Home Blog Page 425

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस, ऐसे टूटेगी ड्रग्स सप्लाई चेन

0

देहरादून : 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के द्वितीय सत्र में नारकोटिक्स: एक अभूतपूर्व दृष्टिकोण (Narcotics : A Game Changing Approach) पर हुई चर्चा में महेश कुमार अग्रवाल, IPS, ADGP, Crime & Enforcement, Chennai ने नारकोटिक्स एवं ड्रग्स पैडलर्स के नेटवर्क एवं उन पर की गयी कार्यवाही के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की मांग में कमी लाकर सप्लाई को कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी हितधारकों को ड्रग्स के विरूद्ध अभियान में एक मंच पर आकर विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है।

SD जम्बोद्कर, IRS, DD (Ops) ने ड्रग्स ट्रैफिकिंग पर विस्तार पूवर्क अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि ड्रग्स तस्कर विभिन्न नए तरीकों जैसे सोशल मीडिया, ड्रोन, डार्क वेब, कोरियर सर्विस का उपयोग कर नेटवर्क को बढ़ रहे हैं। ड्रग्स पैडर्ल्स पर प्रभावी रोकथाम के लिए एक विशेष कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने NCB द्वारा डार्क नेट पर की गयी कार्यवाही को विस्तारपूर्वक बताया।

Dr. बेउला इमैनुएल, APCA वेल्लोर ने Narco-Naxalism से प्रभावित क्षेत्रों के बारे में बताते हुए इस ओर की गयी प्रभावी कार्यवाही के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होने विश्व एवं राष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स के व्यापार पर डेटा के माध्यम से अपने विचार रखे। ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता, enforcement और काउंसलिंग पर जोर दिया।

एक और युद्ध : गाजा से इजराइल पर दागे गए रॉकेट, सीमावर्ती शहरों में घुसे आतंकी

0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अब एक और युद्ध छिड़ गया है। गाजा में कई स्थानों से रॉकेट दागे जाने की खबर है। तत्काल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हमले के बारे में फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में मौजूद समाचार एजेंसी एएफपी पत्रकार ने कहा, शनिवार को अवरुद्ध गाजा पट्टी से इस्राइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे गए। हमलों की पुष्टि इसलिए हुई क्योंकि इस्राइल में आने वाली आग की चेतावनी देने वाले सायरन बज रहे थे।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अब एक और युद्ध छिड़ गया है। गाजा में कई स्थानों से रॉकेट दागे जाने की खबर है। तत्काल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हमले के बारे में फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में मौजूद समाचार एजेंसी एएफपी पत्रकार ने कहा, शनिवार को अवरुद्ध गाजा पट्टी से इस्राइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे गए। हमलों की पुष्टि इसलिए हुई क्योंकि इस्राइल में आने वाली आग की चेतावनी देने वाले सायरन बज रहे थे।

हमले के बारे में एएफपी पत्रकार ने बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 06:30 बजे (0330 GMT) गाजा में कई स्थानों से रॉकेट दागे गए। इस्राइली सेना ने देश के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में एक घंटे से अधिक समय तक सायरन बजाकर आम जनता को चेतावनी दी। सुरक्षाबलों और स्थानीय प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि जनता बम शेल्टर यानी बंकरों में शरण ले।

रॉकेट हमले के बारे में सेना ने बताया, “गाजा पट्टी से कई आतंकवादियों ने इस्राइली क्षेत्र में घुसपैठ की है।” इस्राइल की आपातकालीन सेवा एजेंसी- मैगन डेविड एडोम ने भी हमले के बारे में बयान दिया। एजेंसी के अनुसार, मध्य इस्राइल में एक इमारत पर रॉकेट गिरने के बाद 70 वर्षीय महिला हताहत हुई। खबर के अनुसार महिला की हालत गंभीर है। एक अन्य व्यक्ति फंस गया था।

गौरतलब है कि हमास आतंकवादी समूह के सत्ता में आने के बाद 2007 से इस्राइल ने गाजा पर गंभीर नाकाबंदी लगा दी है। फिलिस्तीनी उग्रवादियों और इस्राइल के बीच पिछले 16 साल में कई बेहद विनाशकारी युद्ध हो चुके हैं। सितंबर में बढ़े तनाव के बाद गाजा ने इस्राइल पर नए सिरे से दर्जनों रॉकेट दागे। तनाव को देखते हुए इस्राइल ने दो सप्ताह के लिए गाजा से जुड़े श्रमिकों के लिए सीमा बंद कर दी थी। सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। फिलिस्तीनी विरोध प्रदर्शन के कारण क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइली सैनिकों पर हमला करने के लिए टायर जलाने, पत्थर और पेट्रोल बम का सहारा लिया। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाबलों ने आंसू गैस और हवाई फायरिंग से जवाब दिया।

