भारत की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए देश की आर्मी (Indian Army) में बहुत ही शक्तिशाली मिसाइल टैंक को लॉन्च किया गया है। जिसको लेकर बताया ना रहा है कि वह पल भर में दुश्मन के टैंक को बर्बाद कर सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत की सुरक्षा को और ज़्यादा मजबूत बनने के लिए गुरुवार के दिन एंटी टैंक मिसाइल नाग (Nag Anti-Tank Missile) को तैयार कर दिया गया है।
सोने और चाँदी के दाम में आयी भारी गिरावट
घरेलू बाजार में सोना और चांदी के दामों में फिर एक बार भारी गिरावट आई है। जिसमें चलते सोना 50,584 रुपए प्रति 10 ग्राम (per 10g) पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी घटकर 61,250 रुपए प्रति किलोग्राम (per kg) पर आ पहुंची है। बता दें कि इससे पहले सोने की कीमत 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी के दाम भी 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम थे। यानी बीते एक महीने में सोने पर 5,616 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी पर 18,118 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है।
मोदी सरकार के फैसलों के खिलाफ कैप्टन अमरिंदर सिंह का प्रस्ताव, किसानों के लिए…
मोदी साकार द्वारा किसानों के लिए तीन कानून लागू किए गए थे। जिसके विरोध में बाकी सारी विपक्षी पार्टियां खड़ी हो गई थी। साथ ही देश के किसान भी इनका साथ दे रहे थे। सबसे ज़्यादा विरोध करने वाले लोग पंजाब और हरियाणा के थे। बता दें कि पंजाब से एक और बड़ी खबर सामने आई है। जिसके चलते पंजाब मोदी सरकार के इन तीन नियमों के खिलाफ प्रस्ताव रखने वाला पहला राज्य बन गया है।
सुशांत के नौकर ने की इंसाफ की मांग, NCB पर लगाया आवैध हिरासत का आरोप
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के साथ बहुत से मामले सामने आए। जिसमें बॉलीवुड में हो रहे भेदभाव के साथ साथ कलाकारों के ड्रग्स लेने जैसे मामलों का खुलासा हुआ। जिसके बाद ड्रग्स केस में जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी (NCB) ने बहुत से कलाकारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। यहां तक के NCB ने सुशांत के मैनेजर और उनके घर के नौकर को भी हिरासत में लिया और उनसे भी पूछताछ की। हालाकि अब एक्टर के घर में काम कर रहे नौकर को ज़मानत पर छोड़ दिया गया है।
पेरू के रहस्यमयी रेगिस्तान में मिला 121 फूट की बिल्ली का रेखचित्र, 2200 साल पुराना…
पेरू के रहस्यमयी रेगिस्तान यानी नाज्का रेगिस्तान (Nazka Desert) में बहुत से राज दफन हैं। जिसके से धीरे धीरे कुछ ना कुछ सामने आता ही जा रहा है। जब नाज्का में दर्शकों को देखने के लिए बनी जगहों को साफ किया जा रहा था तब वहां 121 फुट लंबा बिल्ली (cat) का रेखाचित्र मिला। खोजकर्ता दल में शामिल पुरातत्वविदों के मुताबिक ये रेखाचित्र लगभग 2200 साल पुराना है।इससे पहले भी नाज़्का लाइंस में अब तक 300 से ज्यादा अलग-अलग आकृतियां मिल चुकी हैं। इन आकृतियों में पशु और ग्रह की आकृतियां शामिल हैं।
प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जल्दी ही होगा…
देश की अर्थव्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए भारत की सरकार बहुत से एहम फैसले ले रही है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सके। अर्थ्यवस्था के सुधार के लिए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अब वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मिलकर अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए हर सफल कोशिश करने में जुटे हुए है। उन्होंने कहा,”अर्थव्यवस्था की हालत दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार आगे भी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है।”
ED की पूछताछ पर फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा,”बदले की कार्यवाई”
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (JKCA) के फंड में घोटाला करने के आरोप में जेकेसीए के महासचिव मोहम्मद सलीम खान और पूर्व कोषाध्यक्ष एहसान अहमद मिर्जा के साथ साथ बहुत से पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में ED की ओर से बड़ी कार्यवाई की गई है। ईडी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Confrence) के सांसद और जम्मू-कश्मीर (Jamu Kashmir) के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला (Farooq Adbullah) से पूछताछ की है। बता दें कि 2002 से लेकर 2011 के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई (BCCI) द्वारा जेकेसीए को दिए गए अनुदान में से 43.69 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई ने फारूक, सलीम, मिर्जा के अलावा मीर मंजूर गजनफर अली, बशीर अहमद मिसगार और गुलजार अहमद बेग (जेकेसीए के पूर्व अकाउंटेंट) के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
कोरोना को लेकर आयी बड़ी ख़बर, सबसे ज़्यादा ख़तरा है इन्हें..
कोरोना वायरस के चलते कई तरह के शोध किए जा रहे हैं और लोग आए दिन इसके ख़त्म होने की चिंता में हैं। वहीं इस वायरस से ग्रसित होने वाले और इससे अपनी जान से हाथ धोने वाले व्यक्तियों पर किए गए शोध के अनुसार कोविड के चलते होने वाली मृत्यु में सबसे ज़्यादा संख्या अविवाहितों की है। ये शोध स्वीडन की स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी में हुए जिसमें वहाँ के शोधकर्ता स्वेन ड्रेफॉल को अध्ययन के दौरान बहुत ही हैरान करने वाली बात पता चली है।
सोमवार से पटरी पर दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, यात्रा के लिए करना होगा…
कोरोना वायरस के चलते कई दिनों से मुंबई की लोकल और मेट्रो सेवा बंद थी। आवश्यक सेवाओं में जाने वाले लोगों के लिए लोकल सेवा तो खोल दी गयी थी लेकिन अब तक मेट्रो सेवा शुरू नहीं हुई थी। लेकिन 15 अक्टूबर यानी सोमवार से कई चीज़ें अनलॉक के अंतर्गत खुलने लगी है। मेट्रो 7 महीने बाद शुरू हो रही है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कई तरह की तैयारियाँ की गयी हैं ताकि मेट्रो और मेट्रो परिसर में संक्रमण न फैलने की पूरी तैयारी की जा रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री ने स्वीकारा,”कुछ राज्यों और ज़िलों में सामुदायिक स्तर तक फैला है कोरोना”
नई दिल्ली केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार के रोज़ पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि भारत में कोरोना सामुदायिक स्तर तक फैल रहा है. उन्होंने इस सिलसिले में कहा कि यह केवल कुछ ज़िलों और राज्यों तक ही सीमित है. डॉ हर्षवर्धन ने ‘सन्डे संवाद’ के छठे एपिसोड में सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने फॉलोअर्स से संवाद के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही. डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “पश्चिम बंगाल (West Bengal) सहित विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हिस्सों में, विशेषकर घने इलाकों में सामुदायिक प्रसारण होने की उम्मीद है. हालांकि, यह पूरे देश में नहीं हो रहा है. यह कुछ जिलों तक सीमित है.”

















