Home Blog Page 416

रूसी राष्ट्रपति को पड़ा दिल का दौरा, डॉक्‍टरों ने बचाई जान, रिपोर्ट में दावा

0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह अपने कमरे की फर्श पर गिरे पाए गए। इस बात का दावा क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र द्वारा चलाए जा रहे टेलीग्राम चैनल के पोस्ट में किया गया है। दावा किया गया कि पुतिन के गार्डों ने उन्हें अपने कमरे के फर्श पर गिरा हुआ पाया। हालांकि, तुरंत उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।

मालूम हो कि टेलीग्राम चैनल जनरल SVR, नियमित रूप से रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करता है और कहता है कि पुतिन बीमार हैं। चैनल पर यह भी दावा किया गया कि तानाशाह हालिया विदेशी दौरों के दौरान बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जनरल एसवीआर ने कहा की मॉस्को समयानुसार रात लगभग 9 बजे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से शोर और गिरने की आवाज सुनी। रिपोर्ट में कहा गया है कि  दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के शयनकक्ष में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे। उनके पास मेज भी उलटा हुआ था।
इससे अदाजा लगाया जा रहा है कि जब राष्ट्रपति गिरे, तो उन्होंने मेज और बर्तनों को पकड़ने की कोशिश की, जिसके कारण शोर हुआ। चैनल ने दावा किया, “पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठ रहे थे और उनकी आंखें उलटी हुई थीं। जो डॉक्टर आवास पर ड्यूटी पर थे और बगल के एक कमरे में थे, उन्हें तुरंत बुलाया गया।

15 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

0

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने का मुहूर्त निकाला लिया गया है. यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त मकर लग्न पर छः माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे. जिसके बाद मां यमुना अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी.

यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. जिसके बाद मां यमुनोत्री शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी. साथ में मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली भी खरशाली गांव के लिए रवाना होगी.

बैठक में पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति सचिव सुरेश उनियाल, रामस्वरूप उनियाल,पंकज उनियाल, पवन उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, जयप्रकाश उनियाल आदि मौजूद थे. 12 बजकर 13 मिनट से राहु काल शुरू होने के कारण, इससे पहले मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में स्थित मंदिर के लिए रवाना होगी.

गंगोत्री मंदिर समिति और रावल, तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय कर लिया है. इस बार गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए आगामी 6 माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे. कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ यानी मुखबा के लिए रवाना होगी. डोली मुखीमठ पहुंचने पर स्थानीय लोग मां गंगा का स्वागत बेटी की तरह करते हैं.जहां मां गंगा छह माह तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी.

दिल्ली की सड़कों पर इन पांच लाख कारों पर लग जाएगा बैन!

0

ताज़ा

वर्ल्ड कप 2023

चुनाव 2023

राष्ट्रीय

शेयर बाजार

मनोरंजन

दुनिया

लाइफस्टाइल

बिजनेस

पॉलिटिक्स

टेक ज्ञान

अध्यात्म

स्पेशल

ऑटो

शिक्षा

एक्सप्लेनर

वायरल

जोक्स

आम मुद्दे

जॉब्स

कैरियर

शहर चुनें

ई-पेपर

Join Now

वीडियो

शॉर्ट्स

बदलाव कॉन्क्लेव

इजराइल-फलीस्तीन संघर्ष

निखरदा पंजाब

शारदीय नवरात्रि

नवरात्रि उत्‍सव क्‍व‍िज

म.प्र. – देश का गौरव

मैसी फर्ग्यूसन

क्या खरीदें

 

आपका साथी

HINDI NEWS

NEW-DELHI-CITY

दिल्ली की सड़कों पर इन पांच लाख कारों पर लग जाएगा बैन! करना पड़ेगा मेट्रो से सफर; ये है बड़ी वजह

Delhi Air Pollution दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कार चला रहे हैं तो इन्हें छोड़ सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की आदत डाल लें क्योंकि जल्द ही दिल्ली में इन कारों पर प्रतिबंध लग सकता है। दिल्ली में ऐसी कुल पांच लाख कारें पंजीकृत हैं जिनके लोग दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के आवागमन करते हैं।

 

By V K Shukla

Edited By: Abhi Malviya

Published: Sun, 22 Oct 2023 08:10 PM (IST)

Updated: Sun, 22 Oct 2023 08:10 PM (IST)

 

दिल्ली की सड़कों पर इन पांच लाख कारों पर लग जाएगा बैन! करना पड़ेगा मेट्रो से सफर; ये है बड़ी वजह

दिल्ली की सड़कों पर पांच लाख कारों पर बैन लग सकता है। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HIGHLIGHTS

