Home Blog Page 420

उत्तराखंड: देहरादून में 150 से ज्यादा कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के ट्रांसफर

0

देहरादून: देहरादून SSP अजय सिंह ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने एक साथ करीब 150 पुलिस कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल का ट्रांसफर कर दिया। इनमें वो पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनको एक ही थाने या कोतवाली में तीन साल से ज्यादा समय से तैनात थे।

इनमें पीएसी के जवान भी शामिल हैं। साथ ही उन जवानों को भी थाने और चौकियों में तैनाती की गई है, जो लंबे वक्त से पुलिस लाइन में ही तैनाती दे रहे थे। कई पुलिस जवानों को थाना-कोतवाली और चौकियों से पुलिस लाइन में भेजा गया है।
Screenshot 2023 10 14 10 08 54 69 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
Screenshot 2023 10 14 10 09 11 14 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914 Screenshot 2023 10 14 10 09 20 30 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914 Screenshot 2023 10 14 10 09 29 80 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914 Screenshot 2023 10 14 10 09 36 84 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914 Screenshot 2023 10 14 10 09 43 58 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

श्री नृसिंह भगवान के दर्शन करने जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

0

जोशीमठ: भारतीय वायुसेना एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आज अपराह्न ज्योर्तिपीठ जोशीमठ पहुंच कर भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किये उनके साथ पारिवारिक सदस्य तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे।

एयर चीफ मार्शल आर्मी हैलीपेड से  साढे चार बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( BKTC) उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की।

इसके बाद एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर दर्शन को गये तथा भगवान नृसिंह बदरी की विशेष पूजा में शामिल हुए। नृसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने स्वास्तिवाचन किया तथा विशेष पूजा संपन्न करवायी।

मंदिर समिति की ओर से उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल को श्री नृसिंह भगवान का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर परिसर के निकट दुर्गा मंदिर, श्री तिमुंडिया वीर मंदिर,आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किये। पांच बजे अपराह्न तक एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं पूजा कार्यक्रम में में रहे।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

स्वाधीनता संग्राम के वीर शहीद को याद करने का दिन, जानें कौन थे पंडित कांशीराम

0

भारत की जिस भूमि पर आज हम सब चैनन से सांस लेते हैं और आजाद होने का सुकून पा रहे हैं. वह हमें ऐसे ही आसानी से नहीं मिली है. आजादी के लिए देश के वीरों ने अपना बलिदान दिया है. लाखों लोगों की शहादत के बाद हम इस पुण्यभूमि पर गर्व के साथ रहने का सुख पा रहे हैं.

वर्षों तक चली इस लड़ाई में 13 अक्टूबर 1883 का दिन बेहद अहम है. ये दिन महान क्रांतिकारी शहीद पंडित कांशीराम की 140वीं जयंती के रूप में याद किया जाता है. पंडित कांशीराम की जयंती पर हम उन्हें नम आंखों से श्रृद्धांजलि देते हैं. ग़दर पार्टी के संस्थापक सदस्य और पहले खजांची पंडित कांशीराम की कहानी किसी भी तरह के ज़ुल्म और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है.

पंडित कांशीराम को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हथियार उठाने और अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए अंग्रेज़ों ने 27 मार्च 1915 को लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी पर लटका दिया था. आज़ादी की लड़ाई में ग़दर पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

ग़दर पार्टी के सदस्य देश के अग्रणी क्रांतिकारियों में से थे, जिन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों को देश की स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित किया. इसकी स्थापना 1913 में हुई थी. ग़दर पार्टी की स्थापना में बाबा सोहन सिंह भरना, लाला हरदयाल और पंडित कांशीराम का बड़ा योगदान था.

