Home Blog Page 858

लोजपा से बात करने की कोशिश की गई थी: अमित शाह

0
Amit Shah- Narendra Modi

बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच आज भाजपा नेता अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक टीवी न्यूज़ को बयान दिया कि लोजपा को उन्होंने सीटें ऑफर की थीं. उन्होंने कहा कि जो सीटें उन्हें ऑफर की गई थीं वो उचित थीं और उनसे बातचीत के प्रयास भी किये गए. अमित शाह ने कहा,” जहां तक बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी के गठबंधन का सवाल है, बीजेपी और जेडीयू दोनों की ओर से एलजेपी को उचित संख्या में बार-बार सीटों की पेशकश की गई. इस बाबत कई बार बातचीत भी हुई. मैंने व्यक्तिगत रूप से कई बार चिराग से बात की.”

बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

0

पिछले कई रोज़ से ये ख़बर बिहार के चुनावी सर्कल्स में आम है कि शाहनवाज़ हुसैन और राजीव प्रताप रूड़ी पार्टी से नाराज़ हैं. पार्टी भी उनको दरकिनार करने की पूरी कोशिश सी कर रही थी लेकिन चुनावी गणित को समझते हुए पार्टी अब उनकी ओर वापिस आती दिख रही है. असल में पिछले कुछ ही दिन में जिस तरह से लोजपा ने भाजपा और जदयू के कान में दम किया है, तब से ही भाजपा को चुनाव काफ़ी मुश्किल नज़र आ रहे हैं.

अब तक जो भाजपा नेता कैमरे के पीछे कहते थे कि रूड़ी और शाहनवाज़ को पार्टी ने जो दे दिया बहुत है वही अब दोनों नेताओं की उपयोगिता को बताते फिर रहे हैं. भाजपा ने पहले अपने स्टार कैम्पेनर की लिस्ट जारी की थी तो इन दोनों ही नेताओं का नाम नहीं था लेकिन अब उसने एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में इन दोनों नेताओं का नाम है. भाजपा ने इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी रखे हैं जिनका बिहार की सियासत से कुछ ख़ास लेना देना नहीं माना जाता है.

हालाँकि पार्टी मानती है कि इन नेताओं का वहाँ भी प्रभाव होता है. भाजपा की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, बीएल संतोष, सौदान सिंह, संजय जैसवाल, सुशील मोदी, भूपेन्द्र यादव, देवेन्द्र फडनवीस, राधा मोहन सिंह, रवि शंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, धर्मेन्द्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, रघुबर दास, मनोज तिवारी, नन्द किशोर यादव, राजीव प्रताप रूड़ी, शाहनवाज़ हुसैन, मंगल पाण्डेय, शिव नारायण, गोपाल ठाकुर, अजय निषाद,संजय पासवान और सम्राट चौधरी.

चिदम्बरम ने किया जम्मू-कश्मीर के नए गठबंधन का समर्थन

0

नई दिल्ली: पूर्व गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने जम्मू-कश्मीर के नए गठबंधन को अपना समर्थन दिया है. गुप्कार डिक्लेरेशन के तहत बने इस गठबंधन पर टिपण्णी करते हुए गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा,”जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के लोगों के अधिकारों की बहाली के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ने के मकसद से वहां के मुख्यधारा के क्षेत्रीय दलों का साथ आना एक ऐसा घटनाक्रम है जिसका भारत के सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए.”

2 घंटे के पावर कट से परेशान हुए लोग तो भड़के सोनू सूद, ‘सिर्फ दो घंटे ही बिजली नहीं आई तो…’

0

मुंबई में हुए पावर कट को लेकर मुंबई के साथ साथ पूरे देश में हलचल पैदा हो गई है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम बनाई जा रही हैं। साथ ही कई कलाकारों द्वारा इस पावर कट को लेकर बहुत से ट्वीट भी लिए जा रहे हैं। लेकिन इस पावर कट से हुए परेशान लोगों से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद काफी नाराज़ नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सभी को समझने की कोशिश की। उन्होंने लोगों से कहा कि मुंबई में 2 घंटे के लिए बिजली गई तो पूरे देश को पता चल गया। लेकिन देश में कई ऐसे घर हैं जहां 2 घंटे के लिए भी बिजली नहीं आती।

