नई दिल्ली. चीनी मीडिया (Chinese Media) में इस तरह की रिपोर्ट्स आयी थीं कि चीनी सरकार ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) पर बड़ा हाइड्रोपावर निर्माण करने जा रही है. इन रिपोर्ट्स के बाद विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस की है. मंत्रालय ने इस सिलसिले में कहा है कि सरकार ब्रह्मपुत्र में हो रहे कामों की निगरानी कर रही है. वहीं, इस वार्ता में पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को लेकर भी मंत्रालय की तरफ से बात की गई. भारत ने पाकिस्तान पर जाधव के केस को दूसरे मामले से जोड़ने के आरोप लगाए हैं.
हार के बाद ट्रम्प ने अब अगले चुनाव के लिए दिया सन्देश,’4 साल बाद फिर मिलेंगे’
वाशिंगटन डीसी: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव हार गए हैं और जनवरी में उन्हें राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ेगा. डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने उन्हें सीधे मुक़ाबले में हरा दिया. अपनी हार का ट्रम्प को काफ़ी समय तक यक़ीन नहीं हो पाया और वो कहते रहे कि चुनाव में धांधली हुई है. उन्होंने ज़ोर शोर से कहा कि धाँधली हुई है और अभी भी कह रहे हैं लेकिन अपने दावों के पक्ष में वो कोई भी सुबूत नहीं दे सके. अब ख़बर है कि ट्रम्प हार मानने के एक क़दम और नज़दीक आ गए हैं.
नीतीश कुमार ने तेजस्वी को बताया झूठा, कहा “दोस्त का बेटा है तो…”
बिहार विधानसभा में पहली बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप पर बात की। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि वो हत्या के मामले में आरोपी हैं। नीतीश बीच बहस के दौरान तेजस्वी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा, “ये बकवास बोल रहा है अगर इसके आरोपों में दम हैं तो इसके ख़िलाफ़ जांच करवाइये और कारवाई होगी। ये झूठ बोल रहा हैं मेरे भाई समान दोस्त का बेटा हैं इसलिए सुनते रहते हैं हम नहीं कुछ बोलते हैं।”
आगे नीतीश कुमार ने लालू यादव का नाम लिए बिना कहा, “इसके पिता को किसने बनवाया था लोक दल विधायक दल का नेता पता हैं? फिर इसको उप मुख्यमंत्री किसने बनाया था? आरोप लगा तो कहां सफ़ाई दी? जब सफ़ाई नहीं दी तो हमने छोड़ दिया। कोर्ट का फ़ैसला हैं और हम बर्दाश्त करते रहते हैं कुछ नहीं बोलते हैं। क्यों नहीं एक्सप्लेन किया आज चार्जशीटेड हैं?

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार हत्या के मामले में भी आरोपी हैं। उन्होंने कॉपी राइट उल्लंघन के एक मामले में 25 हजार रुपये जुर्माना भरने का भी आरोप लगाया। नेता विपक्ष के आरोप पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मर्डर केस को पटना हाईकोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है और कोर्ट इन आरोपों पर कड़ी टिप्पणी कर चुकी है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर आयी बड़ी ख़बर, पहले इन्हें मिलेगी वैक्सीन…
देश भर में कोरोना का आतंक फैला हुआ है लेकिन इन दिनों कोरोना वैक्सीन ट्रायल भी आख़िरी चरण में और ऐसा अनुमान है कि 2021 तक इसकी वैक्सीन आ ही जाएगी। फिर भी ये बात सामने है कि इतनी बड़ी आबादी का एक साथ टीकाकरण संभव नहीं, इसलिए ये चार या फिर ज्यादा चरणों में भी हो सकता है. इसमें उन लोगों को पहले टीका मिलेगा, जो ज्यादा जोखिम में हैं या हो सकते हैं। अगले साल की जुलाई तक वैक्सीन के 50 करोड़ डोज तैयार करने और लगभग 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाने की योजना है। वैक्सीन के वितरण के लिए नेशनल वैक्सीन ग्रुप तैयार हो चुका है। ये समूह ही पक्का करेगा कि किस आधार पर वितरण शुरू करना है। इस पर पूरी गाइड बनाई जा रही है।
Live मैच के दौरान वॉर्नर ने किया कुछ ऐसा, ICC ने भी की तारीफ, बोले ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’..
