Home Blog Page 419

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मैदान से पहाड़ तक बारिश

0

देहरादून: मौसम विभाग का पूर्वानुमान एकदम सटीक साबित हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जाहिर की थी। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और फिर करज के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई। कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ों शाखाएं टूटने की खबरें सामने आई हैं।

देहरादून और हरिद्वार जिले में धूलभरी आंधी ने लोगों को परेशन किया। बारिश के चलते तापमान में तेजी से गिरवट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चारधाम की ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के आदिकैलाश और अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

फर्जी ED अफसर बनकर आए, 3 करोड़ लूटकर भागे

0

दिल्ली में शनिवार 14 अक्टूबर की रात बदमाशों ने फर्जी ED अधिकारी बनकर एक घर से 3 करोड़ रुपए लूट लिए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। ये सभी कार में सवार होकर पुलिस बैरीकेडिंग तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने दो किमी पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और लूटी गई रकम में से एक करोड़ रुपए बरामद कर लिए।

यह मामला द्वारका के बाबा हरिदास नगर का है। पीड़ित के मुताबिक, आधी रात कुछ लोग उनके घर जबर्दस्ती घुस आए। वे सभी खुद को एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) का अधिकारी बता रहे थे। 30 मिनट के अंदर बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और तीन करोड़ की रकम लेकर चले गए। जाते-जाते उन्होंने परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए ED ऑफिस आने को कहा।

परिवार का कहना है उन्होंने हाल ही में जमीन बेचकर पैसे जुटाए थे। हमें छापेमारी के दौरान थोड़ा शक भी हुआ। बदमाश जिन दो कारों में आए थे, उस पर कोई ऑफिशियल साइन बोर्ड नहीं था। उनके पास पिस्तौलें थीं और उनका बिहेवियर भी अजीब लग रहा था। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के एक सदस्य ने रात करीब सवा एक बजे पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस की PCR वैन घर पर पहुंची तो पीड़ित ने उन्हें बताया कि फर्जी ED टीम मित्राऊं गांव की ओर गई है। पुलिस अधिकारी ने द्वारका में तैनात टीमों को सतर्क किया और विभिन्न इलाकों में जांच शुरू कर दी।

कुछ देर बाद ही पुलिस कंट्रोल रूम टीम को एक कार दिखी, जो स्पीड में थी। उन्होंने ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो रुका नहीं। इसके बाद पुलिस ने 2 किमी तक कार का पीछा किया और नरेला में वाहन को रोकने में कामयाब रहे। जैसे ही कार रुकी, एक बदमाश ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को कार में 70 लाख रुपए मिले। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी अमित उर्फ विक्की (37) के रूप में हुई। वह पहले बिंदापुर में हत्या समेत दो आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस अधिकारी आनंद मिश्रा ने बताया, अमित को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

DCP (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद छापेमारी की गई और तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनसे तीस लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने कहा कि जिस घर में फर्जी छापेमारी की गई, उस परिवार ने हाल ही में द्वारका में अपना प्लॉट साउथ दिल्ली के कुछ निवासियों को बेचा था। पीड़ित को जानने वाले एक व्यक्ति पर ईडी छापेमारी कराने का शक है।

पुलिस को संदेह है कि दो ग्रुप काम कर रहे थे, एक ने इसकी योजना बनाई, दूसरे ने इसे अंजाम दिया। देश की राजधानी दिल्ली में समयपुर बादली इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में तीन लुटेरों ने बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लगभग 50 लाख रुपए के गहने लूट लिए। यह घटना 16 दिन पहले की है। तीनों बदमाशों ने महज डेढ़ मिनट मे वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, यहां से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

0

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अभी 230 सीटों में से 144 नामों पर मुहर लगाई है। कमलनाथ इस बार छिंदवाडा से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि वो पहले नवरात्रि पर नामों का एलान करेगी।

पार्टी ने कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला को टिकट दिया गया है, जहां मुकाबला कांटे का हो सकता है। दिग्विजय सिंह के बेटे और भाई को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

टेम्पो-ट्रक में भीषण टक्कर से 12 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

0

महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के बाहरी इलाके में आज एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। देर रात करीब एक बजे औरंगाबाद-नासिक हाईवे पर वैजापुर टोल नाका के पास एक टेम्पो एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने हादसे की जांच के भी आदेश दिये।

