Home Blog Page 418

मुंबई एयरपोर्ट पर 6 घंटे बंद रहेगी विमानों की आवाजाही, जानें क्या है वजह?

0

मुंबई एयरपोर्ट आज यानी कि सुबह 11 बजे से 5 बजे तक छह घंटे के लिए बंद रहेगा। एयरपोर्ट अथारिटी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा कि मुंबई हवाई अड्डा मानसून के बाद रनवे पर रखरखाव काम के लिए छह घंटे तक बंद रहेगा।

मुंबई हवाई अड्डे पर दो रनवे पर मानसून के बाद रखरखाव का काम किया जाएगा। हवाई अड्डे के एक बयान के अनुसार, काम की अवधि के दौरान कोई उड़ान संचालन नहीं होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) ने कहा कि एयरपोर्ट के दोनों रनवे RWY 14/32 और 09/27 पर रखरखाव काम होगा। ऐसे में मंगलवार को बंद रखने का फैसला किया गया है। CSMIA ने ट्वीट किया कि हमने मानसून के बाद रनवे पट्टी के रखरखाव के हिस्से के रूप में, मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रनवे को बंद करने की योजना बनाई है।

Mumbai%20Tweet

मुंबई हवाई अड्डा प्रतिदिन लगभग 900 उड़ानें संचालित करता है। इस प्रकार बयान में यात्रियों से सहयोग और समर्थन भी मांगा गया। हवाई अड्डे पर 4.32 मिलियन से अधिक यात्रियों ने यात्रा की, जो साल-दर-साल (YoY) 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात में भी 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें 1.1 मिलियन से अधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई।

मुंबई एयरपोर्ट पर हर साल मानसून के बाद मेंटेनेंस का काम किया जाता है। इस मेंटेनेंस के काम में पिछले छह महीनों में हुई टूट-फूट के साथ रनवे की सतह का निरीक्षण भी किया जाता है ताकि विमान ठीक से टेकऑफ और लैंड कर सके। साथ ही सभी पैसेंजर्स सेफ रह सकें। एयरपोर्ट ने इस साल 2 मई को दोनों रनवे पर मानसून से पहले मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य किया था। अधिकारियों ने कहा कि अस्थायी रूप से बंद करने का प्राथमिक उद्देश्य मरम्मत और मेंटेनेंस करना है। जो एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को उच्चतम मानकों तक बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।

फैक्ट्री में विस्फोट से चार लोगों की मौत, पांच घायल, यहां का है मामला

0

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम स्कूल के सामने घर के अंदर ही साबुन फैक्ट्री में भीषण हादसा हुआ है। फैक्ट्री का संचालन घर के भीतर ही हो रहा था। यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है। संजय गुप्ता का मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

सुबह फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांच गंभीर घायल है। घटना के बाद एसएसपी और DM समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। इस दौरान मलवा हटाने का काम चल रहा था। तभी अचानक दोबारा से विस्फोट हो गया। इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को करीब 50 मीटर दूर कर दिया है।

SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अभी तक जानकारी में सामने आया कि साबुन फैक्ट्री का बायलर फटा है या साबुन में इस्तेमाल करने वाले किसी केमिकल से विस्फोट हुआ है, जिस तरह का धमाका है। वह पटाखों का नहीं लग रहा है।इसकी जांच की जा रही है।

कांग्रेस का विधायक गिरफ्तार, पुलिस ने सुबह पांच बजे घर से उठाया

0

पंजाब : फिरोजपुर के जीरा हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। जीरा ने घोषणा की थी और सभी पत्रकारों को निमंत्रण दिया था कि वह फिरोजपुर में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे।

जीरा ने BDPO जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दिया था। बीडीपीओ जीरा का आरोप है कि कुलबीर सिंह अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर के अंदर घुस कर और सभी कमरों पर कब्जा कर लिया और वहां पड़े सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है ।

थाना जीरा सिटी पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जीरा ने घोषणा की थी कि वह धन-धन बाबा बुढ़ा साहब गुरुद्वारा के दर्शन करने के बाद वह फिरोजपुर में खुद पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे। इससे पूर्व ही पुलिस ने मंगलवार सुबह जीरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

