Home Blog Page 747

उत्तराखंड: मदन कौशिक का क्या होगा, मंत्री बनेंगे या फिर…?

0

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति खासकर हरिद्वार के राजनीति गणित को अच्छी तरह समझने वाले मदन कौशिक भाजपा में बेहतर रणनीतिकार माने जाते हैं। विपक्ष पर पलटवार के लिए भी मदन कौशिक माहिर हैं। भाजपा सरकार जब-जब रही, कौशिक हर सकरार में ताकतवर मंत्री रहे। मंत्री पद से हटने के बाद उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके कार्यकाल के दौरान भाजपा ने सरकार तो बनाई, लेकिन हरिद्वार में पहली बार मदन कौशिक का खुलकर विरोध हुआ।

मदन कौशिक के अध्यक्ष पद से हटने के बाद अब उनको राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके समर्थकों को इस बात का इंतजार है कि उनको अब क्या जिम्मेदारी मिलेगी। यह दिल्ली से तय होगा या पहले ही कर लिया गया होगा। ऐलान कब होगा, फिलहाल यह किसी को पता नहीं है।

सवाल है क्या उनकी मंत्रीमंडल में वापसी होगी या फिर दिल्ली में उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल, केवल अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों ही बातों की संभावनाएं हैं। मदन कौशिक को भले ही भाजपा संगठन में कोई बड़ी चुनौती नहीं मिली हो, लेकिन उनके सामने उन्हीं के जिले के विधायक को बड़े नेता दीवार बनकर खड़े रहे हैं। कौशित लोकसभा जाना चाहते थे, हालांकि ऐन वक्त पर उनका टिकट काट दिया गया और उनका सपना अधूरा रह गया।

मदन कौशिक का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अभी कार्यकाल बचा हुआ था। उनको समय से पहले ही हटा दिया गया। इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। यह पहला मौका है, जब भाजपा सरकार में कौशिक पैदल हुए हैं।

राज्य बनने के बाद 2002 के चुनाव में पहली बार हरिद्वार से मदन कौशिक विधायक बने थे। 2007 में भाजपा की सरकार आई तो मदन कौशिक शिक्षा मंत्री बने। 2012 में सरकार गई तो कौशिक उप नेता प्रतिपक्ष बने। 2017 में सरकार बनने के बाद मदन कौशिक फिर से कैबिनेट मंत्री बने और शासकीय प्रवक्ता भी रहे। बने। 2021 में कैबिनेट मंत्री रहते ही उनको प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। बाद में उनको मंत्री पद से हटा दिया गया।

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

0

उत्तरकाशी : त्यूणी से बुरी खबर आई है। जानकारी के अनुसार एक सेब से भरी पिकअप गहरी खाई में जार गिरी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जबकि, बागवानों को सेब भी बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि त्यूणी से करीब 15 किलोमीटर दूर बिरसाड खड्ड के पास एक बोलेरो पिकअप जो मोरी ब्लाक के टिकोची (उत्तरकाशी) से सेब लेकर जा रही थी, सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालकर मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया।

थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड़ के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाड़ी में गिरी है। उक्त सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव/ राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप यूके-07-सीडी-0843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है, मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर/निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया जा रहा है।

नाम पता मृतक

1- किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष।
2- पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष।

नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा फैसला, UP के इनामी माफिया डॉन को बनाया…

0

देश में आए दिन राजनीतिक दलों में विवाद देखने को मिलता रहता है। किसी न किसी मुद्दे पर बहस जारी रहती है। उत्तर प्रदेश और बिहार दो ऐसे राज्य हैं जहां से सबसे विवाद देखने को मिलते हैं। इस बीच एक और मामला सामने आया है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी के “डॉन” को जनता दल यूनाईटेड में बड़ा पद दे दिया है। जिसके कारण विपक्ष लगातार उनके ऊपर हमला कर रही है। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश, जेडीयू से संबंधित लिए गए फैसले पर सवाल उठना शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यूपी इकाई में चार नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें से एक यूपी का इनामी माफिया धनंजय सिंह है। जिस पर हत्या और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। हाल ही में भी धनंजय सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार माफिया अजीत सिंह के मर्डर में भी धनंजय सिंह का नाम आया है। उनके खिलाफ पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा था।

rajgir festival nitish kumar 650x400 51511826620 1

पार्टी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया था। जिसमें बताया गया था कि “जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद ( नेता लोकसभा) ने दसई चौधरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), धनंजय सिंह (पूर्व सांसद, उ.प्र.), सुनीत कुमार उर्फ इंजीनियर सुनीत पूर्व विधायक को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने सत्येंद्र पटेल को जनता दल (यूनाइटेड) का उत्तर प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) नियुक्त किया है। पार्टी के विस्तार में आगे हम उनके प्रयासों की सफलता की कामना करते हैं।”

