Home Blog Page 746

खेलों की दुनिया में भारत की एक और सफलता, वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड…

0

खेलों की दुनिया में देश धीरे धीरे तरक्की करता दिख रहा है। देश के नागरिक अब खेलों में काफी दिलचस्पी लेने लगे हैं। बता दें कि अब एक और बार देश को गौरवान्वित होने का मौका मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के वेटलिफ्टर लगातार कमाल कर रहे हैं। पुरुष वेटलिफ्टर अचिंता शुली (Achinta Sheuli ) ने मेन्स 73 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में बेहतरीन परफॉर्मेंस कर भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया है। ये कमाल बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। इस खास मौके पर उन्होंने देश भर से बधाई मिल रही हैं।

देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी उनको जीत की बधाई दी। देश के नए राष्ट्रपति का पद संभालने वाली द्रौपदी मुर्मू ने u की जीत पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि “अंचिता शेउली ने गोल्ड मेडल जीतते हुए और राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगे को ऊंचा करते हुए भारत को गौरवान्वित किया है। आप अपने एक प्रयास में नाकामी से तुरंत ही उबर कर शीर्ष पर रहे। आप वह चैंपियन हैं जिसने इतिहास रचा है। हार्दिक बधाई!” उनके साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनको खास बधाई दी।

images 9

उन्होंने एक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि “हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी. अब वह पदक जीत चुके हैं और मुझे उम्मीद है कि अब उन्हें यह क्लिप देखने का समय मिलेगा।” इसके साथ ही वह एक अन्य ट्वीट में लिखते हैं कि “खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंता शुली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वह अपने शांत स्वभाव और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत मेहनत की है। उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

उत्तराखंड: और…कितने घोटालेबाज, पुलिस से कोर्ट तक के कर्मचारी शामिल

0

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में अब लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर एक भर्ती परीक्षा के कितने घोटालेबाज हैं। अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सिपाही पहले ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ चुका है।

अब एसटीएफ ने सीजेएम कोर्ट नैनीताल के एक कर्मचारी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित महेन्द्र चौहान न्यायालय सीजेएम कोर्ट नैनीताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। महेन्द्र सिंह पूर्व में गिरफ्तार बर्खास्त पीआरडी जवान मनोज जोशी का परिचित है। ऐसे में महेन्द्र ने मनोज जोशी से पेपर लेकर एसपी काशीपुर के गनर अंबरीश कुमार को उपलब्ध कराया था।

एसटीएफ अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि आयोग की ओर से 4-5 दिसम्बर 2021 को स्नातक स्तर के विभिन्न 13 विभागों में भर्ती परीक्षा करवाई गई थी, जिसका पेपर लीक (न्ज्ञैैैब् च्ंचमत स्मंा) हो गया था।

यूपी MLC चुनाव की तैयारी जारी, जानें कौन है किस पर भारी.?

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। लेकिन फिर भी मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी अपना कैंडिडेट मैदान में उतार रही है। गोरतलब हैं कि विधान परिषद के चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया विधानसभा या अन्य चुनाव से पूरी तरह अलग होती है और मतगणना का तरीका भी भिन्न है। इसको समझना काफी मुश्किल है। बता दें कि राज्य में एमएलसी की दो सीटों पर चुनाव हो रहा है और आज नामांकन का आखिरी दिन है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से धर्मेंद्र सैंथवार और निर्मला पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत पक्की है। लेकिन समाजवादी पार्टी फिर भी अपनी किस्मत आजमा रही है। समाजवादी पार्टी ने अपनी ओर से कीर्ति कोल उम्मीदवार बनाया है। ये बात तो सब लोग ही जानते हैं कि इस चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। तो चलिए हम आपको बता दें ऐसा क्यों है.?

images 11

दरअसल, एमएलसी चुनाव में मतदान और मतगणना की प्रक्रियाएं बाकी चुनाव से बिल्कुल अलग होती हैं। मतदाता अन्य चुनावों में किसी एक प्रत्याशी को वोट देता है, लेकिन विधान परिषद चुनाव में एक से ज्यादा प्रत्याशियों को वरीयता क्रम में वोट देने का विकल्प रहता है। यानी विधायक तीनों उम्मीदवार के नाम के आगे वरीयता क्रम एक, दो और तीन लिखेंगे। इसमें वोटिंग होगी और किसे कितने वोट मिलने पर उसकी जीत तय होगी।

बात करें वोटिंग प्रक्रिया कि तो प्रथम वरीयता के वोट के आधार पर कोटा का निर्धारण किया जाएगा। कोटा निर्धारण में मान्य वोटों में दो से भाग देकर प्राप्त संख्या में एक अंक जोड़ दिया जाएगा। उदाहारण के तौर पर सौ मान्य वोटों का कोटा 51 निर्धारित होगा। प्रथम गणना में ही 51 वोट या अधिक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में देखा जाए तो भाजपा की जीत पक्की है।

उत्तराखंड: इस खास काम से देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया।  संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुङें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुङी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुङ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहा की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ चढकर हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक कि मौत

0

चम्पावत : टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। भाजपा नेता की मौत पर पार्टी में शोक की लहर है। जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, दियूरी के बीडीसी सदस्य सुंदर सिंह बोहरा समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

उत्तराखंड: आज ऐसा रहेगा मौसम, यहां देखें पूरा अपडेट

0

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहे हैं। रविवार को प्रदेशभर में बादलों ने रिकॉर्ड बना दिया। आज के लिए भी मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। गंगा नदी खतरे के निशान पर बह रही है। ऐसे में नदी किनारे के लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए गया है, जिससे किसी भी तरह के नुकसान और खतरे से सुरक्षित बचा जा सके।