जान बचाने के लिए बंकर में छिपे अमेरिकी विदेश मंत्री और PM नेतन्याहू

0

इजरायल हमास युद्ध हर गुजरते दिन के साथ और भी खतरनाक होता जा रहा है। युद्ध कितना भयावह रूप ले चुका है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इजरायल दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी जान बचाने के लिए बंकर में छिपना पड़ा। दरअसल, एक रॉकेट हमले से बचने के लिए दोनों नेताओं ने यह कदम उठाया।

रॉयटर्स की जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री और पीएम नेतन्याहू के बीच तेल अवीव में मौजूद रक्षा मंत्रालय के एक कमांड सेंटर में बैठक चल रही थी। तभी रॉकेट हमले का सायरन बजा। दोनों नेता मीटिंग को बीच में छोड़कर बंकर में जाकर  छिप गए।

करीब पांच मिनट तक दोनों नेताओं को बंकर में छिपे रहना पड़ा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और युद्ध कैबिनेट के साथ सचिव की बैठक के दौरान हवाई हमले के सायरन बज गए और वे पांच मिनट के लिए बंकर में छिप गए।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इजरायल के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह इजरायल के साथ अमेरिका की एकजुटता को दोहराएंगे। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्डन का भी दौरा करेंगे।

व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन पहले इजरायल के दौरे पर जाएंगे। यहां वह पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जॉर्डन रवाना होंगे। यहां उनकी किंग अब्दुल्ला से मुलाकात होगी।

उत्तराखंड: बर्फबारी के बीच तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर कलश स्थापना और छतरी जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न

0

रुद्रप्रयाग: विश्व के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित पंच केदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर की छतरी का जीर्णोद्धार कार्य बर्फवारी के बीच कलश स्थापना के साथ विधि- विधान से संपन्न हो गया है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अथक प्रयासों से जीर्ण-शीर्ण हो चुकी तुंगनाथ मंदिर की छतरी का दानीदाता के सहयोग से मरम्मत कार्य संपन्न हो गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु लगातार कार्य चल रहा है।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कोठा भवन का जीर्णोद्धार का कार्य गतिमान है। श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी मंदिर की छतरी का भी जीर्णोद्धार कार्य प्रस्तावित है। जबकि श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य हो रहा है। उल्लेखनीय है कि तुंगनाथ मंदिर की नई छतरी का निर्माण देवदार की लकड़ी से किया गया है पहले की तरह नक्काशीदार बनाया गया है।

विगत 4 सितंबर को पुरानी जीर्ण छतरी को उतारा गया था और कलश को मंदिर गर्भ गृह में रखा गया था।पांच सप्ताह बाद में रविवार नवरात्रि को छतरी बनकर तैयार हुई तथा मंदिर के शीर्ष पर स्थापित की गयी। उसके बाद सौमवार तुंगनाथ में बारिश के बाद बर्फवारी शुरू हो गयी थी उसके बाद पूरे तुंगनाथ क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गयी इसी दौरान कलश पूजा के बाद गर्भगृह से लाकर हक हकूकधारियों तथा पश्वागणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना संकल्प के साथ मंदिर के शीर्ष में छतरी एवं कलश को पूर्ववत विराजमान कर दिया गया।

छतरी का जीर्णोद्धार करनेवाले दिल्ली के दानीदाता संजीव सिंघल के सहयोग से 13 लाख 65 हजार की लागत से नयी छतरी का निर्माण किया गया। कलश तथा छतरी स्थापना के दौरान भगवान महादेव, भैरवनाथ जी, भूतनाथ जी मां भगवती कालिंका अवतरित हुई तथा छतरी तथा कलश को स्थापित करने की अनुमति दी।

इस अवसर पर मंदिर सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,मठापति रामप्रसाद मैठाणी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक बलबीर नेगी, भूतनाथ के पश्वा राजेंद्र भंडारी, मंगोली गांव के धर्म्वाण बंधु, मंदिर के पुजारी गण गीता राम मैठाणी, प्रकाश मैठाणी आदि मौजूद रहे।

• प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : गर्भ में पल रहे बच्चे को दुनिया में आने की मिली इजाजत

