Home Blog Page 417

सियाचिन में देश के पहले अग्निवीर की शहादत, बलिदान को सलाम

0

सियाचिन में ड्यूटी के दौरान एक अग्निवीर की मौत हो गई. सेना की लेह स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने रविवार को यह जानकारी दी. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और बल के सभी रैंक के कर्मियों ने महाराष्ट्र के अग्निवीर गवते अक्षय लक्ष्मण की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

Quartered in snow silent to remain, when the bugle calls they shall rise and march again

All ranks of Fire and Fury Corps salute the supreme sacrifice of #Agniveer (Operator) Gawate Akshay Laxman, in the line of duty, in the unforgiving heights of #Siachen and offer deepest… pic.twitter.com/1Qo1izqr1U

— @firefurycorps_IA (@firefurycorps) October 22, 2023

काराकोरम पर्वतीय श्रृंखला में लगभग 20,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन हिमनद को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है जहां सैनिकों को अत्यधिक ठंड और तेज हवाओं से जूझना पड़ता है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लक्ष्मण की मौत का कारण क्या है.

‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के सभी अधिकारी सियाचिन की दुर्गम ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गवते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’ भारतीय सेना बलिदानी जवान के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है.

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया की सबसे ऊंची युद्ध चोटी के रूप में जाना जाता है. यहां पर तापमान शून्य से भी नीचे रहता है जिस वजह से ड्यूटी करना आसान नहीं होता है. जून 2022 में भारतीय सेना में अग्निवीर की नियुक्ति शुरू की गई थी. हालांकि इसके तहत सेना में केवल जवानों की तैनाती होगी अधिकारियों की नहीं.

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खां को याद करने का दिन

0
  • प्रशांत सी बाजपेयी

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खां ने अंग्रेज़ी शासन से देश को आज़ाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज देश के लिए कुर्बानी देने वाली वीर शहीद को 123वीं जयंती पर देश नमन कर रहा है।

शहीद क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी का जन्म शहाजहांपुर में 22 अक्टूबर 1900 को हुआ और मात्र 27 वर्ष की आयु में 19 दिसम्बर 1927 को फ़ैज़ाबाद जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। काकोरी केस में सक्रिय भाग लेने के आरोप में उनके तीन साथियों-राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह को भी फांसी दी गई थी।

काकोरी केस के शहीदों ने भारतीय प्रजातंत्र संघ की नींव रखी और इन्हीं शहीदों से प्रेरित होकर उनके साथी चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह और जितेंद्र नाथ दास ने “हिन्दोस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन” के माध्यम से क्रांतिकारी परम्पराओं को अपने बलिदान से प्रतिपादित किया और प्रजातंत्र, समाजवाद व धर्म निरपेक्षता के राष्ट्रीय लक्ष्यों को निर्धारित किया। ये आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

(लेखक: स्वतंत्रता आंदोलन यादगार समिति के अध्यक्ष हैं।)

इजरायल ने बमबारी की तेज, वेस्ट बैंक की मस्जिद पर किया हमला

0

इजरायल और हमास के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस बीच, इजरायल की सेना ने शनिवार को कहा कि वह नियोजित जमीनी हमले से पहले हमास-नियंत्रित गाजा पर हमले तेज कर देगी, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने अवरुद्ध क्षेत्र में “विनाशकारी” मानवीय स्थिति की चेतावनी दी थी।

सहायता की पहली खेप शनिवार को मिस्र से फिलिस्तीनी क्षेत्र में प्रवेश कर गई। लेकिन 20 ट्रकों को पार करने की अनुमति को 2.4 मिलियन निवासियों की जरूरतों को देखते हुए बहुत कम बिल्‍कुल समुद्र में एक बूंद के तौर पर बताया जा रहा है।

इजरायल की सेना ने रविवार को कहा कि उसने वेस्ट बैंक के जेनिन में एक मस्जिद पर हवाई हमले के साथ “आतंकवादी गुर्गों” को निशाना बनाया है। जहां उसने कहा कि हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकवादियों का एक समूह नए हमलों की योजना बना रहा था।
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, हमास के सात अक्टूबर के जानलेवा हमले के जवाब में सेना ने गाजा पर लगातार हमले किए हैं। इसमें आतंकवादियों ने कम से कम 1400 लोगों को मार डाला, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, जिन्हें गोली मार दी गई, अंग-भंग कर दिया गया या जला दिया गया।

