जैसे के सभी जानते है इस साल कोरोनावायरस के कारण आइपीएल (IPL) सितंबर के महीने में UAE में होने जा रहे हैैं। बता दें कि सभी खिलाड़ियों का सिलेक्शन भी हो चुका है और सारी टीमें भी तैयार हैं। ऐसे में आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए एक दुखद खबर है। बताया जा रहा है कि टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना इस साल टीम से बाहर हो गए हैं। बता दें कि यूएई पहुंचे सीएसके (CSK) के बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना पारिवारिक कारणों से देश वापस आ गए हैं और पूरे सीजन टीम से बाहर रहेंगे।
आज होगा CM योगी का वाराणसी दौरा, BHU पहुंच करेंगे…
कोरोना काल के चल रहे इस दौर में सभी लोग वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं। सभी राज्य की सरकारें अपनी कोशिश कर रही हैं ताकि स्तिथि को संभाला जा सके। वहीं उत्तरप्रदेश (Uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को वाराणसी के दौरे पर जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का पीएम मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र में ये दो दिवसीय दौरा होगा। बताया जा रहा है कि इस दौरे में बहुत सी अहम बैठकें होंगी, और इन बैठकों में वाराणसी (Varanasi) के विकास कार्यों से लेकर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) पर भी चर्चा होगी। वहीं, बीएचयू में पिछले दिनों हुई तमाम घटनाओं की भी वे जानकारी लेंगे।
NEET-JEE की परीक्षाओं का विरोध कर रहे छात्रों के साथ खड़े हुए राहुल, ट्वीट कर कहा…
जैसा कि सभी लोग जानते है कि कोरोना संकट के कारण सभी तरह के काम, स्कूलों और कॉलजों को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण छात्राें की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ। जिसके बाद अब सरकार में अचानक नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) और जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE Mains) की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अब देश भर के छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित कर दे।
कई राज्यों में जारी हुई ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना, अपने राज्य के साथ दूसरे राज्यों में भी..
राशन कार्ड होल्डर्स अगर इस बात को जानते हैं कि राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी क्या है तो उनके लिए बहुत आसानी होगी अगर वो किसी दूसरे राज्य में भी हैं तो वो राशनकार्ड से राशन ले सकते हैं। जिस तरीक़े से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) करते हैं, वैसे ही अब राशन कार्ड को भी पोर्ट कराया जा सकेगा। मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के बाद मोबाइल नंबर नहीं बदलता है और आप देशभर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ठीक इसी तरह राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी में राशनकार्ड नहीं बदलेगा और अगर आप अपने राज्य से किसी दूसरे राज्य में भी जाते हैं तो अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल करके दूसरे राज्य से भी सरकारी राशन खरीद सकते हैं।
पूर्व राष्ट्रपति की हालत हुई और गंभीर, डॉक्टरों ने कहा ‘गहरे कोमा में…’
भारत के समेत पूरी दुनिया के लोगों को कोरोना संकट ने परेशान कर दिया है। अब लोग इससे बहुत परेशान आ गए हैं और बस अब इससे छुटकारा पाने की कोशिश में हैं। ऐसे में इस वायरस के शिकार हुए लोग भी बहुत परेशान हैं और इसकी कैद से मुक्त होना चाहते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही कोरोनावायरस के शिकार हुए भारत के पूर्व रष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में चले गए हैं और लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट (ventilator support) पर ही हैं।
Final Year छात्राें के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 30 सितंबर तक ही…
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूलऔर कॉलेज बन्द पड़े हैं और सभु छत्र छात्राओं की परीक्षाएं रुकी हुई हैं। वहीं अब यूजीसी के फैसले को बरक़रार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा कहा गया कि, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं (Final Year Exams) 30 सितंबर तक कराई जाएं। अदालत द्वारा कहा गया कि, “राज्य अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के बिना छात्रों को पास नहीं कर सकते।” वहीं कोरोना संकट की वजह से आदित्य ठाकरे की युवा सेना समेत कई याचिकाओं में कोरोना वायरस संकट के बीच परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई थी। दायर की गई याचिकाओं में छात्रों के सामने आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि, सभी शैक्षणिक संस्थान वायरस के संकट के कारण बंद हैं। मांग की गई थी कि परीक्षा रद्द की जानी चाहिए।
राज्यसभा में NDA के लिए अच्छी ख़बर, अब UP में भी होगा बहुमत..
उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) होने वाले हैं। जिसके चलते संसद के ऊपरी सदन में बीजेपी (BJP) और एनडीए (NDA) का समीकरण उत्तर प्रदेश बदलने जा रहा है। एनडीए यूपी के सहारे पहली बार राज्यसभा (Rajya Sabha) में अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करती हुई नज़र आ रही है। बीजेपी को अबतक महत्वपूर्ण बिल के लिए राज्यसभा में दूसरी विपक्षी पार्टियों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन सितम्बर में होने वाले राज्यसभा के एक सीट और नवंबर में होने वाले 10 सीटों से राज्यसभा में सियासी आंकड़ा पूरी तरह बदल जाएगा। एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत का आंकड़ा होगा वहीं एक ओर बीजेपी की ताक़त ऊपरी सदन में सबसे ज़्यादा बढ़ जाएगी।
Reservation पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, SC/ST कोटे में कैटेगरी के आधार पर…
SC/ST मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की संविधान बेंच द्वारा गुरुवार को अहम फैसला देते हुए कहा गया है कि, राज्य आरक्षण (Reservation) के लिए SC/ST समुदाय में भी कैटेगरी बना सकते हैं। कोर्ट द्वारा ये फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि SC /ST में आने वाली कुछ जातियों को बाकी के मुकाबले आरक्षण के लिए प्राथमिकता दी जा सके। इससे पहले 2004 में ईवी चिन्नैया बनाम आंध्र प्रदेश राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच (Constitution Bench) द्वारा फैसला दिया जिस था कि, किसी वर्ग को प्राप्त कोटे के भीतर कोटे की अनुमति नहीं है, लिहाज़ा कोर्ट ने ये मामला आगे विचार के लिए 7 जजों की बेंच को भेजा है।
रूस ने परमाणु बम के परीक्षण का जारी किया वीडियो, अमेरिका में भी नहीं…
अमेरिका (America) और रूस (Russia) के बीच चल रही तनातनी के चलते तरह तरह की चीज़ें सामने आ रही हैं। वहीं रूस द्वारा दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम विस्फोट (Tsar Bomba Nuke Test) का वीडियो जारी किया गया है। यह परमाणु बम विस्फोट दुनिया में आजतक हुए सभी परमाणु बम विस्फोट से ज़्यादा शक्तिशाली है। अमेरिका द्वारा भी आजतक इतना बड़ा परमाणु बम नही बनाया गया है। इस परमाणु बम का नाम ‘इवान’ है, इसकी ताक़त का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जापान के हिरोशिया में गिराए गए परमाणु बम से यह 3333 गुना ज्यादा शक्तिशाली था।
सुशांत की ज़िन्दगी को लेकर रिया ने किया खुलासा, कहा ‘लड़कियों पर किए…’
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस अब सीबीआई (CBI) के हवाले कर दिया गया है और सीबीआई की पूछताछ लगातार जारी है। वहीं सुशांत के घर वालों ने मौत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब सभी लोग रिया को शक की निगाह से देखने लगे और कहीं ना कहीं उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी ठहराने लगे। हाल ही में रिया ने इन सभी बातों के बारे में बात करते हुए सुशांत की लाइफ के बारे में बताया।

