पुलिस के मुताबिक, टेंपो नासिक से तीर्थयात्रियों के एक समूह को औरंगाबाद के बाबा तीर्थ स्थल ले जा रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब टेंपो दर्शन के बाद नासिक लौट रहा था। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का इलाज औरंगाबाद के वैली अस्पताल में चल रहा है, बाकी 6 घायल लोगों को वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में टेम्पो के चालक को चोटें आयी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था और टेंपो से आमने-सामने टक्कर हो गयी। घायलों को औरंगाबाद और वैजापुर के अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Shardiya Navratri Calendar 2023: जानें नवरात्रि का कैलेंडर और कलश स्थापना का मुहूर्त

0

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 15 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और 23 अक्टूबर को नवरात्रि समाप्त होगी। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का बड़ा धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-उपासना से वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को विधिवत कलश स्थापित किया जाता है और नौ दिनों तक व्रत का संकल्प लिया जाता है। मान्यता है कि इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर आ रही हैं। वैसे तो माता का वाहन शेर हैं, लेकिन धरती पर माता अपने अलग-अलग वाहनों से आती हैं। भागवत पुराण के अनुसार, जब भी माता हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो वह अपने साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती हैं। आइए शारदीय नवरात्रि की पूजा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानते हैं।

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और 15 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए इस साल उदया तिथि के अनुसार, 15 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसी दिन से कलश स्थापित किया जाएगा और नवरात्रि व्रत रखा जाएगा।

नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को शुभ मुहूर्त में ही कलश स्थापित किया जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से जातक के कार्य सफल होते हैं। इस साल नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

मां दुर्गा इस साल हाथी की सवारी पर आ रही हैं। इसलिए इस साल नवरात्रि का धार्मिक महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, जिस वर्ष माता हाथी पर सवार होकर धरती पर आती हैं उस वर्ष धन-दौलत में वृद्धि होती है और देश में सुख-समृद्धि आता है। माता की हाथी की सवारी का यह भी संकेत है कि अगले वर्ष बारिश ज्यादा हो सकती है।

नवरात्री कैलेंडर

  • 15 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का पहला दिन ( मां शैलपुत्री की पूजा).
  • 16 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का दूसरा दिन( मां ब्रह्मचारिणी की पूजा).
  • 17 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का तीसरा दिन( मां चंद्रघंटा की पूजा).
  • 18 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का चौथा दिन( मां कूष्मांडा की पूजा).
  • 19 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का पांचवां दिन( मां स्कंदमाता की पूजा).
  • 20 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का छठा दिन( मां कात्यायनी की पूजा).
  • 21 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का सातवां दिन( मां कालरात्रि की पूजा).
  • 22 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का आठवां दिन( मां सिद्धिदात्री की पूजा).
  • 23 अक्टूबर 2023: नवरात्रि का नौवां दिन( मां महागौरी की पूजा).
  • 24 अक्टूबर 2023: दशमी तिथी (दशहरा).

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किए बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन

0

भारतीय वायु सेना एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने  बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। बदरीनाथ धाम के बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां बाबा केदार के धाम के दर्शन कर लगभग सवा घंटे तक मौजूद रहे। एयर चीफ मार्शल आज अपने परिवार के साथ आर्मी हैलीपेड पर उतरे। सुबह 8:30 बजे भगवान श्रीबदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वागत किया।

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अपने परिवारजनों और सैन्य अधिकारियों के साथ भगवान बदरी विशाल का दर्शन किया। इसके साथ ही वे वेदपाठ पूजा में भी शामिल हुए। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने यहां पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल ने देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भगवान बदरी विशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। मंदिर में पूजा करने के बाद एयर चीफ मार्शल 45 मिनट तक बदरीनाथ मंदिर परिसर में रहे।

प्रोटोकॉल के चलते एयर चीफ मार्शल किसी से नहीं मिले। मंदिर के सिंहद्वार सामने अपने परिवारजनों और सैन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे केदारनाथ दर्शन को रवाना हुए। श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की। केदानाथ धाम में एयर चीफ मार्शल चौधरी ने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया। पूजा दर्शन करने के लिए वे केदारनाथ धाम में सवा घंटा तक मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने एयर चीफ मार्शल को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद अंगवस्त्र, भस्म, ‌रुद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद शुक्ला सहित तीर्थयात्री एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने शुक्रवार शाम के समय जोशीमठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन किये थे।

मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल भगवान नृसिंह बदरी की विशेष पूजा में शामिल हुए। नृसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने स्वास्तिवाचन कर उनकी पूजा संपन्न कराई। एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर परिसर के निकट दुर्गा मंदिर, श्री तिमुंडिया वीर मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। वे श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक हाथ में किडनैप बच्चे, दूसरे हाथ में बंदूक, हमास ने जारी किया VIDEO

0

हमास और इजरायल सोशल मीडिया पर जारी VIDEO में कई लोगों को सेना की वर्दी में देखा गया हैं, हालांकि उनके चेहरों को धुंधला कर दिया है। VIDEO में एक घर दिखाया गया है, जहां पांच साल से भी छोटे बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है। हमास के आतंकी इन्हीं बच्चो को अपने गोद में लेकर घूमते हुए दिखे। वे आपस में अरबी में बात कर रहे थे।

इस VIDEO के आखिर में हमास का एक आतंकी बच्चे को पानी देते हुए उसे बिस्मिल्लाह कहने के लिए बोल रहा है। बच्चे ने यह बोला और फिर पानी का कप ले लिया। यह वही बच्चा है, जिसे वीडियो के शुरुआत में टेबल पर बैठकर रोते हुए देखा गया था। वहीं हमास के आतंकी उसके जख्मों पर पट्टी बांध रहे थे।

VIDEO को इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शेयर किया। उन्होंने हमास के आतंकियों की निंदा करते हुए इस VIDEO  के कैप्शन में लिखा, ‘आप उनका चोट देख सकते हैं। उनके रोने की आवाजे सुन सकते हैं। उन्हें डर से कांपते हुए महसूस कर सकते हैं। इन बच्चों को हमास के आतंकियों ने उनके ही घरों में बंधक बना लिया है और उनके माता पिता को दूसरे कमरों में मृत पड़े हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि यह वही आतंकी है, जिसे हम हराने वाले हैं।

उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत

0

देहरादून: उत्त्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चकराता क्षेत्र में मीनस के पास एक वाहन के खाई में गिरनेे से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर आ रहे थे। सुबह तहसीलदार चकराता ने SDRF को सूचना दी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पर पहुची टीम ने राहत कार्य शुरू किया। बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 03 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे ला गिरा।

इसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों के विवरण:-
1. राकेश कुमार पुत्र श्री सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक)
2. सुरजीत सिंह पुत्र श्री जगत राम, 35 वर्ष
3. श्याम सिंह पुत्र श्री भागमल, 48 वर्ष
उपरोक्त सभी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी है।

रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आज, भारत में नजर आएगा या नहीं?

0

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा। नासा अपने यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@NASA पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को नासा की वेबसाइट समेत कई अन्य जगहों पर लाइव कवरेज देखा जा सकता है। जिस कारण से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण पूर्ण, आंशिक और वलयाकार तीन तरह होते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब बनता है जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफी नजदीक आज जाते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा सूर्य व पृथ्वी के बीच में इस प्रकार आए कि सूर्य का कुछ ही भाग पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है, वहीं कंगन आकार में बनने वाले सूर्य ग्रहण को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

यहां लगा पहला मोबाइल टावर, बजने लगीं जवानों के फोन की घंटियां, 4G की सुविधा भी मिली

0

लद्दाख में सीमांत क्षेत्र में संचार के बुनियादी ढांचे को मजूबत बनाने के अभियान के चलते सियाचिन ग्लेशियर के साथ पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में भी मोबाइल की घंटियां बजने लगी है। लद्दाख की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के साथ सीमांत वासियों को भी संचार क्रांति का लाभ मिलने लगा है।

 सियाचिन ग्लेशियर पर 15,500 फीट की उंचाई पर सेना की सिग्नल रेजीमेंट के जवानों ने भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मियों की मदद से मोबाइल टावर लगा दिया है। यह टावर लगने के कारण क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों के मोबाइल की घंटियां बजने लगी हैं।

अब सेना के जवान अपने परिजनों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें 4 जी इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। संचार के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सियाचिन क्षेत्र में ओर भी मोबाइल टावर लगाने की योजना है।

वहीं, दूसरी ओर चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब स्थित यूरगो गांव में भी एयरटेल ने इस सप्ताह अपना टावर लगा दिया है। ऐसे में दूरदराज यह इलाका अब मोबाइल से जुड़ गया है। पहले क्षेत्र में मोबाइल टावर न होने के कारण पूर्वी लद्दाख के दूरदराज इस इलाके के निवासी खुद को शेष देश से कटा महसूस करते थे।