देश के प्रसिद्ध मंदिर के सहायक पुजारी की गला रेत कर हत्या

0

अयोध्या: हनुमानगढ़ी के सहायक पुजारी राम सहारे दास की हत्या कर दी गई। उनका शव हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों के बगल बने उनके कमरे में पाया गया। उनका गला रेता हुआ था। कमरे में उनके साथ तीन साधु और रहते थे, जिसमें से दो फरार हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

आइजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी राजकरन नय्यर ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहां लगा सीसीटीवी कैमरा कई दिनों से बंद मिला है। मृतक हनुमानगढ़ी के साकेतवासी महंत दुर्बल दास के शिष्य थे। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। उनके कमरे का दरवाजा काफी देर तक न खुलने पर लोगों को आशंका हुई। साधुओं का कहना है कि हनुमानगढ़ी में साधु भोर में ही उठ जाते हैं।

राम सहारे दास का कमरा बंद देख एक साधु ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर शव देख साधु से अन्य को जानकारी दी। राम सहारे दास बसंतिया पट्टी से जुड़े थे। थाना प्रभारी मणिशंकर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि राम सहारे दास का अंबेडकरनगर के भीटी में जमीनी विवाद चल रहा है। मृतक मूलरूप से संतकबीरनगर के कांटा निवासी थे।

युद्ध के बीच इजरायल रवाना हुए ब्रिटिश PM ऋषि सुनक

0

इजरायल हमास युद्ध का आज 13वां दिन है। इस युद्ध में अब तक कुल 4,300 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में मानवीय संकट पैदा हो चुका है। वहां, लोगों को भोजन, पीने के लिए शुद्ध पानी तक नसीब नहीं हो रहा। आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजरायल का दौरा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के दौरे के बाद आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजरायल का दौरा करेंगे। इस दौरे के जरिए वो दुनिया को संदेश देने वाले हैं कि युद्ध के बीच ब्रिटेन इजरायल के साथ खड़ा है।

बुधवार को जो बाइडन ने इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अमेरिका कंधे से कंधा मिलकार इजरायल के साथ खड़ा है। वहीं, आतंकी संगठन हमास, फलस्तीन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

7 अक्टूबर से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक कुल 4,300 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में मानवीय संकट पैदा हो चुका है। वहां, लोगों को भोजन, पीने के लिए शुद्ध पानी तक नसीब नहीं हो रहा।

 

रसूखदारों भू-माफिया और नेताओं का गठजोड़, होटल के लिए ग्रामीणों की जमीन पर नगर निगम और PWD ने बनाई सड़क 

0
  •  रसूखदारों भू-माफिया और नेताओं का गठजोड़, होटल के लिए के लिए ग्रामीणों की जमीन पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने बनाई सड़क।
  • सरकार करे तत्काल एसआईटी का गठन।
  • दोषी अधिकारोयों को निलंबित कर करें गिरफ्तार : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून : उत्तराखंड में 2017 में सत्तारूढ़ होने के बाद से लेकर अब तक त्रिवेंद्र सिंह रावत और फिर वर्तमान मुख्यमंत्री के सात सालों के कार्यकाल में उत्तराखंड में भू-माफियाओं की पौ बारह हो रही है। सरकार के मंत्रियों व नेताओं के संरक्षण में भू-माफियाओं की इतनी हिम्मत हो गई कि वे अधिकारियों से मिल कर फर्जी एमओयू बना कर ग्रमीणों की भूमि पर पांच सितारा होटल के लिए सरकारी खर्च पर पक्की सड़क बनवा रहे हैं। यह आरोप उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दानियों के डांडा गांव के ग्रामीणों ने मामले में सरकार शासन-प्रशासन को अनेकों बार शिकायत की, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। ग्रामीणों ने अपनी जमीन बचाने के लिए राज्य सूचना आयोग की शरण ली और वहां अपील दायर की।

सुनवाई के दौरान जो तथ्य सामने आए वे हैरान करने वाले हैं। धस्माना ने कहा कि सुनवाई में यह तथ्य आया कि ओल्ड मसूरी रोड से दानियों के डांडा में ग्रामीणों द्वारा अपने निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल की जा रही सड़क जो ग्रामीणों की भूमि है। उस के संबंध में नगर निगम देहरादून व लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड देहरादून ने एक एमओयू किया है।

