देश भर में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामले को साथ भारत दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश बन चुका है। राहत भरी खबर तो ये है कि अब बढ़ते मामलों की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। बता दें कि बीते 24 घंटों में देश भर में कुल 18,732 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के बाद ये अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। बीते दिन आए मामलों के साथ देश में कुल मामलों की तादाद भी बढ़कर की कुल संख्या बढ़कर 1,01,87,850 हो गई है।
कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी सहयोगी ने छोड़ा पार्टी का साथ, बोले ‘किसानों के खिलाफ…’
सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों (Farm Bill) को लेकर लगातार किसानों का आंदोलन जारी है। बीते एक महीने से किसान दिल्ली की सरहदों पर लाखों की तादाद में मौजूद हैं और इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। खबर है कि आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए राजस्थान में बीजेपी के सहयोगी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। बता दें कि एनडीए (NDA) की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik party) के संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने इन कानूनों का विरोध करते हुए आज एनडीए से अलग होने का फैसला कर लिया है।
अपनी सेहत का रखें खास ख्याल, अगर हैं ये परेशानियां तो न करें गोल्डन मिल्क का सेवन
अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए लोग अक्सर बहुत से तरीके अपनाते हैं। लेकिन इस दौरान हम बहुत सी ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके बारे में हमें पता ही नहीं होता। जैसे हल्दी वाला दूध हमें बहुत सी बीमारियों और परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। जिससे लोगों का मानना है कि हल्दी वाला दूध सभी के लिए वरदान है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। हल्दी वाला दूध जितना फायदेमंद है उतना ही नुकसानदायक भी है।
फ्रांस में भी सामने आया ब्रिटिश कोरोना स्ट्रेन का पहला केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन (Corona virus new strain) को लेकर दुनिया के लोग फिर एक बार परेशानी में आ गए हैं। यूके में पाए गए इस स्ट्रेन के बचाव के लिए अब सभी देशों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच फ्रांस (France) में इस स्ट्रेन के पहला मामला सामने आ चुका है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लंदन से लौटे नागरिकों में से एक नागरिक में ब्रिटिश कोरोनावायरस (British corona virus) वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों की आज बड़ी बैठक, सरकार के नए प्रस्ताव पर लिया जाएगा फैसला
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए कृषि कानूनों को लेकर विवाद लगातार जारी है। देश भर के किसान इन नए कानूनों का विरोध करते हुए बीते 30 दिनों से दिल्ली के बॉर्डरों पर अपना धरना जारी रखे हुए हैं। इस दौरान सरकार की ओर से बहुत सी पेशकश रखी गई। हाल ही में सरकार ने एक और पेशकश रखी। जिसके विचार के लिए किसान यूनियनों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की गई थी। इस बीच कुछ संगठों ने गतिरोध को खत्म करने की बातचीत करने का इशारा किया।
जनता की सेवा करना परम धर्म – रामशरण नौटियाल
मुझे यहां लोगों के बीच आकर अच्छा लगता है- जुबिन नौटियाल
देहरादून जनपद के चकराता विधानसभा के नागथात के बिसोई गांव स्थित महासू देवता मंदिर परिसर में समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल एवं उनकी पत्नी श्रीमती नीना नौटियाल व उनके सुपुत्र बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के परिवार की तरफ से सत्संग कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर धर्म लाभ उठाया।

साथ ही साथ उनके द्वारा कोरोना काल संकट से लगातार अपने क्षेत्र जौनसार बावर में राशन वितरण की सेवाएं की जा रही थी उसी क्रम में आज भी भंडारे कार्यक्रम के बाद लगभग 200 से अधिक क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल भी वितरित किए गए. इसके अतिरिक्त महासू देवता मंदिर समिति को भी कंबल वितरित किए गए। सत्संग कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी दिव्यानंद पुरी जी महाराज (श्री अद्वैत स्वरूप हीरा परम श्रद्धा धाम पठानकोट का उनके परिवार वालों और क्षेत्र वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों ने श्रद्धा भक्ति से उनके वचनों को श्चवण किया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रामशरण नौटियाल से 2022 के चुनाव को लेकर सवाल किया तो मीडिया के सवाल के जवाब में उनका कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें मौका देती है तो निश्चित रूप से चकराता विधानसभा जहां लगातार कॉन्ग्रेस पार्टी का दबदबा बना हुआ है और बीजेपी लगातार इस सीट के लिए प्रयास कर रही है वह इस सीट को भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है यहां जो जिम्मेदारी दी जाती है उसके अनुरूप ही पार्टी का कार्यकर्ता देश के विकास के लिए काम करता है।
इस अवसर पर महासू देवता मंदिर समिति अध्यक्ष खुशीराम जोशी खत बहलाड के अध्यक्ष मोहर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ,महावीर त्यागी, दिलेराम जोशी, गीताराम नौटियाल, जगत सिंह चौहान आदि क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रही सभी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इन छः सुपर फ़ूड से बन जाएगा आपका लीवर मज़बूत, हर किचन में..
