Home Blog Page 1147

'क्रिश' को देख-देख सीखा है 'फ्लाइंग जट्ट'

0

टाइगर श्रॉफ का कहना है कि फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ की तैयारी के लिए उन्होंने ‘क्रिश’ देखी थी और रितिक रोशन के हावभाव समझे थे।
‘बागी’ का यह 26 साल का एक्टर रेमो डिसूजा की ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में सुपरहीरो का किरदार निभा रहा है। टाइगर का कहना है कि उन्होंने पश्चिम के किसी सुपरहीरो से कोई प्रेरणा नहीं ली है बल्कि रितिक को ‘क्रिश” बने देखा है।
टाइगर ने कहा ‘मैंने विदेशी सुपरहीरोज को नहीं देखा क्योंकि रेमो सर अपनी चीजों को लेकर बेहद स्पष्ट थे। उन्हें ओरिजनल सुपरहीरो चाहिए था। मैं सीधे तौर पर किसी से प्रभावित नहीं हूं, भले ही मैंने ‘क्रिश’ कई बार देखी। मैं तो रितिक सर की बॉडी लैग्वेज समझना चाह रहा था कि वे कैसे दौड़ते हैं और कॉस्ट्यूम में कैसे खड़े रहते हैं।’
एक्टर ने यह बातें उनकी फिल्म के गाने ‘बीट पे बूटी’ के लॉन्च पर कहीं। ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी इस फिल्म में मशहूर रेसलर नाथन जोन्स ने विलेन का रोल किया है। यह 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।

टीवी पर नहीं, केवल फिल्मों पर है अक्षय का ध्यान

0

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का कहना है कि इन दिनों वे केवल फिल्मों पर अपना ध्यान लगा रहे हैं। अक्षय ने कुछ साल पहले टीवी पर ‘फिअर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी’ शो होस्ट किया था।
टीवी पर वापसी के सवाल पर अक्षय ने कहा है ‘नहीं! मैं सिर्फ फिल्मों के बारे में सोच रहा हूं।’ अक्षय की फिल्म ‘रुस्तम’ 12 अगस्त को रिलीज हो रही है, यह उनकी इस साल तीसरी फिल्म है। उन्होंने माना है कि वे छह फिल्में भी एक साल में पूरी कर सकते हैं।
अक्षय ने कहा ‘एक फिल्म के लिए आपको 40 या 45 दिनों की जरूरत होती है। अगर मैं चार भी करता हूं तो मुझे 240 दिन लगते हैं। बचा वक्त मैं परिवार के साथ बिताता हूं, नहीं तो छह फिल्में भी कर सकता हूं।”
उन्होंने कहा कि कम फिल्में करने का ट्रेंड अब खत्म हो रहा है और बाकी स्टार्स भी तीन-तीन फिल्में एक साल में कर रहे हैं।

आखिरकार सूर्य के आगोश में समा गया धूमकेतु

0

क्रूटज ग्रुप ऑफ कॉमेट का सदस्य सनग्रेजर नामक धूमकेतु सूर्य की आगोश में समा गया। वैज्ञानिक इसे दुर्लभ खगोलीय घटना मान रहे हैं।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि इस धूमकेतु पर वैज्ञानिक पिछले 21 साल से पैनी नजर रखे हुए थे।
यह धूमकेतु लगातार सूर्य की ओर आगे बढ़ते जा रहा था। इसकी पूंछ लंबी बनी हुई थी व यह काफी चमकदार धूमकेतु था। आखिरकार यह सूर्य में समा गया।
सोहो आब्जर्वेटरी ने इसके सूर्य के नजदीक पहुंचने का चित्र लिया है। भारतीय समयानुसार यह बुधवार शाम का समय रहा होगा। नासा की एसडीओ आब्र्जवेटरी से भी इसे सूर्य के नजदीक जाते हुए देखा था।
माना जाता है कि सैकड़ों वर्ष पहले कोई बड़े आकार का धूमकेतु टूटकर कई टुकड़ों में बंट गया था। इसकी खोज जर्मन वैज्ञानिक क्रूटज ने की थी। इसलिए इन्हें क्रूटज ग्रुप ऑफ कॉमेट का नाम दिया गया है। इसके टुकड़े सूर्य की दिशा में आगे बढ़ रहे थे।
टूटे हुए टुकड़ों में सनग्रेजर बड़े आकार का धूमकेतु था। इसी ग्रुप का एक टूकड़ा वर्ष 2011 में भी सूर्य से टकराया था। धूमकेतु सूर्य की दिशा में चक्कर लगाते हैं और सूर्य के नजदीक से होकर आगे बढ़ जाते हैं। इनके सूर्य से टकराने की घटना कभी कभार ही देखने को मिलती है।
वैज्ञानिक ऐसा भी मानते हैं कि संभवत: पृथ्वी पर जल के भंडार धूमकेतु से ही आया होगा। पूर्व में कोई बड़े आकार का धूमकेतु पृथ्वी से टकरा गया होगा व उसके जल से विशाल समुद्र धरती पर बन गए होंगे। इसके बाद ही यहां प्राणियों का विकास हुआ होगा।
धूमकेतुओं में बर्फ के रूप में भारी मात्रा में पानी होता है। जब वह सूर्य की ओर आगे बढ़ते हैं तो उनके पिछले हिस्से से निकलने वाली धूल कणों की लंबी पूंछ बर्फ के कारण चमकदार नजर आती है। इसी कारण इन्हें पुच्छल तारा भी कहा जाता है।