जिसके अनुसार ओल्ड मसूरी रोड से हयात होटल तक सरकारी खर्चे पर सड़क बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर करोंडों  रुपये की राशि लगा चुका है। अभी भी करोंङों रुपये की लागत से पुश्ता निर्माण किया जा रहा ।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मज़ेदार बात यह है कि नगर निगम अपनी सूचना में इस बात को स्वीकार कर चुका है कि जिस भूमि पर सड़क निर्माण हो रहा है, वह नगर निगम की नहीं है और राजस्व अभिलेख में वह भूमि ग्रामीणों की है। धस्माना ने कहा कि आश्चर्यजनक बात यह है कि जब ग्रामीणों ने उक्त सड़क के निर्माण की मांग करी ही नहीं तो लोक निर्माण विभाग किस के कहने पर और किसके लिए सरकारी पैसे से यह सड़क बना रहा है।

दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि जब नगर निगम यह स्वीकार कर चुका है कि भूमि उसकी नहीं है तो किसके कहने पर यह एमओयू बनाया गया जिसका नगर निगम को अधिकार प्राप्त ही नहीं था। तीसरा रोचक बिंदु यह है कि 29 सितंबर की सुनवाई में एमओयू हस्ताक्षर करने वाले अधिशाषी अभियंता नगर निगम ने अपने हस्ताक्षर ही संदिगध बता दिए है। धस्माना ने कहा कि यह पूरा प्रकरण देहरादून में चर्चित भूमि घोटाले जैसा है और इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को तत्काल एसआईटी जांच बैठा कर फर्जी एमओयू करने वाले, सड़क निर्माण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करनी चाहिए व इस पूरे प्रकरण में कौन वो प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसके इशारे पर इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसका खुलासा जनता के समक्ष होना चाहिए।

धस्माना ने कहा कि वे शीघ्र जार्ज एवेरेस्ट के मामले में हुए महा घोटाले पर भी खुलासा करेंगे और मसूरी में जार्ज एवेरेस्ट की 800 बीघा जमीन बाहरी लोगों को औने पौने किराए में लीज़ पर देने के विरुध्द बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेंगे।

पत्रकारों के सवाल पर क्यों बोले राहुल गांधी, प्रधानमंत्री पवार नहीं मोदी हैं?

0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से अदानी समूह पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें राहुल ने ‘अदानी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि’ पर एक मीडिया रिपोर्ट भी पत्रकारों को दिखाई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए अदानी समूह पर कोयला आयात में अधिक बिल बनाने और बिजली दरों में लोगों से 12,000 करोड़ रुपये की लूट करने का आरोप लगाया।

अदानी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस बार चोरी जनता की जेब से हो रही है…जब आप स्विच का बटन दबाते हैं तो अदानी की जेब में पैसा जाता है…पूछताछ हो रही है अलग-अलग देशों में लोग सवाल पूछ रहे हैं लेकिन भारत में कुछ नहीं हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अदानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक कोयला भारत आता है, तब तक इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है… हमारी बिजली की कीमतें बढ़ रही हैं… वह (अदानी) गरीब लोगों से पैसा लेते हैं… ये तो सीधी चोरी है…

यह पूछे जाने पर कि अदानी मुद्दे पर भारत गठबंधन एकजुट होने के बावजूद वह शरद पवार की अदानी से मुलाकात पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने शरद पवार से नहीं पूछा, वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं। शरद पवार अदानी की रक्षा नहीं कर रहे हैं, नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और इसीलिए मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से यह सवाल पूछा। अगर शरद पवार भारत के पीएम होते और अदानी को बचा रहे होते, तो मैं शरद पवार से भी यह सवाल पूछ रहा होता।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं…मैं केवल प्रधानमंत्री की मदद कर रहा हूं और उनसे जांच शुरू करके सच्चाई सामने लाने और अपनी विश्वसनीयता की रक्षा करने के लिए कह रहा हूं।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाइनेंशियल टाइम्स की हालिया रिपोर्ट दिखाई जिसमें दावा किया गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अदानी समूह ने बाजार मूल्य से काफी अधिक कीमत पर अरबों डॉलर का कोयला आयात किया है।

गांधी ने दावा किया कि रिपोर्ट के अनुसार अदानी ने कोयले के आयात का अधिक बिल बनाया और “लोगों की जेब” से 12,000 करोड़ रुपये निकाल लिए। गांधी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अदानी ने इंडोनेशिया में कोयला खरीदा और जब यह भारत पहुंचा तो इसकी कीमत दोगुनी हो गई।