मानव शरीर में सभी अंग सही तरह से काम करें तभी कोई भी इंसान स्वस्थ रह सकता है। शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है लीवर जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है और साथ में ख़ून को भी साफ़ रखने में मदद करता है। अगर लीवर काम न करे तो कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे कुछ प्राकृतिक चीज़ों के बारे में जिनके सेवन से आपका लीवर रहेगा हमेशा स्वस्थ और तंदूरस्त। वैसे आपको बता दें कि लीवर की सुरक्षा के लिए ज़्यादा तली- भुनी चीज़ों। शराब और धूम्रपान से दूर रहना ज़रूरी है।
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए जो सबसे आसान साधन है वो है ग्रीन टी। इसमें ढेर सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे लीवर डिटॉक्स होता है और अच्छी तरह काम करता है। इसके लिए दिन में 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन फ़ायदेमंद हैं। चुकंदर भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन आश्चर्यजनक रूप से फ़ायदा दे सकता है। इसमें प्लांट-फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है ये दोनों तत्व लीवर और ख़ूब को साफ़ रखने में मदद करते हैं। बीटा-कैरोटीन के साथ साथ ग्लूटाथियोन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं गाजर में भी जो एक फ़ायदेमंद फ़ूड है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
अब आपको बता दें कि किचन में मिलने वाला आसान सा प्याज़ भी जादुई असर दिखाता है। प्याज़ में सिर्फ़ स्वाद बढ़ाने का ही गुण नहीं होता बल्कि
इसमें मौजूद सल्फर, एंटीबैक्टीरिल, एंटीवायरल, एंटीएइंफ्लेमेट्री तत्व लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। वहीं प्याज़ का साथी लहसुन भी इसी तरह के कई गुणों से भरा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबॉयल के साथ-साथ एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जिसके कारण ये शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लीवर का सहायक है। वहीं नींबू के अंदर पाया जाने वाला विटामिन C और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट इसे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला बनाते हैं। नींबू के सेवन से लीवर को हेल्दी और मजबूत बनाया जा सकता है। वहीं हम ये भी कहना चाहेंगे कि अगर डॉक्टर ने आपको कोई चीज़ खाने से मना किया हो तो बिना उनके परामर्श के वो चीज़ें न खाएँ।
कृषि क़ानून पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, “धरने पर जो लोग बैठे हैं…”
कृषि क़ानून लागू होने के बाद से इसके विरोध में किसान आंदोलन चलते हुए अब क़रीब एक महीना होने वाला है। दिल्ली बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की एक ही माँग है कि इस क़ानून को सरकार वापस ले जबकि सरकार का कहना है कि ये क़ानून किसानों की हाई भलाई के लिए है और इसमें संशोधन किया जा सकता है लेकिन वापस नहीं लिया जाएगा। इसी बाबत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में बयान दिया और कहा कि एक बार इस क़ानून को लागू होने दिया जाए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि “मैं प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों से कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए आगे आने की अपील करता हूँ। मैं प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों से कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए आगे आने की अपील करता हूँ। बातचीत के जरिए हर मसला हल हो सकता है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों के साथ वार्ता जारी रहे। कृषि कानूनों को एक साल के लिए लागू होने दें। अगर ये किसानों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुए तो हम इसमें आवश्यक संशोधन करने के लिए तैयार हैं”

Rajnath Singh
राजनाथ सिंह ने ये बातें एक रैली को सम्बोधित करते समय कहा, उन्होंने आगे कहा कि “हमारी सरकार कभी ऐसा कुछ नहीं करेगी, जो किसानों के हित में ना हो। धरने पर जो लोग बैठे हैं वे किसान परिवारों में जन्मे किसान हैं हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मैं खुद किसान का बेटा हूं. मोदी सरकार कभी ऐसा कुछ नहीं करेगी जो किसानों के हितों के खिलाफ हो। अभी एक या दो साल के लिए कृषि कानूनों को लागू करने दिया जाए। इसे प्रयोग के तौर पर देखते हैं और अगर ये किसानों के लिए लाभकारी साबित नहीं होते तो सरकार हर संभव संशोधन को तैयार रहेगी”
बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 24,712 नए मामले, रिकवरी रेट भी बढ़कर हुआ…
भारत में कोरोनावायरस का संकट लगातार जारी है। चीन से पैदा होकर इस वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर जारी कर दिया। जिसके बाद से अब तक ये वायरस बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब इसकी रफ्तार में काफी गिरावट आ चुकी है। लेकिन अभी तक पूरी तरह से यह ठहरा नहीं है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोनावायरस के 24,712 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस दौरान 312 लोगों की मौत भी हो गई।
हाई कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ खड़े हुए पुणे पुलिस कमिश्नर, 31 दिसंबर को करना चाहते थे…
बॉम्बे हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज द्वारा 31 दिसंबर को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। लेकिन पुणे पुलिस ने इसकी इजाज़त देनें से साफ इंकार कर दिया। हालांकि ये रिटायर्ड जज 2017 में हुए एल्गार परिषद (Elgar Parishad) के कार्यक्रम के आयोजकों में से एक हैं और इनका नाम बी जी कोलसे पाटिल है। पाटिल ने शहर में गणेश कला क्रीडा मंच पर एक भव्य कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी। लेकिन पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी गई।

