मई में, इस्राइली हवाई हमलों और गाजा रॉकेट हमले के परिणामस्वरूप 34 फिलिस्तीनियों और एक इस्राइली की मौत हो गई थी। इस्राइली और फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक संघर्ष में कम से कम 247 फिलिस्तीनी, 32 इस्राइली और दो विदेशी मारे गए हैं, जिनमें दोनों पक्षों के लड़ाके और नागरिक शामिल हैं। अधिकांश मौतें वेस्ट बैंक में हुई हैं, जिस पर 1967 के अरब-इस्राइल संघर्ष के बाद से इस्राइल ने कब्जा कर लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना की छापेमारी, इस्राइलियों को निशाना बनाकर फिलिस्तीनी हमले और फिलिस्तीनियों और उनकी संपत्ति के खिलाफ इस्राइल में रहने वाले लोगों की तरफ से हुई हिंसा बढ़ी है। मध्य पूर्वी देश इस्राइल में हिंसा की खबरों के बीच ये जानना भी जरूरी है कि कई धुर दक्षिणपंथी इस्राइली मंत्री वेस्ट बैंक में बस्तियों में रहते हैं। इन लोगों को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अवैध माना जाता है।

उत्तराखंड: नई शराब नीति को मंजूरी, अब घर-घर खुलेंगे मिनी बार…क्या है आपकी राय?

0

देहरादून: एक तरफ सरकार ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात कर रही है तो दूसरी ओर शराब को बढ़ावा दे रही है। शराब भी नशा ही है और इस नशे में लोगों की पीढ़ियां तक बर्बाद हो गई। बावजूद सरकार मुनाफा कमाने के चक्कर में अपने ही नागरिकों को नशे की गर्त में धकलने का काम कर रही है।

सवाल यह है कि जब ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात हो सकती तो फिर शराब मुक्त देवभूमि क्यों नहीं ?

प्रदेश में घरेलू बार लाइसेंस जारी किया गया है। इस बार की शराब नीति में व्यवस्था की गई थी। घर के लिए बार लाइसेंस लेने के लिए संबंधित को 12 हजार रुपए लाइसेंस फीस देनी होगी। हर वर्ष लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। राज्य सरकार ने ‘होम मिनी बार लाइसेंस नीति’ को मंजूरी दे दी है। कुछ शर्तों के साथ इच्छुक लोगों को होम बार लाइसेंस मिलेगा।

जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि अभी तक एक लाइसेंस के लिए आवेदन आया था। इसे जारी कर दिया गया है। एक लाइसेंस पर 50 लीटर शराब देसी विदेशी रखी जा सकती है। सरकार ने ठेकों से शराब को घरों तक पहुंचा दिया। बार का जैसा माहौल जब घर में होगा, तो अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाली पीढ़ी पर क्या असर पड़ेगा।

मिशन गगनयान को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट

0

गगनयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) की तैयारी चल रही है। यह क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देगा। ISRO ने पोस्ट किया, “मिशन गगनयान: इसरो गगनयान मिशन के लिए मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) की तैयारी चल रही है, जो क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है।

इस परीक्षण उड़ान की सफलता शेष योग्यता परीक्षणों और मानवरहित मिशनों के लिए मंच तैयार करेगी, जिससे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पहला गगनयान मिशन शुरू होगा। एजेंसी ने गगनयान परीक्षण उड़ान के लिए पहले क्रू मॉड्यूल के संबंध में एक प्रेस रिलीज में कहा कि पहला विकास उड़ान परीक्षण वाहन (टीवी-डी1) तैयारी के अंतिम चरण में है।

प्रेस रिलीज में कहा गया, “परीक्षण वाहन एक सिंगल-स्टेज लिक्विड रॉकेट है, जिसे इस निरस्त मिशन के लिए विकसित किया गया है। पेलोड में क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम (CES) और उनके तेजी से काम करने वाले ठोस मोटर शामिल हैं और इसके साथ ही सीएम फेयरिंग (CM) और इंटरफेस एडाप्टर भी जोड़ा गया है। एकीकरण के बाद क्रू मॉड्यूल को बेंगलुरु में इसरो की सुविधा में विभिन्न विद्युत परीक्षण से गुजरना पड़ा, जिसमें एक ध्वनिक परीक्षण भी शामिल था और 13 अगस्त को एसडीएससी-एसएचएआर को भेजा गया था।

भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ा कोयले से लदा वाहन, 4 लोगों की मौत

0

हरियाणा : नूंह के रोजका मेव थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा था, जिसका कामगार ठीक कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक में पीछे से आ रही दो गाड़ियां टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे सुबह साढ़े छह बजे हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा एक खराब ट्रक के चलते हुआ। ट्रक को खड़ा कर चालक और सह चालक सही कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से पीछे से आ रहे कोयले से लदे वाहन चालक ने ध्यान नहीं दिया और ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद खराब ट्रक से भी एक वाहन और टकाया, जबकि हादसे से बचने के लिए एक वाहन चालक ने ब्रेक लगाई, लेकिन एक्सप्रेस वे पर ढलान होने के चलते वाहन में ब्रेक नहीं लगे और वो डिवाइडर पर चढ़ा गया और फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। फ्लाईओवर से नीचे गिरने की वजह से ट्रक चालक तथा परिचालक की मौत हो गई। वहीं, पीछे से घुसे कोयले से लदे ट्रक के चालक और सह चालक की भी मौत हो गई।
रोजकामेव थाना पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में ले लिया और उनकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी चालक और परिचालकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, दूसरी ओर चार वाहनों के आपस में भिड़ने से सड़क पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस ने वाहनों को क्रेन से हटाया जा रहा है।

भारत का पदकों का शतक पूरा, देश को आज मिले पांच मेडल

0

महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।

कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो पदक मिले हैं। ओजस देवतले ने स्वर्ण और अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता है। फाइनल में दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला था। ऐसे में देश को दोनों पदक मिलने तय थे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से दोनों को पदक का रंग तय करना था। ओजस ने 149 के स्कोर के साथ स्वर्ण और अभिषेक ने 147 का स्कोर कर रजत जीता।

पाउंड तीरंदाजी के पुरुष वर्ग में अभिषेक का सामना ओजस से है। ऐसे में भारत को दो पदक मिलने तय है। अब यह देखना होगा कि इन दोनों में कौन स्वर्ण अपने नाम करता है और किसे रजत के साथ संतोष करना पड़ता है।
महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए 149-145 के अंतर से फाइनल मैच अपने नाम किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की सो सी को हराया। कंपाउंड आर्चरी में भारत ने सभी प्रतियोगिताएं जीती हैं।

मुफ्त की रेवड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र, EC, MP और राजस्थान सरकार को नोटिस

0

मुफ्त की रेवड़ी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इसकी चर्चा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद फिर होने लगी है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार से उस जनहित याचिका पर जवाब मांगा जिसमें दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को मुफ्त सुविधाएं बांटने का आरोप लगाया गया है.

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने जनहित याचिका पर केंद्र, चुनाव आयोग और भारतीय रिजर्व बैंक को नोटिस भी जारी किया. याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए करदाताओं के पैसे का दो राज्य सरकारों द्वारा दुरुपयोग किया जाता है.

चुनाव से पहले सरकार द्वारा नकदी बांटने से ज्यादा क्रूर कुछ नहीं हो सकता. याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने कहा, श्ऐसा हर बार हो रहा है और इसका बोझ अंततः करदाताओं पर पड़ता है.श् पीठ ने कहा, श्नोटिस जारी करें जिसका जवाब चार सप्ताह में दिया जाए.श् अदालत ने भट्टूलाल जैन द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. साथ ही अदालत ने आदेश दिया कि इसे उन मामलों के साथ संलग्न किया जाए जो इसी जुड़े हैं और लंबित हैं.

सुप्रीम कोर्ट में चुनावों के दौरान रेवड़ी कल्चर को लेकर पहले ही लंबी बहस हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके बारे में सख्त टिप्पणी की है. शीर्ष अदालत ने इससे पहले इससे जुड़ी अन्य याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की भूमिका पर भी प्रश्न उठाया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि रेवड़िया बांटकर वोट बटोरना राजनीतिक दलों का मुख्य जरिया बन गया है. इस समस्या को दूर करने के लिए विशेषज्ञ कमेटी बनाने पर बल दिया था.

