Home Blog Page 421

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के वरिष्ठ पुजारी श्रीनिवास पोस्ती ने बताया, ऐसे संवरी केदारपुरी, जिम्मेदारियां भी बताई

0

केदारनाथ धाम में भोले बाबा की 53 सालों से सेवा करने वाले वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं वर्तमान में बीकेटीसी के सदस्य श्री निवास पोस्ती अपने लम्बे सामाजिक, धार्मिक अनुभवों को साझा करते हुए बताते हैं कि अपने जीवन में श्री केदार बाबा के आशीर्वाद से बड़े उतार चढ़ाव देखे हैं,विशेष तौर पर 2013 की भीषण आपदा के पश्चात मानो लग रहा था कि अब केदारनाथ का भविष्य क्या होगा।

इतनी ज्यादा जान माल की हानि हुई थी। कैसे आम जन  का जीवन पटरी पर आएगा। क्योंकि अधिकतर लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धाम पर ही आश्रित हैं।स्थानीय लोग हताश थे, बाहर से आने वाला तीर्थ यात्री घबराया हुआ था। लेकिन, तमाम घटनाओं के बाद एक बात सभी भक्तों की बाबा केदार बाबा के प्रति आशा और विश्वास हमेशा की तरह बना हुआ रहा।

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती कहते हैं कि जैसे ही 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने और उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण का जिम्मा अपने हाथों यानि केन्द्र सरकार ने लिया तो लोगों की वो आशा  पूर्ण विश्वास में बदल गयी। शिवभक्त मोदी 6 बार श्री केदारनाथ दर्शन के लिए आ चुके है और उनकी दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि आज श्री केदारनाथ धाम में लाखों यात्रियों का आना, मोदी का सनातन के प्रति अडिग विश्वास का ही प्रमाण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से लोगों में सनातन के प्रति अलख जगाई है अब देश को राम राज्य बनने से कोई नही रोक सकता। पोस्ती कहते हैं मोदी के विज़न में प्रदेश के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनसे कंधा से कंधा मिलाते आगे बढ़ रहे है। केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने भी जिस तरह से स्थानीय लोगों को आय के स्त्रोत प्रदान कराने में अग्रणी भूमिका निभाई उससे भी लोगों में एक पॉजिटिव ऊर्जा आई।

बीकेटीसी के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्री निवास पोस्ती का मानना है कि उच्च हिमालय क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के बाद भी इतनी बड़ी यात्रा को सुचारु रुप से आगे बढ़ाना किसी युद्ध जैसी चुनौती से कम नहीं है। इसमें जिला प्रशाशन और मंदिर समिति का भी अद्वितीय योगदान रहा है। इस यात्रा के सफल संचालन में स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहता है,जिसमें घोड़े खच्चर वाले,डंडी-कंडी वालो से लेकर छोटे व्यवसायी सब शामिल है। हैली कम्पनीयों की वजह से अब वृद्ध व चलने में असमर्थ लोग भी आसानी से भोले बाबा के दर्शन कर पा रहे है।

होटल एसोसिएशन,व्यापार संघ,स्थानीय जनता और श्रीसभा(तीर्थ पुरोहित समाज) द्वारा “अतिथि देवों भव:” की तर्ज पर बाहर से आने वाले यात्रियों का दिव्य एव भव्य स्वागत किया जाता है। श्री निवास पोस्ती  कहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिस प्रकार केदार बाबा पर अटूट विश्वास है, और उनके मार्ग दर्शक में जिस प्रकार केदार पुरी को दुबारा विश्व मानचित्र पर सजाने संवारने का कार्य हुआ है।

उसी का नतीजा है कि हर वर्ष केदारनाथ धाम में लाखों की संख्या में यात्री आ रहे है,जबकि पिछले साल 2022 में 15 लाख 63 हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे थे,तो वही इस साल अभी तक 16 लाख, 30 हजार से अधिक तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन किए आ चूके है,जो की ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।यहां आने से देश विदेश के यात्रियों को यहां की आबो हवा का रसपान करने से यहां के लोगों से मिलने के बाद वो यही रहने की इच्छा जाहिर करते हैं।

