नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा फैसला, UP के इनामी माफिया डॉन को बनाया…

0
87

देश में आए दिन राजनीतिक दलों में विवाद देखने को मिलता रहता है। किसी न किसी मुद्दे पर बहस जारी रहती है। उत्तर प्रदेश और बिहार दो ऐसे राज्य हैं जहां से सबसे विवाद देखने को मिलते हैं। इस बीच एक और मामला सामने आया है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी के “डॉन” को जनता दल यूनाईटेड में बड़ा पद दे दिया है। जिसके कारण विपक्ष लगातार उनके ऊपर हमला कर रही है। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश, जेडीयू से संबंधित लिए गए फैसले पर सवाल उठना शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यूपी इकाई में चार नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें से एक यूपी का इनामी माफिया धनंजय सिंह है। जिस पर हत्या और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। हाल ही में भी धनंजय सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार माफिया अजीत सिंह के मर्डर में भी धनंजय सिंह का नाम आया है। उनके खिलाफ पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा था।

पार्टी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया था। जिसमें बताया गया था कि “जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद ( नेता लोकसभा) ने दसई चौधरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), धनंजय सिंह (पूर्व सांसद, उ.प्र.), सुनीत कुमार उर्फ इंजीनियर सुनीत पूर्व विधायक को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने सत्येंद्र पटेल को जनता दल (यूनाइटेड) का उत्तर प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) नियुक्त किया है। पार्टी के विस्तार में आगे हम उनके प्रयासों की सफलता की कामना करते हैं।”