दिल्ली में BS-6 श्रेणी वाली बसें ही प्रवेश कर सकती है।

दिल्ली में ग्रेप का दूसरा चरण लागू हो चुका है।

वीके शुक्ला, नई दिल्ली। Delhi Air Pollution: दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कार चला रहे हैं तो इन्हें छोड़ सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की आदत डाल लें, क्योंकि जल्द ही दिल्ली में इन कारों पर प्रतिबंध लग सकता है। दिल्ली में ऐसी कुल पांच लाख कारें पंजीकृत हैं, जिनके लोग दिल्ली और NCR क्षेत्र के आवागमन करते हैं।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि प्रदूषण को रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। वह कहते हैं ग्रेप को लागू करने के लिए पूरी योजना बनी हुई है, जैसे ही ग्रेप का तीसरा चरण लागू होता है, इन कारों पर प्रतिबंध लग जाएगा या इससे पहले भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है, क्योंकि दिल्ली मेें कुल होने वाले प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत के करीब है। उन्हाेंने कहा कि वैसे अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक और सीएनजी से चलने वाले सार्वजनिक वाहनों को बढ़़ावा देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6 श्रेणी वाली बसें ही दिल्ली में आ सकेंगी। इस बारे में भी राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता आयोग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

दिल्ली में जिस तरह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, इससे इस बात के संकेत आ रहे हैं कि इस बारे में जल्द ही बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर फैसला लिया जा सकता है। पिछले साल दिल्ली में 30 अक्टूबर को ग्रेप-तीन लागू हुआ था, मगर इस बार यह इससे पहले ही लग सकता है।

हेरो से काटा…खेत में दफनाई लाश और फिर ऊपर से बो दी आलू की फसल

0

UP : उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां बेरहमी से मासूम की हत्या कर दी।फिरोजाबाद के नारखी थाना इलाके के गांव सलेमपुर निवासी राजमिस्त्री विनोद के चार दिन पहले अपहृत 16 वर्षीय पुत्र कृष्णा का शव रविवार देर रात गांव के ही एक व्यक्ति के आलू के खेत में दफन मिला। 19 अक्तूबर को गांव के सुमित और अमित किशोर खेत में आलू की खोदाई और बुवाई के लिए ले गए थे। तभी से वह गायब था।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने किशोर का शव आलू के खेत में दफन करने की बात कबूली। पुलिस हत्या का कारण अभी पता नहीं कर सकी है।

 

 

19 अक्तूबर को कृष्णा गांव सलेमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सुमित और अमित के साथ खेत की जुताई करने के ले गए था। कृष्णा करीब 15 दिनों से उनके खेत की मजूदरी का काम कर रहा था। लेकिन एकाएक 19 अक्तूबर को कृष्णा खेत घर नहीं पहुंचा। इसके बाद विनोद ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से दर्ज कराई।

 

पुलिस ने सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। तीन दिन से कोई भी पता नहीं चलने पर जब रविवार देर शाम को पुलिस ने सुमित पर सख्ती बरती तो उसने बताया कि कृष्णा को ट्रैक्टर के हैरो (खेत जुताई का यंत्र) से काट कर मारा है।

इसके बाद किसी को पता नहीं चले इसके लिए उसके शव को आलू के खेत में दफन कर दिया है। यह सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को लेकर खेत में पहुंची। उसकी निशानदेही पर आलू के खेत से किशोर का शव रविवार देर रात बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण बताने से बच रहा है। आरोपी का कहना है कि किशोर को मैं स्वयं ले गया था। उसके भाई अमित वहां पर नहीं था। खेत की जोताई करने के दौरान हैरो की चपेट में वह आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत को छिपाने के लिए उसने किशोर को जमीन पर गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। जिससे किसी को पता नहीं चल सके।

 

महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन, 77 साल की आयु में ली अंतिम सांस

0

भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 77 साल के थे। कुछ समय पहले ही उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 23 अक्तूबर के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। बिशन सिंह बेदी के चार बच्चे थे। अंगर बेदी, गावस इंदर बेदी, नेहा बेदी और गिलिंदर बेदी। अंगद बेदी और उनकी पत्नी नेहा धूपिया भारतीय फिल्म जगत में जाना-माना नाम हैं। बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। वह भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा इसमें इरापल्ली प्रसन्ना, श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चंद्रशेखर थे। चारों ने मिलकर 231 टेस्ट खेले और 853 विकेट हासिल किए।

बेदी ने 1969–70 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 98 रन देकर सात विकेट लिए थे। यह एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं, मैच की बात करें तो 1977–78 में पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 रन देकर कुल 10 विकेट झटके थे। उन्होंने टेस्ट में इकलौता अर्धशतक 1976 में कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था।

बिशन सिंह बेदी को भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला था। उन्हें 1976 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बेदी को महान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की जगह कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान उन्हें पहली जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 1976 के दौरे पर मिली थी।

