देश में कोरोना संकट दिन ब दिन बढ़ रहा है और इस बढ़ते मामलों के बीच लोगों में इसका डर भी ख़तम हो गया है। जिसके चलते लोगों के मास्क पहनना छोड़ दिया साथ ही शारीरिक दूरी का पालन भी करना छोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली में भी कोरोना संकट अब तेज़ी से बढ़ रहा है जिसके बीच सीएम केजरीवाल शनिवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली में कोरोना संकट तेज़ी से बढ़ रहा है लेकिन हम सबको डरने या घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में कोरोना संकट के बढ़ने की वजह भी बताई।
सुशांत सिंह केस में CBI ने ली AIIMS के डॉक्टरों की मदद, सुशांत के घर जाकर…
जैसे कि सभी जानते है बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज़्यादा हो गया है। लेकिन अब तक ऐसे कोई बात सामने नहीं आई जिससे पता लगाया जाए की उन्होंने आत्महत्या क्यों की? ऐसे में ये मामले बहुत ज़्यादा पोचिदा होता जा रहा है। सुशांत के फैंस और घरवालों की मांग के चलते सुप्रीम कोर्ट ने इस केस और सीबीआइ (CBI) के हवाले कर दिया और अब CBI अपनी जांच कर रही है। बता दें कि CBI के साथ साथ इडी (ED) और एनसीबी (NCB) भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रूस में हुई बैठक के बाद आया चीन का बयान, कहा ‘इस सबका ज़िम्मेदार भारत है और हम अपनी…’
बता दें कि कुछ समय पहले लद्दाख (Ladakh) की सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव हो गया था। जिसको लेकर अब दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों में बैठक हुई है। शुक्रवार के दिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच 2 घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई। ये बैठक रूस की राजधानी मॉस्को में हुई। सूत्रों की मानें तो चीन के रक्षा मंत्री ने भारत चीन विवाद का ज़िम्मेदार पूरी तरह से भारत को ठहराया है और साथ ही ये भी कहा कि किसी भी तरह से चीन अपनी ज़मीन से 1 इंच भी पीछे नहीं होगा।
बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को पहुंचे राजनाथ सिंह, चीनी रक्षा मंत्री के साथ कर सकते हैं…
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों रुस की राजधानी मास्को (Moscow) में हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक होने वाली है जिसमें आठ सदस्य देशों के रक्षा मंत्री हिस्सा लेंगे। खबर के मुताबिक राजनाथ सिंह भी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को आए हैं और यहां वह अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात भी कर सकते हैं। सूत्रों से बताया जा रहा है कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही भी राजनाथ से मुलाक़ात कर सकते हैं।
इंटरव्यू में कैटरीना ने बताया अपनी फिटनेस का राज, कहा ‘सबसे ज़रूरी है कि…’
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। लेकिन वह सुंदार होने के साथ साथ फिट भी हैं। बता दें कि कैटरीना बॉलीवुड की अदाकारों में सबसे खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में आतीं हैं। वो उन एक्ट्रेसों में से हैं जिनको खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सहारा नहीं लेना पढ़ता। बीते कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी इस खूबसूरती का राज बताया था और साथ ही इस बात की भी जानकारी दी थी कि फिटनेस उनके लिए इतनी ज़रूरी क्यों है?
NCB की टीम ने मारा रिया के घर छापा, कुछ सामान समेत शौविक को भी…
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला दिन ब दिन और सीरियस होता जा रहा है। हालाकि अब तक एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। ऐसे में CBI, NCB और ED अपनी पूरी कोशिश कर रही है और इस मामले की छानबीन में लगातार लगी हुईं हैं। खबर मिली है कि शुक्रवार की सुबह छापामारी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
सुशांत सिंह सुसाइड केस में कोर्ट ने लिया फैसला, जैद विलात्रा को किया…
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य अभी तक सामने नही आया है। सुशांत की मौत के मामले में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग्स एंगल से जांच कर रही है। NCB द्वारा जैद विलात्रा को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट द्वारा उसको 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। जैद विलात्रा के वकील तारक सैय्यद द्वारा कोर्ट के समक्ष एक अर्जी दाखिल करके कहा गया है कि, जैद ने एनसीबी को जो भी बयान दिया है, वह सही या स्वैच्छिक नहीं है। गौरतलब है कि एनसीबी ने बुधवार को दो लोगों जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार को गिरफ्तार किया था। सैमुअल मिरांडा से परिहार का संबंध बताया जा रहा है। सैमुअल मिरांडा पर मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है।
कोरोनावायरस के चलते आई एक और बुरी खबर, जेडीएस नेता अप्पाजी गौड़ का हुआ…
कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। देश के बड़े बड़े नेता और मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कर्नाटक के शिवमोगा में बीती रात एक जेडीएस नेता का निधन हो गया। शिवमोगा जिले के भद्रावती से पूर्व विधायक, अप्पाजी गौड़ की 67 की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, उन्हें सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 2013 विधानसभा चुनाव गौड़ा ने जीता था, उस वक़्त कांग्रेस द्वारा सी एम इब्राहिम को मैदान में उतारा गया था। बाद में संगमेश द्वारा गौड़ा के खिलाफ 2018 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा गया और उसे हराया भी गया था।
चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब BCCI में निकला कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल टीम के…
जैसे के कोरोनावायरस की रफ्तार दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। वैसे ही लोगों के मन से इसका डर ख़तम होता जा रहा है। जिसके कारण लोग अब सीरियस नहीं रहे। इसी कारण संकट अब दुगनी तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। बता दें कि जहां यूएई पिछले सप्ताह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 2 खिलाड़ियों समेत 13 सदस्यों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया थे। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की मेडिकल टीम के एक सदस्य को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। जिसके चलते अब ये संख्या 14 हो गई है।
PM मोदी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने की…
दुनिया भर में फ्रॉड और हैकिंग के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। कभी एटीएम हैक कर के तो कभी सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर के साइबर क्राइम को बढ़ावा दिया जा रहा है। खबर मिली है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट (Twitter Account) को भी हैक कर लिया गया। बता दें कि हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। हालाकि इस ट्वीट को जल्द से जल्द डिलीट कर दिया गया है। साथ ही बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) या पीएम मोदी के निजी हैंडल से इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है।

















