। इसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी गिल के खेलने की संभावना बेहद कम है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले गिल की तबीयत खराब हुई। वह डेंगू से संक्रमित हुए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। अब मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। अगर ऐसा है तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी गिल का खेलना मुश्किल है। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिल का प्लेटलेट काउंट 1,00,000 से कम हो जाने के बाद आठ अक्तूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगली सुबह ही उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद से वह होटल में हैं और लगातार उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

डेंगू से उबरने में आमतौर पर 7-10 दिन लगते हैं, लेकिन इसके बाद गिल के सामने असली चुनौती मैच फिट होने की होगी। हालांकि, 19 अक्तूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच तक वह आसानी से फिट हो सकते हैं। 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान और 14 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गिल का खेलना मुश्किल है। अगर इन दोनों मैच में ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रहती है तो गिल के लिए प्लेइंग-11 में फिर से जगह बनाना भी मुश्किल हो सकता है।

गिल को अधूरी फिटनेस के साथ प्लेइंग 11 में शामिल करने का जोखिम रोहित शर्मा नहीं लेना चाहेंगे। क्योंकि, विश्व कप लंबा टूर्नामेंट है और वह उमस भरी गर्मी में 100 ओवर का मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। खासकर गिल जैसे खिलाड़ी के लिए, जो 50 ओवर फील्डिंग करने के साथ लंबी पारी खेलते हैं और कई बार 80-90 ओवर तक मैदान में रहते हैं।