कौन हैं 31 साल से जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नर्गिस मोहम्मदी?

0

ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न की लड़ाई लड़ने वाली पत्रकार और एक्टिविस्ट नर्गिस मोहम्मदी को नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित किया गया है. नरगिस महिलाओं की हक की लड़ाई के लिए 13 बार गिरफ्तार हुईं. 31 साल की जेल हुई और उन्हें 154 कोड़ों की सजा सुनाई गई. ईरान में उनको सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए गिरफ्तार किया गया. वर्तमान में वो जेल में हैं.

नोबेल कमेटी का मानना है कि उन्होंने निडर होकर महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए आवाज आई. कैदियों की आवाज बनीं. ईरानी पुलिस नरगिस मोहम्मदी पर ईरान सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगा चुकी है.

महिलाओं की आजादी और उनके हक के लिए आवाज उठाने वाली नरगिस ने किताब भी लिखी है जिसका नाम है- व्हाइट टॉर्चर. जेल में रहते हुए उन्होंने कैदियों का जो दर्द महसूस किया उसे किताब में दर्ज किया. कैदियों के अनुभवों को दर्ज करने वाली किताब और महिलाओं की आवाज उठाने के लिए उन्हें 2022 में उन्हें रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) के साहस पुरस्कार से भी नवाजा गया.

कनाडा ने 10 अक्टूबर से पहले ही अपने राजनयिकों को दूसरे देशों में भेजा

0

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के राजनयिक रिश्ते बिगड़ गए हैं। भारत की तरफ से अल्टीमेटम देने के बाद कनाडा ने अपने अधिकांश राजनयिक को वापस बुला लिया है।

भारत ने कनाडा से अपने राजनयिक कर्मचारियों को कम करने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिया था, जिसके बाद कनाडा ने भारत में काम करने वाले अपने अधिकांश राजनयिकों को कुआलालंपुर या सिंगापुर भेज दिया है। कनाडाई टेलीविजन नेटवर्क सीटीवी न्यूज ने यह जानकारी दी है।

सीटीवी न्यूज की यह रिपोर्ट तब सामने आई है, जब भारत ने इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा से अपने मिशनों से कई दर्जन राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा था। इसकी वजह थी- कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाना।

भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए खारिज कर दिया। इस मामले पर कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर आग में घी डालने का काम किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

भारत ने इस बात पर जोर दिया था कि कनाडा को अपने राजनयिकों की संख्या को कम करनी चाहिए। भारत ने यह भी आरोप लगाया कि कनाडा के कुछ राजनयिक उसके आंतरिक मामलों में दखल दे रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच संबंधों में लगातार गिरावट का संकेत है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत में कनाडा के राजनयिकों की संख्या कनाडा में भारतीय राजनयिकों की संख्या की तुलना में काफी ज्यादा है। इसलिए इसमें कमी लाने की जरूरत है। पीटीआई ने बताया कि भारत में कनाडा के कुल राजनयिकों की संख्या 60 है। भारत चाहता है कि कनाडा अपने राजनयिकों की संख्या को कम करे।

केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस को लेकर बोले..क्या फर्क पड़ता है?

0

अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि मोदी सरकार न खुद कुछ करती है, न दूसरों को करने देती है। साथ ही उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सशर्त समर्थन करने पर भी हमला बोला है।

कांग्रेस हमारा समर्थन न करें, क्या फर्क पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने हमारी इतनी जांच करा ली, लेकिन कुछ नहीं निकला…आपने कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को सुना,  पूरा शराब घोटाला झूठा है, एक पैसे का भी लेन-देन नहीं हुआ। जज सबूत मांगते रहे, लेकिन उनके पास कुछ नहीं था। कुछ ही दिनों में शराब घोटाला… को बंद कर देंगे, कोई और घोटाला ले आएंगे।

केसी वेणुगोपाल ने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध करने के साथ ही पंजाब में सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी का भी विरोध किया है। पंजाब पुलिस ने सुखपाल को 2015 के ड्रग्स तस्करी मामले में 28 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जहां से अदालत ने खैरा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

वहीं, उन्होंने लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण का काम काफी धीमी गति से चल रहा है, क्योंकि यहां तीन कंपनियां काम कर रही है। जिनमें आपस में झगड़ा चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी बनने के बाद दो नई एजेंसियों को कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी दी जाएगी।