0

सुप्रीम कोर्ट में एक महिला की तरफ से दायर 26 हफ्ते के गर्भ गिराने की अनुमति को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने 26 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग करने वाली एक महिला की याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दो बच्चों की मां एक विवाहित महिला को 26 सप्ताह से अधिक के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया क्योंकि भ्रूण स्वस्थ था और एम्स मेडिकल बोर्ड को बच्चे में कोई विसंगति नहीं मिली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि गर्भावस्था की अवधि 24 सप्ताह से अधिक हो गई है, जो मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) की अनुमति की सीमा में नहीं आता है इसलिए टर्मिनेशन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। शीर्ष अदालत ने कहा कि भ्रूण 26 सप्ताह और 5 दिन का है और मां को तत्काल कोई खतरा नहीं है। इसमें कहा गया है कि भ्रूण में कोई विसंगति भी नहीं थी। पीठ ने कहा, “गर्भावस्था की लंबाई 24 सप्ताह से अधिक हो गई है और यह लगभग 26 सप्ताह और 5 दिन की  है। गर्भावस्था की चिकित्सीय समाप्ति की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

वहीं, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने महिला के स्वास्थ्य जांच का आदेश दिया था। आज कोर्ट में पेश की गई एम्स की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्भ में पल रहा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है, बच्चा किसी भी प्रकार की  कोई स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त नहीं है। महिला गर्भावस्था के बाद मानसिक परेशानी से जूझ रही है, लेकिन इसके लिए जो दवाई वो ले रही है, उसका बच्चे की सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। महिला को दूसरी वैकल्पिक दवाइयां देने की भी सलाह दी गई है।

यह मुद्दा तब सामने आया जब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) मेडिकल बोर्ड के एक चिकित्सक ने 10 अक्टूबर को एक ई-मेल भेजा था। जिममें कहा गया था कि गर्भ समाप्त करने पर भ्रूण के जीवित रहने की प्रबल संभावना है। इससे पहले बोर्ड ने महिला की जांच की थी और छह अक्टूबर को शीर्ष अदालत के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

पहली बार ओलंपिक में शामिल किया गया क्रिकेट, इन खेलों को भी मिली जगह

0

क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक खेल बन गया है। फ्लैग फुटबॉल को पहली बार शामिल किया गया है। अंतरराष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति ने सोमवार को घोषणा की है कि 2028 लॉस एंजिलिस गेम्‍स में पांच खेलों को शामिल किया गया है।

क्रिकेट और फ्लैग फुटबॉल के अलावा बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, लेक्रोसे और स्‍क्‍वाश को जगह दी गई है। लॉस एंजिलिस के अधिकारियों ने एक सप्‍ताह पहले खेल की सूची का प्रस्‍ताव रखा था और आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को सिफारिश की थी। ओलंपिक ईकाई की पूर्ण सदस्‍यता ने सोमवार को अंतिम बाधा का रास्‍ता साफ कर दिया।

 सभी पांच खेलों को मुंबई में एक कमरे में मौजूद 90 आईओसी सदस्‍यों ने एकल पैकेज में वोट दिया जबकि दो ने वोट नहीं दिया। क्रिकेट को 1900 के बाद पहली बार ओलंपिक दर्जा दिया गा है। यह खेल के हॉटस्‍पॉट में से एक है, जहां आईओसी ने वार्षिक बैठक में भारत के साथ हिस्‍सा के साथ लिया, जो कि वर्ल्‍ड कप 2023 का मेजबान है।

दीवाली पर धमाका करने आ रहे हैं सलमान खान, टाइगर-3 ट्रेलर रिलीज

0

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म Tiger-3 के ट्रेलर को लेकर फैंस का इंतजार फाइनली खत्म हुआ। 6 साल के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान रॉ एंजेंट अविनाश सिंह राठौर बनकर फिल्मी पर्दे पर लौट चुके हैं और उनके साथ स्क्रीन पर आई उनकी जोया, यानी कि कटरीना कैफ।यशराज बैनर तले इस फिल्म में एक बार फिर से सलमान खान टाइगर बनकर अपने दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आएंगे।

