7 जनवरी 2021 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज का चौथा मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में होने वाला है। जिसके लिए टीम इंडिया रेडी नहीं है। बता दें कि क्वींसलैंड में क्वारंटीन के कड़े नियम लागू होने की वजह से टीम इंडिया ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती। टीम का कहना है कि ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट भी सिडनी में ही कराया जाए। जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि खिलाड़ियों को होटल के कमरे में कैद नहीं किया जाएगा।
कोरोना को लेकर PM मोदी ने दी देशवासियों को बड़ी खुशख़बरी, “कोरोना मुक्त…”
देशभर में कोरोना वायरस बढ़ रहा है। ऐसे बढ़ते कोरोना संकट के बीच अब राहत भारी खबर भी सामने आई है। जिसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm Narendra Modi) ने सभी देश वासियों को बधाई दी है। बता दें कि आज ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (seerum institute of India) और भारत बायोटेक (Indian BioTech) की कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। जिसके लेकर पीएम मोदी ट्वीट करते हुए पूरे देश को बधाई दी।
देश भर के एग्जिबिटर्स ने लिखा सलमान खान को पत्र, ‘राधे’ को सिनेमाघरों में…
कोरोनावायरस के कारण लगे लॉक डाउन में सरकार द्वारा जारी आदेश के चलते देश के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया के चलते धीरे धीरे सभी जगहों के साथ सिनेमाघरों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। जिसके बाद बहुत सी फिल्में ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं। लेकिन इससे फैंस खुश नहीं हैं। इस दौरान एग्जिबिटर्स ने सलमान खान (Salman Khan) को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि उनकी फिल्म ‘राधे’ (Radhe) को ओटीटी की बजाय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए।
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में हुए भर्ती..
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Saurav ganguly) की अचानक तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल (Woodlands Hospital) में भर्ती हैं। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनको बेचैनी की शिकायत थी। जिसके कारण उनको अस्पताल लाया गया। अब उनकी हालत बेहतर है और वह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं।
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में हर रोज़ फ्री एक लाख…
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिसको देख इसको रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। राहत भरी बात तो ये है कि अब इसकी वैक्सीन का निर्माण हो चुका है और ज़्यादातर देशों द्वारा इसको इस्तेमाल में लाने की अनुमति भी दी जा चुकी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने राज्य में हर रोज़ एक लाख लोगों को फ्री में वैक्सीन (vaccine) लगाने का फैसला लिया है। खबर है कि दिल्ली (Delhi) में सबसे पहले ये वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी।
भाजपा ने किए संगठन स्तर पर बड़े बदलाव, सौदान सिंह को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बृहस्पतिवार को नए बदलावों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी के सह-संगठन मंत्री (Minister of Co-organization) सौदान सिंह (Saudan singh) को पार्टी का नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। वहीं इस दौरान दूसरे सह-संगठन मंत्री की ज़िम्मेदारी निभा रहे वी. सतीश (V Satish) को नवसृजित पद ‘संगठक’ सौंप दिया गया है। इसके अलावा तीसरे सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश (Shiv prakash) को अब भी अपने मौजूदा पद पर ही रहना है। लेकिन इस बदलाव द्वारा उनके कार्यक्षेत्र को बदल दिया गया है।
चीन में फंसे भारतीय नाविकों को वापस लाएं, शिवसेना की अपील..
चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा कदम आगे बढ़ाया गया है। शिवसेना (Shiv Sena) की प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने गुरुवार को केंद्र से चीन के जल क्षेत्र में फंसे 39 भारतीय नाविकों (Indian sailors stranded in China) को वापस लाने की गुहार लगाई है। उन्होनें विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर यह अपील की।
दुनिया भर में बढ़ते संकट के बीच WHO का बड़ा कदम, इस वैक्सीन को मंजूरी देकर खोले…
दुनिया भर में कोरोनावायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इसको रोकने के लिए तरह तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। खबर है कि कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बता दें कि कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के बीच गुरूवार को WHO ने फाइजर और बायोएनटेक (Pfizer/BioNTech vaccine) की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर PM मोदी का बयान, कहा “दवाई मिल गई मतलब ये नहीं…”
कोरोनावायरस के बढ़ते संकट के बीच अब भारत वैक्सीन को लेकर तैयारियों में लगा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि देश के हर घर में इस वैक्सीन को उपलब्ध करवाने की योजना जारी है। इस बीच पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह अब तक कोरोनावायरस को हराने ने देश के लोगों ने एकजुटता दिखाई है। अब इसी तरह टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि “मुझे विश्वास है बीते साल संक्रमण को रोकने के लिए हम ने जिस एकजुटता से प्रयास किए, उसी तरह टीकाकरण को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा।”
AIIMS निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का बयान, नवंबर में ही भारत में आ गया होगा UK कोरोना स्ट्रेन
कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर दुनिया भर के लोग परेशान हैं। यूके में कोरोना के इस नए स्ट्रेन ने आफत मचा रखी है। हाल ही में भारत में भी इस नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद अब तक देश इसके 20 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) का कहना है कि देश में ब्रिटिश कोरोना स्ट्रेन के मामले नवंबर में ही आ गए होंगे।

















