पेरू के रहस्यमयी रेगिस्तान में मिला 121 फूट की बिल्ली का रेखचित्र, 2200 साल पुराना…

0
187

पेरू के रहस्यमयी रेगिस्तान यानी नाज्‍का रेगिस्‍तान (Nazka Desert) में बहुत से राज दफन हैं। जिसके से धीरे धीरे कुछ ना कुछ सामने आता ही जा रहा है। जब नाज्‍का में दर्शकों को देखने के लिए बनी जगहों को साफ किया जा रहा था तब वहां 121 फुट लंबा बिल्ली (cat) का रेखाचित्र मिला। खोजकर्ता दल में शामिल पुरातत्‍वव‍िदों के मुताबिक ये रेखाचित्र लगभग 2200 साल पुराना है।इससे पहले भी नाज़्का लाइंस में अब तक 300 से ज्‍यादा अलग-अलग आकृतियां मिल चुकी हैं। इन आकृतियों में पशु और ग्रह की आकृतियां शामिल हैं।

नए रेखाचित्र अलास्का से अर्जेंटीना की ओर जाने वाले हाईवे के किनारे पहाड़ी पर दिखे हैं। जिसको लेकर पुरातत्‍वविद जॉनी इस्‍ला ने कहा, “बिल्‍ली का रेखाचित्र तब मिला जब दर्शकों को देखने के लिए बनी जगहों को साफ किया जा रहा था। यह कराीब 2200 साल पहले लोगों ने बिना किसी आधुनिक तकनीक के इन चित्रों का निर्माण किया, यह किसी को भी हैरत में डाल सकती है।” उन्होंने कहा,”एक रेखाचित्र तक पहुंचने के लिए रास्‍ते को साफ किया जा रहा था तभी कुछ रेखाएं हमें मिली। हमें अभी भी नए रेखाचित्र मिले थे और हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि अभी और भी रेखाएं मिल सकती हैं। हमने ये सभी तस्वीरें ड्रोन से ली हैं।”

वहीं पेरू के संस्‍कृति मंत्रालय का कहना है,”जब बिल्‍ली के रेखाचित्र की खोज की गई तो वह बहुत मुश्किल से नजर आ रहा था। यह रेखाचित्र लगभग खत्‍म होने की कगार पर था। इसकी वजह यह है कि बिल्‍ली का यह रेखाचित्र तीव्र पहाड़ी ढलान पर है और प्राकृतिक रूप से इसका क्षरण हो रहा था।” उन्होंने आगे कहा, “कई सप्‍ताह तक संरक्षण और सफाई के कार्य के बाद अब बिल्‍ली जैसी आकृति उभरकर सामने आई है. इसके रेखाचित्र 12 से 15 इंच मोटे हैं।”