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो चुका है। इस सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर को खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के सामने भारत के गेंदबाज फिकें पड़ गए। इस दौरान मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ ने लाजवाब पारी खेली जिसकी बदौलत टीम 50 ओवरों में 374 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ी। जिसके चलते टीम को जीत हासिल हुई।
विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जीता लोगों का दिल, टिकरी बॉर्डर पर फंसे…
भारत सरकार द्वारा पार्लियामेंट में दाखिल किए गए कृष बिल के पास होने के बाद से ही देश भर के किसान इसका विरोध कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ज़्यादातर नेता और राजनीतिक दल भी किसानों के पक्ष में खड़े हो गए। जिसके बाद से ये आंदोलन बढ़ता जा रहा है। इन नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अब किसानों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली तक पहुंच चुका है। दिल्ली में पहुंचे किसानों की आज बैठक होनी है। जिसमें वह आगे की रणनीति तय करेंगे। हजारों किसानों ने कृष बिल के विरोध में शुक्रवार-शनिवार की रात हरियाणा-दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर गुजारी।
किसानों की अर्थव्यवस्था सुधारेंगी गौ माता, भारत मे एक भी गाय की हत्या नहीं होगी
ग्रामीण भारत और किसानों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से श्री हरि सत्संग समिति ने एकल अभियान के अंतर्गत गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ ग्राम योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत चयनित गाँवों के किसानों को निःशुल्क गौवंश उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही किसानों को गोबर और गौमूत्र से जैविक और अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। किसानों के बनाये जैविक उत्पादों को एकल अभियान उचित मूल्य पर क्रय भी करेगा। इससे किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।
एकल अभियान द्वारा गौ ग्राम योजना की औपचारिक शुरुआत विगत गोपाष्टमी पर्व के दिन बृंदावन के गोवर्धन धाम पर की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन साध्वी ऋतंभरा दीदी तथा महामंडलेश्वर मोहनीदास ने संयुक्त रूप से की। गोवर्धन धाम स्थित सुर श्याम गौशाला में आयोजित इस भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ गोवर्धन परिक्रमा तथा गिरिराज मंदिर में पूजा अर्चना से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुषमा अग्रवाल ने की तथा मुख्य अतिथि तरुण शर्मा थे। इस अवसर पर एकल अभियान के संस्थापक अध्यक्ष श्याम गुप्ता ने योजना की रूपरेखा के बारे के विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आदि काल से ही भारतीय संस्कृति के केंद्र में हमारी गौमाता रही हैं। हमारी अर्थव्यवस्था भी गौ वंश पर आधारित थी।
वर्तमान में भारत गौ मांस निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। हमारा लक्ष्य गौ वंश को बचाना है सतज ही किसानों की अर्थव्यवस्था को गौ वंश के माध्यम से बढ़ाना भी है। किसानों के बीच गाय वितरित करने कार्य आगामी मार्च 2021 से किया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में झारखं के 10 तथा पश्चिम बंगाल के 6 प्रखंडों से इसकी शुरुआत की जाएगी जिसका चयन पूर्व में ही हो चुका है। सभी चयनित प्रखंडों के 8 हजार किसानों को गौवंश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना से देश भर के गौशालाओं पर होने वाले करोड़ों रुपये की भी बचत होगी।

भारत मे एक भी गाय की हत्या नहीं होगी श्याम गुप्ता ने कहा कि देश मे ऐसी परिस्थिति का निर्माण करने की योजना है जिससे अगले तीन चार वर्षों में भारत मे एक भी गाय की हत्या नहीं होगी। साथ ही आवारा घूम रहे गौवंश भी दिखाई नहीं देंगे। इस योजना से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से भी निजात मिलेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि, “एकल अभियान के इस पुनीत कार्य को मैं प्रणाम करती हूं। यह एक तप है और जीवन में तप किये बिना कुछ भी संभव नहीं है। गौ माता और धरती माता को पीड़ा से मुक्त कराने के लिए हमें तप से गुजरना पड़ेगा।”