कोरोना पर की गई एक और अनोखी रिसर्च, दुबारा संक्रमित होने पर और भी गंभीर…

0

दुनिया भर में कोरोनावायरस का संक्रमण बहुत ही तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में इसको रोकने के लिए तरह तरह की कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन अभी तक कोई ऐसी चीज सामने नहीं आई जिससे इस वायरस को पूरी तरह रोका जा सके। हालाकि दुनिया भर के साइंटिस्ट इस वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं लेकिन अभी तक किसी को भी सफलता हासिल नहीं हो सकी हैं। इन बढ़ते मामलों के बीच बहुत सी रिसर्च भी की जा रही हैं। गौरतलब है कि हर रिसर्च में एक अनोखी बात सामने आती है।

UP-उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के चुनाव की तारीख़ की घोषणा..

0

कोरोनावायरस के इस संकट के बीच जहां बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं। वहीं अब चुनाव आयोग (Election commission) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख तय करदी हैं। जिसमें से 10 सीटें उत्तर प्रदेश से हैं और मात्र 1 सीट उत्तराखंड से है। बताया जा रहा है कि 11 सीटों पर वोटिंग 9 नवंबर को की जाएगी। गौरतलब है कि इन सीटों पर मौजूद सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को ख़तम हो जाएगा। जिसके चलते चुनाव आयोग ने एक बयान जारी किया।

मुंबई सेंट्रल मेन लाइन पर चल रही सभी ट्रेनों की सेवाएं हुई ठप, टाटा पावर में..

0

मुंबई में चलने वाली ट्रेनों की सुविधाएं किसी कारण बंद हो गई थी। जिसके चलते लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। खबर मिली है कि 2 घंटों का इंतज़ार करने के बाद लोगों को राहत मिली और सभी सुविधाएं शुरू करदी गई। बताया जा रहा है कि टाटा पावर में ग्रिड फेल हो जाने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके लगभग 2 घंटे बाद सेंट्रल मेन लाइन पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई और सुविधाओं को जारी किया गया।

सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा एलान, LTC कैश वाउचर और…

0

देश भर में फैले कोरोनावायरस के कारण लोगों को बहुत नुक़सान उठाना पड़ा और साथ ही इससे बचाव के लिए जारी किए गए लॉक डाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर भी काफी प्रभाव हुआ। जिसको देखते हुए सरकार ने अनलॉक की प्रतिक्रिया के साथ देश में सभी कामों को करने की इजाजत दे दी। खबर मिली है कि अर्थव्यवस्था को और सुधारने के लिए सरकार ने उपभोक्ता के खर्च की क्षमता (consumer spending) को बढ़ाने के लिए वित्त मत्रालय ने अपने कुछ प्रस्तावों को सामने रखा है।

भाजपा ने लोजपा को फटकारा, चिराग पासवान को दिया साफ़ संदेश..

0

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां ज़ोर शोर से शुरू हो गई हैं। ऐसे में सभी पार्टी जनता का दिल जीतने में लगी हुईं हैं। जिससे उनको चुनाव में जीत हासिल हो सके। ऐसे में बीजेपी भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। खबर मिली है कि पार्टी से अलग हुई लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ बीजेपी को दोस्ताना संघर्ष मंजूर नहीं है। खबर के मुताबिक रविवार के दिन इस बात को साबित करने के लिए 2 संकेत मिले।

इस ब्रिटिश महिला पर लगा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, पैसों से भरे 5 सूटकेस के साथ…

0

कोरोनावायरस के इस ख़तरनाक दौर में दुनिया भर के सभी लोग परेशान हैं। बहुत से लोगों को तो काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बहुत से लोगों ने इस महामारी का काफी फायदा भी उठाया है। इस दौरान काफी तरह के मामले भी देखने को मिले। बता दें कि ऐसे में एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक ब्रिटिश महिला को 5 सूटकेस भर कर पैसे ले जाते हुए पकड़ा गया है। खबर के मुताबिक ये महिला इन पैसों को लेकर दुबई भागने की कोशिश में थी लेकिन एयरपोर्ट पर इसको पकड़ लिया गया।