शिव सेना सांसद संजय राऊत के खिलाफ ईडी की कार्यवाई, सुबह-सुबह किया…

0

पिछले कुछ समय से लोगों में पुलिस, सीबीआई का खौफ कम होता जा रहा है। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय अपना खौफ लोगों में लगातार बढ़ाता जा रहा है। आए दिन ईडी किसी न किसी के खिलाफ एक्शन के रही है। इनमें ज्यादातर वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ ईडी ने एक्शन लिया था और उनको गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि अभी इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अब प्रवर्तन निदेशालय शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राऊत के घर तक पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार संजय राउत को पहले ही समान जारी किया जा चुका है। लेकिन उन्होंने ईडी कार्यालय में आने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद ईडी पूछताछ के लिए आज सुबह उनके घर ही पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उनको अब तक तीन बार पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था। जिसमें से वह एक ही बार ईडी के सामने पेश हुए। इस दौरान करीब 10 घंटों तक उनसे पूछताछ की गई थी। हालांकि बाद में बुलाए जाने पर उन्होंने संसद का सत्र चलने का कारण बताते हुए ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया।

images 28

उनका कहना था कि वह 7 अगस्त के बाद पेश होंगे। ईडी द्वारा समन जारी करने के बाद वह पेश नहीं हुए तो आज सुबह 7 बजे ईडी की टीम उनके घर पूछताछ के लिए पहुंच गई। इस दौरान तीन टीमें छानबीन में लिए रवाना हुईं। जिसमें से एक संजय राउत के मुंबई निवास पर पहुंची है। बता दें कि पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने पुलिस सिपाही को किया गिरफ्तार

0

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्त चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एसटीएफ ने अब एक पुलिस सिपाही को गिरफ्तार किया है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

कुमाऊं में पिछले 24 घंटे में एसटीएम ने ताबड़तोड़ दबिशें दी है। इस दौरान करीब 12 लोगों से पूछताछ के लिए देहरादून लाया गया। रात भर चली पूछताछ और सबूतों के आधार पर एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस पुलिस कांस्टेबल अंब्रीश गोस्वामी और दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान 35 लाख 89 हजार रुपये भी बरामद किए गए। पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक 1.20 करोड़ कैश/इन्वेस्टमेंट’ का पता लग चुका है। एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। अभी कई और लोग रेडार पर हैं। रामनगर के एक रिजॉर्ट भी है।

उत्तराखंड: सरकारी दफ्तरों में इस पर लगी रोक, एक अगस्त के बाद होगी कार्रवाई

0

हरिद्वार: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रदेशरभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसीके तहत हरिद्वार जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जिले के अधिकारियों की बैठक के बाद सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक के गिलास और प्लेट जैसी समाग्री पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया गया है। अगर किसी दफ्तर में कोई प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो कार्रवाई संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष के खिलाफ की जाएगी।

कलक्ट्रेट सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाए जाने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध को लेकर कार्ययोजना बनाई जाए। एक अगस्त से 10 अगस्त तक सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सिंगल यूज प्लास्टिक में आने वाली वस्तुओं को चिह्नित करें। उनका विकल्प क्या हो सकता है सरल भाषा में दो दिन के भीतर चार्ट बनाकर प्रस्तुत करें।

प्रत्येक कार्यालय में पॉलिथीन प्रतिबंधित करने से संबंधी सूचना एवं स्लोगन लिखवाए जाएं। मंदिरों और घाटों पर पॉलिथीन का प्रयोग बोर्ड लगाए जाएं। नगर निगम, नगर निकाय, व्यापारी, मंदिर समितियों, आश्रम एवं अखाड़ों के पदाधिकारियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में बैठक की जाए।

उत्तराखंड : अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

0

देहरादून: भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर बरस रही है। बारिश के कारण तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कें बंद हैं। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों की राह तो थम ही रही है। साथ ही जान का खतरा भी बना हुआ है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन अगस्त तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान एकदमद सटीम साबित हुआ है। आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगभग पूरे दिन बारिश का दौर चलता रहा, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 31 जुलाई को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

एक अगसत से तीन अगस्त तक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड : पर्यटक की डूबने से मौत, यहां का है मामला

0

हल्द्वानी: नैनीताल के तल्लीताल थानान्तर्गत पडने वाले भुजियाघाट के ब्लोट रिसोर्ट में दिल्ली से आए एक पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। इस होटल में दिल्ली से आये तीन लोग रुके थे। मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल सत्यपाल उम्र 30 वर्ष अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे।