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में 3-1, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 3-2 और पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-0 से मिली हार के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। उनके बाद सुनील गावस्कर कप्तान बने थे। भारत के लिए 67 टेस्ट मैच में उन्होंने 266 विकेट लिए। उन्होंने 15 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और एक बार मैच में 10 विकेट भी लिए। वहीं, 10 वनडे मैच में उन्होंने सात विकेट झटके।

वाघ-बकरी चाय ग्रुप के कार्यकारी निदेशक की मौत, कुत्तों ने किया था हमला

0

आवारा कुत्तों के हमले में हमने अक्सर लोगों की मौत होने की खबरें सुनते आ रहे हैं। इसमें ताजा नाम कई लोगों की मौत होने की खबरें सुनी हैं। इसमें ताजा नाम वाघ-बकरी चाय ग्रुप (Wagh Bakri Tea Group) के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का जुड़ गया है। वे 49 साल के थे। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर की सुबह पराग देसाई अपने घर के पास टहल रहे थे। उसी समय आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए। कुत्तों से बचने के प्रयास में वे फिसल गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुजरात कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने पराग देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर लिखा कि बहुत दुखद खबर आ रही है। वाघ बकरी टी समूह के निदेशक और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। उसकी आत्मा को शांति मिलें। पूरे भारत में पूरे वाघ बकरी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पराग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पराग देसाई की मृत्यु दुखद है और इसे टाला जा सकता था। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए हमें वास्तव में एक सक्रिय नीति की आवश्यकता है। मैंने ऐसे कई NGO की कमी के कारण संघर्ष करते हैं। वहीं, स्थानीय सरकारों के पास धन तो है, लेकिन वे इसे प्राथमिकता नहीं देते हैं।

कैपिटलमिड के सीईओ और संस्थापक दीपक शेनॉय ने कहा कि हमें आवारा कुत्तों से निपटने की जरूरत है। कुत्ते अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। इसलिए इन्हें सड़कों से हटाने की जरूरत है।

क्यों चर्चा में है गरबा और हार्ट अटैक? 2 दिन में 16 लोगों की मौत

0

अहमदाबाद: गुजरात में पिछले कुछ दिनों से लगातार हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। हैरान की बात तो यह है कि पिछले 2 दिनों में गुजरात में दिल का दौरा पड़ने से 16 लोगों की जान चली गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द्वारका और वडोदरा में पिछले दो दिनों में 3-3 मौतें हुई हैं। दुखद बात है कि इन 17 युवाओं में से 4 युवकों की मौत गरबा खेलने के दौरान हुई है।

इन शहरों से आए मामले

द्वारका- 3

वडोदरा- 3

राजकोट- 2

जामनगर- 2

घोराजी- 1

अहमदाबाद- 1

कपडवंज- 1

सूरत- 2

नवसारी- 1

मौत के इन मामलों के अलावा भी कई अन्य मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले सांस फूलने के सामने आ रहे हैं। डाक्टर भी इस तरह की मौतों के मामलों से हैरान हैं। यह गंभीर चिंता का कारण भी है।

BJP को बड़ा झटका, गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

0

चेन्नई: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी को आज सुबह एक झटका लगा है. तमिल एक्ट्रेस और बीजेपी नेता गौतमी तडिमल्ला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बता दें, गौतमी पार्टी की 25 साल तक सदस्य थीं. इस बारे में गौतमी ने एक बयान भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता जताई है, लेकिन पार्टी ने उसको अहमियत नहीं दी. इस वजह के चलते वह अपनी लाइफ में संकटों से जूझ रही हैं. तमिल एक्ट्रेस गौतमी ने आरोप लगाया कि पार्टी का एक वर्ग उस व्यक्ति का समर्थन कर रहा है जिसने कथित तौर पर उन्हें धोखा दिया है.

सोशल मीडिया ‘एक्स” पर पोस्ट करते हुए तडिमल्ला ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भड़ास निकाली. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि साल 2021 के विधानसभा चुनावों में उनको टिकट देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट काट दिया गया. उसके बावजूद भी वह पार्टी के लिए प्रतिबद्ध रहीं. उन्होंने कहा कि वे भारी मन और निराशा के साथ इस्तीफा दे रही हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को टैग किया है.उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक शख्स ने मेरे पैसे, डॉक्यूमेंट्स और मेरी संपत्ति को भी ठग लिया है. बता दें, गौतमी का इशारा सी. अलगप्पन की तरफ था, जो कभी उनका शुभचिंतक हुआ करते थे.तमिल एक्ट्रेस गौतमी ने अलगप्पन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. इस शिकायत में कहा गया कि उन्होंने मेरे साथ पैसे, दस्तावेज और संपत्ति के साथ धोखाधड़ी की है.