उनको लोगों से अथाह प्यार,आदर सत्कार मिलता है और वह जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण को लेकर आगे बढ़ते है और उनको दो चीजों का आभास हो जाता है पहली कि “पहाड़ की सड़कें टेढ़ी-मेढी हैं, लेकिन लोग सीधे साधे हैं और दूसरा इसलिए क्योंकि आखिर इस राज्य को देवभूमि कहा जाता है। क्योंकि यहां के कंकड-कंकड में शंकर बसते हैं। इतनी बड़ी यात्रा का सुचारु रूप से संचालन करना

बिना पूर्व तैयारी के संभव नही है मै पूरे जिला प्रशाशन को और मंदिर समिति का धन्यवाद करता हूं। आप आने वाले वर्षो में भी इसी तरह से यात्रा को अविरल रूप से चलाने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे, यही भगवान शिव शंकर से प्रार्थना करता हूं।

आख़िर में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती कहते हैं कि केदारनाथ धाम की पवित्रता को बनाएं रखने के लिए सभी से निवेदन करूंगा कि अपने निजी स्वार्थ, सोशल मीडिया पर हाई लाइट होने से बचें। कोई भी तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय जनता और तीर्थ यात्री ऐसा कृत्य सोशल मीडिया में ना करें, जिससे धाम के साथ-साथ प्रदेश व देश की बदनामी ना हो। इसके लिए मिलकर उचित प्लेटफार्म, संबंधित व्यवस्था संचालकों से बैठकर वार्ता हो।

उत्तराखंड : सेना के जवानों से मिले PM मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर है। पीएम मोदी सुबह-सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे। पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है। पिथौरागढ़ से ही प्रधानमंत्री उत्तराखंड को अरबों रुपये की सौगात देंगे। कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों  से मुलाकात की। पीएम मोदी ने गुंजी गांव में लोगों से मिलने के बाद भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों से बातचीत की। इस मुलाकात की तस्वीर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साझा की।

इससे पहले PM मोदी ने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव में लोगों से मुलाकात की। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं से पीएम मोदी ने बातचीत की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

इजरायल से लौटेंगे फंसे हुए भारतीय, शुरू होगा ऑपरेशन ‘अजय’

0

इजरायल और फलस्तीन के आतंकी संगठन ‘हमास’ के बीच जंग तेज होती जा रही है। जहां हमास के हमले में 1200 से ज्यादा इजरायली लोगों की जान चली गई, तो वहीं इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हमास के 1500 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

जंग शुरू होने के बाद से कई विदेशी नागरिकों की मौत हो चुकी है, तो वहीं सभी देश अपने नागरिकों को बचाने की कोशिश में जुट गए हैं। भारत सरकार भी अपने नागरिकों को बचाने की जुगत में लग गई है। भारतीयों को वापस लाने के लिए बुधवार को ऑपरेशन अजय शुरू किया गया।

इजरायल से भारतीयों को वापस लाने के लिए जद्दोजहद तेज हो गई है। इजराइल के साथ बेहतर संबंध होने के नाते भारत ने हमास के हमले की निंदा की। पीएम मोदी ने भी इजराइल के पीएम से बात कर एकजुटता जताई।

हमले के बाद से भारतीय विदेश मंत्रालय भी एक्टिव मोड में है और विदेश मंत्री ने इजराइल में भारतीयों को सावधानी बरतने को कहा। मंत्रालय ने इसको लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी लांच किया और जंग के 5वें दिन भारत ने ऑपरेशन अजय शुरू किया।

  • ऑपरेशन अजय इजरायल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है, ये कोई बचाव अभियान नहीं है।
  • विशेष चार्टर्ड फ्लाइट्स को इस अभियान में लगाया गया है और जरूरत पड़ने पर नेवी शिप भी लगाए जा सकते हैं।
  • इस अभियान में सिर्फ उन भारतीयों वापस लाया जाएगा, जो आना चाहते हैं। इसमें सभी भारतीयों को वापस नहीं लाया जाएगा।
  • इजराइल में अभी छात्रों, पेशेवरों और व्यापारियों को मिलाकर लगभग 18,000 भारतीय रहते हैं। जो भारतीय नागरिक इजराइल से वापस आना चाहते हैं, उनकी वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है।