कल रात आठ बजे वह होटल के स्विमिंग पूल में चले गए। जहां वह डूब गए। होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। सुशीला तिवारी के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया कर दिया।

मृतक को दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है। मृतक का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हल्द्वानी में ही किया जा रहा। तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्तराखंड: पेपर लीक मामले में एसटीएफ का एक और खुलासा, खुलेंगे कई राज

0

देहरादून: अधीनस्त चयन सेवा आयोग (uksssc) भर्ती पेपर लीक मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। एसटीएफ की जांच जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में भर्ती परीक्षा में पास अभ्यर्थियों से पूछताछ हो सकती है। लेकिन, फिलहाल जो ताजा मामला है। वह यह है कि इस मामले में एक बड़े पुलिस अफसर के गनर का नाम भी सामने आया है।

वीपीडीओ भर्ती में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद से ही एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही है। अब इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी के गनर का नाम भी सामने आ रहा है। एसटीएफ ने उससे पूछताछ भी की है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल अधिकारी कुछ भी कहन से कतरा रहे हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वीपीडीओ की भर्ती में हुए घपले की जांच की आंच पुलिस तक पहुंच गई। एसटीएफ से मिले इनपुट पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर से पूछताछ शुरू कर दी गई है। भर्ती में पेपर लीक के खुलासे के बाद एसटीएफ जांच कर रही है।

एसटीएफ ने पांच दिन पहले पेपर लीक करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा था। इनमें दो आरोपी मनोज जोशी और गौरव नेगी यूएसनगर के हैं। जिस पुलिसकर्मी से पूछताछ हुई, वह गनर है और उसकी पत्नी का भी वीपीडीओ पद पर चयन हुआ है।

माना जा रहा कि एसटीएफ शनिवार को इसका खुलासा कर सकती है। इधर, एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भर्ती घपले में कई लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जिस भी व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उससे हम पूछताछ कर रहे हैं। एसटीएफ की एक टीम गुरुवार देर रात यहां पहुंची। आरोपी मनोज जोशी के घर पर जांच की। मनोज से जुड़ी कुछ जगहों से भी सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से छह अभ्यर्थी जांच टीम के शक के दायरे में हैं।

ब्राजील के इस शख्स का अनोखा कारनामा, यूट्यूब वीडियो देख कर डाली अपनी ही सर्जरी…

0

आज के दौर में इंटरनेट की काफी वैल्यू है। लोग ज्यादातर काम इंटरनेट से ही सिख लेते हैं। अब वो बच्चों की पढ़ाई हो, खाना बनाना हो या कोई और काम, लोग इंटरनेट की मदद से अब आसानी से सिख सकते हैं। यूट्यूब पर आज के दौरान में हर एक काम की वीडियो है, जिसको देख लोग सिख भी जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर सुनने जा रहे हैं जिससे आप सबके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि इन दिनों ब्राजील का एक शख्स काफी चर्चा में है। इस शख्स ने एक ऐसा काम किया है जिसका अंजाम उसको खुद ही भुगतना पड़ रहा है।

दरअसल, लोगों को अपने आप को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने का काफी शौक होता है। जिसके लिए वह फेस सर्जरी भी करवाते हैं। ये शख्स भी खुद को अट्रैक्टिव बनाना चाहता था। जिसके कारण उसने सर्जरी का रास्ता चुना। हैरना करने वाली बात तो ये है कि इस शख्स ने सर्जरी के लिए किसी डॉक्टर की नहीं बल्कि यूट्यूब की मदद ली। यूट्यूब से सर्जरी को देख इसने अपनी नाक की सर्जरी कर डाली। इस कारनामे से आज वह दुनिया भर में चर्चा का कारण बना हुआ है।

images 9 5

ये मामला ब्राजील के साओ पाउलो के रहने वाले एक शख्स का है। खुद से सर्जरी करने के बाद जब की हालत बिगड़ी तो वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा वहां डॉक्टर ने उसके द्वारा की गई सर्जरी के बारे में पूछा तो उसने सब कुबूल लिया। जिसके बाद डॉक्टर ने घाव को साफ कर उसको सही किया। उस शख्स के अनुसार उसने जानवरों को दिए जाने वाले एनेस्थीसिया से नाक को सुन्न किया और ऑपरेशन के बाद उसने खुद से घुल जाने वाले धागे और सुपरग्लू का प्रयोग कर चोट को बंद करने की कोशिश की। डॉक्टर ने उसका इलाज करने के बाद लोगों से सख्ती से इस तरफ का काम न करने की अपील की।