रूस में हुई बैठक के बाद आया चीन का बयान, कहा ‘इस सबका ज़िम्मेदार भारत है और हम अपनी…’

0
342

बता दें कि कुछ समय पहले लद्दाख (Ladakh) की सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव हो गया था। जिसको लेकर अब दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों में बैठक हुई है। शुक्रवार के दिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच 2 घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई। ये बैठक रूस की राजधानी मॉस्को में हुई। सूत्रों की मानें तो चीन के रक्षा मंत्री ने भारत चीन विवाद का ज़िम्मेदार पूरी तरह से भारत को ठहराया है और साथ ही ये भी कहा कि किसी भी तरह से चीन अपनी ज़मीन से 1 इंच भी पीछे नहीं होगा।

बयान के मुताबिक बताए तो चीन के रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत चीन सीमा विवाद से दोनों देशों के संबंध पर काफी असर पड़ा है। जिसके बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों को आमने सामने रह कर बात करना ज़रूरी था। वेई फेंगही की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देश के बीच तनाव की सच्चाई सामने है और इन सबका ज़िम्मेदार पूरी तरह से भारत है। साथ ही यह भी कहा गया कि चीन किसी भी रहा अपनी ज़मीन नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि “चीन की सशस्त्र सेना अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध, सक्षम और आश्वस्त है।” चीन ने कहा कि “राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे थे, दोनों पक्षों को उसे ईमानदारी से लागू करना चाहिए।” साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर बात कर कोई हाल निकालना चाहिए। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार के दिन रूस में हुई ये बैठक भारत चीन सीमा विवाद के बाद दोनों देशों की आमने सामने की पहले बैठक है।