देश में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की तादाद दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इन बढ़ते मामलों के चलते देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ से भी अधिक पहुंच चुकी है। अमेरिका के बाद भारत ही ऐसा देश है जिसने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। भारत से पहले अमेरिका है जहां कोरोनावायरस के सबसे ज़्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इन बढ़ते मामलों के बीच अब एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। बता दें कि देश में जुलाई के महीने के बाद अब संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा दर्ज किया गया है।
AMU के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, यूनिवर्सिटी की तारीफ़ में लगाए चार चांद
मंगलवार के दिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim university) के 100 साल पूरे होने की खुशी में एक समारोह रखा गया। इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी के इस शताब्दी समारोह में वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के जरिए हिस्सा लेकर पीएम मोदी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की तारीफ में बहुत सी बातें कही। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में AMU की ओर से मिली गई मदद के लिए भी शुक्रिया अदा किया।
चुनाव से पहले ही मिला BJP को बड़ा झटका, सांसद की पत्नी ने किया TMC को ज्वॉइन
आने वाले साल 2021 में पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (Assembly election 2021) होने जा रहे हैं। जिसके लिए पार्टियों में अब हलचल तेज़ हो गई है। पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच लगातार राजनीतिक विवाद भी जारी है। खबर है कि चुनाव से पहले ही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सोमवार के दिन बंगाल के बीजेपी सांसद सौमित्र खान (Saumitra khan) की पत्नी सुजाता मंडल (Sujata Mandal) ने बीजेपी छोड़ टीएमसी को शामिल कर लिया है।
बता दें कि इससे 2 दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह (Home minister Amit shah) ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान टीएमसी के नेताओं ने पार्टी छोड़ी बीजेपी को ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद अब बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी ने टीएमसी को ज्वाइन कर लिया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “मैंने राज्य में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया था, लेकिन अब बीजेपी में कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते, मेरे लिए पार्टी में रहना मुश्किल था।”

इस दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant kishor) ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल (west Bengal) में होने वाले चुनावों में बीजेपी को 2 अंक का आंकड़ा पार करने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि “समर्थक मीडिया के एक वर्ग द्वारा बढ़ा-चढ़ा कर बनाए गए माहौल के विपरीत पश्चिम बंगाल में भाजपा को दो अंक का आंकड़ा पार करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।”
दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी केजरीवाल सरकार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता से बातचीत की। इस बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश के उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) लड़ने का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि अब उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि बीते दो दिनों से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड में जनता से बातचीत में लगे हुए हैं।
बढ़ते संकट के बीच सीएम गहलोत का फैसला, न्यू ईयर पर भी नहीं…
देश में कोरोनावायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकारों के ऊपर भी ज़िम्मेदारी है कि राज्य में बढ़ते संकट को रोकने के लिए ज़रूरी फैसले ले। राजस्थान में बढ़ते संकट को देख सीएम अशोक गहलोत ने भी कई फैसले लिए हैं। सोमवार को राज्य में बढ़ते कोरोनावायरस को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि राजस्थान में न्यू ईयर के सेलिब्रेशन (New Year Celebrations) पर आतिशबाजी (Fireworks) करने पर रोक लगा दी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया।
रिटायरमेंट के बाद मोहम्मद आमिर ने बनाया पीसीबी को निशाना, कहा ‘बस बॉसगीरी ही…’
दुनिया में पाकिस्तान के पास एक से बेहतर एक गेंदबाज मौजूद है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम हमेशा से अपनी गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने रिटायरमेंट लेकर लोगों को हैरान कर दिया। खबर है कि आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना चाहते हैं। लेकिन पीसीबी की हरकतों को देखते हुए उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया।
सोनिया गांधी के साथ हुई असंतुष्ट नेताओं की बैठक, चार राज्यों में हुआ बदलाव का सिलसिला शुरू..
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार के दिन कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पी चिंदबरम जैसे बड़े नेता शामिल थे। इस दौरान पार्टी ने कई असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक कर चार राज्यों में संगठन में फेरबदल की शुरुआत की है। बता दें कि तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत महाराष्ट्र में पार्टी कुछ बदलाव करने जा रही है।
अपराधियों के बरी होने पर पुलिस अधिकारी ने लौटाया वीरता मेडल, कहा ‘सम्मान के लायक नहीं हूं..’
शुक्रवार को मणिपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) थौनाओजम बृंदा ने ड्रग्स मामले में अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए अपना मुख्यमंत्री वीरता मेडल वापस करने का फैसला लिया है। बता दें कि ये मेडल उन्हें एक ड्रग्स मामले में मिला था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एडीसी चेयरमैन और 6 अन्य लोगों के खिलाफ भारी मात्र में ड्रग्स बरामद होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद राज्य सरकार की लड़ाई में अहम योगदान देने के लिए देशभक्त दिवस के अवसर पर उन्होंने 13 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री पुलिस पदक से नवाजा गया था।
नेपाल के पीएम ने बुलाई आपात बैठक, राष्ट्रपति से की संसद भंग करने की सिफारिश
रविवार 20 दिसंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कैबिनेट की एक आपात बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए संसद को भंग करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से भी संसद को भंग करने की सिफ़ारिश की। उनके द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से सभी लोग हैरान हैं और बहुत से लोग उनके इस फैसले की आलोचना भी कर रहे हैं। इस दौरान पीएम केपी शर्मा की सिफ़ारिश को मंज़ूर करते हुए राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंत्रिपरिषद ने संसद को भंग करने का ऐलान कर दिया।
अमेरिका के बाद भारत दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश, 1 करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत से अब तक कोरोना वायरस के मामले 1 करोड़ (1 crore) से भी ज़्यादा हो चुके हैं। दुनिया में अमेरिका (America) के बाद भारत ही ऐसा देश है जिसने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। भारत को इस आंकड़े को छूने में पूरे 325 दिन लगे। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक भारत में 30 जनवरी 2020 से लेकर 19 दिसंबर 2020 तक कोरोना वायरस के कुल 1,00,04,599 मामले रिकॉर्ड किए गए।
बता दें कि बीते 24 घंटों में भारत में इस संक्रमण से संक्रमित 25,152 नए मरीजों की पुष्टि हुई। साथ ही 347 मरीजों ने इस दौरान अपनी जान गवां दी। गौरतलब रहें कि देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को मिला था। जिसके बाद ये सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि अब इसकी रफ्तार में काफी गिरावट आ चुकी है। लेकिन अब भी ये पूरी तरह नहीं थमा है। बता दें देश में अब तक 16 करोड़ टेस्ट पूरे हो चुके हैं और रिकवरी रेट (Recovery rate) में भी काफी सुधार आया है। ये बढ़कर 95.46 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में अब केवल 3.08 प्रतिशत ही एक्टिव मामले रह गए हैं। वहीं कोरोना से मौत की दर देश में 1.45 फीसदी है जबकि पॉजिटिविटी रेट 2.14% रिकॉर्ड किया गया है। भारत में अब तक इस वायरस को मात दे कर रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 95 लाख, 50 हजार, 712 है। इन 325 दिनों के बीच भारत में एक लाख 45 हजार 136 लोगों की जान इस वायरस के कारण गई और अब तक कुल 16,00,90,514 टेस्ट हुए हैं।

