दिवाली रिलीज इस फिल्म से जब से ‘टाइगर का मैसेज’ आया है, तब से ही फैंस इसके ट्रेलर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली उनका सब्र काम आया, क्योंकि नवरात्री के खास मौके पर सलमान खान-कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर-3 का ट्रेलर आ चुका है, जिसमे  टाइगर बनकर सलमान खान एक बार फिर से अपनी दहाड़ से सभी दुश्मनों को हिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

टाइगर-3 का 2 मिनट 51 सेकंड का ये ट्रेलर बहुत ही धांसू है। हर सेकंड स्पाई यूनिवर्स की फिल्म का दमदार ट्रेलर आपको अपनी कुर्सी से हटने नहीं देगा। ट्रेलर की शुरुआत होती है, बाइक पर सवार होकर टाइगर उर्फ रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर के दमदार एक्शन के साथ, जहां वो अपने देश की सुरक्षा के लिए दुश्मन पर घातक वार करते हुए नजर आ रहे हैं।

आगे ट्रेलर में दिखाया गया है कि टाइगर को वीक करने के लिए उनके दुश्मन उनकी सबसे बड़ी कमजोरी पर वार करने की कोशिश करते हैं। टाइगर से बदला लेने पर उतारू इमरान हाशमी कैसे टाइगर से अपने परिवार की मौत का बदला लेकर उनके परिवार जोया और उनके बेटे पर निशाना साधता है। अपने परिवार और मुल्क दोनों के लिए ही अपनी जान दांव पर लगाने वाला टाइगर इस बार किसे चुनेगा, इस एक्साइटमेंट के साथ मेकर्स ने फैंस को छोड़ दिया है।

इस ट्रेलर में आगे ये भी दिखाया गया है कि टाइगर उर्फ सलमान खान पाकिस्तान में इमरान हाशमी के चंगुल में फंसे हुए हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर-3 में सिर्फ सलमान खान ही दमदार एक्शन करते हुए नजर नहीं आएंगे, बल्कि उनकी टाइगरेस कटरीना कैफ भी अपने एक्शन के दांव-पेंच ट्रेलर में दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। यानी कि इस बार फैंस को दिवाली के खास मौके पर एक्शन का डबल डोज देखने को मिलेगा।

सलमान खान और कटरीना कैफस्टारर ‘टाइगर-3’ का हिस्सा अब इमरान हाशमी भी बन चुके हैं, जो फिल्म में मुख्य विलेन के तौर पर नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी अपने विलेन के लुक, वॉक और अंदाज से अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका ये अब तक का सबसे अलग लुक है। सलमान खान की ‘टाइगर-3’ निश्चित तौर पर फैंस के लिए दिवाली का बहुत बड़ा धमाका होने वाली है।

निठारी कांड में HC का बड़ा फैसला, सुरेंद्र कोली और मनिंदर की फांसी की सजा रद्द

0

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोएडा के निठारी कांड में सीबीआइ कोर्ट गाजियाबाद द्वारा सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर को मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील मंजूर कर ली है। आरोप संदेह से परे साबित न हो पाने के कारण निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है।

न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र व न्यायमूर्ति एसएचए रिजवी की खंडपीठ ने लंबी चली बहस के बाद अपीलों पर फैसला सुरक्षित कर लिया था। उक्त मामले में सोमवार को फैसला सुनाया गया।

कोली पर दर्जनों लड़कियों की नृशंस हत्या व दुष्कर्म करने के आरोप में एक दर्जन से अधिक मामलों में फांसी की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की गई है। पंढेर को तीन मामलों में फांसी की सजा मिली है। नोएडा की पंढेर की कोठी में निठारी गांव की लड़कियों को लाकर हत्या की गई थी।

उत्तराखंड: संपूर्णता की ओर चारधाम यात्रा, इस दिन तय होगा कपाट बंद करने का समय

0

चारधाम यात्रा समाप्त होने की ओर है। चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां तय की जा रही है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय विजय दशमी के दिन 24 अक्टूबर को तय की जाएगा।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि और 15 नवंबर को भैया दूज के दिन श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के धर्माधिकारी तय करेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के दिन 15 नवंबर को बंद होंगे। कपाट बंद करने का समय विजय दशमी को तय किया जाएगा। जबकि, गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर अन्नकूट पर्व के दिन 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।