नेतन्याहू ने कहा : हमास को धरती से मिटा देंगे, सारे आतंकी हमारे लिए मुर्दा

0

हमासे के हमले के बाद से इजरायल बदला लेते हुए लगातार रॉकेट दाग रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से हमास को कुचलने और नष्ट करने की कसम खाई है। नेतन्याहू ने कहा है कि हमास का प्रत्येक सदस्य उनके लिए एक मरा हुआ व्यक्ति है। इजरायली पीएम ने बीती रात टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि हमास के आतंकियों ने युवा महिलाओं के साथ बलात्कार किया, युवा लड़कों और लड़कियों को गोली मारी।

नेतन्याहू ने कहा कि हमने लड़कों और लड़कियों को बंधे हुए देखा, जिनके सिर में गोली मारी गई थी। पुरुषों और महिलाओं को जिंदा जलाया गया। अब तक की लड़ाई में इजरायल और हमास दोनों के कम से कम 2,300 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि हमास की ये हरकत अब माफ करने लायक नहीं है, अब कोई जिंदा नहीं बचेगा।

नेतन्याहू ने हमास से लड़ाई बढ़ने के बाद वरिष्ठ विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज के साथ हाथ मिलाकर एक वॉर कैबिनेट (युद्धकालीन कैबिनेट) का गठन किया है। ये केवल युद्ध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गठित की गई है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट भी इस विशेष कैबिनेट का हिस्सा हैं। युद्ध छिड़ने के बाद पहली बार ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बयान दिया है। बता दें कि इजरायल ने ईरान पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया है, वहीं सऊदी ने ईरान से इजरायल-फलस्तीन युद्ध को खत्म करने की चर्चा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इजरायल पर हमास के हमलों को लेकर हमास पर हमला बोला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहूदी नेताओं से बात करने के बाद कहा कि युद्ध के बाद यहूदियों के लिए सबसे खराब दिन आए हैं और मैं चुप नहीं रहने वाला हूं। बाइडन ने कहा कि हम इजरायल में बंधक बने लोगों को निकालने पर काम कर रहे हैं।

इजरायल युद्ध के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों को गाजा की यात्रा न करने और इजरायल जाने पर भी पुनर्विचार करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो इजरायल के आसपास के देशों में अमेरिकी नागरिकों को सहायता दिलवाने की कोशिश कर रहा है। लेबनान में बसे ईरान समर्थित हिजबुल्लाह समूह ने कहा कि उसने इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं, जिसका इजरायल की सेना ने जवाबी कार्रवाई से जवाब दिया है। लेबनान से इजरायली हवाई क्षेत्र में कई बार रॉकेट हमले हुए, जिसके बाद उत्तरी इजरायल अलर्ट पर है।

अमेरिका के अनुसार, गाजा से 250,000 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। इजरायल ने गाजा में भोजन, ईंधन, बिजली और दवा की आपूर्ति बंद कर दी है और सीमा पार के पास हवाई हमले के बाद से सारी सुविधाए खत्म कर दी गई है। निजी अस्पताल ही जनरेटर से काम चला रहे हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: PM मोदी ने व्यू प्वाइंट से किए आदि कैलाश के दर्शन

0

पिथौररागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर है। PM मोदी अपने दौरे के तहत पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां से वो आदि कैलाश व्यू प्वाइंट पहुंचे और आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पार्वती कुंड के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

PM मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है ही। साथ इस दौरे से चीन को सीधा मैसेज भी दिया जा रहा है। जिस तरह से लगातार चीन इस क्षेत्र में घुपैठ के प्रयास करते रहता है। आदि कैलाश को लेकर भी अड़चनें लगाता है। PM मोदी के इस दौरे से चीन को यह संदेश देने का प्रयास है कि आदि कैलाश भारत की सनतान परंपरा का अहम हिस्सा है और भारत उसको लेकर बेहद गंभीर है।nut

इसके साथ ही PM के दौरे से क्षेत्र का विकास भी होगा, जिसके दोहरे लाभ होंगे। पहला यह है कि सेना को सीमा तक पहुंचने में आसानी रहेगी। दूसरा यह कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कैलाश व्यू प्लाइंट आने वालों की संख्या में भी इजाफा होगा।

PM मोदी ने पार्वती मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। PM मोदी ने कुछ देर वहा ध्यान भी लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम का दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है।