ग़दर पार्टी के संस्थापकों ने इस संगठन के माध्यम से अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के बीच स्वतंत्रता की भावना पैदा की और भारत में स्वाधीनता संग्राम को गति दी. ग़दर पार्टी के क्रांतिकारी सैनिक छावनियों में जा कर भारतीय सैनिकों को सशस्त्र विद्रोह की योजना में शामिल करने का प्रयास कर रहे थे. इस योजना को लागू करने में पैसे की कमी आड़े आने लगी तो पंडित कांशीराम के नेतृत्व में कुछ क्रांतिवीरों ने 25 नवंबर 1914 को सरकारी ख़ज़ाना लूटने की योजना बनाई.

पंडित कांशीराम जब अपने साथियों के साथ अपनी योजना को अंजाम देने जा रहे थे तो ब्रिटिश पुलिस उनकी मुठभेड़ से हो गई. इस मुठभेड़ में क्रांतिकारियों की गोली से एक एक सब इंस्पेक्टर और एक अन्य पुलिसकर्मी की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और पंडित कांशीराम व उनके क्रांतिकारी साथियों को पकड़ लिया.

इसके बाद जैसा कि हर क्रान्तिकारी के साथ होता है, अंग्रेज़ों ने पहले मुकदमा चलाने का नाटक किया और 27 मार्च 1915 को लाहौर सेंट्रल जेल में पंडित कांशीराम उनके क्रांतिकारी साथियों को फाँसी दे दी. स्वतंत्रता आंदोलन यादगार समिति, समस्त देशवासियों की तरफ से पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाले अदम्य साहस और देशभक्ति के लिए पंडित कांशीराम की 140 वीं जयंती पर शत्-शत् नमन करती है.

स्वतंत्रता आंदोलन यादगार समिति

  • डॉ.रवि भूषण.
  • डॉ.नीलम मुरलीधर.
  • डॉ. अपर्णा शर्मा.
  • आरिफ़ नकवी.
  • इक़बाल हैदर.
  • प्रवीण तिवारी.
  • प्रदीप शर्मा.
  • प्रजा डबराल.
  • डॉ. पंकज शर्मा.
  • वीरेंद्र खत्री.
  • फसुउद्दीन.
  • सुरेश भागवत.
  • गौरी कुलकर्णी.
  • प्रवीण शर्मा.
  • प्रशांत सी बाजपेयी.
  • प्रणब त्रिपाठी.

बड़ी खबर : 14 दिन के लिए सलाखों के पीछे भेजे गए AAP नेता संजय सिंह

0

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता संजय सिंह की रिमांड पूरी होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। AAP नेता को न्यायिक हिरासत में भेजे हुए अदालत ने कहा कि अगर मुकदमे के संबंध में कुछ कहना है तो कहिए। यहां मोदी और अदानी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए।

अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब संजय सिंह ने पेश पर जाने के दौरान कहा कि मोदी अदाणी के पीएम हैं। यह भी कहा कि अडानी के घोटाले पर मैंने ईडी जांच की शिकायत की थी ईडी को उस पर‌ तो जांच हुई नहीं। अदालत ने संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पेशी के लिए जाते वक्त आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र और पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी अदानी के पीएम हैं। अडानी के घोटाले पर मैंने जांच की शिकायत की थी ईडी को उस पर‌ तो जांच हुई नहीं। पीएम बताएं कि अदानी के घोटालों की जांच कब होगी। पिछली सुनवाई में संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया था।

विधायकों के अयोग्यता मामले में विधानसभा अध्यक्ष को SC का अल्टीमेटम

0

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के शरद पवार गुट की याचिकाओं पर आज सुनवाई की। याचिका में कोर्ट से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को कुछ विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की गई है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि किसी को महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर को सलाह देनी होगी कि वह कोर्ट के आदेश को खारिज नहीं कर सकते। कोर्ट ने कहा कि पिछली बार हमने सोचा था स्पीकर को बेहतर समझ कायम होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले पर कदम उठाने में अनिश्चित काल तक का समय नहीं लेना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि स्पीकर को यह दिखाना चाहिए कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। जून के बाद से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्पीकर को कोई दिखावा नहीं करना चाहिए। सुनवाई होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि अगर उसे महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उचित समय-सारिणी निर्धारित नहीं मिलती है, तो वह एक समय-सीमा निर्धारित करने वाला एक अनिवार्य आदेश जारी करेगा, क्योंकि उसके आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। कोर्ट का मानना है कि स्पीकर को कम से कम अगले चुनाव से पहले विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेना चाहिए।