मौसम विभाग ने 1 अगस्त के लिए देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत व ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। रविवार को अनेक जगह जमकर बारिश हुई। गूलरभोज 76.5, रुद्रपुर 43, लोहाघाट 46.5, नैनीताल 32, धनोल्टी 29, मुखेम 27.5, बाजपुर 26, नई टिहरी व रानीचौरी 19 एमएम बारिश हुई।

उत्तराखंड़: मंडरा रहा बड़ा खतरा, कई परिवारों ने छोड़ दिए अपने घर, ये है मामला

0

पिथौरागढ़: भारी बारिश लोगों के लिए लगातार मुसीबतें खड़ी कर रही है। आसमान से आफत बनकर बरस रही है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धारचूला में एलाधार के पास लटके बोल्डर कभी भी बड़ी तबाही ला सकते हैं। इसे देखते हुए एलधारा, मल्ली बाजार और कुटी खेड़ा के सौ से ज्यादा परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। किसी ने रिश्तेदारों के घर में तो किसी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस और स्टेडियम में शरण ले रखी है।

प्रभावित परिवारों को करीब पौने दो करोड़ के नुकसान का अनुमान है। आपदा पीड़ित नारायण लाल के साथ उनके तीन पुत्रों ओपी वर्मा, देवेंद्र वर्मा और किशोर वर्मा के कुल 15 परिजन बेघर हो गए हैं। उनका भवन और कीमती घरेलू सामान को जोड़कर करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मदन राम के चार कमरे, एक किचन, शौचालय और वेल्डिंग, प्लम्बिंग, दो लैपटॉप सहित 30 लाख का नुकसान और आठ सदस्य बेघर हो गए हैं।

प्रशासन ने 50 आपदा पीड़ित परिवारों के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस और स्टेडियम में रहने-खाने की व्यवस्था की है। एलाधार, कुटी खेड़ा और मल्ली बाजार के लगभग 50 परिवारों ने रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है। भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद आपदा प्रभावित सहमे हुए हैं।

धारचूला-तवाघाट सड़क के ऊपरी हिस्से से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से धारचूला में पांच व्यापारिक प्रतिष्ठान और तीन आवासीय भवन ध्वस्त हो गए। आपदा की सूचना पर मौके पर पहुंचे कुमाऊं स्काउट के जवानों ने 45 मिनट में क्षेत्र को खाली कराकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कुमाऊं स्काउट का रेस्क्यू दल एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने 45 मिनट में पूरे क्षेत्र को खाली कराया। कुमाऊं स्काउट के कमान अधिकारी कर्नल अजय पाल सिंह ने रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को भी भूस्खलन रोकने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है। यूपीसीएल को विद्युत व्यवस्था बहा

बड़ी खबर: हिरासत में लिए गए संजय राउत, सुबह से पूछताछ कर रही थी ED

0

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने हिरासत में ले लिया है। ईडी संजय राउत को कई बार नोटिस दे चुकी थी, लेकिन वो पेश नहीं हो रहे थे। उसके बाद आज सुबह ईडी के अधिकारियों की टीम उनके आवास पर पहुंची और वहीं, उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उनको हिरासतस में लिया गया और फिर ईडी दफ्तार लेजाया जा रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। महाराष्ट्र के 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही थी। उन्हें 27 जुलाई को ईडी ने तलब किया था। हालांकि, वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे। राउत पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है।

ये है पूरा मामला
मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की नौ करोड़ रुपये और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है।

आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष एमएचएडीए और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन वर्ष 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।

ऐसे हुआ खुलासा
2020 में महाराष्ट्र में सामने आए पीएमसी बैंक घोटाले की जांच हो रही थी। तभी प्रवीण राउत की उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया था। तब पता चला कि बिल्डर राउत की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 55 लाख रुपये का कर्ज दिया गया था। आरोप है कि संजय राउत ने इसी पैसों से दादर में एक फ्लैट खरीदा था। प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक हैं।

CWG : जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, चोट के बाद भी नहीं मानी हार

0

भारत को बर्मिंघम में दूसरा स्वर्ण पदक मिल गया है। वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा भारवर्ग में इतिहास रच दिया। उन्होंने 300 किग्रा भार उठाकर देश को सोना दिलाया। मिजोरम के रहने वाले 19 वर्षीय जेरेमी ने स्नैच राउंड में 140 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा उठाया।

वह इस राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। उनसे पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में ही देश को सोना दिलाया था। उनका मुकाबला समोआ के वैपावा नेवो के साथ था। वैपावा ने स्नैच में 127 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 166 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता।

अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने गोल्ड जीतने की चाहत में 174 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। वहीं, नाइजीरिया के इडिडोंग ने स्नैच में 130 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

उत्तराखंड: खतरे के निशान पर गंगा, अलर्ट जारी, रहें सावधान…!

0

हरिद्वार: पिछले चार-पाचं दिनों से बारिश पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार जारी है। भारी बारिश के चलेत नदियां और नाले उफान पर हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में नजर आ रहा है। गांगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

हरिद्वार में गंगा का अलर्ट लेवल 293 मीटर है। वहीं, रविवार को गंगा 293 मीटर के लेवल पर बह रही है। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। साथ ही यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी भी लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने पहाड़ के पांच जिलों के लिए येला अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है, जबकि पहाड़ी जिलों में लोग पहले से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भारी बारिश के कारण राजधानी देहरादून में भी कई जगहों पर स्मार्ट सिटी का काम लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी कर रहा है।