गांधी ने दावा किया कि कोयले की अधिक बिलिंग से देश में बिजली दरों पर असर पड़ रहा है और उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहानी दुनिया की किसी भी सरकार को गिरा देती लेकिन भारत में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

राहुल गांधी का अलग अंदाज, स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे पूर्व सीएम से मिलने

0

मिजोरम में सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के प्रचार के लिए आइजोल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. मिजोरम की अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने दोपहिया की सवारी के साथ की. दरअसल, राहुल गांधी मंगलवार को मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री लाल थनहवला से मुलाकात के लिए निकले.

उन्होंने अपनी लग्जरी कार में बैठकर जाने के बदले दोपहिया वाहन की सवारी का आनंद उठाया. इससे पहले कांग्रेस सांसद ने राज्य की राजधानी के चानमारी क्षेत्र से राजभवन तक पदयात्रा में भाग लिया, जिसके बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी के मिजोरम आगमन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की.

कांग्रेस ने आइजोल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र से लालसांगलुरा राल्ते को मैदान में उतारा है, जो वर्तमान में मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के पास है. मिजोरम कांग्रेस कमेटी के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III (एसटी) से मैदान में उतारा गया है, वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से पार्टी का टिकट दिया गया है.

इसके अलावा, लालरिंडिका राल्ते हाचेक (एसटी) से, लालमिंगथांगा सेलो डंपा (ST) से और लालरिनमाविया आइजोल उत्तर-द्वितीय से चुनाव लड़ेंगे. 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में, मिजो नेशनल फ्रंट ने 2018 के चुनावों में विजयी होने के लिए 37.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं थीं.

कांग्रेस को पांच और BJP) को एक सीट पर जीत मिली थी.कांग्रेस ने हाल ही में दो स्थानीय पार्टियों – पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) और ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी (ZNP) के साथ मिजोरम सेक्युलर अलायंस (MSA) का गठन किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता ने कहा कि एमएसए का गठन भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए किया गया है.

एमएसए संकल्प में कहा गया है, यह आरोप है कि जब से भगवा पार्टी और उसके सहयोगी 2014 में केंद्र में सत्ता में आए हैं, तब से अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर आदिवासियों को ध्वस्त करने और कई कानूनों के जरिए हिंदू राज्य स्थापित करने के ठोस प्रयास किए गए हैं. जिस पर एमएसए मूकदर्शक नहीं रहना चाहता. भारत उन शीर्ष देशों में से एक है जहां ईसाई सुरक्षित नहीं हैं.

राघव चड्ढा को हाईकोर्ट से राहत, सरकारी बंगला छोड़ने के आदेश पर लगी रोक

0

सरकारी बंगला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को राहत मिली है।निचली अदालत के निर्णय को चुनाैती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय को कानून की उचित प्रक्रिया के बिना चड्ढा को सरकारी बंगले से बेदखल नहीं करने से संबंधित अंतरिम आदेश को बहाल कर दिया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि बंगले को लेकर अंतरिम आदेश में लगाई गई रोक चड्ढा द्वारा अंतरिम राहत की मांग को लेकर दायर आवेदन पर निर्णय होने तक लागू रहेगी।

छह अक्टूबर को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुधांशु कौशिक ने 18 अप्रैल को मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा पारित एक अंतरिम आदेश को रद्द कर दिया।

अंतरिम आदेश के तहत मजिस्ट्रेट अदालत ने राज्यसभा सचिवालय को कानून की उचित प्रक्रिया के बिना चड्ढा को सरकारी बंगले से बेदखल नहीं करने का निर्देश दिया था।

समलैंगिकता पर SC ने सुनाया फैसला, नहीं मिली कानूनी मान्यता

0

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने भारत में LGBTQIA+ समुदाय को शादी में समानता देने के अधिकार से मना कर दिया. उन्होंने सरकार को निर्देश देते हुए कहा- इस मुद्दे पर कमेटी बनाकर एक कानून लागू करने के बारे में विचार करे. साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि उनके साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर, 2023 को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया. 5 जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों की सुनवाई के बाद 11 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. 

सुप्रीम कोर्ट ने 3-2 के बहुमत के साथ कहा कि समलैंगिक जोड़े के लिए शादी का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक संबंधों को 5 साल पहले अपराध के दायरे से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, अभी तक समलैंगिक विवाह के लिए कानूनी दावा नहीं किया जा सकता है. 