गौतमी ने इस संदर्भ में कहा कि उन्हें तमिलनाडु सरकार और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि मैं अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए यह लड़ाई लड़ रही हूं. उन्होंने आगे लिखा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने राजापलायम सीट से टिकट देने की बात कही थी, लेकिन अंतिम समय में किसी और को टिकट दे दिया गया. गौतमी ने कहा कि अब उन्हें पार्टी का समर्थन नहीं मिल रहा है, जो काफी दुखद है. इस वजह से वह काफी टूट गई हैं.

एक ‘मोमो’ ने करा दिया पथराव, तैनात करनी पड़ी PAC, यहां का है मामला

0

आपने बड़े-बड़े झगड़ों के बारे में सुना होगा। लोग किसी न किसी वजह से अक्सर झगड़ा करते ही रहते है। इन झगड़ों की वजहें भी उतनी ही बड़ी होती हैं। लेकिन, यूपी के वाराणसी में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बारे में सुनकर आपका सिर चकराने लगेगा कि क्या कोई इतनी छोटी बात के लिए भी झगड़ा कर सकता है? झगड़ा भी कोई छोटा-मोटा नहीं। ऐसा झगड़ा, जिसमें दो गुट बन गए। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। मार-पीट हुई। आधे घंटे के इस युद्ध में लोग घायल हो गए।

यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया इलाके की है। यहां संडे को महज एक मोमो के लिए झगड़ा हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि वो मोमो कोई आम मोमो तो नहीं रहा होगा। लेकिन, आप गलत सोच रहे हैं। वह भी उसी मोमो की तरह था, जिसे आप रोज खाते हैं। एक मोमो के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई चोटिल हो गए।

मोमो बेचने वाले समेत तीन लोगों को चोट आई है। हालात काबू में करने के लिए जैतपुरा, सारनाथ, कोतवाली और आदमपुर थानों की फोर्स बुलाई गई। स्थिति संभालने के लिए अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था चिनप्पा शिवसिम्पि और डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम को भारी पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभीलना पड़ा। पुलिस को उपद्रवी भाग निकले। घटनास्थल पर पीएसी तक को तैनात करना पड़ा।

विजईपुरा चौराहे के पास करन नाम का युवक मोमो की दुकान लगाता है। खजुरिया का रहने वाला टोटो चालक अरुण राजभर मोमो खरीदने पहुंचा। मोमो लेने के दौरान एक टुकड़ा जमीन पर गिर गया। इसी मामूली सी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने टोटो चालक अरुण राजभर की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद वो अपने साथ कई लोगों को लेकर मोमो की दुकान पर धमका। दूसरे पक्ष के लोग भी सामने आ गए। देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी। बाजार निकले लोग इधर-उधर गलियों और घरों में बचने के लिए भागते नजर आए।

दिवाली से पहले ‘जहरीली’ हुई दिल्ली-NCR की हवा

0

राजधानी दिल्ली क्षेत्र में सांसों का आपातकाल लगने को है। लगातार बिगड़ती जा रही वायु गुणवत्ता के बीच रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 का आंकड़ा पार करके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। यह स्थिति 157 दिन यानी करीब पांच माह बाद बनी है। इससे पहले इसी श्रेणी में दिल्ली की हवा 17 मई को रही थी। तब AQI 336 दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को 313 रहा।

दिल्ली के लगभग सभी इलाकों का AQI भी ‘बहुत खराब’ में ही दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर के शहरों की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPBC) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को फरीदाबाद का 322, गाजियाबाद का 246, ग्रेटर नोएडा का 354, गुरुग्राम का 255 जबकि नोएडा का 304 दर्ज किया गया।

गाजियाबाद और गुरुग्राम का एक्यूआइ ‘खराब’ जबकि अन्य जगहों का ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हाल फिलहाल इस स्थिति से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही बने रहने का पूर्वानुमान है। इसकी प्रमुख वजह तापमान में गिरावट और उत्तर पश्चिमी हवा के साथ दिल्ली पहुंच रहा पराली का धुआं है। हवा की गति भी फिलहाल मंद है।

बता दें कि हवा की गुणवत्ता के आधार पर ग्रेप को चार चरणों में बांटा गया है। पहला चरण- ‘खराब’ (AQI 201-300), दूसरा चरण- ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400), तीसरा चरण- ‘गंभीर’ (AQI 401-450), और चौथा चरण- ‘गंभीर प्लस’ (AQI-450 से ऊपर)।

दिल्ली का एक्यूआइ ”बहुत खराब” श्रेणी में पहुंचने और ग्रेप का दूसरा चरण लागू करने का लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। दोपहर 12 बजे बुलाई गई इस बैठक में ग्रेप दो के सभी प्रविधानों को सख्ती से क्रियान्वित करने के साथ साथ एहतियात के तौर पर उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा होगी।