NCP और शिवसेना (UBT) ने कुछ विधायकों की अयोग्यता के संबंध में समयबद्ध तरीके से निर्णय लेने के लिए NCP प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पवार ने कहा कि SC स्पीकर को समयबद्ध तरीके से फैसला लेने का निर्देश दे सकते हैं, हमें डर है कि मामले में देरी की रणनीति अपनाई जा रही है।

इजरायली सेना ने हमास के बंकरों से 250 बंधकों को कराया आजाद… VIDEO

0

हमास द्वारा इजरायल के लोगों को बंधक बनाए जाने के बाद इजरायली सेना बंधकों को आतंकवादियों के गिरफ्त से छुड़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इजरायल के रक्षा बलों (IFD) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इजरायली सेना सूफा चौकी पर हमला कर 250 से अधिक बंधकों को बचा रही है।

IFD ने अपने पोस्ट में कहा कि सूफा सैन्य चौकी पर नियंत्रण हासिल करने के लिए गाजा सुरक्षा बाड़ के आसपास के क्षेत्रों में फ्लोटिला (Flotilla) 13 एलीट यूनिट ने को तैनात किया गया है।

IDF ने अपने पोस्ट में कहा कि एलीट यूनिट ने सूफा चौकी पर हमला कर हमास के 60 आतंकियों को मार गिराया और 26 को पकड़ लिया, जिसमें हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन के उप कमांडर मुहम्मद अबू अली भी शामिल है। वहीं, सुरक्षा बलों ने इस दौरान 250 बंधकों को आतंकवादियों को उनके चंगुल से भी छुड़ा लिया।

मालूम हो कि इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का सातवां दिन है। हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में अब तक करीब 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं इजरायल द्वारा की जा रही जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में 1,400 अन्य लोग मारे गए हैं। मालूम हो कि फ्लोटिला 13 एलीट यूनिट को सात अक्टूबर को सूफा सैन्य चौकी (Sufa military post) पर नियंत्रण हासिल करने के संयुक्त प्रयास में गाजा सुरक्षा बाड़ के आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था।

 

गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे संजय सिंह

0

आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की और से गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह ने जांच एजेंसी खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा ईडी को दी रिमांड को भी चुनौती दी है। संजय सिंह की इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।

ED की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से अदालत उनकी रिमांड को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया था।

ED ने अदालत को बताया कि आप नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही एजेंसी ने कहा कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा भी जांच में साथ नहीं दे रहे हैं।

इजरायल की चेतावनी, 24 घंटे के भीतर खाली करें गाजा, UN ने शिफ्ट किया ऑफिस

0

इजराइल ने गाजा के लोगों से कहा है कि वो गाजा सिटी खाली कर दें। 24 घंटे में वादी गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी वहां से हट जाएं। वहां रहने वाले लोग उनके दुश्मन नहीं है। वो केवल हमास का खात्मा करना चाहते हैं। इजराइल के इस आदेश पर UN के प्रवक्ता ने कहा है कि इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ये गाजा की आधी आबादी है। इन्हें इतने कम समय में वहां से हटने का आदेश देना उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने जैसा है। इससे मानवीय संकट पैदा होगा। UN ने अपील की है, इजराइल इस ऑर्डर को वापस ले।

इजराइल की सेना ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वो 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले को रोकने में नाकाम रहे। इजराइली सेना चीफ ने कहा- लोगों की रक्षा करना सेना का काम है, लेकिन हम इसमें नाकाम रहे। ये हमारे लिए सीख है। अब समय जंग का है।

जराइल-हमास जंग के बीच भारत सरकार ने इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह 212 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची।