संविधान पीठ में शामिल जज
  • भारत के मु्ख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़
  • जस्टिस संजय किशन कौल
  • जस्टिस हिमा कोहली
  • जस्टिस एस रवींद्र भट्ट
  • जस्टिस पीएस नरसिम्हा

समलैंगिक विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद आज फैसला सुनाया गया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में 5 जजों की बेंच ने इस मामले में 11 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। CJI ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समलैंगिक लोगों के साथ उनके यौन रुझान के आधार पर भेदभाव न किया जाए।

CJI चंद्रचूड़ की महत्वपूर्ण टिप्पणी

  • CJI ने कहा,”जीवन साथी चुनना जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथी चुनने और उस साथी के साथ जीवन जीने की क्षमता जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार के दायरे में आती है। सभी लोगों को जीवन के अधिकार के अंतर्गत जीवन साथी चुनने का अधिकार है। एलजीबीटी समुदाय समेत सभी व्यक्तियों को साथी चुनने का अधिकार है।”
  • DY चंद्रचूड़ ने कहा कि ये कहना सही नहीं होगा कि सेम सेक्स सिर्फ अर्बन तक ही सीमित है। ऐसा नहीं है कि ये केवल अर्बन एलीट तक सीमित है। यह कोई अंग्रेजी बोलने वाले सफेदपोश आदमी नहीं है, जो समलैंगिक होने का दावा कर सकते हैं। बल्कि गांव में कृषि कार्य में लगी एक महिला भी समलैंगिक होने का दावा कर सकती है। शहरों में रहने वाले सभी लोगों को कुलीन नहीं कहा जा सकता। समलैंगिकता मानसिक बीमारी नहीं है।
  • सीजेआई ने कहा,”विवाह का रूप बदल गया है। यह चर्चा दर्शाती है कि विवाह का रूप स्थिर नहीं है।
  • सती प्रथा से लेकर बाल विवाह और अंतरजातीय विवाह तक विवाह का रूप बदल चुका है।
  • CJI ने कहा,”अगर अदालत LGBTQIA+ समुदाय के सदस्यों को शादी का अधिकार देने के लिए विशेष विवाह अधिनियम की धारा 4 को पढ़ती है या इसमें कुछ शब्द जोड़ती है, तो यह विधायी क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगा।”
  • उन्होंने कहा,”मनुष्य जटिल समाजों में रहते हैं। एक-दूसरे के साथ प्यार और जुड़ाव महसूस करने की हमारी क्षमता हमें इंसान होने का एहसास कराती है। परिवार का हिस्सा बनने की आवश्यकता मानव गुण का मुख्य हिस्सा है और आत्म विकास के लिए महत्वपूर्ण है।”
  • CJI ने कहा,”स्पेशल मैरिज एक्ट (SMA) को सिर्फ इसलिए असंवैधानिक नहीं ठहरा सकते क्योंकि यह समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं देता है। क्या एसएमए में बदलाव की जरूरत है, यह संसद को पता लगाना है और अदालत को विधायी क्षेत्र में प्रवेश करने में सावधानी बरतनी चाहिए।
  •  समलैंगिक जोड़ों को पुलिस स्टेशन में बुलाकर या उनके निवास स्थान पर जाकर, केवल उनकी लिंग पहचान या यौन अभिविन्यास के बारे में पूछताछ करके उनका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।
  • वे यदि समलैंगिक व्यक्ति अपने मूल परिवारों में वापस नहीं लौटना चाहते हैं तो उन्हें अपने मूल परिवारों में लौटने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
  • जब समलैंगिक व्यक्तियों द्वारा यह आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज की जाती है कि उनका परिवार उनकी आवाजाही की स्वतंत्रता को रोक रहा है, तो वे इसकी वास्तविकता की पुष्टि करेंगे। पुलिस यह सुनिश्चित करें कि उनकी स्वतंत्रता कम न हो।
  • जब पुलिस शिकायत दर्ज की जाती है कि परिवार की ओर से हिंसा की आशंका है क्योंकि शिकायतकर्ता समलैंगिक है, या समलैंगिक रिश्ते में है, तो वे शिकायत की वास्तविकता की पुष्टि करेंगे। पुलिस उनकी उचित सुरक्षा सुनिश्चित करें।