जेल अधिकारियों से छिपाया मॉडल ने प्रेग्‍नेंसी का राज

0

मुंबई। सेक्‍स रैकेट चलाने के जुर्म में गिरफ्तार 24 वर्षीया युवती ने बायकुला जेल अधिकारियों व वहां के डॉक्‍टरों से अपने गर्भधारण की बात छिपाकर 8 हफ्ते के गर्भ का अर्बाशन कर लिया। इस घटना से सीख लेते हुए जेल के अधिकारियों ने अब हर नये कैदी के लिए यूरिन प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया है।
पिछले माह सेक्‍स रैकेट चलाने के जुर्म में गिरफ्तार 24 वर्षीया मॉडल, रेखा वैष्‍णव को बायकुला वूमंस जेल में डाला गया था। उसने अपनी जिंदगी को खतरे में डाल आठ हफ्ते के गर्भ को खत्‍म कर लिया।
उसे जेजे हॉस्‍पीटल ले जाया गया जहां उसने गर्भपात के बाद इलाज करवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे वापिस जेल में डाल दिया गया जहां उसे बुनियादी इलाज उपलब्‍ध कराया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि वह स्‍वास्‍थ्‍य संबंधित कुछ दवाएं ले रही थी, गर्भपात उसका ही नतीजा हो सकता है।
प्रोडक्‍शन हाउस के नाम पर सेक्‍स रैकेट व वेश्‍यावृति का धंधा करने वाली इस युवती को वर्सोवा पुलिस ने जून के आखिरी हफ्ते में गिरफ्तार किया था। वह मॉडल्‍स को फिल्‍म में रोल दिलाने का वादा कर अपने जाल में फंसाती थी। मॉडल्‍स की न्‍यूड फोटोज लेकर उन्‍हें वेश्‍यावृति की गंदी राह पर ले जाती थी। कोर्ट द्वारा न्‍यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उसे 1 जुलाई को बायकुला जेल में डाल दिया गया था।
जेल के वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा, इस तरह की घटना दुबारा न हो इसके लिए हमने जेल में आने से पहले कैदियों के लिए यूरिन प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया है साथ ही कैदियों को कोई भी दवा जेल अधिकारियों के सामने ही लेना होगा ताकि इसका दुरुपयोग न हो।

मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी, भारी बारिश से लोगों का हाल-बेहाल

0

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 4.55 मीटर के हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।
वहीं राज्य के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। लगातार बारिश के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश से मुंबई में कई जगहों पर पानी भर गया है। जिसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है।
तेज बारिश का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ रहा हैं। कई ट्रेनें अपने समय पर नहीं पहुंच पा रही है। वहीं भारी बारिश से मोनो रेल के परिचालन पर भी असर पड़ा है। गोदामों और दुकानों में पानी भरने से कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बता दें, मुंबई में मानसून के पहले के दो महीनों में इसकी औसत बारिश का 75 प्रतिशत बारिश हुई है।