यह दौरा न सिर्फ धाम की प्रसिद्ध को और बढ़ाने में कारगर साबित होगा बल्कि अल्मोड़ा की परंपरागत ताम्र शिल्प कला को भी नई पहचान देगा। जिला प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से PM को भेंट स्वरूप ताम्र प्रतिमा दी जाएगी। ताम्र प्रतिमा में जागेश्वर मंदिर के साथ शिव-पार्वती की आकर्षक तस्वीर उकेरी गई है।

बड़ी खबर : भीषण ट्रेन हादसा, बेपटरी हुई कई बोगियां, अब तक 6 की मौत

0

बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी।

जानकारी के अनुसार, आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई हैं और करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद गुरूवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें… इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है।

बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद सुबह की तस्वीरें सामने आई है। ट्रेन हादसे का शिकार हुए यात्रियों को बचाने के लिए कर्मी में जुटे हुए है।

राजस्थान में बदली विधानसभा चुनाव की तारीख, अब इस दिन होगी वोटिंग

0

चुनाव आयोग ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख में तब्दीली की है। राजस्थान में 23 नवंबर को पहले मतदान होना था। हालांकि, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को ही होगी। दरअसल, विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी।

चुनाव आयोग ने बड़े पैमाने पर शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों का हवाला देते हुए राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी है। अब 23 नवंबर की जगह पर 25 नवंबर को प्रदेश में वोटिंग होगी।

हमास ने मासूमों को भी नहीं छोड़ा, सिर कलम किए, 40 की हत्या

0

इस्राइल रक्षा बल (IDF) ने हमास आतंकियों के हमले के बाद कफार अजा में हुए विनाश को देखने के लिए विदेशी पत्रकारों को घटनास्थल पर ले गए। इन पत्रकारों को IDF सैनिकों की कंपनी के साथ रखा गया था। घटना स्थल का नजारा होश उड़ाने वाला था।

वहां की एक मंजिला घर इस बात का सबूत दे रही थी कि हाल ही में हुए हमले कितने भयावह थे। IDF के प्रमुख ने पत्रकारों से कहा की यह कोई युद्ध नहीं है। यह कोई युद्धस्थल भी नहीं है। आपलोग यहां बच्चे, उनके माता-पिता को उनके सुरक्षा कक्ष में देख सकते हैं। उन्हें आतंकवादियों ने कितनी दर्दनाक मौत दी है। यह युद्ध नहीं बल्कि हत्याकांड है।

उन्होंने आगे कहा की यह कुछ ऐसा है, जिसे मैंने इससे पहले अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा था। यह कुछ ऐसा है, जिसकी मैं यूरोप और अन्य स्थानों में अपनी दादी और दादा के बारे में कल्पना करता था।श् एक रिपोर्टर ने बताया, IDF कमांडर ने बताया कि उन्हें 40 शिशुओं के शव भी मिले, जिनमें से कुछ के सिर भी काट दिए गए थे। हालांकि इस्राइल ने अभी तक इस्राइली पत्रकारों से  नरसंहार स्थलों का दौरा नहीं कराया है, इससे यह पता चलता है कि इस्राइल विश्व राय को प्राथमिकता देता है।

IDF ने बताया कि उन्होंने गाजा पट्टी के साथ सीमा पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। अभी भी आतंकियों के इस्राइल में छिपे होने की आशंका है, जिसके तहत इस्राइली सेना उनका पता लगाने के लिए अभियान जारी रखा है। सैनिकों ने किसुफिम में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी की और सोमवार की रात पुलिस ने इजराइल के अंदर मिशमार हानेगेव के पास एक और आतंकवादी संदिग्ध को मार गिराया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना

0

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक 15,24,798 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। वहीं, सोमवार तक कुल 16,09,913( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

देहरादून में बड़ा हादसा, सेना के अधिकारी की मौत, एक घायल

0

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई है। जबकि, कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल है। घायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हाथी बड़कला में सेंट्रियो मॉल के बाहर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बलेनों कार कंटेनर से जा टकराई। हादसे में कार में बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कार चला रहे सृजन पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकी कार में सवार दूसरे व्यक्ति सिद्धार्थ मेनन का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी मिली है कि मृतक सृजन पांडेय थल सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त थे। वहीं कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी फिल्हाल पुलिस तलाश कर रही है।