साध्वी ने कहा कि “हमने ऐसे भारत की परिकल्पना नहीं की थी जहाँ गौ माता की इतनी दुर्दशा हो, इसी का परिणाम है कि आज भारत की सनातन संस्कृति का लोप हो रहा है। इसे हमे वापस लाना है और इसकी शुरुआत एकल अभियान ने कर दी है। गौ सेवा द्वारा संस्कार देने के संकल्प के रूप में प्रत्येक ग्रामीण परिवार में गौ वंश को पहुँचाकर उसकी सेवा के द्वारा पुनः सनातन संस्कृति का प्रादुर्भाव करेंगे और इस देश को महान बनाएंगे।”
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी मोहनीशरण दास जी ने कहा कि 33 कोटि देवताओं को अपने शरीर मे धारण करने वाली गौ माता की पीड़ा को योजनाबद्ध तरीके से दूर करने के लिए एकल अभियान ने गौ ग्राम योजना का आरम्भ किया है। इस योजना को ग्रामवासी और नगरवासी दोनों हाथ मिलाकर सफल बनाएंगे। इस योजना से एक तरफ जहां गौवंश की रक्षा होगी वहीं दूसरी तरफ गाँव के लोग भी आत्मनिर्भर बनेमगे। गौ वंश से दूध के अलावा उसके गोबर और गौमूत्र से भी आमदनी होगी। गौ सेवकों को गौमूत्र से कीटनाशक और गोबर से अन्य उत्पाद जैसे दीपक अगरबत्ती जैविक खाद आदि बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में लायी गयी गायों का विधिवत पूजन कर उन्हें गौ सेवक परिवारों को सौंप दिया गया।
कोरोना महामारी से क्षेत्र की जनता सहित सम्पूर्ण विश्व को बचाने हेतु हुआ चौसठ योगिनियों की पूजन
भगवत्पाद आदि शंकराचार्य जी ने अपने प्रश्नोत्तरी में कहा है कि आपत्ति आने पर भगवती के चरणों का स्मरण करने से समस्या दूर हो जाती है। इसलिए हम सब भी देश, समाज और अपने व्यक्तिगत जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए देवी की उपासना करते हैं। आज कोरोना महामारी से पूरा विश्व ग्रसित है और इससे समस्त जनता के मन में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। अतः पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के आदेशानुसार पवित्र ज्योतिर्मठ में यह अद्वितीय अनुष्ठान सम्पन्न हो रहा है।
उक्त उद्गार जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के प्रतिनिधि ‘स्वामिश्रीः 1008’ अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज ने आज ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में आयोजित चौसठ योगिनियों के पूजन के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम सब शक्ति के उपासक हैं और आज आप सभी शक्ति स्वरूपा माताओं ने मिलकर शक्ति की उपासना की है जो इस क्षेत्र सहित सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए लाभकारी होगा।

आचार्य पं श्री प्रदीप सेमवाल जी के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ की चौंसठ क्षेत्रीय महिला मण्डल की एक-एक माताओं ने एक-एक योगिनी देवी का सविधि पूजन-अर्चन किया। भक्तों को प्रसाद वितरित कर सबके कल्याण की भावना से जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रमुख रुप से श्री जगदीश जोशी जी, पुजारी शिवानन्द उनियाल जी, महिमानन्द जी, जगदीश उनियाल जी, गौरव चमोला जी, अनिर डिमरी जी, सन्तोष सती जी , अभिषेक बहुगुणा जी, प्रवीण नौटियाल जी आदि जन उपस्थित रहे।

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए करें इन चीज़ों का इस्तेमाल, खाने में…
हमारे शरीर को मजबूत रखने के लिए सबसे जरूरी है कि हम हमारे लंग्स (फेफड़ों) को मजबूत और स्वस्थ रखे। जिसके लिए जरूरी है कि हम एक अच्छी डाइट ले। स्मोकिंग (Smoking) और प्रदूषण से हमारे लंग्स पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ खराब खाना खाने की वजह से भी हमारे लंग्स कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में अपने लंग्स को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि हम अच्छी डाइट लें। वैसे तो बहुत से तरीके हैं जिससे हम लंग्स को हेल्दी रख सकते हैं। लेकिन अच्छी डाइट से बेहतर कुछ नहीं।
ममता सरकार को मिला बड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ मंत्री ने दिया इस्तीफा..
साल 2021 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही राजनीति शुरू हो चुकी है। चुनाव के शुरू होने से पहले ही बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) को बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ममता सरकार के बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ मंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

