पुणे के पास लवासा घाटी में लैंडस्लाइड, फंसे हुए हैं 200 पर्यटक

0

लवासा। बुधवार को लगातार बारिश के कारण एकांत होटल रिसार्ट के निकट दास्‍वे घाट के ढलाव से मिट्टी की बहुतायत मात्रा के गिरने से पुणे-लवासा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को खोलने का काम जारी है, लेकिन मार्ग के खुलने तक करीब 200 पर्यटक लवासा में फंस गए हैं। लगातार होने वाली बारिश रास्‍ते को खोलने के कार्य में भी बाधा बन रही है। कोई और रास्‍ता नहीं होने के कारण मेहमानों को लवासा के चार-पांच बड़े होटलों में रुकना पड़ रहा है।
एक पर्यटक ने बताया, ‘एक वर्कशॉप में भाग लेने के लिए हम बुधवार को लवासा आए थे। शाम को हमें लौटना था लेकिन भूस्‍खलन के कारण हमें होटल में ही रुकना पड़ा। मलबा हटते ही हम निकल जाएंगे।’
जिला अधिकारी राजेंद्र मुथे ने कहा, ‘हमें पता चला कि लवासा में दो जगहों पर भूस्‍खलन हुआ है जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मलबा हटाने के काम में अधिकारियों की मदद के लिए हमने अपनी टीम भेज दी है। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।’
लवासा के एक प्रवक्‍ता ने कहा, ‘लवासा व उससे जुड़े क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से सड़कों पर छोटे-छोटे भूस्‍खलन हो रहे हैं। हालांकि इस वजह से अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जाम हुए सड़कों से लवासा की इमरजेंसी रेस्‍पांस टीम मलबा हटाने का काम कर रही है। लवासा कार्पोरेशन की इमरजेंसी रेस्‍पांस टीम उचित तरीके से लैस है और रात दिन काम करती है ताकि मामले को जल्‍दी से जल्‍दी सुलझाया जा सके।’ लवासा कार्पोरेशन ने पर्यटकों से अपील किया है कि कुछ दिनों तक वे यहां आने का कार्यक्रम स्‍थगित कर दें।
मौसम की वजह से मलशेज घाट क्षेत्र और भोर तालुक के वरांदा घाट क्षेत्र में भी भूस्‍खलन के मामले देखे गए हैं। इन दोनों घटनाओं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

रायगढ़ पुल हादसा: 130 किमी दूर समुद्र किनारे मिली बस ड्राइवर की लाश

0

मुंबई-गोवा हाईवे पर सावित्री नदी पुल हादसे में लापता 11 लोगों के शव गुरुवार तक बरामद हुए हैं। इनमें राज्य परिवहन विभाग (एसटी) की जयगढ़-मुंबई बस के ड्राइवर एसएस कांबले का शव घटनास्थल से करीब 130 किमी दूर रत्नागिरि जिले के आंजर्ले के पास समुद्र किनारे मिला है जबकि बस के अवशेष पांच किमी दूर बरामद हुए।
परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इसी के साथ राज्य परिवहन विभाग के ड्राइवर के एक वारिस को सरकारी नौकरी दी जाएगी या फिर 10 लाख रुपए की मदद।
यह वारिस पर निर्भर होगा कि वह क्या लेना चाहेगा। इसी के साथ सीएम फडणवीस ने विधानसभा में हादसे की न्यायिक जांच की घोषणा की।- उन्होंने कहा कि नदी पर ब्रिटिशकालीन पुल बहा है, वहां समानांतर नया पुल रिकार्डब्रेक समय में बनाया जाएगा।
बुधवार रात हादसे में लापता हुए लोगों को तलाशने का काम गुरुवार को भी नौसेना, एनडीआरएफ, तटरक्षक बल, फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से जारी रहा। एनडीआरएफ और नौसेना के जवानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह नदी में उफान की वजह से एनडीआरएफ जवानों की नाव पलट गई। सभी जवान सही-सलामत हैं।
सावित्री नदी हरिहरेश्वर के पास अरब सागर में मिलती है। वहां से एक महिला का शव बरामद हुआ। उनकी पहचान शेवंती मिरगल के रूप में हुई है।
गुहागर से मुंबई जीप से जा रहे छह-सात लोग लापता हुए थे, उसमें से दो के शव केंबुर्ली के पास मिले हैं। एक शव दादली गांव के पास खाड़ी में बरामद हुआ।
इसी इलाके में नौसेना को दो और शव मिले हैं। घटनास्थल के पास नदी किनारे भी एक शव मिला है। एक महिला का शव विसावा होटल के पास मिला है। लापता लोगों को खोजने में जवानों की मदद स्थानीय मछुआरे भी कर रहे हैं।

कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, भाई ने कहा, 'हमें फुटबॉल की तरह पीटा गया'

0

कानपुर: कानपुर के चकेरी पुलिस स्टेशन की अहिरवां पुलिस चौकी में पुलिस हिरासत में एक दलित शख़्स की मौत के मामले में पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस चौकी के सभी 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
चोरी के आरोप में दो दिन पहले पुलिस कमल वाल्मीकि नाम के एक शख्स को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी, जिसके बाद कल सुबह पुलिस चौकी में संदिग्ध परिस्थितियों में कमल का शव मिला. कमल के परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है. कमल वाल्‍मीकि के छोटे भाई निर्मल ने बताया, ‘हमें इस तरह पीटा गया मानो हम फुटबॉल हों.’ निर्मल से भी मामले में पूछताछ की गई थी लेकिन भाई की मौत के बाद उसे जाने दिया गया। निर्मल के अनुसार, ‘उन्‍होंने मुझसे कहा-या तो जुर्म स्‍वीकार करो वरना हम तुम्‍हारे भाई को मार देंगे।’
घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और पास की सड़क को जाम कर दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि मृतक ने खुदकुशी की या फिर पुलिस पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है. इस बीच मृतक कमल के साथ हिरासत में लिया गया एक दूसरा शख़्स राजू भी लापता है.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ दिनों पहले इलाके में हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए शिव कटरा के 26 वर्षीय कमल वाल्मीकि को बुधवार रात अहिरवां चौकी लाया गया था और उससे पूछताछ की गई थी, उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया था. गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जब एक दो पुलिसकर्मियों को छोड़कर सारे पुलिसकर्मी ड्यूटी पर गए थे, तब उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कथित रूप से आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कोकराझार के बाजार में ग्रेनेड ब्लास्ट व फायरिंग, 12 की मौत; मुठभेड़ जारी

0

गुवाहाटी। असम के कोकराझार के बालजान बाजार में ग्रेनेड ब्लास्ट व गोलीबारी की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, असम के कोकराझार में शुक्रवार को काले कपड़ो में आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग और ग्रेनेड से हमला कर दिया। बालजान मार्केट में हुए इस इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग जख्मी बताएं जा रहे हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। यह क्षेत्र यहां का सब्जी बाजार बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक हमलावर के मारे जाने की खबर है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। बाजार में छिप कर चार हमलावर फायरिंग कर रहे हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असम में हुए इस हमले के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है, जिन्होने मुझे इस घटना के बारे में जानकारी दी। गृहमंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।’
वहीं गृहराज्य मंत्री किरण रिजूजू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, हम पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर उन्हें हालात के बारे में जानकारी दी। एक टीवी चैनल से बात करते हुए कोकराझार के सांसद नबा कुमार ने बताया कि यह एक आतंकी हमला है।
हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटनास्थल से एके-47 और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है। जिस स्थान पर यह हमला हुआ है वो बेहद भीड़-भाड़ वाला इलाका है।

जातीय पार्टी के प्रतिनिधियों से मिलीं सुषमा स्‍वराज

0

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने शुक्रवार को बांग्‍लादेश की जातीय पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल प्रमुख जियाउद्दीन अहमद बबलू ने बताया था कि यह उनकी टीम का पहला भारत दौरा है और विश्‍वास जताया कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच के रिश्‍ते को नई ऊंचाई मिलेगी।
उन्‍होंने कहा,’भारत हमारा पड़ोसी, नजदीकी मित्र व सहयोगी है। हम वरिष्‍ठ नेताओं से मिलेंगे और रिश्‍ते को आगे बढ़ाने संबंधित बातों पर विचार करेंगे।
फकरुल इमाम, एडवोकेट जियाउल हक मृधा, मोहम्‍मद नोमान, नुरुल इस्‍लाम मिलन, पिर फजलुर रहमान, आमिर हुसैन भुईया और एडवोकेट अल्‍ताफ अली इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं।
इसके अलावा विदेश मंत्री ने अफगानिस्‍तान के उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉक्‍टर फरीदा मोमांद से भी दिल्‍ली में मुलाकात की।