आईपीएल (IPL 2020) के समाप्त होने के बाद से ही टीम इंडिया खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे की प्रैक्टिस में जुट गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच होने वाली इस सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होने वाली है। कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे सीरीज खेली जाएंगी। जिसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। हालाकि कोरोनावायरस के कारण कुछ खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान खिलाड़ियों को होटल के रूम में क्वारेंटाइन कर दिया है। लेकिन वह तब भी प्रैक्टिस से पीछे नहीं रह रहे।
केजरीवाल सरकार पर गिरी कोरोना की गाज, एक और मंत्री हुए संक्रमित..
देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार कोरोना की लहर शुरू हो गई है। इस बीच एक के बाद एक आम आदमी और नेताओं के संक्रमित होने की खबर सामने आरही है। हाल ही में दिल्ली सरकार के दो मंत्री कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद अब इस लहर में आप (AAP) सरकार के एक और मंत्री के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सामने आए नए निर्देश, 31 दिसम्बर तक…
कोरोनावायरस के बढ़ते संकट को देख नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) पर रोक लगा दी है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार 31 दिसंबर तक सभी विदेशी उड़ानों पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल विशेष उड़ानों (International Commercial Flights) के संचालन की अनुमति होगी। बढ़ते संकट को देखते हुए गुरुवार को DGCA द्वारा ये एहम फैसला लिया गया।
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के बाद अब इजरायली पीएम और प्रिंस जायद का नाम भी हुआ शामिल..
अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बावजूद भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए नॉमिनेट किया गया है। इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में ट्रंप की अहम भूमिका को देखते हुए नॉर्वे के प्रोग्रेस पार्टी से सांसद और नाटो संसदीय सभा के चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने ट्रंप का नाम इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।
कांग्रेस के बड़े नेता अहमद पटेल का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
कोरोना वायरस के इस दौर में बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जिसमें आम लोगों के साथ साथ बहुत से बड़े लोग भी शामिल रहे। इस दौरान बहुत से कलाकार और नेता इसके शिकार हुए। अब देश में फिर एक बार संकट बढ़ने लगा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही दुखी की खबर सामने आई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का निधन हो गया। बीते कुछ समय पहले ही वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
चीन के साथ तनातनी के बीच ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण..
भारत और चीन के बीच हुए विवाद के बाद से ही दोनों देशों की सीमाओं पर जवान तैनात हैं। इस बीच भारत अपनी पूरी तैयारियों में लगा हुआ है। मंगलवार के दिन थल सेना के ब्रह्मोस (BrahMos missile) का टेस्ट किया गया। जो कि पूरी तरह से सफल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल को कार निकोबार के एक द्वीप से दूसरे द्वीप में छोड़ा गया है। बता दें कि भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के बहुत से टेस्ट किए जा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूर्व जवान तेज़ बहादुर को बड़ा झटका, पीएम मोदी के खिलाफ…
देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दायर एक याचिका पर मंगलवार के दिन सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने फैसला सुना दिया है। इस फैसले के चलते कोर्ट ने बीएसएफ (BSF) के पूर्व जवान तेज़ बहादुर द्वारा दाखिल की गई अर्जी को खारिज कर दिया है। बता दें कि तेज़ बहादुर ने पीएम मोदी के वाराणसी (Varanasi) से निर्वाचन के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी लेकिन उनकी इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद तेज़ बहादुर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की।
PM के साथ बैठक में केजरीवाल ने बताया बढ़ते संकट का कारण, बोले “प्रदूषण और…”
देश में कोरोनावायरस के मामलों में अचानक फिर एक बार तेज़ी आ रही है। जिसको देखते हुए राज्य सरकारों के साथ साथ केंद्र सरकार भी चिंतित है। दिल्ली में बढ़ते संकट के बीच पीएम मोदी ने मंगलवार को एक बैठक की। इस बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बहुत से कारण बताएं। जिसमें से उन्होंने सबसे बड़ा कारण प्रदूषण (Pollution) बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को दिल्ली में 8,600 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। लेकिन उसके बाद से अब तक संक्रमण दर और मामलों में तेजी से कमी आ रही है।
कृष्णा से विवाद पर गोविंदा ने दिया चौंकाने वाला बयान “उसकी पत्नी कश्मीरा…”
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा (Govinda) हमेशा से ही अपनी एक्टिंग और डांसिंग के चलते लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के चलते उन्होंने लोगों को खूब हंसाया है। जिसके चलते वह आज भी लोगों के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में वह टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। लेकिन वहां ‘सपना’ के किरदार से सबको हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) परफॉर्म करने नहीं आए। जिसको लेकर कृष्णा ने एक इंटरव्यू में बताया कि “हमारे बीच कुछ मतभेद है और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।”

