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सबका स्वागत किया। भारतीय समय के अनुसार इजराइल के डेविड बेनगुरिअन एयरपोर्ट से गुरुवार देर रात 12:44 बजे फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरी थी। इजराइल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं।

दूसरी तरफ, हमास ने इजराइल के हमले के खिलाफ शुक्रवार को दुनिया भर में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। फिलिस्तीनियों को वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद तक मार्च निकालने को कहा गया है।

अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनी पूरे दिन रुकेंगे। यहां जुमे की नमाज के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हमास ने अपने समर्थकों को इजराइली सैनिकों से भिड़ने की खुली छूट दे दी है। वहीं इजराइल ने विदेशों में अपने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड : UKPSC ने 1188 पदों पर निकाली भर्ती

0

देहरादून : उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है कि धामी सरकार एक के बाद एक भर्ती की विज्ञप्तियां जारी कर रही है आज 12 अक्टूबर को लोक सेवा आयोग द्वारा 1097 पदों पर सीधी भर्ती जारी की गई है।

Screenshot 2023 10 12 19 18 57 18 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

विज्ञप्ति की जानकारी के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापन एवं आवेदन जारी किए जाने की तारीख 14 अक्टूबर है जबकि ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तारीख 3 नवंबर रखी गई है।

विज्ञापन संख्या: A – 3 / DR (VO)/S-1/2023 के माध्यम से पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 के कुल 91 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन की शर्तानुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर दिनांक 12 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।

Screenshot 2023 10 12 19 19 26 62 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 02 नवम्बर, 2023 (गुरूवार) है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व आयोग की वेबसाईट पर प्रसारित विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भाँति अवलोकन कर लें ।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ला रहा है नया फीचर

0

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए फीचर और अपडेट लाता रहता है। हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने चैट लॉक के लिए एक सीक्रेट कोड फीचर पर काम करना शुरू किया है। फिलहाल एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि मेटा का मैसेजिंग ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर ग्रुप चैट इवेंट बनाने के लिए एक नया फीचर विकसित कर रहा है।आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप चैट इवेंट आयोजित करने के लिए एक नए फक्शनालिटी विकसित कर रहा है।
  • इस फीचर की मदद से यूजर्स को वॉट्सऐप के मिस्ड या देर से कॉल के जोखिम को कम करके, ग्रुप चैट में हो रही चर्चा का प्लान बनाने और कॉर्डिनेट करने में मदद करने के लिए है।
  • बता दें कि ये सुविधा फिलहाल एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और इसे ऐप के वर्जन 2.23.21.12 की मदद से एक्सेस किया जा सकता है।

ऐसे काम करता है फीचर

  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फीचर कैसे काम करता है। इसके लिए यूजर्स को चैट शेयर मेनू में एक नई फक्शनलिटी दिखाई देगी, जिसमें एक इवेंट शॉर्टकट शामिल किया जाएगा।
  • इस सुविधा के साथ यूजर्स एक खास नाम के साथ ईवेंट बनाने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा यूजर्स ये भी चुन सकते हैं कि वे चल रही बातचीत में कब सामने आना चाहते हैं।
  • बता दें कि यह फीचर खास कर ग्रुप चैट की अलग-अलग एक्टिविटी को प्लान करने और कॉर्डिनेट करने या अपने खुद के फॉलोवर्स के साथ मैनेज रहने में मददगार हो सकता है।
  • इतना ही नही वॉट्सऐप के अन्य फीचर की तरह ये संदेश ईवेंट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे।
  • एक बार ईवेंट बनाने के बाद, इसे ऑटोमेटिकली कॉन्वर्शेसव में जोड़ा जाएगाऔर नए ग्रुप आमंत्रण ईवेंट को देखने और स्वीकार करने के लिए सभी को वॉट्सऐप को लटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।
  • इस फीचर में ग्रुप चैट में इवेंट के नाम, तारीख, समय और लोकेशन से सभी डिटेल के साथ एक इवेंट बनाना भी संभव होगा।